सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
मनुस्मृति (कुल्लूकभट्ट टीका व हिन्दी अनुवाद सहित)

मनुस्मृति (कुल्लूकभट्ट टीका व हिन्दी अनुवाद सहित)

Manusmriti with Kulluka Bhatta Tika & Hindi Translation

महर्षि मनु द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished649 पृष्ठ

पृष्ठ 230, कुल 649 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 230

६० मनुस्मृति ।
दौहित्रं विट् पतिं बन्धुमृत्विग्याज्यौ च भोजयेत्॥१४८॥
न ब्राह्मणं परीक्षेत दैवे कर्मणि धर्मवित् ।
पित्र्ये कर्मणि तु प्राप्ते परीक्षेत प्रयत्नतः ॥ १४६ ॥
ये स्तेनपतितक्कीबा ये च नास्तिकवृत्तयः ।
तान् हव्यकव्ययोर्विप्राननर्हान् मनुरब्रवीत् ॥ १५०॥
यदि योग्य, ब्राह्मण न मिलें तो श्राद्ध में मित्र कोही खिलादे ।
पर शत्रु विद्वान् को भी न भोजन करावे—वह निष्फल होता है।
वेदपारगामी ऋग्वेदी ब्राह्मण को, यजुर्वेदी को, समाप्ति तक
सामवेद जाननेवाले को, श्राद्ध में अच्छीभांति भोजन कराना
चाहिए । इन में से कोई भी ब्राह्मण जिसके श्राद्ध में आदर से
भोजन पाता है, उसके सात पीढ़ी तक के पितर तृप्त होते हैं ।
यह हव्य और कव्य की प्रथम विधि है और सत्पुरुषों से आच-
रित गौण विधि इस प्रकार है-यदि ऊपर कहे ब्राह्मण न मिलें तो
नाना, मामा, भानजा, ससुर, गुरु, जामाता, मौसेरा भाई,
ऋत्विज और यज्ञ करानेवालों को भोजन देना । देवकर्म में
ब्राह्मण की परीक्षा न करे ओर पितृकर्म में यत्न से परीक्षा करनी
चाहिए । जो चोर पतित वा नपुंसक हों, नास्तिकभाव से
जीविका करता हो उन ब्राह्मणों को मनुजी ने देवकर्म और
पितृकर्म में अयोग्य कहा है॥ १४४-१५० ॥
जटिलं चानधीयानं दुर्बलं कितवं तथा ।
याजयन्ति च ये पूगांस्तांश्च श्राद्धे न भोजयेत्॥ १५१॥
चिकित्सकान् देवलकान् मांसविक्रयिणस्तथा ।
विपणेन च जीवन्तो वर्ज्याः स्युर्हव्यकव्ययोः ॥ १५२॥
प्रेष्यो ग्रामस्य राज्ञश्च कुनखी श्यावदन्तकः ।
प्रतिरोद्धा गुरोश्चैव त्यक्ताग्निर्वार्धुषिस्तथा ॥ १५३ ॥