मनुस्मृति (कुल्लूकभट्ट टीका व हिन्दी अनुवाद सहित)
Manusmriti with Kulluka Bhatta Tika & Hindi Translation
महर्षि मनु द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 339, कुल 649 में से
संदर्भ में पढ़ेंभिक्षा को न जावे । केश, नख और दाढ़ी मूंछों को मुड़ाकर, भिक्षा-
पात्र, दण्ड, कमण्डलु और रंगे वस्त्रों के सहित, किसी को दुःख
न देकर, नियम से विचरा करे । संन्यासी के पात्र, सोना, चांदी
आदि धातु के न हों, उन पात्रों की पवित्रता यज्ञपात्रों की भांति
जल से ही होती है । तुंबी, काठ, मिट्टी या बांस का पात्र संन्या-
सियों के लिए शास्त्र में लिखा है । इनको ' यतिपात्र '
कहते हैं ॥ ५०-५४ ॥
एककालं चरेद्भैक्षं न प्रसज्जेत विस्तरे ।
भैक्षे प्रसक्तो हि यतिर्विषयेष्वपि सज्जति ॥ ५५ ॥
विधूमे सन्नमुसले व्यङ्गारे भुक्तवज्जने ।
वृत्ते शरावसंपाते भिक्षां नित्यं यतिश्चरेत् ॥ ५६ ॥
अलाभे न विषादी स्याल्लाभे चैव न हर्षयेत् ।
प्राणयात्रिकमात्रः स्यान्मात्रासङ्गाद्विनिर्गतः ॥ ५७ ॥
अभिपूजितलाभांस्तु जुगुप्सेतैव सर्वशः ।
अभिपूजितलाभैश्च यतिर्मुक्तोऽपि बध्यते ॥ ५८ ॥
संन्यासी एकवार भिक्षा करे, अधिकवार भिक्षा न करे । क्योंकि
अधिक भिक्षा से कामादि विषयों में मन लग जाता है । रसोई का
धुंआ निकल गया हो, कूटना बंद हो चुका हो, आग बुझादी गई
हो, सब भोजन करचुके हों, पात्र फेंक दिये हों तब भिक्षा करनी
चाहिए । भिक्षा न मिलने पर खेद और मिलने पर आनन्द न माने,
जीवनमात्र का उपाय करे । शब्द, स्पर्श आदि विषयों से रहित
होवे । सत्कार के साथ मिली भिक्षाओं से घृणा करे, क्योंकि-
ऐसी भिक्षाओं से मुक्त हुआ भी संन्यासी बन्धन में पड़
जाता है ॥ ५५-५८ ॥
अल्पान्नाभ्यवहारेण रहःस्थानासनेन च ।