सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

जगजीवन साहिब की बानी: प्रथम भाग (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - सतनामी सम्प्रदाय)

Jagjivan Sahib Ki Bani: Belvedere Press Allahabad

सन्त जगजीवन साहिब (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा

DevanagariHindipublished110 पृष्ठ

कर्म भर्म निषेध । ५८५
डोरी पोढ़ि लगाइ कै सतगुरुहिं मिलाहीं ।
जगजीवन अस निरखि कै चरनन लिपटाहीं ॥ ४ ॥
॥ शब्द ४४ ॥
ए मन नामहिं सुमिरत रहौ ।
परगट भेद न काहू कहौ ॥ १ ॥
परगट कहे नाहिं भल होइ ।
सुमिरन मन तें जाइह खोइ ॥ २ ॥
परपंची निंदक तें दूरी ।
तब सुभ भजन होइ भरपूरी ॥ ३ ॥
बकवादी बीबादी त्यागू ।
सत्त सुकृत नामहिं में लागू ॥ ४ ॥
यहि तें सुख नाहीं अधिकारा ।
कहै पुरान औ ज्ञान बिचारा ॥ ५ ॥
सबहिन कहा पिया सो जिया ।
जिन केहु भक्ति माँगि कै लिया ॥ ६ ॥
सतगुरु के चरनन लिपटाना ।
साधू सोई भे निरबाना ॥ ७ ॥
जगजीवन करि प्रगट बखान ।
गुरु के चरन तजि भजहु न आन ॥ ८ ॥
॥ शब्द ४५ ॥
इत उत आसा देहु त्यागि ।
सत्त सुकृत तें रहहु लागि ॥ १ ॥
मन तुम नाम रटहु रट लाइ ।
रहु सचेत नहिं बिसरि जाइ ॥ २ ॥
१४

१०६ जगजीवन साहब की बानी
काया भीतर तीरथ कोटि।
जानि परत नहिं मन की खोटि ॥ ३ ॥
ठाढ़े बैठे पग चलाइ।
तस पौढ़े¹ चित अनत न जाइ ॥ ४ ॥
रात दिवस धुनि छूटै नाहिं।
ऐसे जपत रहहु मन माहिं ॥ ५ ॥
गगन पवन गहि करहु पयान।
तहवाँ बैठि रहहु निरबान ॥ ६ ॥
गुरु के चरन गहहु लिपटाइ।
निरखहु सूरति सीस उठाइ ॥ ७ ॥
या है ब्यापि रहे सब माहिं।
देखत न्यारा कतहूँ नाहिं ॥ ८ ॥
जगजीवन कहि मथि पुरान।
यहि तैं सत मत और न आन ॥ ९ ॥
॥ समाप्त ॥
(१) लेटे।

The provided image is completely blank (contains no text or visible content).