सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

भावप्रकाश निघण्टु (हरिताक्यादि वर्ग - हिन्दी व्याख्या सहित)

Bhavaprakasha Nighantu with Hindi Commentary

भावमिश्र द्वारा

स्रोत: चौखम्बा भारती अकादमी · चौखम्बा भारती अकादमी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished143 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

भावप्रकाश-निघण्टु सोलहवीं शताब्दी के आचार्य भावमिश्र के भावप्रकाश का द्रव्यगुण-विषयक भाग है, जिसमें वनस्पतियों, खनिजों और आहार-द्रव्यों के नाम, पर्याय, गुण और कर्म श्लोकों में दिए गए हैं। आयुर्वेद के पाठ्यक्रम में द्रव्यगुण पढ़ने के लिए यह सबसे अधिक प्रयुक्त निघण्टुओं में है।

यह स्कैन इस ग्रन्थ के हरीतक्यादि वर्ग का है। इसमें हरड़ (हरीतकी) की सात जातियों और उनके उत्पत्ति-स्थानों का वर्णन, त्रिफला-वर्ग के द्रव्य, और जीवक, ऋषभक, मेदा, महामेदा, काकोली, क्षीरकाकोली, ऋद्धि और वृद्धि से बने अष्टवर्ग की चर्चा आती है। व्याख्या में यह भी बताया गया है कि कठिनाई से मिलने वाले द्रव्यों के स्थान पर व्यवहार में कौन-से प्रतिनिधि द्रव्य दिए जाते हैं।

संस्करण चौखम्भा भारती अकादमी, वाराणसी का है (विद्याभवन आयुर्वेद ग्रन्थमाला २८, 2002 का पुनर्मुद्रण)। सविमर्श हिन्दी व्याख्या काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के द्रव्यगुण विभाग के भूतपूर्व प्राध्यापक डॉ. कृष्णचन्द्र चुनेकर की है और सम्पादन डॉ. गंगासहाय पाण्डेय ने किया है। यहाँ उपलब्ध प्रति 143 पृष्ठों की है।

पृष्ठ 21 स्कैन

२४ भावप्रकाशनिघण्टुः
चित्तुरमोल, कोडिमूली । उ०-रक्तचिता, रक्तचिता । मला०-चेक्कीक्कोडिवेरी । अं०-Rose
coloured Leadwort ( रोज कलर्ड लेडवोर्ट) । ले०-Plumbago rosea Linn. (प्लम्बैगो
रोझिया) ।
यह सिक्कम और खसिया की तराइयों में पाया जाता है। इसको वाटिकाओं में भी लगाते
हैं परन्तु थोड़ी असावधानी से नष्ट हो जाता है।
इसका क्षुप २-४ फुट ऊंचा, सदा हरा भरा रहता है। गर्मी के दिनों में कुछ पुराने पत्ते
सूखकर गिर जाते हैं। पत्ते-उक्त चित्रक के समान होते हैं। फूल-लाल और फल सफेद चीते
के समान लसीले होते हैं।
लाल चित्रक गुणों में सफेद चित्रक की अपेक्षा अधिक प्रभाव शाली और तीव्र गुण सम्पन्न
है, विशेष कर रुचिकारी, रसायन, शरीर को नवीन और स्थूल करने वाला, पारे को बांधने-
वाला, लोहे को बेधने वाला तथा कुष्ठ को नष्ट करने वाला है। इसकी थोड़ी मात्रा उत्तेजक तथा
अधिक मात्रा तीव्र मदकारी विष के समान हानिकारक होती है ॥ १२ ॥
१३ नीला चित्रक
ले०-Plumbago capensis Thumb (प्लम्बैगो केपेनसिस थम्ब)
काले चित्रक का क्षुप-उक्त चित्रक के समान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

२६ भावप्रकाशनिघण्टुः
गुण और प्रयोग-अजवायन अग्निदीपक, पाचक, उष्ण, उद्वेष्टन निरोधी, उत्तेजक, बल्य,
कृमिघ्न, संक्रमण निरोधी, दुर्गन्धिनाशक एवं सड़न को दूर करने वाली है। इसका उपयोग अति-
सार, कुपचन, अजीर्ण, उदरशूल, आध्मान, विसूचिका आदि रोगों में किया जाता है।
इसमें सरसों और मिर्चों का तीतापन, चिरायते का कड़ुआपन, एवं हींग का उद्वेष्टन निरोधी
गुण तीनों एक साथ हैं। इसका उपयोग अनेक औषधियों विशेषतया एरंड तेल की दुर्गन्ध को दूर
करने के लिए किया जाता है। पुरानी खाँसी में जब कफ बहुत कम रहता है तब इसके प्रयोग से
कफ ढीला होकर निकल जाता है। श्वास में गरम पानी के साथ इसका चूर्ण दिया जाता है या
इसको चिलम में रखकर पीते हैं। अजवायन का चूर्ण और सेंधानमक अजीर्ण से उत्पन्न विकारों की
घरेलू दवा है।
(१) उदरशूल, आध्मान आदि विकारों में अजवायन, सेंधानमक, साँचरनमक, यवक्षार, हींग
और आंवला इनके चूर्ण को $\frac{३}{४}$ से १ माशा की मात्रा में मधु के साथ दिया जाता है।
(२) शराबियों को मद्य की आदत छुड़ाने के लिये शराब पीने की इच्छा होने पर इसे
चबाने को दिया जाता है।
(३) बच्चों के रोगों में तथा हैजे में इसका अर्क बहुत उपयोगी है।
(४) अजवायन का सत्-बहुत अच्छा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

