सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)

कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)

Kalika Purana with Hindi Translation

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: कल्याण मन्दिर प्रयाग · कल्याण मन्दिर प्रयाग (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished442 पृष्ठ

पृष्ठ 349, कुल 442 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 349

३५२ ௬ श्रीकालिका पुराण ௬

का भूति की वृद्धि के लिए अभ्यर्चन करना चाहिए । अब उन आठों
के नाम बताये जाते हैं, जयन्ती, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी,
दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री इनका आठ दलों में पूजन करे । जिस समय
में उग्रचण्डा तन्त्र के द्वारा वहाँ पर वह देवी पूजी जाती है, हे भैरव!
वहाँ पर आठ योगिनियाँ जो अन्य हैं, पूजन चाहिए । अब इनके भी
नाम बताये जाते हैं-कौशिकी, शिव की दूती, उमा, हेमवतीश्वरी,
शाकम्भरी, दुर्गा, सातवीं महोदरी हैं ।
हे भैरव! सौम्य मूर्ति उमा का तन्त्र अब आप श्रवण कीजिए ।
समाप्ति के सहित आदि फट् जिसके अन्त में होवे और अन्त हीन होवे ।
एक अक्षर वाला और तीन अक्षरों से संयुत उमा का मन्त्र कहा
गया है ।
अब ध्यान बताया जाता है-सुवर्ण के समान वर्ण वाली है, गौरी
दो भुजाओं से युक्त है दाँये हाथ से नील कमल का सदा धारण किए
रहती हैं । शुक्ल चामर को धारण करके गर्भ के दाहिने अंग में दाहिने
हाथ का विन्यास करके संस्थित है, ऐसा ही परिचिन्तन करना चाहिए ।
भक्त को शम्भु के बिना भी रुद्राणी का ध्यान करना चाहिए । जो दो
भुजाओं वाली है, स्वर्ण के सदृश परम शुभ अंगों से समन्वित है । पद्म
तथा चामरा को धारण करने वाली है । व्याघ्र के चर्म पर स्थित पद्म
पर सदा पद्मासन में संस्थित हैं । हे बेताल भैरव! इसके पूजन में आठ
योगिनियों बताई गयी हैं । योगिनियों और नायिकायें भी पृथक्
व्यवस्थित हैं । अब उन आठों के नाम बताये जाते हैं, जया, विजया,
मातंगी, ललिता, नारायणी, सावित्री, स्वधा, स्वाहा ये आठ हैं । पहले
समय में शुम्भ और निशुम्भ ये दो भाई दानव थे । ये दोनों महान् सत्व
वाले थे । इनका विशाल शरीर था । ये महान् बल वाले थे, अन्धक
दानव के पुत्र थे और ये दोनों मतवाले दुर्मद गजों के ही समान थे ।
ये दोनों सेना के साथ रहते थे और उनके वाहन भी थे, वे पाताल तल
में समाश्रित थे ।
इसके उपरान्त उन दोनों महान् असुरों ने परम तीव्र तपश्चर्या की