सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा

DevanagariHindipublished788 पृष्ठ

पृष्ठ 564, कुल 788 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 564

नोटबुक खोलते ही पहले पेज (टाइटिल पेज) पर अंग्रेज़ी में लिखा
है:
“ भगतसिंह के लिए
चार सौ चार (404) पृष्ठ...”
नीचे एक हस्ताक्षर है और 12.9.29 की तिथि दी गयी है। स्पष्ट है
कि यह प्रविष्टि जेल अधिकारियों द्वारा भगतसिंह को कापी देते समय की
गयी है।
इसके नीचे भगतसिंह के दो पूरे और दो लघु हस्ताक्षर हैं।
पृष्ठ के ऊपरी दायें किनारे पर भी अंग्रेज़ी में भगतसिंह का नाम
लिखा है। (देखें सामने का पृष्ठ)
जेल मैनुअल/नियमावली के जानकार जानते होंगे कि जब भी कोई
क़ैदी लिखने के लिए कापी माँगता है तो जेल अधिकारी को कापी के
शुरू और अन्त में ऐसा लिखना होता है और क़ैदी को भी प्राप्त करते
समय वहाँ हस्ताक्षर करना होता है। भगतसिंह के हस्ताक्षर (अंग्रेज़ी में)
टाइटिल पेज पर भी मौजूद हैं और 12.9.29 की तिथि के साथ कापी के
अन्त में भी।
नोटबुक की जो डुप्लीकेटेड/हस्तलिखित प्रतिलिपि जी.बी. कुमार
हूजा को गुरुकुल इन्द्रप्रस्थ में मिली, उसमें नीचे बायें कोने पर अंग्रेज़ी
में यह भी लिखा हुआ था : “प्रतिलिपि शहीद भगतसिंह के भतीजे अभय
कुमार सिंह द्वारा तैयार।”
नोटबुक आम स्कूली कॉपी के आकार की थी, लगभग
6.75 X 8.50 इंच या 17.50 X 21 सेण्टीमीटर।
— सम्पादक
558 / भगतसिंह और उनके साथियों के सम्पूर्ण उपलब्ध दस्तावेज़