२८ भावप्रकाशिनघण्टुः
सं०-वन्ययमानी ? । म०-किरमिंजी अजवां । बं०-बनजोवान । ले०-Seseli indicum
W. & A. (सिसिली इण्डिकम् ) । Fam. Umbelliferae (अम्बेलीफेरी) ।
यह हिमालय के निचले भागों में देहरादून से लेकर गोरखपुर, बुंदेलखण्ड, आसाम, मध्य बंगाल
तथा कारोमण्डल तक होती है।
इसके क्षुप-वर्षायु, ४ से १२ इञ्च तक ऊँचे, अनेक शाखा प्रशाखाओं से युक्त सघन देखने में
आते हैं। पत्ते-विभक्त, कटे किनारे वाले और रोमश होते हैं। फूल-छत्ते से सफेदी युक्त गुलाबी
रंग के, फल-बारीक छोटे-छोटे गोल, किञ्चित् लम्बे फीके पीले रंग के होते हैं।
गुण और प्रयोग-इसके फल प्रायः पशुओं के लिये औषधि के काम में अधिक आते हैं। यह
उत्तेजकदीपन, पाचन, शूलघ्न, आंतों के लिये हितकारी तथा विशेषरूप से गोल कृमि का नाशक है।
इसके सेवन से पेट के आफरे में लाभ होता है और भूख बढ़ती है।
मात्रा-१ से ३ माशा ।
१७ अजवायन जंगली (२)
हि०-बन अजवायन । पं०-माशो, रांगस्तूर, मरिज़ह । फा०-हाशा । अं०-Wild Thyme
(वाइल्ड थाइम्) । ले०-Thymus serpyllum Linn. (थाइमस् सर्पाइलम्) । Fam. Labiatae

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

यूनानी चिकित्सकों के मत से खुरासानी अजवायन सफेद, काली और लाल तीन जाति की
होती है। इनमें से काली विष के समान हानिकर और घातक मानी जाती है।
रासायनिक संगठन—इसकी पत्तियों में हायोसायमिन (Hyoscyamine) नामक क्षाराभ
तथा अल्प मात्रा में हायोसीन (Hyoscine) या स्कोपोलामाइन (Scopolamine), अंट्रोपिन
(Atropine), हायोसिप्रिन (Hyosciprin), कोलिन (Cholin), तैल, गोंद, ॲल्ब्यूमिन तथा
पोटैशियम नाइट्रेट २% आदि पदार्थ रहते हैं। इसकी विभिन्न जातियों में क्षाराभों की मात्रा
भिन्न-भिन्न रहती है । सहारनपुर तथा काश्मीर में लगाये पौधों में इनकी मात्रा प्राकृत पौधों की
अपेक्षा अधिक (०३%) होती है, तथा ब्रिटिशफारमाकोपिया के प्रतिमान (०५५%) के
करीब होती है। इसके बीजों में हायोसायमिन (Hyoscyamine), २५% तैल, तथा राख
४-५% होती है ।
गुण और प्रयोग—यह अवसादक, वेदनाहर, स्वापजनक, उद्वेष्टन निरोधी, शामक, बल्य,
कनीनिका विकासि, दीपन, पाचन तथा कृमिघ्न है। यह बहुत अच्छा वेदनाहर एवं निद्राकर है।
इससे अफीम के समान कब्जियत नहीं होती। इसकी क्रिया बेलाडोना की तरह होती है, लेकिन
इससे मस्तिष्क कम उत्तेजित होता है और सुषुम्ना एवं आन्त्र पर इसकी अवसादक क्रिया होती है।
इससे अनैच्छिक मांस पेशियों के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

