सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1195, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1195

हिन्दी निरुक्त ( ४३३ ) ११ अ० ३पा० ७ ख०
तानि राष्ट्री देवानां निषसाद 'मन्द्रा'मदना 'चतस्रः'
अनुदिशः ऊर्जं दुदुहे पयांसि, क्व स्विद् अस्याः
परमं जगाम-इति यत् पृथिवीं गच्छति इति वा,
यद् आदित्य रश्मयो हरन्ति इति वा०॥
तस्या एषा अपरा भवति—॥ ७ ( २८ ) ॥
अर्थः-“ यद्वाग्वदन्ती० ”इस ऋचा का नेम ऋषि
और सारस्वत पशु में विनियोग है ।
'यत्' ( यदा ) जब 'अविचेतनानि' [ अविज्ञाताथानि ]
अर्थ—शून्य गर्जना शब्दों को 'वदन्ती' बोलती हुई ' देवानां
राष्ट्री'माध्यमिक देवताओं की ईश्वरी 'मन्द्रा' [मदना] लोक
को हर्ष देने वाली 'वाक्' मध्यम लोक की वाणी 'निषसाद'
[ निषीदति = व्यापृणोति ] व्यापार युक्त होती है—वृष्टि
कर्म में लगती है, [ तदा ] तब 'चतस्रः' ( दिशः अनु ) चारों
दिशाओं के प्रति 'ऊर्जम्' ( अन्नम् ) अन्नको 'पयांसि' और
जलोंको ' दुदुहे ' दुहती है = भरती है । 'क्व—स्वित् ' कहां
'अस्याः ( वाचः ) इस वाक् देवी के 'परमम्' उत्कृष्ट ( बड़े )
स्थान को 'जगाम' (गच्छन्ति ) जाते हैं-यह नहीं जाना जाता
कि-इस वाक् देवी के बरसाए हुये जल ओषधियों को
उत्पन्न करके कहां जाते हैं और प्रतिवर्ष फिर कहां से आते
हैं. [ यत् पृथिवीं गच्छति (न्ति) ] जो पृथिवी में रहते हैं
( यद् आदित्य रश्मयो हरन्ति इति वा ) और जिनको आ-
दित्य की रश्मिएं हर लेजाती हैं । [ सुतराम् वाग् देवी के
अपरिमित जल हैं, वे कभी क्षीण नहीं होते ।