सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)

कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)

Kalika Purana with Hindi Translation

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: कल्याण मन्दिर प्रयाग · कल्याण मन्दिर प्रयाग (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished442 पृष्ठ

पृष्ठ 327, कुल 442 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 327

३३० [ornament] श्रीकालिका पुराण [ornament]
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
किसी समय में रक्त पंकज पर स्थित होती हैं । किसी अवसर पर वह
केशरी के पीठ पर संस्थित होती हुई कामरूप वाली रमण किया करती
है । जिस अवसर पर वह लोहित पद्म पर संस्थित हुआ करती है तो
उस समय उसके आगे केशरी चरण किया करता है । जिस समय प्रेत
पर स्थित देवी होती है उस समय आगे अन्य का निरीक्षण किया करती
है । जिस समय वह महामाया के स्वरूप से वह वरदा होती है उस
समय पूजा के काल में प्रेत, पद्म और सिंह के ऊपर स्थित होती है ।
जिस अवसर पर रक्त पद्म में ध्यान करे तब आगे हरि का चिन्तन करना
चाहिए । जब हरि में ध्यान करे तब अन्य दो आगे चिन्तन करे । एक ही
स्थान तीनों के ध्यान करने पर प्रेत पद्म हरि में क्रम से करना चाहिए ।
उन पर कामदा देवी के स्थित होने पर कामदा हरि में क्रम से
करना चाहिए । एक-एक पर भी जैसे भी उसी भाँति शिवा का चिन्तन
करे । वह एक समस्त जगतों की प्रकृति जहाँ-तहाँ ब्रह्मा, विष्णु, देवों
के द्वारा वह जगन्मयी धारण की जाया करती है । सित प्रेत महादेव हैं,
ब्रह्मा लोहितपद्म हैं, हरि हरि हैं ऐसे ही महान् ओज वाले के वाहन
जानने चाहिए । क्योंकि अपनी मूर्ति से उनका वाहन होना युक्त नहीं
होता है । इसी कारण से अन्य मूर्ति करके तीनों वाहनता को प्राप्त हुए
हैं । जिस-जिस में महामाया शिव निरन्तर प्रसन्न होती हैं उसी-उसी रूप
से तीनों ही आसन हुए थे । सिंह के ऊपर रक्त पद्म स्थिति है, उसके
ऊर्ध्व में गत शिव हैं । उनके ऊपर वह वर देने वाली अभय दायिनी
महामाया है । इस प्रकार के स्वरूप से ध्यान करके निरन्तर शिव का
पूजन करना चाहिए । उससे ब्रह्मा, विष्णु और शिव बिना ही संशय
के पूजित हो जाते हैं । इस प्रकार से सदा कामाख्या एक रूप वाली
महामाया ध्यान से और रूप से भिन्न है इससे वहाँ पर उसका पूजन
करना चाहिए । इस प्रकार से दुर्गा के विशेष तन्त्रों को आप दोनों को
कह दिए हैं । हे परमश्रेष्ठों! अब उसके अंग मन्त्रों का आप श्रवण
करिए ।