सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 2112, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 2112

( २०३४ )

बोधसागर

१२६

होय अधीन प्रेम लौलावै कुल अभिमान मिटावै ।
सहज शून्यमें रहे समार्ई पठिगुण सब बिसरावै ॥
गुरुकी दया साधुकी संगती भावभक्ति चितलावै ।
कहै कबीर सुनो भाई साधो कौन परमपद पावै ॥
कौन हमारे आये केशव क्यों न हमारे आये ।
पट रस व्यंजन छोटि रसोई साग विदुरघर खाये ॥
जहँ अभिमान तहाँ हम नहीं वह व्यंजन विष लागे ।
सोई मुनिजन पूरा कहिये अभिमानीको त्यागे ॥
जातिहीन जाके कुल नहीं है दासीको जायौ ।
ताकीट परिख्या तुम जायके बैठे कहा बड़ापन पायौ ॥
सत्यासत्यवचन कहो दुरयोधन सुनिले बात हमारी ।
विदुर हमारे प्रानसो प्यारे तुम विषिया बेकारी ॥
पुरातन कथा तुम्हारी हरिजी वनमें छाक मँगाई ।
ग्वालनके संग भोजन करते सो मति तुममें आई ॥
प्रेम प्रीतिके हम हैं भूखे अभिमानी नहीं भावै ।
कहैं कबीर साधुकी महिमा हरि अपने मुख गावै ॥

रामचंद्रवचन-चौपाई

सबहि मानप्रद आप अमानी । भरथ प्रानसम ते मम प्रानी ॥
वेद प्रमान आदि ओंकारा । सो करता सोई श्रुति सारा ॥
सो ओंकारको अर्थ बखानो । दीनता और गरीबी जानो ॥
जहँ दीनता गरीबी बसई । सबगुण ज्ञान ताहिमें लसई ॥
तौरे तो इञ्जील सोयी नय । आहि दीनता ज्ञान गुणनमय ॥
पुनि जन्बूर कहे सो हेता । दीनको प्रभु सोभा गति देता ॥
पुनि कुरानको सोई मत हेरी । ऊँच बोल है गर्दभ केरी ॥
गदहा पर ईसा चढ़ि चाले । सो दीनता धर्म प्रतिपाले ॥