भावप्रकाश निघण्टु (हरिताक्यादि वर्ग - हिन्दी व्याख्या सहित)
Bhavaprakasha Nighantu with Hindi Commentary
भावमिश्र द्वारा
स्रोत: चौखम्बा भारती अकादमी · चौखम्बा भारती अकादमी (उद्गम)
पृष्ठ 30, कुल 143 में से
संदर्भ में पढ़ें४२ भावप्रकाश निघण्टुः
**मिलावटें—**हींग में कंकड़, बालू, मिट्टी, मूल के टुकड़े, गोदन्ती तथा गोंद आदि मिलाये रहते हैं ।
**रासायनिक संगठन—**यह गन्धक का सेन्द्रिय योग है । इसमें लहसुन में पाये जाने वाला एक उड़नशील तैल ३-१७% रहता है । इस तैल में टरपेन्स ( Terpenes ), डाइसल्फाइड्स ( Disulphides, $C_7H_{14}S_2$ and $C_{11}H_{20}S_2$ ) और एक नीले रंग का तरल पदार्थ $(C_{10}H_{16}O)n$ रहता है । इसमें राल ४०-६५% रहती है जिसमें असारेसिनोटेनॉल ( Asaresinotannol ), असा-रेसिनोल फेरूलिक एसिड इस्टर ( Asaresinol ferulic acid ester ) तथा फ्री फेरूलिक एसिड ( Free ferulic acid-1.3% ) रहता है । इसके अतिरिक्त इसमें गोंद की मात्रा २५% रहती है । शुद्ध हींग में ६५-७५% मद्यसार में घुलने वाले पदार्थ रहते हैं तथा राख ३-५% रहती है । इसकी राल का उर्ध्व पातन ( Dry distillation ) करने से अंबेलिफेरोन् ( Umbelliferone ) प्राप्त होता है लेकिन भारतीय जाति से यह प्राप्त नहीं होता ।
**गुण और प्रयोग—**हींग दीपन, पाचन, वातानुलोमक, उद्वेष्टन निरोधि, उत्तेजक, कफदुर्गन्धि हर, कफनिःसारक, वातनाड़ियों के लिये बल्य, गर्भाशयसंकोचक एवं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें