ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)
Dnyaneshwari / Bhavarth Deepika with Hindi Commentary
संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा
पृष्ठ 523, कुल 1172 में से
संदर्भ में पढ़ेंकृपाकी राह बनाकर । प्रेमसे दिशा भरकर ।
पद्-तलमें बिछाकर । अपना जीव ॥ ४९ ॥
किस भांति बचाकर चलना । वर्णनमें शब्द नहीं मिलता ।
तथा जो है अनुपमेय होता । अर्जुन वह ॥ २५० ॥
स-ममता मुहसे उठाती । बिलाडी पिल्लेको ले जाती ।
पिल्लेको दांत नहीं लगाती । वैसे पार्थ ॥ ५१ ॥
अथवा स्नेहार्द जो माता । राह देखती स-ममता ।
शिशुकी तब जो मृदुता । होती दृष्टिमैं ॥ ५२ ॥
या कमल-दल हिलाते । उससे जो पवन लेते ।
तब जैसे हैं सुख पाते । नयन पसार ॥ ५३ ॥
उस मार्दवसे जो पग । पृथ्वीपे रखता अलग ।
लगनेसे यदि वे स्वर्ग- । सुखसा मिलता ॥ ५४ ॥
ऐसे चलते हुए भी कोमल । कृमि-कीटक देखके दुर्बल ।
लौटता वहांसे वह निर्मळ । सावकाश ॥ ५५ ॥
मेरे पगका शब्द भी यदि होगा । विश्व-व्यापकका निद्रा-भंग होगा ।
उसका मुख-रूप कुम्हलायेगा । ऐसे वह सोचता ॥ ५६ ॥
इस कारणसे सदैव । चलता है सावध-भाव ।
न कुचलता कोई जीव । कभी कहीं ॥ ५७ ॥
देख कर तृणमें भी जीव । न लांघना है उसका भाव ।
तब देख प्रत्यक्ष जीव । कुचले कैसे ॥ ५८ ॥
चींटा मेरू न लांघ सकता । झींगुर सिंधु नहीं तैरता ।
वैसा ही वह नहीं लांघता । कभी किसीको ॥ ५९ ॥
ज्ञानी-अहिंसकका बोलना—
ऐसी है उसकी रीत । कृपा फलसे है फलित ।
उसकी वाणीमें जागृत । दया दर्शनीय ॥ २६० ॥
४५१ क्षेत्र-क्षेत्रज्ञयोग