सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संक्षिप्त मार्कण्डेय पुराण

संक्षिप्त मार्कण्डेय पुराण

Markandeya Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished296 पृष्ठ

पृष्ठ 229, कुल 296 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 229

• शुम्भ-वध •
२२५
भी काट गिराया ॥ १५ ॥ तत्पश्चात् दैत्योंके स्वामी
शुम्भने सौ चाँदवाली चमकती हुई ढाल और तलवार
हाथमें ले उस समय देवीपर धावा किया ॥ १६ ॥
उसके आते ही चण्डिकाने अपने धनुषसे छोड़े हुए
तीखे बाणोंद्वारा उसकी सूर्य-किरणोंके समान उज्ज्वल
ढाल और तलवारको तुरंत काट दिया ॥ १७॥ फिर
उस दैत्यके घोड़े और सारथि मारे गये, धनुष तो पहले
ही कट चुका था, अब उसने अम्बिकाको मारनेके
लिये उद्यत हो भयंकर मुद्गर हाथमें लिया ॥१८॥ उसे
आते देख देवीने अपने तीक्ष्ण बाणोंसे उसका मुद्गर भी
काट डाला, तिसपर भी वह असुर मुक्का तानकर बड़े
वेगसे देवीकी ओर झपटा ॥ १९ ॥ उस दैत्यराजने
देवीकी छातीमें मुक्का मारा, तब उन देवीने भी
उसकी छातीमें एक चाँटा जड़ दिया ॥ २० ॥ देवीका
थप्पड़ खाकर दैत्यराज शुम्भ पृथ्वीपर गिर पड़ा,
किन्तु पुनः सहसा पूर्ववत् उठकर खड़ा हो गया ॥ २१ ॥
फिर वह उछला और देवीको ऊपर ले जाकर
आकाशमें खड़ा हो गया; तब चण्डिका आकाशमें भी
बिना किसी आधारके ही शुम्भके साथ युद्ध करने
लगी ॥ २२ ॥ उस समय दैत्य और चण्डिका आकाशमें
एक-दूसरेसे लड़ने लगे। उनका वह युद्ध पहले सिद्ध
और मुनियोंको विस्मयमें डालनेवाले हुआ ॥ २३ ॥
फिर अम्बिकाने शुम्भके साथ बहुत देरतक युद्ध
करनेके पश्चात् उसे उठाकर घुमाया और पृथ्वीपर
पटक दिया ॥ २४ ॥ पटके जानेपर पृथ्वीपर आनेके
बाद वह दुष्टात्मा दैत्य पुनः चण्डिकाका वध करनेके
लिये उनकी ओर बड़े वेगसे दौड़ा ॥ २५ ॥ तब समस्त
दैत्योंके राजा शुम्भको अपनी ओर आते देख देवीने
त्रिशूलसे उसकी छाती छेदकर उसे पृथ्वीपर गिरा
दिया ॥ २६ ॥ देवीके शूलकी धारसे घायल होनेपर
उसके प्राण पखेरू उड़ गये और वह समुद्रों, द्वीपों
तथा पर्वतोंसहित समूची पृथ्वीको कँपाता हुआ
भूमिपर गिर पड़ा ॥ २७ ॥ तदनन्तर उस दुरात्माके मारे
जानेपर सम्पूर्ण जगत् प्रसन्न एवं पूर्ण स्वस्थ हो गया।
आकाश स्वच्छ दिखायी देने लगा ॥ २८ ॥ पहले जो
उत्पातसूचक मेघ और उल्कापात होते थे, वे सब
शान्त हो गये तथा उस दैत्यके मारे जानेपर नदियाँ भी
ठीक मार्गसे बहने लगीं ॥ २९ ॥ उस समय शुम्भकी
मृत्युके बाद सम्पूर्ण देवताओंका हृदय हर्षसे भर गया
और गन्धर्वगण मधुर गीत गाने लगे ॥ ३० ॥ दूसरे
गन्धर्व बाजे बजाने लगे और अप्सराएँ नाचने लगीं।
पवित्र वायु बहने लगी। सूर्यकी प्रभा उत्तम हो
गयी ॥ ३१ ॥ अग्निशालाकी बुझी हुई आग अपने-
आप प्रज्वलित हो उठी तथा सम्पूर्ण दिशाओंके
भयंकर शब्द शान्त हो गये ॥ ३२ ॥
इति श्रीमार्कण्डेयपुराणे सावर्णिके मन्वन्तरे देवीमाहात्म्ये शुम्भवधो नाम दशमोऽध्यायः ॥ १० ॥
उवाच ४, अर्धश्लोकः १, श्लोकाः २३, एवम् ३२, एवमादितः ॥ ५७५ ॥
इस प्रकार श्रीमार्कण्डेयपुराणमें सावर्णिक मन्वन्तरकी कथाके अन्तर्गत देवीमाहात्म्यमें
'शुम्भ-वध' नामक दसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ १० ॥