कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
महाकवि कम्बन द्वारा
स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)
किष्किन्धाकाण्ड ५६३
यों कहनेवाले उष्णकिरण के पुत्र को देखकर विजयी धनुर्धारी ने कहा—यहाँ खडे रहकर बातें करते रहने से क्या प्रयोजन है ? अब चलकर आगे के कार्यों के संबंध में विचार करें।
तब उस (सुग्रीव) ने महानुभाव हनुमान् को देखकर इस प्रकार आज्ञा दी—हे तात ! तुम अपने पिता (पवन) के समान ही त्रिभुवन में संचरण करने की शक्ति रखते हो, तो भी उस शक्ति को न पहचान कर व्यर्थ ही विलंब कर रहे हो। क्या तुम पहले दूसरे बड़े वेगवान् वानरो का कार्य देखना चाहते हो ?
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५१४ | कंब रामायण
सुगन्धित दीर्घ अगरु-वृक्ष तथा और ऊँचे बढे हुए चंदन-वृक्ष, जिस देश की बाड बने हुए हैं, उसे धीरे-धीरे पार करना और अनेक अन्य देशो को भी पीछे छोड़कर जल से समृद्ध दंडकारण्य में जाना।
दंडकारण्य में मुडकोपवन नाम से प्रसिद्ध एक वन है, जहाँ प्राचीन अगस्त्य मुनि निवास करते हैं। तपस्या-निरत मुनियो से युक्त होने के कारण वह उपवन, दर्शन-मात्र से मन की पीडा को दूर करनेवाला है। तुमलोग वहाँ भी देखना।
पुष्प-भरित वह उपवन, उत्तम धार्मिक व्यक्तियो की संपत्ति के समान शोभायमान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिष्किन्धाकाण्ड ५१५
शक्ति है कि उसको नमस्कार करनेवालों को वह सब अभीष्ट प्रदान करता है। उसको प्रणाम करके आगे बढ़ना।
भयंकर तथा जलते हुए रेगिस्तानो, नदियों, विशाल जल-स्रोतों, ऊँचे पर्वतों; जो अगरु, चंदन आदि वृक्षों एवं मेघों से आवृत रहते हैं, तथा समृद्धियुक्त देशों को पीछे छोड़कर आगे के मार्ग पर बढ़ जाना। फिर, मरकत पर्वत के पास जाना, जहाँ गरुड़ ने विषमुख नागों को अमृत देकर अपनी माता विनता को (दासता से) मुक्त किया था। उस (पर्वत) को नमस्कार करके उसके पार्श्वमार्ग से आगे जाना।
फिर, उस ऊँचे वेंकटाचल पर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ५१६ | कंब रामायण |
|---|
गजों के आवास बने ऊँचे सानुओ से शोभित महेंद्र पर्वत को एव दक्षिण के समुद्र को देखोगे।
उन स्थान को पार कर आगे जाना और वहाँ सर्वत्र खोजकर, एक मास की अवधि में तुम यहाँ लौट आना। अब तुम लोग शीघ्र विदा हो—(सुग्रीव के) इस प्रकार आज्ञा देने पर, त्रिविक्रम (के अवतारभूत राम) ने मारुति को कृपा-भरी दृष्टि से देखकर कहा—हे नीतिनिपुण ! सीता के लक्षण सुनो, जिनसे तुम्हें उनका अन्वेषण करने में सुविधा हो। फिर, आगे कहने लगे—
हे तात ! (सीता की) पादांगुलियाँ ऐसी हैं,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिष्किन्धाकाण्ड ५१७
साधारण दृष्टि से यह कथन कि (सुन्दरियों के) उदर, वटपत्र, चित्र 'से अंकित सूक्ष्म चित्र-फलक, दुग्ध-सदृश मृदुल रजत-फलक, वर्तुलाकार दर्पण—ऐसे ही अन्य पदार्थों के समान होते हैं, अत्युक्तिपूर्ण कथनमात्र होता है। किंतु, सीता का उदर इतना सुन्दर है कि उन वस्तुओं के साथ उसकी उपमा देना भी उचित नहीं है।
हे समुद्र से भी अधिक विस्तृत ज्ञानवाले ! यदि (सीता देवी की) नाभि का उपमान निर्दोष 'कूदालि' (नामक पुष्प) तथा 'मंटि' (नामक पुष्प) को कहें, तो वे भी क्षुद्र ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५१० कंब रामायण
बनते हैं) उन (तोतों) के चञ्चु सीता के नखों के उपमान नही रह गये हैं, और उन (पलाश-पुष्पों) को फाड़ते रहते हैं। अब उन नखो के और क्या उपमान कहे ?
