सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished196 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

दोहावली गोस्वामी तुलसीदास (सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी) की प्रमुख रचनाओं में है, जिसमें लगभग 573 दोहे और सोरठे संकलित हैं। रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास ने इन दोहों में अपने अनुभवों को संक्षिप्त और भावपूर्ण रूप में व्यक्त किया है। इनमें से कुछ दोहे मानस और उनकी अन्य कृतियों में भी मिलते हैं।

दोहावली के दोहों में राम-नाम की महिमा, अनन्य भक्ति, चातक के प्रेम के उदाहरण से एकनिष्ठ भक्ति का आदर्श, सत्संग और कुसंग, नीति और विवेक, कलियुग का स्वरूप, वैराग्य और शरणागति जैसे विषय आते हैं। चातक-सम्बन्धी दोहे इसकी विशेष पहचान हैं, जिनमें बादल के प्रति चातक की टेक के माध्यम से भक्त के एकनिष्ठ प्रेम को दिखाया गया है।

यह गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण है, जिसमें प्रत्येक दोहे का हिन्दी अर्थ हनुमानप्रसाद पोद्दार ने दिया है। प्रकाशन-विवरण के अनुसार संवत् २०३७ तक इसकी 4,04,250 प्रतियाँ छप चुकी थीं, और तेईसवें तथा चौबीसवें संस्करण के बाद कुल संख्या 4,49,250 हो गई; मूल्य डेढ़ रुपया था। स्कैन की गई प्रति पर वाराणसी के मुमुक्षु भवन के वेद-वेदाङ्ग पुस्तकालय की मुहर है। पुस्तक 196 पृष्ठों की है।

पृष्ठ 81 स्कैन

दोहावली ७७
जटायुका भाग्य
दोहा
प्रभुहि बिलोकत गोद गत सिय हित घायल नीचु।
तुलसी पाई गीधपति मुकुति मनोहर मीचु ॥१२२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि गृध्रराज जटायुको धन्य
हैं, जो सीताके [छुड़ाने] के लिये घायल हुए और नीच शरीर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 82 स्कैन

७८ दोहावली
दासजी कहते हैं, इन सभी मुक्तियोंसे बढ़कर गृध्रराजकी मृत्यु
हुई ॥२२५॥
रघुबर बिकल बिहंग लखि सो बिलोकि दोउ बीर ।
सिय सुधि कहि सिय राम कहि देह तजी अति धीर ॥२२६॥
भावार्थ—श्रीरघुनाथजीने [पीड़ासे] व्याकुल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 83 स्कैन

दोहावली ७९
भावार्थ—श्रीरामजीके दूत वायुपुत्र श्रीहनुमान्‌जी मनोहर मङ्गल
और आनन्दकी मूर्ति हैं। उनका स्मरण करते ही समस्त सिद्धियाँ
करतलगत (सुलभ) हो जाती हैं ॥ २२९ ॥
धीर बीर रघुबीर प्रिय सुमिरि समीर कुमारु ।
अगम सुगम सब काज करु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 84 स्कैन

८० दोहावली
स्मरण करते ही स्मरण करनेवालेको सब सुख, सम्पत्ति, आनन्द और
मङ्गल देनेवाले हैं ॥ २३३ ॥
बाहुपीड़ाकी शान्तिके लिये प्रार्थना
तुलसी तनु सर सुख जलज भुज रुज गज बरजोर ।
दलत दयानिधि देखिऐ कपि केसरी किसोर* ॥२३४॥
भावार्थ—हे दयानिधान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 85 स्कैन

दोहावली ८१
काशीमहिमा
सोरठा
मुक्ति जन्म महि जानि ग्यान खानि अघ हानिकर।
जहँ बस संभु भवानि सो कासी सेइअ कस न ॥२३७॥
भावार्थ—जहाँ भगवान् श्रीशिवजी और माता पार्वतीजी रहते हैं;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 86 स्कैन

