कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 770, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ें(७५६)
कवीरपंथी—
भोरे, सेवा करन आक की आयो॥ मारी चोंच जब हूओ उडायो,
छीर शरीर अंग लपटायो ॥ रातो फूल देखि सेमलको सुवना,
अंत वासों नेह लगायो ॥ मारी चोंच फल गयौ दूटि जब, उडि
गयो तूर तिवारो आयो॥ उडि न सकै बहु परचो झोलमें, तातै
नाम किर जुवो कहायो॥ कहै कवीर नीचकी संगति, जाति गई
औ जनम गवाँयो ॥
राग कान्हडा २५—नाम विना धिक धिक नर नारी । कहाँ ते
आय कियो संसारी ॥ टे० ॥ धिग वो रसना धिग वो कामा ।
चीन्हो नाहीं आतम रामा ॥ जा कुल पुत्र न भक्ति विचारी ।
जनमत क्यों न मरी महतारी॥ भरम सुचे सुच रही क्यों न बंझा ।
सुकरी रूप फिरै जग मंझा ॥ विधवा नारी करत सिंगारा । शोभा
न पावे बिन भरतारा॥ वेश्याके पुत्र पिता कासो कहै । बिन गुर
चेला ग्यान कैसे लहै ॥ राज बिना कैसी रजपूता । ग्यान बिना
फोकट अवधूता ॥ जा कुल नाही हरिको दासा । सो कुल जानो
ठाक पलासा ॥ कहैं कवीर भक्ति निज सारा । जो चीन्है सो
उतरे पारा ॥
अथ राग काफी प्रारम्भः ।
राग काफी १—मैं तेरा दीदार हो दीदार दिवाना । घडी घडी तुझे
देखा चाहों, सुनु साहेब रहमाना ॥ टे० ॥ पडा रहूँ दरबार तुम्हारे,
ज्यू घरका बंदी जादा ॥ नेकी कुलाह लिये सिर ऊपर, गलै प्रेमका
धागा ॥ हुआ अलमस्त खबरि नहीं तनकी, पिया जो प्रेम
पियाला ॥ ठाढे होय करि झुकि झुकि परते, तैरे रंग मतवाला ॥
तसबी और निमाज न जावूँ, ना धरि जानौ रोजा ॥ बंग जिकिरि
जबहीसँ विसरायो, जबते तन मन खोजा ॥ कहैं कवीर कजा