हे उत्तम ! (सीता के) अरुण कर एव अरुण चरण देखकर जिस प्रकार तुम्हें लाल कमल स्मरण आयेंगे, उसी प्रकार रक्त कुमुद-सदृश मदभरे दिव्य नयनोवाली उस (सीता) का कठ देखकर, यदि तुम्हें बढ़नेवाला क्रमुक-वृक्ष तथा जल मे उत्पन्न होनेवाला शंख स्मरण आवें, तो तुम उन्ही को उपमान मान लेना।
नील कुवलय के समान, काजल-लगे नयनोवाली सीता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिष्किन्धाकाण्ड ५१६
की ) सहधर्मिता सिद्ध नही हो सकेगी । दोनो छोरो पर झुके हुए दो मन्मथ चाप नहीं होते । अतः उसके भौंहो के उपमान भी कही नही हैं ।
शुक्लपक्ष की प्रथमा का चन्द्रमा, यदि उस सीता के ललाट की शोभा का अनेक दिनों तक ध्यान करता रहे और पूर्णिमा के दिन भी पूर्ण न होकर अर्द्ध ही बना रहे, तो उस सीता के ललाट की कुछ-कुछ समता कर सकेगा, जिसके चरणो की सुन्दरता मे दिन में प्रफुल्ल कमल-प्रभा भी लजा जाती है ।
हमारे अरण्य-वास मे आने के उपरान्त ( सीता के केशो को ) सजाने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५२० कंब रामायण
हे उत्तम गुणवाले ! कमल-पुष्प में निवास करनेवाली मधुर बोलीवाली राजहंसिनी तथा मनोहर बालकरिणी ऐसी सुन्दर गतिवाली होती हैं कि उन्हें देखकर देवता भी विस्मय करते हैं। किन्तु, मुझे ( यह ) निश्चय नहीं होता है ( कि वे सीता के उपमान हो सकती हैं या नहीं )। हाँ, कविता करने में निपुण, प्राचीन कवि द्वारा विरचित सरस शब्द-गुम्फन से युक्त कविता की गति ही उस (सीता) की गति की समता कर सकती है।
( सीता की देह-कांति का क्या उपमान दें ? ) आम्रवृक्ष का कोमल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिष्किन्धाकाण्ड ५२१
पत्थरों के बने ऊँचे प्राचीर के सुन्दर द्वार को पार करने के पूर्व ही वह (सीता) कह उठी—सीमाहीन घोर अरण्य कहाँ है ?—यह भी उससे कहना।
(रामचन्द्र ने हनुमान् से) इस प्रकार के वचन कहे। फिर, यह कहकर कि सुख से जाओ, उत्तम रत्न से जड़ी मुँदरी भी दी और कहा—'हे बुद्धिमान् ! तुम्हारे सब कार्य सफल हों'—ऐसा आशीष देकर रामचन्द्र ने हनुमान् को विदा किया। हनुमान् वीर-वलय-धारी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ५२२ | कंब रामायण |
|---|
मे ( विध्य-प्रात में ) ऐसे फैल गई कि उनके अतिरिक्त अन्य किसी के लिए वहाँ स्थान ही नही रहा ।
उत्तम बुद्धिवाले वे वानर, पृथक्-पृथक् होकर चलते । कुछ ( घाटियो मे ) उतर-कर चलते । कुछ ( शिखरों पर ) चढ़कर चलते । कुछ गगन-मार्ग से उछलकर चलते । उस पर्वत के पेड़ो के मध्य तथा जल की धाराओ मे रहनेवाले जीवों में से कही कोई ऐसा नही रहा, जिसे उन वानरो ने नही देखा हो । ऐसा कोई हो, तो वह ब्रह्मा की सृष्टि में ही नही है ।
धरती के शिरोभूषण के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिष्किन्धाकाण्ड ५२३
