सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
कल्कि पुराण (संस्कृत मूल एवं हिन्दी अनुवाद)

कल्कि पुराण (संस्कृत मूल एवं हिन्दी अनुवाद)

Kalki Purana with Sanskrit Original & Hindi Translation

महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished259 पृष्ठ

पृष्ठ 87, कुल 259 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 87

३४० ] [ कल्कि पुराण
यहाँ तीस वर्ष के युवक कैसे दिखाई दे रहे हो ? ।५।
इय भार्या सहाया ते न तत्रालोकिता क्वचित् ।
अह वा क्व कुतस्तस्मात्क्व वा काशित् ।६।
स एव वा न वापि त्व नाह वा भिक्षुरेव स. ।
आवयोरिह सयोगश्चेन्द्रजाल इवाभवत् ।७।
त्व गृहस्थ. स्वधर्म्मज्ञो भिक्षुकोऽह परात्मक. ।
आवयोरिह सवादो बालकोन्मत्तयोरिव '८।
तस्मादीशम्य मायेय त्रिजन्मोहकारिणी ।
ज्ञानाप्राप्याद्वैतलभ्या मन्येहमिति भा द्विज । ।६।
तुम्हारी इस सहायिका भार्या को मैंने वहाँ कभी भी नही देखा ।
मैं भी यह नही जानता कि मैं इस स्थान पर कहाँ से और किस प्रकार
आ गया ? तथा मुझे यहाँ कौन लाया है ? ।६। क्या तुम वही अनन्त हो
या और कोई हो ? मैं भी वही भिक्षुक हूँ या कोई अन्य हूँ ? यहाँ मेरा
तुम्हारा मिलन भी इन्द्रजाल के समान ही प्रतीत होता है ।७। तुम अपना
धर्म का पालन करने वाले गृहस्थ हो और मैं परमार्थ चिन्तक भिक्षुक ।
यहाँ हम-तुम दोनो का पारस्परिक सवाद एक बालक और उन्मत्त के
सवाद के समान निरर्थक है ।८। हे द्विज ! इससे मैं समझता हूँ कि यह
भगवान् की त्रैलोक्य-मोहिनी माया है । इस माया का रहस्य साधारण
ज्ञान से नही, अद्वैत बुद्धि से ही समझा जा सकता है ।६।
इति भिक्षुः समाश्राव्य यदन्यत्प्राह विस्मित. ।
मार्कण्डेय ! महाभाग ! भविष्य कथयामि ते ।१०।
प्रलये या त्वया दृष्टा पुरुषस्योदराम्भसि ।
सा माया मोहजनिका पन्थानं गणिका यथा ।११।
तमोह्ययननसन्तापा नोदनोद्यतमक्षरी
ययेदमखिलं लोकमवृत्या वस्थयास्स्थितम् ।१२।
लये लीने त्रिजगति ब्रह्मातन्मात्रतां गतः ।
निरुपाधौ निरालोके सिसृक्षुरभवत् परः ।१३।