कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 2115, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें१२९
जीवधर्मबोध
( २०३७ )
परम पुरुष पदको जब त्यागा । तब हराम कारीमें लागा ॥
जीव गँवायो ज्ञान कि थेली । तजि शुभकर्म करै बदफैली ॥
जौन विकार जाहि मत माहीं । तजि सब जिव निर्मल है जाहीं ॥
निज औगुणजब जिव पहिचाना । भर्म छाँडि शुभ धर्महि जाना ॥
हृदयमें जब उगे विवेका । तब सब जिवके मत हो एका ॥
सत्य पुरुषकी भक्ति जो गहेऊ । तजि विकार तब अमरसो भैऊ ॥
इति सर्वधर्मएकता
अथ ब्रह्माण्ड और पिंडकी एकता—चौपाई
यह ब्रह्मांड सकल है पानी । तामें अद्भुत ख्याल उपानी ॥
अण्ड पिंड दो उदधि अपारा । इन्द्रजाल तामें विस्तारा ॥
रच्यौ ख्याल यह बाजीगरको । अन्न लहेको भवसागरको ॥
अण्डाकार पिंड ब्रह्माण्ड । तामें सकल द्रौप नौखण्डा ॥
यह समुद्र है अगम अगाहा । भरमत जीव न पावे थाहा ॥
चौरासी लख गोता खाही । बूड़े उछले पार न जाही ॥
जिमि ब्रह्मांड समुद्र बखानी । तिमियह पिंडबून्दयकजानी ॥
सिन्धु बून्द दोनों यकरूपा । कहिनजाय अति अकथअनूपा ॥
सिन्धुमें बून्द बून्दमें सागर । जाने विनापन्यौ जगझागर ॥
जो कछु रचना सिन्धुमें परखो । ज्योंकीत्योंसोई बुंदमें निरखो ॥
वारिद बुंद विचार विलोका । दोनों द्वैधौ दोनों एका ॥
दोनों एक तुल्य है चोखे । विषय विकार दोहुनको पोखे ॥
इंद्रिन सहित दोहु एक सारा । दोहुमें एकै खेल पसारा ॥
ताते प्रथम पिंड गति जानो । पुनि ब्रह्माण्डको लेखा ठानो ॥
पिंड खेल जबलों नहीं लहई । अंडलेख तबलों कह कहई ॥
पहिले पिंड आपनो तरना । पुनि ब्रह्मांडके पार उतरना ॥
जाते पिंड तरो नहीं जाई । सो ब्रह्मा पार कह पाई ॥