अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)
Amar Shaheed Chandrashekhar Azad
सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा
पृष्ठ 85, कुल 148 में से
संदर्भ में पढ़ें88 चन्द्रशेखर आजाद
सदस्य स्व० श्री सी० आर० दास के उन शब्दों से प्रेरणा ली है, जो उन्होंने
अपने पुत्र को एक पत्र में लिखे थे; जिनका तात्पर्य था कि इंग्लैंड को उसके
दुःस्वप्न से जगाने के लिए बम की आवश्यकता है और हमने उन लोगों की
ओर से असेम्बली के फर्श पर बम फेंका है, जिनके पास अपनी हृदयविदारक
वेदना की अभिव्यक्ति के लिए अन्य कोई राह नहीं रह गई थी। हमारा
एकमात्र उद्देश्य था कि हम बहरों को अपनी आवाज सुनाएँ और समय की
चेतावनी उन लोगों तक पहुँचाएँ, जो उनकी अनदेखी कर रहे हैं।***हमने
उन लोगों को चेतावनी दी है, जो सामने आनेवाली परिस्थिति की चिन्ता
किए बिना सरपट दौड़े चले जा रहे हैं।
पिछले खण्डों में हमने काल्पनिक अहिंसा शब्द का प्रयोग किया है।
हम उसकी व्याख्या करना चाहते हैं। हमारी दृष्टि से बल का प्रयोग तब
अन्यायपूर्ण होता है, जब उसका प्रयोग आक्रमण की रीति से किया जाए
और हमारे दृष्टिकोण में यह हिंसा है। किन्तु जब बलप्रयोग किसी विशेष
उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाए, तो यह नैतिक दृष्टि से न्यायसंगत है।
शक्ति के प्रयोग का पूर्णतया बहिष्कार एक कोरी काल्पनिक भ्रान्ति है।
इस देश में एक नया आन्दोलन उठ खड़ा हुआ है, जिसकी पूर्व सूचना हम
दे चुके हैं। यह आन्दोलन गुरु गोविन्दसिंह, शिवाजी, कमाल पाशा एवं
रज़ा खां, वाशिंगटन एवं गैरी बाल्डी और लायफेते एवं लेनिन के कार्यों
से प्रेरणा ग्रहण करता है।
हमें ऐसा लगा कि विदेशी सरकार और भारत के सार्वजनिक नेताओं
ने इस आन्दोलन से आँखें मूँद ली हैं तथा उनके कानों में इसकी आवाज
नहीं पड़ी है। अतः हमें यह कर्तव्य लगा कि ऐसे स्थानों पर चेतावनी दी
जाए, जहाँ हमारी आवाज अनसुनी न रह सके।***हमारे मन में उन लोगों
के प्रति कोई व्यक्तिगत द्वेष या बैर नहीं था, जिनको इस घटना के दौरान
मामूली चोटें आई हैं।***हमने जान-बूझकर असेम्बली में बम फेंका। तथ्य
स्वयं स्पष्ट है। हमारा अनुरोध है कि हमारे प्रयोजन को हमारे कार्य के
परिणाम से ही आंका जाना चाहिए, न कि काल्पनिक परिस्थितियों एवं
पूर्वाग्रहों के आधार पर। सरकारी विशेषज्ञ द्वारा दिए गए प्रमाणों के बाव-
जूद यह सत्य है कि हमने असेम्बली भवन में जो बम फेंके, उनसे एक