वानरों ने उस पर्वत को देखा। भ्रम से यही सोचकर कि यह पर्वत तीक्ष्ण शूलधारी रावण का निवास है, उमग से भर गये और क्रोध से आँखें लाल करके चिनगारियों उगलने लगे।
इस पर्वत में हम मुग्धा हरिणी (समान देवी सीता) के दर्शन करेंगे और प्रभु के मन के ताप को दूर करेंगे।—यों विचार कर हर्ष से उत्फुल्ल हो निश्शंक उस पर्वत पर चढ़ने लगे।
(उन वानरो को देखकर) हाथी और शरभ डरकर भागने लगे। सर्वत्र व्याप्त हिंस्र सिंह अस्त-व्यस्त होकर भागे। पर्वत पर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ५२६ | कंब रामायण |
|---|
साथ संयुत करके, ( सब अंगों को ) समेटकर, श्वास को रोककर बैठी थी, जिससे उसकी अत्यन्त कंपनशील सूक्ष्म कटि बिलकुल निःस्पन्द हो गई थी और उभरे स्तनों का भार थम गया था।
कमल-पुष्पों के उपमान बननेवाले उसके अति सुन्दर पल्लव के समान कर, मनोहर स्वर्ण-जाँघों के मध्य स्थिर रूप में संयुत पड़े थे। ( उसके हृदय मे ) कामादि अन्तःशत्रु का समूल विनाश हो गया था। उसमें कामना का नाम तक नहीं रह गया था। उसकी इंद्रियाँ सद्ज्ञान में निमग्न हो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिष्किन्धाकाण्ड ५२७
उन्हे सुगन्धित जल से स्नान कराकर, अमृत-समान सुस्वादु भोजन दिया और मन को मोद देनेवाले मधुर वचन कहे ।
मारुति ने उस तपस्विनी के पुष्प-चरणो को नमस्कार करके प्रश्न किया—सार्वभौम यश के योग्य तपस्या करनेवाली हे देवी! आप मुझसे कहें कि इस नगर के अधिपति कौन हैं ? तब घनी जटाधारिणी उस तपस्विनी ने सारा वृत्तान्त कह सुनाया ।
हे उत्तम! हरिणमुख मय ने, शास्त्रोक्त विधान से, अपना मुँह ऊपर की ओर उठाये, धूप और वायु का ही आहार करते हुए कठोर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५२८ कंब रामायण
तपस्विनी के कमल-समान चरणो को प्रणाम करके कहा—तुम्हे मै देवताओं के निवासभूत स्वर्ग प्रदान करूँगा।
अन्य वानरो ने हनुमान् से विनती की—हे महिमामय ! तुमने इस विवर के द्वार के घने अंधकार में प्रवेश करके मृत्यु के मुख से हमें बचाया। अब आगे का कर्त्तव्य भी तुम्ही सोचो। अवर्णनीय महिमावाले हनुमान् ने वैसा ही करने का निश्चय किया।
हनुमान् ने अन्य वानरों से यह कहा कि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय २४
मार्ग-गमन पटल
वानरों ने उस सुन्दर जलाशय को देखा। उसके मधुर जल को अंजलि मे भर-भर कर पिया। उसके तट पर स्थित मधुर फल और मधु का आहार किया। वहाँ एक मनोहर स्थान पर सुखद निद्रा की। उनके सोते समय, एक असुर वहाँ आ पहुँचा।
वह पर्वत की समता करता था। विशाल समुद्र की बराबरी करता था। कठोर हिंसक यम की तरह लगता था। क्रूरता का आगार जान पड़ता था। किंचित् भी सद्गुण से नितान्त विहीन था। गगनगत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५३० | कंब रामायण