३२ भावप्रकाशनिघण्टुः
(४) प्रसूता को देने से दुग्ध वृद्धि होती है।
(५) हिचकी में घृत के साथ इसका धूमपान बहुत उपयोगी है।
(६) इसको स्वरभंग एवं सर्पविष में भी उपयोगी बतलाया गया है।
(७) इसका बाह्यलेप पीडाहर है एवं यह अर्श, स्तन, अण्डकोष तथा उदर की पीड़ा
पर लगाया जाता है और घृत, मधु एवं नमक के साथ बिच्छू के काटने पर लगाने से लाभ होता
है। इसके क्वाथ से स्नान करने से खुजली दूर होती है तथा इससे सिद्ध तैल का चर्मरोगों में
उपयोग होता है।
मात्रा—३-२ माशा
२० कृष्ण जीरक
हि०-काला जीरा, स्या जीरा, स्याह जीरा, कृष्णजीरा। ब०-काल जीरें, कृष्णजीरा। म०-
शहाजीरें, शाहाजीरें, कालेजीरे। गु०-स्याजीरुं। क०-करिजीरके, करिजिरीगे । ते०-शिमइसपू।
ता०-शिमह शोम्बु । मा०-श्याजीरो। जना०-गूंयूं । फा०-सियाहजीरा, स्याहजीरा, ज़ीरस्याह,
जीरयेस्याह । अ०-कमूले किरमानी, कमून अस्वद । आं०-Black Caraway seed (ब्लॅक कॅराबे
सीड)। ले०-Carum carvi Linn. (कॅरम् कॅरवई) । Fam. Umbelliferae (अम्बेलीफेरी) ।
इसका क्षुप उत्तरी हिमालय के पहाड़ी भागों में उत्पन्न होता है। इसकी खेती भारत के मैदानी
भागों में एवं काश्मीर, कुमाऊं, गढवाल,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

३४ भावप्रकाश निघण्टुः
'धनियाँ' ही के समान है किन्तु विशेषता यह है कि यह मधुर रस युक्त तथा पित्त की विशेष रूप
से नाशक होती है ॥ ८६- ८८ ॥
२२ धनियाँ
हि०-धनियाँ । बं०-धने । म०-धने, । कोथिंबीर, धणे । गु०-धाना, धाणा, कोथमीर ।
क०-कोथुंबुरी, कोथम्बरी, हविज । ते०-कोत्तिमिरि, धनियल्लु । ता०-कोत्मल्लि, कोतमल्ली ।
सिन्ध०-धातु । फा०-कश्नीज । अ०-कज़बुरा, कजबुरह । अं० -- Coriander fruit ( कोरि-
ॲन्डर फ्रूट ) । ले०-Coriandrum sativum Linn. ( कोरिएण्ड्रम् सैटिवम् लिन ) । Fam.
Umbelliferae (अंबेलीफेरी) ।
इस देश के प्रायः सब प्रान्तों में एवं विदेशों में भी इसकी उपज की जाती है ।
इसका पौधा १-२ फुट ऊँचा, शाखायें-चिकनी, पत्ते-विषमपत्ती, जड़ के निकटवाले पत्ते
गोलाकार, ३-४ या ५ भागों में विभक्त, प्रत्येक भाग कटे किनारे वाले और कँगूरेदार तथा शाखाओं
के पत्ते सोआ, चनसुल आदि के पत्तों के समान होते हैं । फूल-छत्ते से सोया के फूल के समान
सफेद या किंचित् गुलाबी रंग के आते हैं। फल-नन्हें नन्हें, अण्डाकार, गुच्छों में छत्राकार लगते
हैं । सूखने पर वे दो टुकड़े होकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

३६ भावप्रकाश निघण्टुः
रासायनिक संगठन—इसके फलों में ३-३.५% एक उड़न शील तैल पाया जाता है । इस
तैल में डिल एपिओल (Dill-apiole, C₁₂H₁₄O₄) नामक एक तैलीय पदार्थ रहता है जो
पारस्ले एपिओल (Parsley apiole, C₁₂H₁₄O₄) के सदृश होते हुये भी गुणों में उससे पृथक्
(Isomeric = आइसॉमेरिक्) रहता है । इसके अतिरिक्त इसमें एक तरल हाइड्रोकार्बन ॲनीथेन्
(Hydrocarbon-anethene, C₁₀H₁₆) और कारवोन (Carvone) सदृश पदार्थ रहता है ।
विदेशी और भारतीय तैल में थोड़ा अन्तर होता है ।
गुण और प्रयोग—सोआ दीपन, पाचन, वातानुलोमक, सुगन्धि, उत्तेजक, वातहर, गर्भाशय
उत्तेजक एवं दुग्धवर्धक है।
बालकों के पचन विकारों में, विशेषकर आध्मान एवं शूल में चूने के जल के साथ इसके अर्क
का बहुत व्यवहार किया जाता है। प्रसूता में भी वमन, अजीर्ण, हिक्का, आध्मान, शूल तथा दुग्ध
वृद्धि आदि के लिये इसके क्वाथ का प्रयोग किया जाता है । अनार्तव में भी इसका प्रयोग करते हैं ।
केल और म्हसकर के मतानुसार अंकुश कृमि (Hookworm) में यह उपयोगी है ।
(१) अतिसार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