८२ दोहावली
अपनी बीसीँ आपुहीं पुरिहिँ लगाए हाथ ।
केहि बिधि बिनती बिस्व की करौं बिस्व के नाथ ॥२४०॥
भावार्थ—हे विश्वनाथजी! आपने अपनी 'बीसी'* में स्वयं अपनी
पुरीमें कार्य आरम्भ कर दिया (संहारलीला शुरू कर दी), फिर मैं
विश्वकी ओरसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 87 स्कैन

दोहावली ८३
भावार्थ—'हम बड़े हैं और हमारा आचार श्रेष्ठ है' ऐसे अभिमान-
का भारी बोझ सिरपर रखकर मूर्खलोग तोते, रेशमके कीड़े और
बंदरकी तरह बलात्कारसे पराधीन हो जाते हैं* ॥२४३॥
जीव और दर्पणके प्रतिबिम्बकी समानता
केहिं मग प्रबिसति जाति केहिं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 88 स्कैन

८४ दोहावली

जीवकी तीन दशाएँ

जीव सीव सम सुख सयन सपनेँ कछु करतूति ।
जागत दीन मलीन सोइ बिकल बिषाद बिभूति ॥२४६॥
भावार्थ—जीव सुखसे सोनेके समय (सुषुप्तिमें) शिव (परमात्मा)
के समान है, स्वप्नमें कुछ कार्य करता है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 89 स्कैन

दोहावली ८५
कालकी करतूत
करम खरी कर मोह थल अंक चराचर जाल ।
हनत गुनत गनि गुनि हनत जगत ज्योतिषी काल ॥२४९॥
भावार्थ—जगत्में कालरूपी ज्योतिषी हाथमें कर्मरूपी खड़िया
लेकर मोहरूपी पट्टीपर चराचर जीवरूपी अङ्कोंको मिटाता है, हिसाब
लगाता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 90 स्कैन

८६ दोहावली
निर्गुणकी अपेक्षा सगुण अधिक प्रामाणिक है
अंक अगुन आखर सगुन समुझिअ उभय प्रकार ।
खोएँ राखें आपु भल तुलसी चारु विचार ॥२५२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि निर्गुण ब्रह्म (१, २, ३)
अङ्कके समान है और सगुण भगवान् अक्षर (एक,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 91 स्कैन

दोहावली ८७
विषयासक्त साधुकी अपेक्षा वैराग्यवान्
गृहस्थ अच्छा है
सीस उघारन किन कहेउ बरजि रहे प्रिय लोग ।
घरहीं सती कहावती जरती नाह बियोग ॥२५४॥
भावार्थ—अधजली भागनेवाली ऐसी सतीको सिर खोलनेके लिये
किसने कहा था

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 92 स्कैन

८८ दोहावली
भगवत्प्रेममें आसक्ति बाधक है, गृहस्थाश्रम नहीं
घर कीन्हें घर जात है घर छांड़े घर जाइ ।
तुलसी घर बन बीचहीं राम प्रेम पुर छाइ ॥२५६॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि घर करनेसे (गृहस्थीमें
रहनेसे) अपना असली घर (परलोक) नष्ट हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 93 स्कैन

दोहावली ८३

मोह-महिमा

सोई सेंवर तेइ सुवा सेवत सदा बसंत ।
तुलसी महिमा मोह की सुनत सराहत संत ॥२५९॥
भावार्थ—वही सेमलका पेड़ है और वही तोते हैं (बार-बार
अनुभव कर चुके हैं कि इसके फलमें गूदा नहीं होता), तो भी मोह-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 94 स्कैन

९० दोहावली
धन और ऐश्वर्यके मद तथा कामकी व्यापकता
श्रीमद बक्र न कीन्ह केहि प्रभुता बधिर न काहि।
मृगलोचनि के नैन सर को अस लाग न जाहि ॥२६२॥
भावार्थ-धनके मदने किसको टेढ़ा नहीं कर दिया, प्रभुताने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 95 स्कैन