प्राची दिशा मे निकला, तब सद्योविकसित कमल पर आसीन लक्ष्मी (के अवतारभूत सीता) को ढूंढ़ने लगे।
सीता का अन्वेषण करनेवाले वे वानर पेन्ना (उत्तर पेन्नार) नदी-रूपी सुन्दरी के पास जा पहुँचे, जो चक्रवाक को लज्जित करनेवाले पुलिन (सैकत-राशि) रूपी स्तनों, अमृतरस से पूर्ण, जल से स्थित रक्तकुमुद-रूपी अधर, मनोहर तथा उज्ज्वल दंतों एव प्रकाशमान वदन से युक्त थी।
ज्ञान की सीमा पर पहुँचे हुए उन वानर-वीरों ने, पर्वत की घाटियों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिष्किन्धाकाण्ड ५३१
सदृश दृष्टियों एव उस (मन्मथ) के धनुष के सदृश ही भौंहों से शोभित एवं अमृत-सदृश संगीत गानेवाली सुन्दरियाँ क्रमुक-वृक्षों पर लगे झूलों में बैठकर झूलती रहती थीं।
इस प्रकार के सुन्दर मुंडकसर के तट पर पहुँचकर वे वानर-वीर मन से भी अधिक तीव्र गति से ढूँढ़ने लगे। किंतु (पंचविध) शैलियों¹ से सजाने योग्य सुन्दर केश-पाशोंवाली लक्ष्मी के अवतार सीता को कहीं भी न देखकर अत्यन्त खिन्न होकर त्वरित गति से आगे बढ़ चले।
फिर,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ५३२ | कंब रामायण |
|---|
प्रदेशों को पार कर, अमृतसम जल से पूर्ण नारिकेल-फलों के बागों से भरे कुलिंद-देश को पार कर गये।
उन्होंने सप्तकोंकण-प्रदेशों को पार किया। पश्चिमी समुद्र तट पर उन प्रदेशों को, जहाँ मुक्ताराशियो, शंख, नीलोत्पल आदि से पूर्ण अनेक जलाशय थे, पार किया। फिर, उस अरुंधती-पर्वत के निकट पहुँचे, जिसके शिखर की परिक्रमा चंद्र की कला करती थी और देवता जिसे प्रणाम करते थे।
अरुंधती-पर्वत के निकट जाकर, वहाँ सुन्दरता को भी सुन्दर बनानेवाली सीता को कहीं न देखकर वे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिष्किन्धाकाण्ड ५३३
वीथियों में अनेक वाद्यों की बड़ी ध्वनि को सुनकर मयूर, (संसार की) वृद्धि के कारणभूत मेघ का घोष समझकर नाच नहीं उठते। १ नृत्य करनेवालों के मृदंग की ध्वनि को सुनकर हंस भी (उसे मेघ-गर्जन समझकर) उड़ नहीं जाते। क्योंकि (ऐसी ध्वनियों से) चिर परिचित रहनेवाले प्राणी उनको सुनकर भ्रम कैसे कर सकते हैं?
अलंकृत रथ-सदृश नारिकेल-वृक्ष के कोमल तथा मुकुलित पुष्पों को देखकर मीन उन्हें सारस समझते हैं और भय से कंपित हो उठते हैं। मेढ़क, नुकीले कोरवाले शीतल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ५३४ | कंब रामायण |
|---|
लगते हैं। मत्स्य के अंकुरों के समीप का कीचड़ लाल कुमुदपुष्प की गंध से सुगंधित रहता है।
पाप से रहित वे वानर-वीर, कावेरी नदी से सिंचित चोल देश को पारकर गृहस्थ धर्म से सुशोभित पर्वतमय चेर देश (मलयदेश) में जा पहुँचे। फिर, वहाँ से मधुर तमिल भाषा से युक्त दक्षिण (पाण्ड्य) देश में पहुँचे।
वह (पाण्ड्य) देश सप्तलोकों में विख्यात
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें