सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

भगवान बुद्ध / पालि त्रिपिटक द्वारा

स्रोत: जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद) · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · 1956 (उद्गम)

DevanagariHindipublished479 पृष्ठ

पृष्ठ 128, कुल 479 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 128

१०६ [ १.१५ १४१
जब बोधिसत्त्व के बार बार कहने से भी उनकी मित्रता जैसी की तैसी रही,
तब बोधिसत्त्व ने सोचा कि इस गिरगिट के कारण हमको अवश्य खतरा होगा ।
खतरे के समय के लिए भागने का मार्ग तैयार होना चाहिए । उसने एक तरफ
हवा आने का रास्ता बनवा लिया ।
बोधिसत्त्व का पुत्र भी शनै शनै बडे शरीर वाला हुआ, गिरगिट पहले
ही जितना रहा । वह समय समय पर उसका आलिङ्गन करने के लिए गिरगिट
पर आ पडता । गिरगिट को ऐसा मालूम देता कि मानो उस पर पर्वत आ
पडा है । उसने कष्ट पाते हुए सोचा कि यदि यह और कुछ दिन इस प्रकार मेरा
आलिङ्गन करता रहा तो मैं जीवित नही रहूँगा । इसलिए किसी शिकारी
के साथ मिलकर इस गोह-कुल को ही नष्ट करवाऊँ ।
एक दिन ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होने पर बांबी से मक्खियाँ निकलीं । जहाँ
तहाँ से गोह निकलकर मक्खियो को खाने लगे । एक गोह-शिकारी गोह के
बिल को फाडने के लिए कुदाल और कुत्ते साथ में ले जगल में घूम रहा था ।
गिरगिट ने उसे देखकर सोचा कि आज अपना मनोरथ पूरा करूँगा ? उसने
पास आ, थोडी दूर पर ठहर पूछा—हे ! पुरुष ! जगल में क्यो घूम रहे हो ?"
उसन कहा—गोहो के लिए । गिरगिट बोला—"मै कई सौ गोहो का निवास-
स्थान जानता हूँ । आप आग और पुआल लेकर आएँ ।" उसे वहाँ ले जाकर
कहा, "यहाँ पुआल रख, आग लगाकर धुआँ करें। चारो तरफ कुत्तों को बिठाएँ।
अपने आप मुद्गर लेकर बैठें । जो जो गोह निकले उन्हें मार मारकर ढेर लगाएँ
फिर स्वय एक जगह पर सिर उठाकर पड रहा—आज शत्रु की पीठ¹ देखने
को मिलेगी ।
शिकारी ने पुआल का धुआँ किया । धुआँ बिल में घुसा । गोह जब
धुएँ से अधे हुए तब मृत्यु भय से भयभीत हो भागने लगे । शिकारी ने जो जो
गोह निकले उन्हें मारा । उसके हाथ से बच्चो को कुत्तो ने लिया । गोहो के
लिए महाविनाश उपस्थित हुआ ।
¹शत्रु की पीठ देखना मिलने का भावार्थ है पलायन; यहा विनाश
से तात्पर्य्य है ।