सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 1447, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1447

जैनधर्मबोध

( ७१ )

इतर धर्म जो जग विरुध्दाता । कोइ मिथ्या कोइ मिश्रमिथ्याता॥
साठि पटल जो स्वर्गन माहीं । बारहलों मिथ्याती जाहीं ॥
जैनी बिना न ऊपर जावै । बारहलों सबही गम पावै ॥
जैनधर्म बिन मुक्ति न होई । केवल ज्ञान उगे नहीं कोई ॥
स्वर्गनके सुख श्रमित बताई । रहे देवगण सबमहँ छाई ॥
स्वर्गकि थित जब पूरन होई । तब जिव धरणिधरे तन सोई ॥
जैसो भाव स्वर्गमें धरई । तैसी योनिमाह जिव परई ॥
जो सर्वांरज सिद्धको जावै । एकदेह धरि मुक्ति सो पावै ॥
जबलों कर स्वर्गनमें बासा । तबलों देह धरनकी आसा ॥
चौथे काल मुक्ति जिव होई । पंचयें छठएँ लहे न कोई ॥
सुकरम किये स्वर्गको जावै । पंचयें छठयें मुक्ति न पावै ॥
ढाईसहस वर्ष बित गयऊ । पंचम काल लगत जो भयऊ॥
उगे न तबसे केवल ज्ञाना । बिना ज्ञानको मुक्ति लहाना ॥
छ्री कोई मुक्ति न पाई । करि सुकर्म स्वर्गनमें जाई ॥
स्वर्ग भोगि नरतन पुनि पावै । केवल ज्ञान गहि मुक्त कहावै ॥

इति

अथ नर्कको वर्णन—चोपाई

सप्त नरक मत जैन कहाहीं । यम यमगण कतहुँ कोइ नाहीं ॥
औध ज्ञान जस देव गहाही । ज्ञानक औध नारकिनमाहीं ॥
बुरा औध नारकहि फुराना । पूरब वैरभाव सब जाना ॥
पिछला सब औगुन सुधि आवै । एक एकको मारि दुखावै ॥
शस्त्रादिक तहँ अगणित जाती । दंड कि हेत बना बहुभांती ॥
काटे छेदे तन तिन केरे । कोइ कोइ कोल्हुँमें धरि पेरै ॥
एक एकको धरि धरि मारा । मचा चहुँ दिश हाहाकारा ॥
जस पारा तस नारक अंगा । कटि फटि होयसो पहिले ढंगा॥