सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
मूलमध्यमककारिका (आचार्य नागार्जुन - चन्द्रकीर्ति प्रणीत प्रसन्नपदा व्याख्या सहित)

मूलमध्यमककारिका (आचार्य नागार्जुन - चन्द्रकीर्ति प्रणीत प्रसन्नपदा व्याख्या सहित)

Mulamadhyamakakarika of Nagarjuna with Prasannapada Commentary

आचार्य नागार्जुन (टीकाकार: आचार्य चन्द्रकीर्ति) द्वारा

DevanagariSanskritpublished176 पृष्ठ

पृष्ठ 12, कुल 176 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 12

xvi Madyamaka-Śāstra
hṛdayakārikā with its commentary called Tarkajvālā and (3) Madhyamakār-
thsaṃgraha, all of them available in Tibtan Translation; (4) Karatalaratna is
known only from Chinese translation (Nanjio No. 1237, recently restored into
Sanskrit by Prof. N. Aiyaswami Śastrī: (5) Nikāyabhedavibhaṅgavyākhyā
describing 18 schools of Buddhism, and (6) Tattvāmṛtāvatāra referred to twice
in (4) above.
Tārānātha (XXVI) and following him Schiefner (p. 174) mention that
Devaśarmā wrote a commentary on Madhyamakāśāstra called Sitābhyudaya
to refute the views of Candrakīrti. The Sanskrit original is not available, nor
there is any trace of it in Tanjur or Kanjur.
But of all commentaries on the Madhyamakāśāstra the most important one
is the Prasannapadā of Candrakīrti. He was the follower of the Prāsaṅgika
school of the Mādhyamikas and claims to have interpreted the Kārikās truly to
bring out the views held by Nāgārjuna. He has referred to the commentaries of
both Buddhapālita and Bhavya, and refuted the views of Bhavya at places. His
commentary is truly Prasannapadā, and in point of view of elegance of style, is
a forerunner of Śaṁkarācārya's Bhāṣya on the Brahmasūtras. I have given above
some extracts from his commentary, which will convince the reader of his
remarkable qualities of argument. He cites in support of his views numerous
extracts from Mahāyānasūtras. Like Bhavya, he also wrote a few handbooks
on the Mādhyamika system, viz. (1) Madhyamakāvatāra, a work in six chapters
in verse with his own Bhāṣya on it; (2) Madhyamakaprajñāvatāra; (3)
Pañcaskandhaprakaraṇa, besides commentaries on Nāgārjuna's Yuktiṣaṣṭikā and
Śūnyatāsaptati as also on Āryadeva's Catuḥśataka. Except his Prasannapadā
and fragments of his commentary on Catuḥśataka, all other works are preserved
only in Tibetan translations.
Śāntideva, the author of Śikṣāsamuccaya and Bodhicaryāvatāra and Prajñā-
karamati are the only two noteworthy writers of the Mādhyamika School after
Candrakīrti.
Poona, }
1st January, 1959 } P. L. Vaidya
प्रस्तावना
१. प्रस्तुत संस्करण।
नागार्जुनप्रणीत मध्यमकशास्त्र का, चंद्रकीर्तिकृत प्रसन्नपदा टीका से संवलित, यह
संस्करण लुइ द ला वैली. पूसैं द्वारा संपादित तथा बिब्लिओथिका बुद्धिका ग्रंथ ४ (सेंट पीटर्स-
बर्ग, रूस, १९१२) के रूप में प्रकाशित (हाशिये में ‘B’ चिह्नसे अंकित) संस्करण पर
मुख्यतः आधारित है। इस रचना का इसके पूर्व का और एक संस्करण श्री शरच्चंद्र शास्त्री के
संपादकत्व में बुद्धिस्ट टेक्स्ट सोसाइटी, कलकत्ता द्वारा १८९७ ई० में प्रकाशित हुआ
था। कलकत्तेवाला यह संस्करण त्रुटियों से भरा हुआ है, अतः इसका मूल्य छपी पांडुलिपि
से अधिक नहीं माना जा सकता। पूसैं ने उसके मूल्यानुसार उस संस्करण से काम लिया
था, किन्तु और दो पांडुलिपियों को भी वे काम में लाये थे, एक पैरिस वाली और दूसरी
केंब्रिज वाली। इसके अलावा कारिकाओं के मूलपाठ तथा चंद्रकीर्ति की टीका की जाँच
उन्होंने तिब्बती अनुवादों के आधार पर की थी। आपने कई उपयुक्त अनुसूचियाँ भी
समाविष्ट की थीं, तथा पाठविषयक और शास्त्रार्थविवरणात्मक प्रभूत पादटिप्पणियाँ भी। इन
टिप्पणियों में से पाठसंबंधी टिप्पणियाँ कुछ परिवर्तनों के साथ मैंने मूलपाठ के नीचे उद्धृत
की हैं, और विवरणात्मक टिप्पणियों से भी पुस्तक के अंत में दी हुई अपनी टिप्पणियों में
यथासंभव लाभ उठाया है। १९१२ में जब यह संस्करण प्रकाशित हुआ, तब से लेकर
आज तक बहुत से बौद्धधर्मविषयक संस्कृत ग्रंथ युरोप, अमेरिका, भारत, जापान जैसे
देशों में छप चुके हैं। उन सबका उल्लेख पाठान्तरों में तथा अपनी टिप्पणियों में मैंने किया
है। पूसैं का संस्करण लंबे अरसे से अप्राप्य रहा है। सन १९२१-२२ में इसी ग्रंथ का
अध्ययन आप ही के चरणों में बैठकर करने का सौभाग्य मुझे मिला था। अतः इसका
पुनःसंस्करण करना मैंने अपना कर्तव्य माना, और कुछ संशोधन, कुछ उचित परिवर्तन करके
अब उसे प्रकाशित करने जा रहा हूँ। इस संस्करण में मैंने अद्ययावत प्रकाशित सामग्री
का यथेष्ट उपयोग किया है, अतः मुझे आशा है कि यह संस्करण भारतीय पंडितों को
पहले से अधिक उपयोगी सिद्ध होगा। पूसैं के संस्करण में जो, कारिकाओं और टीका के
अंशों के तिब्बती अनुवाद, पादटिप्पणियों में समाविष्ट थे उन्हें मैंने हटाया है, क्योंकि
उनकी उपयोगिता संस्कृत विद्वानों की दृष्टि से अब नहीं रही है। तो भी पूसैं के संस्करण का
तथा उनके तिब्बती उद्धरणों का मूल्य मैं बिलकुल कम नहीं मानता। लेकिन संस्कृत पाठ
की शुद्धता की जाँच का काम संपूर्ण हो जाने पर तिब्बती अनुवादों का मूल्य संस्कृत
पंडितों की दृष्टि से नगण्य रह जाता है।
२. महायान पंथ की दार्शनिक प्रणालियाँ ।
महायान पंथ के दो प्रमुख दार्शनिक संप्रदाय है। एक माध्यमिक नागार्जुन और
उनके अनुयायियों - बुद्धपालित, भावविवेक, चंद्रकीर्ति तथा शांति-देव द्वारा स्थापित तथा
म. प्र. ३