दोहावली ९१
दम्भका बल है, कामके केवल कामिनीका बल है और क्रोधके कठोर
वचनका बल है ॥२६५॥
मोहकी सेना
काम क्रोध लोभादि मद प्रबल मोह कै धारि ।
तिन्ह महँ अति दारुन दुखद मायारूपी नारि ॥२६६॥
भावार्थ-काम, क्रोध, मद और लोभ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 96 स्कैन

९२ दोहावली
उद्बोधन
दीपसिखा सम जुबति तन मन जनि होसि पतंग।
भजहि राम तजि काम मद करहि सदा सतसंग ॥२६९॥
भावार्थ—युवती स्त्रियोंका [ सुन्दर ] शरीर दीपककी लौके
समान है, मन ! तू उसमें पतंग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 97 स्कैन

दोहावली ९३
किसके मनको शान्ति नहीं मिलती ?
ताहि कि संपति सगुन सुभ सपनेहुँ मन बिश्राम ।
भूत द्रोह रत मोहबस राम बिमुख रति काम ॥२७२॥
भावार्थ—जो मनुष्य मोहके वशीभूत होकर भूतप्राणियोंके द्रोहमें
तत्पर है, श्रीरामसे विमुख है और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 98 स्कैन

९४ दोहावली
भावार्थ—जो लोग दुष्टोंको ज्ञानका उपदेश देना, संसारका
सुधार करना, मनका निरोध करना और कुलको शुद्ध करना चाहते
हैं, वे व्यर्थ ही परिश्रम करते हुए मर जाते हैं; उन्हें स्वप्नमें भी
सुख या

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 99 स्कैन

दोहावली १५
भावार्थ—एक ही भरोसा है, एक ही बल है, एक ही आशा है
और एक ही विश्वास है। एक रामरूपी श्यामघन (मेघ) के लिये ही
तुलसीदास चातक बना हुआ है ॥२७७॥
प्रेमकी अनन्यताके लिये चातकका उदाहरण
जौं घन बरषै समय सिर जौं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 100
स्थायी लिंक
पृष्ठ 100 स्कैन

९६ दोहावली
भावार्थ—चातकके चित्तमें अपने प्रियतम मेघका दोष कभी
आता ही नहीं। तुलसीदासजी कहते हैं कि इसीलिये प्रेमके अथाह
समुद्रका कोई माप-तौल नहीं हो सकता (उसका थाह नहीं लगाया
जा सकता) ॥२८१॥
बरषि परुष पाहन पयद पंख करौ टुक टूक।
तुलसी परी न चाहिऐ चतुर चातकहि चूक ॥२८२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि मेघ (बादल) कठोर ओले
बरसाकर भले ही चातककी पांखोंके टुकड़े-टुकड़े कर दे, पर प्रेमके
प्रणमें चतुर चातकको अपने प्रेमका प्रण निबाहनेमें कभी भूल नहीं
करनी चाहिये ॥२८२॥
उपल बरषि गरजत तरजि डारत कुलिस कठोर।
चितव कि चातक मेघ तजि कबहुँ दूसरी ओर ॥२८३॥
भावार्थ—मेघ कड़क-कड़ककर गर्जता हुआ ओले बरसाता है
और कठोर बिजली भी गिरा देता है; इतनेपर भी प्रेमी पपीहा
मेघको छोड़कर क्या कभी किसी दूसरी ओर ताकता है ? ॥२८३॥
पबि पाहन दामिनि गरज झरि झकोर खरि खीझि।
रोष न प्रीतम दोष लखि तुलसी रागहि रीझि ॥२८४॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि मेघ बिजली गिराकर, ओले
बरसाकर, बिजली चमकाकर, कड़क-कड़ककर, वर्षाकी झड़ी लगा-
कर और आंधीके झकोरे देकर अपना बड़ा भारी रोष प्रकट करता
है; परंतु चातकको अपने प्रियतमका दोष देखकर क्रोध नहीं होता
(उसे दोष दीखता ही नहीं), बल्कि इसमें भी वह अपने प्रति मेघका
अनुराग देखकर उसपर रीझ जाता है ॥२८४॥