३८ भावप्रकाशनिघण्टुः
अं०-Fenugreek (फेनुग्रीक) । ले०-Trigonella foenumgraecum Linn. (ट्राइगोनेल्ला
फोएनम् ग्रेडकम्) । Papilionaceae (पैपिलिओनेसी) ।
प्रायः सब प्रान्तों में इसकी खेती की जाती है परन्तु पञ्जाब और काश्मीर में यह आपही आप
जङ्गल में उत्पन्न होती है।
इसका क्षुप ६ इञ्च से १६-१७ इञ्च तक ऊँचा होता है। पत्ते संयुक्त एवं प्रत्येक सींक पर तीन
तीन पत्रक रहते हैं और वे आधे से एक इञ्च तक लम्बे, अण्डाकार और बारीक कंगूरेदार होते हैं।
फूल-नन्हें नन्हें हलके पीत रङ्ग के आते हैं। फलियाँ-गोल २-३ इञ्च लम्बी कुछ टेढ़ी सी नोकदार
रहती हैं। प्रत्येक से १०-२० पीले रङ्ग के दाने निकलते हैं। इन्हीं का चिकित्सा में अधिक उपयोग
करते हैं।
रासायनिक सङ्गठन-इसके सूखे पञ्चाङ्ग में प्रोटीन (Protein) की मात्रा १६% रहती
है जिसमें से इसके ग्लोब्यूलिन (Globulin) में हिस्टिडीन् (Histadine) की काफी मात्रा
रहती है। इसके अलब्यूमिन् (Albumin) भाग में फॉस्फोरस् (Phosphorus) तथा गन्धक
रहता है।
इसके बीजों में ट्रिगोनेल्लिन (Trigonelline, C_7 H_7 O_2 N), कोलीन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

४० | भावप्रकाश निघण्टुः
अण्डाकार परन्तु अग्र पर भीतर की तरफ दबे हुये रहते हैं। बीज—छोटे, लाल तथा जल में
डालने पर लुआबदार होते हैं। अधिकतर इसके बीजों का उपयोग करते हैं।
रासायनिक संगठन—इसके बीजों में एक सुगन्धि उड़नशील तथा स्थिर तैल पाया जाता है।
इसमें आयोडीन (Iodine), लोह, फॉस्फेटस् (Phosphates), पोटैश (Potash), कुछ लवण,
एक तिक्त सत्व एवं जल आदि पदार्थ रहते हैं तथा गन्धक अधिक मात्रा में रहता है। इसके ग्लूको-
साइड (Glucoside) को ग्लूकोट्रोपोइओलिन (Glucotro-poeolin) कहते हैं।
गुण और प्रयोग—चनसुर रसायन, बल्य, वाजीकर, उत्तेजक, आनुलोमिक, दुग्धवर्धक एवं
शूलहर है। इसका उपयोग प्रसूतावस्था, रक्तदोष, त्वचा के रोग, नेत्र रोग, यकृत और प्लीहा की
जीर्ण वृद्धि, ग्रन्थिरोग, रक्तांश, श्वास, कास एवं अतिसार आदि में किया जाता है।
(१) इसके फांट का व्यवहार आमाशय के प्रक्षोभ से उत्पन्न हिक्का में किया जाता है। इसको
बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिलाना चाहिये। इसी प्रकार प्रक्षोभजन्य अतिसार एवं ग्रहणी में भी
इससे लाभ होता है।
(२) गरी के साथ इसकी बर्फी या दूध में लप्सी बनाकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

४२ भावप्रकाश निघण्टुः

**मिलावटें—**हींग में कंकड़, बालू, मिट्टी, मूल के टुकड़े, गोदन्ती तथा गोंद आदि मिलाये रहते हैं ।

**रासायनिक संगठन—**यह गन्धक का सेन्द्रिय योग है । इसमें लहसुन में पाये जाने वाला एक उड़नशील तैल ३-१७% रहता है । इस तैल में टरपेन्स ( Terpenes ), डाइसल्फाइड्स ( Disulphides, $C_7H_{14}S_2$ and $C_{11}H_{20}S_2$ ) और एक नीले रंग का तरल पदार्थ $(C_{10}H_{16}O)n$ रहता है । इसमें राल ४०-६५% रहती है जिसमें असारेसिनोटेनॉल ( Asaresinotannol ), असा-रेसिनोल फेरूलिक एसिड इस्टर ( Asaresinol ferulic acid ester ) तथा फ्री फेरूलिक एसिड ( Free ferulic acid-1.3% ) रहता है । इसके अतिरिक्त इसमें गोंद की मात्रा २५% रहती है । शुद्ध हींग में ६५-७५% मद्यसार में घुलने वाले पदार्थ रहते हैं तथा राख ३-५% रहती है । इसकी राल का उर्ध्व पातन ( Dry distillation ) करने से अंबेलिफेरोन् ( Umbelliferone ) प्राप्त होता है लेकिन भारतीय जाति से यह प्राप्त नहीं होता ।

