सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा

DevanagariHindipublished788 पृष्ठ

पृष्ठ 17, कुल 788 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 17

दूसरे संस्करण की भूमिका
‘भगतसिंह और उनके साथियों के सम्पूर्ण उपलब्ध दस्तावेज़’ का दूसरा (परिवर्द्धित
एवं संशोधित) संस्करण हम काफ़ी देर से, क़रीब दो वर्ष बाद प्रस्तुत कर रहे हैं,
हालाँकि इसकी माँग लगातार बनी हुई थी। दरअसल, पहले संस्करण के प्रकाशन
के समय, भगतसिंह और उनके साथियों के ऐतिहासिक दस्तावेज़ों के अब तक के
इस समग्रतम संकलन को जल्द से जल्द पाठकों तक पहुँचाने की उद्विग्नता के
चलते इसमें सम्पादन और प्रूफ़ की बहुतेरी ग़लतियाँ रह गयी थीं। दूसरे संस्करण
में इन्हें सुधार दिया गया है।
इस बीच भगतसिंह द्वारा लिखे चार पत्र और उनकी ओर से लिखा गया एक
अन्य दस्तावेज़ प्रकाश में आया है; हमने इन पाँच दस्तावेज़ों को भी इस संकलन
में शामिल कर लिया है।
संकलन में शामिल ‘शहीदेआज़म की जेल नोटबुक’ की टिप्पणियों में भी
हमने नयी जानकारियाँ जोड़ी हैं। भगतसिंह द्वारा उद्धृत लेखकों और रचनाओं में से
कुछ को छोड़कर अधिकांश का विवरण अब टिप्पणियों में उपलब्ध है।
जैसाकि पहले संस्करण की भूमिका में हमने कहा था, यह मानने के पर्याप्त
कारण हैं कि भगतसिंह और उनके साथियों से जुड़े अनेक दस्तावेज़ और
ऐतिहासिक सामग्री अब भी खोजी जानी बाक़ी है। शोध और अनुसन्धान का यह
काम एक निरन्तर जारी रहने वाली प्रक्रिया है। इस दौरान जो भी नयी जानकारियाँ
और दस्तावेज़ हमें उपलब्ध होंगे, उनसे इस संकलन को और समृद्ध बनाने का
हमारा प्रयास जारी रहेगा।
— सत्यम
1.1.08
दूसरे संस्करण की भूमिका / 11