सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 27, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 27

२२ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
हरि गुरु उर विश्वासरख, रहो सदा निष्काम १६२
तुम सब तन तजि आयहो, निश्चय मेरे धाम ।
प्रेम प्रीति कर प्यारसों, बोले गुरु गुण ग्राम १६३
श्री हरि आज्ञा सिरधरी, करी तयारी धाम ।
दशम द्वार निज पुरगये, जहाँ श्रीराधे श्याम १६४
-सम्बत अठारह सौ हुते, ऊपर उन्तालीस ।
देहत्याग चरनदास प्रभु, गये धाम जगदीस १६५
अस्सी बर्ष भूतल बिषे, राजे श्री महाराज ।
सरसमाधुरी भक्ति हरि, जक्त प्रचारन काज १६६
✱ श्रीमत्श्यामचरणदासाचार्यमहिमा ✱
चरणदास के चरण में, जो जन आये धाय ।
सूरज मण्डल बेधकर, बसे अमरपुर जाय १६७
भेजे श्यामा श्याम ने, करन जगत उद्धार ।
चरनदास ने कृपाकर, किये पतित भवपार १६८
चार पदारथ प्रेम सो, सबको कीने दान ।
चरणदास ने दयाकर, कियो जक्त कल्यान १६६
नवधा प्रेमा अरु परा, दियो भक्ति उपदेश ।
किये कृतारथ जीवजग, पार न पावत शेष १७०
ज्ञान दियो ज्ञानीन को, जोगिन को दियो जोग ।
भक्तनको दइ भक्ति हरि, मेटे भव दुख रोग १७१
ज्ञानी विज्ञानी बड़े, जोगिन के सिरताज ।
रसिका चारज मुकुटमणि, चरणदास महाराज १७२
दयावान दाता बड़े, परदुख भंजन हार ।
पतितन के पावन करन, चरणदास अवतार १७३
सब सद्गुण सम्पन्न हैं, सब लायक महाराज ।