**गुण और प्रयोग—**हींग दीपन, पाचन, वातानुलोमक, उद्वेष्टन निरोधि, उत्तेजक, कफदुर्गन्धि हर, कफनिःसारक, वातनाड़ियों के लिये बल्य, गर्भाशयसंकोचक एवं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

४४ भावप्रकाशनिघण्टुः
बाजार में बच के नाम से प्रायः कुलिंजन ( Alpinia galanga ) की जड़ बेची जाती है ।
इसी लिये जहां बचा ( Acorus calamus ) की आवश्यकता हो वहां घोरबच नाम से ही औषधि
खरीदनी चाहिये । बच के स्थान पर आंतरिक प्रयोग में बालवच का प्रयोग भी शास्त्रोक्त नहीं है न
उचित ही है ।
रासायनिक संगठन—इसमें एक सुगन्धि उडनशील पीले रङ्ग का तैल १.५-३.५%, एकोरिन
( Acorin ) नामक मधु के समान पतला तिक्त सुगन्धि ग्लाइकोसाइड, एकोरेटिन (Acoretin )
नामक राल सदृश पदार्थ, कैलामेन (Calamene ) नामक रवेदार क्षाराम तथा स्टार्च, गोंद,
टैनिन् एवं कैल्शियम ऑक्सेलेट (Calcium oxalate) आदि पदार्थ रहते हैं। इसके उड़नशील
तैल में ॲसारिल् ॲल्डिहाइड (Asaryl-aldehyde ), ॲल्फापिनिन (a-pinene) एवं कैफीन्
(Camphene) आदि पदार्थ रहते हैं।
गुण और प्रयोग—वच वामक, कफनिःसारक, हृल्लासकर, उद्वेष्टन निरोधि, वातानुलोमक,
दीपन, पाचन, मेध्य, वृष्य, कृमिघ्न एवं सुगन्धि है। अधिक मात्रा में देने से यह वामक है।
इसका उपयोग उन्माद, अपस्मार, अपतन्त्रक, श्वास, कास, कण्ठरोग, जीर्ण अतिसार,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

४६ भावप्रकाशनिघण्टुः ।
गैलंगाल ); Java Galangal ( जावा गैलंगाल । ले०—Alpinia galanga Willd.
(अल्पिनिया गैलंगा) । Fam. Zingiberaceae (झिंजिबेरेसी)।
पहले यह जावा और सुमात्रा से आया करता था किन्तु अब बंगाल के पूर्व भाग, दक्षिण भारत,
मालावार और गोमान्तक के जंगलों में यह अधिकता से उत्पन्न होता है।
इसका क्षुप आमा हल्दी के आकार का ६-७ फीट ऊंचा होता है। पत्ते—९ से १८ इंच लम्बे,
१।। से ४।। इंच चौड़े, चिकने, आयताकार-भालाकार होते हैं। फूल—हरे से सफेद छोटे छोटे आते
हैं। फल—तिहाई इञ्च गोल नारङ्गी रङ्ग के होते हैं। बहुवर्षायु क्षुप होने के कारण काण्ड के सूख
जाने पर भी इसकी जड़ जीवित रहती है। जड़—कन्दवत् और सुगन्ध युक्त होती है। इसको
टुकड़े-टुकड़े कर सुखा करके बेंचते हैं। ये टुकड़े १ इञ्च से २।। इञ्च तक मोटे, बाहर से लाल या
मोर्चा के समान बादामी रङ्ग के और अन्दर से हलके नारङ्गी बादामी रङ्ग के होते हैं।
रासायनिक संघटन—इसमें एक सुगन्धित हलके पीले रंग का तेल १.५-४.८% पाया जाता
है जिसमें यूजेनॉल (Eugenol २५%), सिनेओल-डी-पिनेन्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

