सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
धम्मपद (पालि मूल, संस्कृत छाया एवं हिन्दी अनुवाद)

धम्मपद (पालि मूल, संस्कृत छाया एवं हिन्दी अनुवाद)

Dhammapada with Pali Original & Hindi Translation

महापण्डित राहुल सांकृत्यायन द्वारा

DevanagariHindipublished213 पृष्ठ

पृष्ठ 102, कुल 213 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 102

१५।५ ] सुखवग्गो [ ९१
अनुवाद—वैरियोंके प्रति ( भी ) अवैरी हो, अहो ! हम ( कैसा )
सुखपूर्वक जीवन बिता रहे हैं; वैरी मनुष्योंके बीच अवैरी
होकर हम विहार करते हैं। भयभीत मनुष्योंमें अभय हो,
अहो ! हम सुखपूर्वक जीवन बिता रहे हैं; भयभीत मनुष्यों
के बीच निर्भय होकर हम विहार करते हैं । उत्सुकौं
(=आसक्तों) में उत्सुकता-रहित हो० ।
पंचसाला ( ब्राह्मणग्राम, मगध ) मार -
२००-सुसुखं वत ! जीवाम येसं नो नत्थि किञ्चनं ।
पीतिमक्खा भविस्साम देवा आभस्सरा यथा ॥४॥
( सुसुखं वत ! जीवामो येषां नो नास्ति किंचन ।
प्रीतिभक्ष्या भविष्यामो देवा आभास्वरा यथा ॥४॥ )
अनुवाद—जिन हम ( लोगों ) के पास कुछ नहीं, अहो ! वह हम
कितना सुखसे जीवन बिता रहे हैं। हम आभास्वर देवताओं
की भाँति प्रीतिभक्ष्य (=प्रीति ही भोजन है जिनका ) हैं ।
जेतवन कोसलराज
२०१-जयं वेरं पसवति दुक्खं सेति पराजितो ।
उपसन्तो सुखं सेति हित्वा जयपराजयं ॥५॥
( जयो वैरं प्रसूते दुःखं शेते पराजितः ।
उपशान्तः सुखं शेते हित्वा जयपराजयौ ॥५॥ )
अनुवाद—विजय वैरको उत्पन्न करती है, पराजित ( पुरुष ) दुःखकी
( नींद ) सोता है; ( राग आदि दोष जिसके ) शान्त ( हैं,