लघुसिद्धान्तकौमुदी (वरदराजाचार्य - भैमी एवं सान्वय हिन्दी व्याख्या सहित)
Laghu Siddhanta Kaumudi of Varadaraja with Hindi Commentary
आचार्य वरदराज द्वारा
पृष्ठ 454, कुल 633 में से
संदर्भ में पढ़ेंहलन्त-पुल्लिङ्ग-प्रकरणम् ४३६
प्र० सुपात्-द् सुपादौ सुपादः प० सुपदः† सुपाद्भ्याम् सुपाद्भ्यः
द्वि० सुपादम् ,, सुपदः† ष० ,, † सुपदोः† सुपदाम्‡
तृ० सुपदा† सुपाद्भ्याम् सुपाद्भिः स० सुपदि† ,, † सुपात्सु‡
च० सुपदे† ,, सुपाद्भ्यः सं० हे सुपात्-द् ! सुपादौ ! सुपादः!
†सर्वत्र पादः पत् (३३१) से पाद् को पद् आदेश होता है ।
‡पद् आदेश हो कर खरि च (७४) से चर्व्व—तकार हो जाता है ।
इसी प्रकार— द्विपाद्, त्रिपाद् प्रभृति शब्दों के रूप बनते हैं ।
अभ्यास (४२)
(१) शेषे लोपः सूत्र के दोनों अर्थ स्पष्ट करें ।
(२) 'युष्मद्, अस्मद्' शब्द अवर्णान्त नहीं अतः सुँट् आगम स्वतः ही प्राप्त
नहीं तो पुनः साम आकम् में ससुँट् निर्देश का क्या प्रयोजन है ?
(३) किस किस विभक्ति में शेषे लोपः सूत्र की प्रवृत्ति होती है ?
(४) शसो न द्वारा नकारादेश कैसे और किस के स्थान पर होता है ?
(५) 'युष्मभ्यम्, अस्मभ्यम्' में योऽचि द्वारा यकारादेश क्यों नहीं होता ?
(६) 'वाम्, नौ' आदेशों के कौन २ अपवाद हैं ससूत्र सोदाहरण लिखें ।
(७) द्वेप्रथमयोरम् के अर्थ में 'द्वितीया' का कैसे ग्रहण हो जाता है ?
(८) भ्यसोभ्यम् सूत्र के दो प्रकार के अर्थों का विवेचन करें ?
(९) सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज ।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः ॥ (गीता १८.६६)
यहां 'त्वाम्' को 'त्वा' हुआ है परन्तु 'माम्' को 'मा' नहीं, क्या कारण है ?
(१०) युवावौ द्विवचने और त्वमावेकवचने में वचनग्रहण को स्पष्ट करें ।
(११) एषः, त्वम्, युष्माकम्, त्वयि, अस्मान्, आवाभ्याम्, सुपदः, त्वत्, मम,
माम्, एनयोः, एतेषाम्, तस्मिन्, आवयोः— रूपों को सिद्ध करें ।
(१२) अधोलिखित सूत्र-वार्त्तिकों की व्याख्या करें—
१ पादः पत् । २ योऽचि । ३ द्वितीयायाञ्च । ४ त्वाहौ सौ । ५ तदोः
सः० । ६ समानवाक्ये युष्मदस्मदादेशाः० । ७ एते वांन्नावादयः० ।
(१३) ऐसा शब्द बताएं जिस के दोनों भ्यसों तथा दोनों 'औ' में रूप वा सिद्धि
का भेद पड़ता हो ।
(यहां दकारान्त पुंल्लिङ्ग शब्दों का विवेचन समाप्त होता है ।)
—:०:—
अब थकारान्त पुंल्लिङ्ग का वर्णन करते हैं—
[लघु०] अग्निमत्, अग्निमद् । अग्निमथौ । अग्निमथः ॥
व्याख्या—अग्निं मथ्नातीति—अग्निमत् । अग्निकर्मोपपदाद् मन्थ् विलोडने