४८ भावप्रकाशनिघण्टुः
चोबचीनी के नाम तथा गुण-'दीपान्तरवचा' यह संस्कृत नाम चोबचीनी का है। चोबचीनी-
कुछ तिक्तरसयुक्त, उष्णवीर्य, अग्निदीपक, विबन्ध, आध्मान तथा शूल को नष्ट करने वाली,
मल तथा मूत्र का शोधन करने वाली होती है एवं वातव्याधि, अपस्मार (मिर्गी), उन्माद
(पागलपन) और शरीर के दर्द को दूर करती है और विशेष करके यह फिरङ्गरोग के दूर करने
में उत्तम होती है ॥ १०७-१०८ ॥
३३ चोपचीनी
हि०-चोपचीनी, तोपचीनी, चोबचीनी। ब०-तोपचीनी, कुमारिका, शुकचिन । म०, गु०-
चोपचीनी । ते०-पिरङ्गीचेका । ता०-परङ्गिचेकई । मला०-चाइना पैवू या पैरू। ने०-चोपचीनी ।
यू०-खसिलियर आशसिनी । फा०-चोबचीनी । अ०-कशवचीनी, खुशंबुस्सीनी । अं०-
China root (चाइनारूट) । ले०-Smilax china Linn. (स्माइलैक्स चाइना)। Fam.
Liliaceae (लिलिएसी) ।
वच की अनेक जातियों में चोपचीनी भी एक मानी गई है। यह चीन देश में अधिक उत्पन्न
होती है और वहीं से इस देश में आती है। इस कारण इसका नाम दीपान्तरवचा रखा गया है।
यह लता जाति की वनौषधि बहुत विस्तार में फैलनेवाली होती है। इस लता की जड़ को ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

५० | भावप्रकाशनिघण्टुः
यह स्माइलैक्स की उपर्युक्त विदेशी जाति तथा अन्य विदेशी जातियों के सुखाये हुए मूल हैं।
कभी-कभी भौमिक काण्ड (राइजोम) के टुकड़े इसके साथ मिले रहते हैं।
यह बहुत लंबे, धारीदार एवं कुछ लालिमा लिये हुए होते हैं। स्थान भेद से तथा वर्ण, धारी
एवं भौमिक या वायवीय भाग की अधिकता इत्यादि के कारण इसके स्वरूप में भिन्नता रहती
है। यह प्रायः गंधहीन एवं कुछ मीठापन लिये हुए कडु होती है।
रासायनिक संगठन- इसमें मुख्यतया संपोनिन् (Sapouin) पाये जाते हैं।
गुण और प्रयोग- फिरंग, आमवात, जीर्ण चर्म विकार एवं रक्तदोष के लिए यह बहुत
प्रसिद्ध औषध रही है। यह कैसे कार्य करती है यह स्पष्ट नहीं है। संभवतः शारीरिक क्षमता को
बढ़ाकर या अन्य औषध के प्रचुषण में सहायता का कार्य करती है। विदेशों में इसका उपयोग
अनेक बल्य पेयों में किया जाता है। भारतीय सार्सापरिला के नाम से अनन्तमूल का उपयोग किया
जाता है।
मात्रा- १ से ३ माशा ।

अथ हपुषाद्वयम्

तन्मध्ये प्रथमं फलं मत्स्यसदृशं विस्रगन्धं द्वितीयमश्वत्थफलसदृशं मत्स्यगन्धम् , तयोर्नामानि गुणांश्चाह
**हपुषा हबुषा विस्रा पराऽश्वत्थफला मता । मत्स्यगन्धाप्लीहहन्त्री विषघ्नी ध्वांचनाशिनी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 35 स्कैन

५२ | भावप्रकाशिनघण्टुः
(६) बच्चों के राजयक्ष्मा में इसको पकाकर देने से भूख बढ़ती है, वजन बढ़ता है और लाभ होता है।
(७) इसके चूर्ण को आमवातादि में संधियों तथा सूजन पर मलते हैं।
(८) यह 'जिन' आदि आपानक मधों के निर्माण के लिये युरोप में व्यवहार में आता है।
मात्रा—चूर्ण–२-६ माशा। तैल–१ से १ बूंद पाचक, ४-६ बूंद मूत्रल। स्पिरिट (२० में १) २०-६० बूंद। फांट–२-३ औंस।

अथ विडङ्गस्य नामानि गुणांश्चाह

पुंसि क्लीबे विडङ्गः स्यात्कृमिघ्नो जन्तुनाशनः । तण्डुलश्च तथा वेल्लममोघा चित्रतण्डुलः ॥
विडङ्गं कटु तीक्ष्णोष्णं रूक्षं वह्निकरं लघु । शूलाध्मानोदरश्लेष्मकृमिवातविबन्धनुत् ॥११२॥
वायविडङ्ग के नाम तथा गुण—'विडङ्ग' (यह शब्द पुंलिङ्ग तथा नपुंसकालिङ्ग दोनों ही में व्यव-
हृत होता है), कृमिघ्न, जन्तुनाशन, तण्डुल, वेल्ल, अमोघा और चित्रतण्डुल ये सब बायविडङ्ग के
पर्यायवाची शब्द हैं। बायविडङ्ग—कटुरसयुक्त, तीक्ष्ण और उष्ण वीर्य होता है तथा रूक्ष, अग्नि-
वर्धक एवं पाक में लघु होता है और यह शूल, आध्मान, उदर, कफ, कृमि तथा वात रोग एवं
विबद्धता को दूर करता है॥ १११-११२ ॥

३५ वायविडङ्ग

प्रायः सभी पंसारी धनिये के समान गोल-गोल किञ्चित लाली युक्त बीज को वायविडङ्ग के
नाम से बेचते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 36 स्कैन

५४ भावप्रकाशनिघण्टुः
(५) चर्म रोगों में इसका आन्तरिक एवं बाह्य प्रयोग किया जाता है। दाद में इसके लेप
से लाभ होता है।
(६) मज्जातन्तु के रोग जैसे अर्धांगघात, आक्षेप एवं अपस्मार आदि में लहसुन के साथ दूध
में उबाल कर देना चाहिये ।
(७) पीनस, शिरःशूल तथा अर्धावभेदक में इससे सिद्ध तैल के नस्य से लाभ होता है।
शिरःशूल में कपाल पर इसकी मालिश करनी चाहिये ।
(८) बिच्छू के काटने तथा सर्प दंश पर इसका उपयोग लिखा गया है ।
(९) इसका ताजा रस शीतल, मूत्रल तथा आनुलोमिक होता है ।
मात्रा—चूर्ण ४ से १६ माशा ।
३६ विडङ्ग भेद
सं०-विडङ्गभेद । हि०-वायविडङ्ग भेद, बायबिरङ्ग । अवध०-बेवरङ्ग । देहरादून-वाय-
विरङ्ग, गैया । गोंड-कोपवल्ली । कुरकु०-भारङ्गेली । मु०-आमटी, गोंदली, वाबंटी । ने०-कलय
बोगोटी । अं०-Basal (बासल) ।
लै०-E. tsjeriam-cottam, A. DC. (ए० त्स्जेरियम्-कोट्टम, ए० डीसी०) !
Fam. Myrsinaceae (मिरसिनेंसी) ।
यह हिमालय पहाड़ के पूर्व की ओर बङ्गाल तथा दक्षिण की ओर सिलोन तक कहीं न कहीं
पाया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 37 स्कैन

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठों का पूर्ण एवं शुद्ध देवनागरी लिप्यन्तरण दिया गया है:


[पृष्ठ ५६ - बायाँ पृष्ठ]

५६ | भावप्रकाशनिघण्टुः ।

है। आधुनिक शोध द्वारा सिद्ध हुआ है कि डिकामली भी विशेष कृमिघ्न है। नाड़ीहिङ्गु के प्रयोग
से कोष्ठान्तर्गत वर्तुलाकार कृमि नष्ट या निर्जीव हो जाते हैं। बायविडङ्ग—पक्वाशय के लम्बे चिपटे
कृमियों का विनाशक है। डिकामली—इन कृमियों का नाश नहीं कर सकती। इससे गोल
( Round ) या कुछ लम्बे नन्हें नन्हें कृमियों का नाश होता है। डिकेमाली का फांट नियत
कालिक ज्वर में देने से कम्पन कम होता है। आन्त्र की विकृतियां जैसे आध्मान, कुपचन एवं शूल
आदि में इससे लाभ होता है। बच्चों को दन्तोद्भव के समय जो पाखाना एवं कय आदि विकार
होते हैं उसमें इससे अच्छा लाभ होता है। आध्मान में एलुवा के साथ पेट पर इसका लेप करते हैं
तथा डिकेमाली खिलाते हैं। इसके फल विरेचक तथा कृमिघ्न होते हैं। मोटापा तथा प्लीहावृद्धि में
इसका गोंद व्यवहार किया जाता है। बाहरी प्रयोग से दूषित व्रण साफ किये जाते हैं। इससे कीड़े
नहीं पड़ने पाते तथा पड़े हुए कीड़े निकल जाते हैं और मक्खियां नहीं बैठने पातीं। इससे दन्तशूल
में लाभ होता है। नारू में इसे ५ र० की मात्रा में देते हैं। अतएव नाड़ीहिङ्गु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 38 स्कैन

यहाँ दोनों पृष्ठों का मूल रूप में सटीक लिप्यन्तरण प्रस्तुत है:


[पृष्ठ ५८]

५८ | भावप्रकाशनिघण्टुः

गुण और प्रयोग—इसके गुण तुम्बुरु के समान हैं। इसके मूलत्वक् की क्रिया दारुहरिद्रा, मञ्जेरियून, चोबेहयात या पीतचम्पक के छाल की तरह होती है। इसकी जड़ सुगन्धि, कड़वी, मूत्रल तथा पौष्टिक है।
( १ ) इसके फल उत्तेजक, ग्राही, दीपन एवं पाचन होते हैं और इनका व्यवहार, आध्मान, कुपचन, अजीर्ण एवं अतिसार आदि में किया जाता है। सड़ी हुई मछलियों के खाने से उत्पन्न अजीर्ण, वमन एवं अतिसार में इसका व्यवहार करते हैं। मछली खाने वालों के लिये यह पाचक है। तिरफल तथा अजवायन का अर्क हैजे में दिया जाता है। आमवात में मधु के साथ इसे खिलाते हैं।
( २ ) मूलत्वक्—शिथिलताजन्य कुपचन में प्रयोग में लाई जाती है। यह मूत्रल होती है। दन्तशूल में तथा लकवा से जिह्वा का कार्य ठीक न होता हो तो इसे चबाने को देते हैं। जीर्ण आमवात में भी इससे लाभ होता है। यह वृष्य, कड़वी और सुगन्धि होती है और फल की तरह भी इसका उपयोग किया जाता है।
मात्रा—बीज निकाले फल का चूर्ण—१-२ र. मधु के साथ; मूलत्वक् १-२ तो. फांट बना कर नित्य एक बार।


इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 39 स्कैन

६० भावप्रकाशनिघण्टुः
(८) इसके पुष्परस का उपयोग कर्णबिन्दु के रूप में कर्णशूल एवं बाधिर्य आदि में किया
जाता है।
मात्रा-चूर्ण १/४-२ माशा।
अथ समुद्रफेनस्य नामानि गुणांश्चाह
समुद्रफेनः फेनश्च डिण्डीरोऽब्धिकफस्तथा ॥ ११८ ॥
समुद्रफेनश्चक्षुष्यो लेखनः शीतलश्च सः । कषायो विषपित्तघ्नः कर्णरुक्कफहृत्सरः ॥११९॥
समुद्रफेन के नाम तथा गुण-समुद्रफेन, फेन, डिण्डीर और अब्धिकफ ये सब नाम 'समुद्र-
फेन' के हैं। समुद्रफेन-नेत्रों के लिये हितकर, लेखन, शीतल, कषाय रस युक्त, विष और पित्त
का नाशक, कर्णरोग तथा कफ का भी नाशक और यह सारक भी होता है ॥ ११८-११९ ॥
४१ समुद्रफेन
हि०-समुद्रफेन, समुन्दरफेन, दर्या का कफ । ब०-समुद्रर फेना, समुद्रफेला । म०-समुद्रफेण ।
मा०-समन्दरझाग । पं०-समुन्द्रझाग, समुद्रझाग । गु०-समुद्रफिण । क०-समुद्रनालिगे । मळ०,
ता०-कडुल नोरे । ते०-सोरुपेनक, समुद्रपुनुरुपु । फा०-कफदरिया । अ०-जुब्दुल्बहरे, जब्दुल
बहेर । अं०-Cuttle Fish Bone (कटिल फिश बोन); Os Sepiae (ऑस् सेपी) । ले०-
Sepia officinalis (सेपिया ऑफिसिनेलिस्) ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 40 स्कैन

६२ भावप्रकाश निघण्टुः
मेदा और महामेदा के उत्पत्तिस्थान, लक्षण, नाम तथा गुण—उसमें महामेदा नामक कन्द
मोरङ्ग (नेपाल का दक्षिणपूर्वभाग) आदि प्रदेशों में उत्पन्न होता है। महामेदा, बनीमेदा है
ऐसा मुनीश्वरों ने कहा है। महामेदा लता से उत्पन्न होती है तथा इसका कन्द पाण्डुवर्ण का,
सफेद अदरक के समान होता है। ये महामेदा के लक्षण हुये, अब मेदा के भी लक्षण कहते हैं—
जिसके कन्द सफेद हों तथा जिसमें नख से काटने पर मेदधातु के समान एक प्रकार का रस
निकलता हो उसे मेदा समझना चाहिये। शल्यपर्णी, मणिच्छिद्रा, मेदा, मेदोभवा और अध्वरा ये
नाम मेदा के हैं। महामेदा, वसुच्छिद्रा, त्रिदन्ती और देवतमणि ये नाम महामेदा के हैं।
उक्त दोनों प्रकार का मेदा—वे दोनों परिपाक में गुरु, स्वादिष्ट, वीर्यवर्धक, दुग्ध तथा कफ को
बढ़ाने वाले, धातुवर्धक, शीतल, पित्त, रक्तसम्बन्धी दोष, वायु तथा ज्वर को दूर करने वाले
होते हैं ॥ १२६-१३१ ॥
अथ काकोलीक्षीरकाकोल्योत्पत्तिलक्षणनामगुणान्याह
जायते क्षीरकाकोली महामेदोद्भवस्थले ॥ १३२ ॥
यत्र स्यात्क्षीरकाकोली काकोली तत्र जायते ।
पीवरीसदृशः कन्दः सक्षीरः¹

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें