अष्टाङ्गहृदयम्
Ashtanga Hridayam
श्रीमद्वाग्भट द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
अष्टाङ्गहृदयम् आचार्य वाग्भट की आयुर्वेद संहिता है, जिसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के साथ आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' में गिना जाता है। वाग्भट ने आयुर्वेद के आठों अंगों — काय-चिकित्सा, बाल, ग्रह, ऊर्ध्वाङ्ग, शल्य, दंष्ट्रा, जरा और वृष — का सार सुगठित श्लोकों में दिया है, इसीलिए इसका नाम 'अष्टाङ्गहृदय' पड़ा। सरल और स्पष्ट शैली के कारण यह आज भी आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का प्रमुख ग्रन्थ है।
पूरा ग्रन्थ छह स्थानों में है — सूत्र, शारीर, निदान, चिकित्सा, कल्प-सिद्धि और उत्तर स्थान। यह खण्ड केवल सूत्रस्थान का है, जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धान्त हैं: दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों की उत्पत्ति से बचाव, जल, दूध, अन्न और औषधि-द्रव्यों के गुण, दोष-धातु-मल का विज्ञान, रोगों का वर्गीकरण, और वमन, विरेचन, बस्ति आदि शोधन-कर्मों की सामान्य विधि।
इस संस्करण में मूल श्लोकों के साथ डॉ. ब्रह्मानन्द त्रिपाठी की 'निर्मला' हिन्दी व्याख्या और 'विशेष वक्तव्य' दिए गए हैं। यह व्रजजीवन आयुर्विज्ञान ग्रन्थमाला का २७वाँ ग्रन्थ है, जो चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली से प्रकाशित है; यह प्रति २०१४ का पुनर्मुद्रण है। इसमें ३८७ पृष्ठ हैं।
१३२
अष्टाङ्गहृदये
प्रवदन्ति निद्राम् ॥ (च.सू. २१।५९) अर्थात् जो स्वस्थ पुरुषों को रात्रि के समय स्वभाव से निद्रा आती है, उसे 'भूतधात्री' (समस्त प्राणियों की उपमाता के समान) कहते हैं, जो समस्त प्राणियों का धारण-पोषण करती है। यही निद्रा सभी प्रकार की निद्राओं में उत्तम है। तामसिक नींद भैंस, शेर, बाघ आदि प्राणियों को आती है, फलतः ये रात-दिन सोते रहते हैं। राजस व्यक्ति कभी भी अपनी नींद पूरी कर लेते हैं। सात्त्विक निद्रा जिनमें आती है, वे सत्ता आधी रात को थोड़ा-सा सो लेते हैं। एक निद्रा है—'अनवबोधिनी', जिस नींद के आ जाने पर प्राणी फिर जगता नहीं अर्थात् मर जाता है। यह मृत्युकाल की निद्रा का नाम है।
सुश्रुत ने ग्राम्य ऋतु में दिन में सोने का विधान इस प्रकार किया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअक्षरसाध्यायः ७ ]
सूत्रस्थानम्
१३३
अप्रियाम् अन्ययोषितम्—इन सभी विषयों का विचार स्त्रियों को पुरुषों के प्रति भी कर लेना चाहिए अर्थात् नारी ऐसे नर से सहवास न करे। स्त्री-पुरुष दोनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह सहवास पुत्र सन्तान-प्राप्ति के लिए ही किया जा रहा है।
शिरोहृदयताडनम्—यद्यपि शिरःताडन, हृदयताडन, केशाकर्षण, नखक्षत आदि रतिकलह सम्बन्धी विषयों का वर्णन वात्स्यायन-कामसूत्र में मिलता है, तथापि इस स्वास्थ्याशत्र में उसका पूर्ण रूप से निषेध किया गया है।
अत्याशितोऽधृतिः क्षुद्रान् दुःस्थिताङ्गः पिपासितः। बालो वृद्धोऽन्यवेगतस्त्यजेद्रेगो च मैथुनम् ॥
मैथुन के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३४
अष्टाङ्गहृदय
मैथुनोत्तर कर्तव्य —मैथुन क्रिया से निवृत्त होकर स्नान करें अथवा लिंग एवं योनि को भलीभाँति धो लें। ऋतु के अनुसार चन्दन, कस्तूरी आदि का अनुलेपन लगायें, शीतल वायु का सेवन करें; मिथी, मिठाई आदि, शीतल जल, दूध, मांसरस, उड़द आदि का जूस, सूरा, प्रसन्ना आदि का सेवन कर पुनः सो जायें। ऐसा करने से पुनः उसके शरीर में तेजस् का संचार हो जाता है ॥ ७६ ॥
वक्तव्य —इस सन्दर्भ से सम्बन्धित विषय की चर्चा सुश्रुत ने (सु.चि. २४।११० से १३२ में) की है, आप उसे देखें। इस प्रकरण में सुश्रुत ने यह भी निर्देश दिया है—मैथुन करते समय आये हुए
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअष्टमोऽध्यायः
अथातो मात्राशितौयमध्यायं व्याख्यास्यामः ।
इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।
अब हम यहाँ से मात्राशितौय नामक अध्याय का व्याख्यान करेंगे, जैसा कि इस विषय में आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।
उपक्रम —इसके पहले ७।५३ में कहा गया है—‘आहारो वर्णितस्तत्र तत्र च वक्ष्यते’। अतएव इस ८वें अध्याय में उस आहार का किस प्रकार मात्रा के अनुकूल सेवन करना चाहिए, इस विषय की चर्चा की जा रही है, क्योंकि यहाँ जो मात्रा शब्द का प्रयोग किया गया है, इसका ताल्य है आहार का सम्यक्योग। यह अशन या आहार सात प्रकार का
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३६
अष्टाङ्गहृदये
हीन मात्रा वाले आहार से हानि—हीन ( कम ) मात्रा वाला भोजन बल, शरीरपुष्टि तथा ओजस् को नहीं बढ़ाता है और इस प्रकार का भोजन सभी प्रकार की वातव्याधियों की उत्पत्ति का कारण होता है॥ ३॥
अतिमात्रं पुनः सर्वांनाशु दोषान् प्रकोपयेत्।
अधिक मात्रा वाले आहार से हानि—मात्रा से अधिक किया गया आहार वात आदि सभी प्रकार के दोषों को शीघ्र ही प्रकृपित कर देता है।
पीड्यमाना हि वाताद्या युगपत्तेन कोपिताः॥ ४॥
आमेनात्रेन दुष्टेन तदेवाविश्य कुर्वते। विष्टम्भयन्तोऽलसकं च्यावयन्तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमात्राशिलीयाध्यायः ८ ]
सूत्रस्थानम्
१३७
अलसक का वर्णन—यह रोग विशेष करके दुर्बल, मन्द अग्निवाले, वात, मूत्र तथा मल के वेगों को रोकने वाले पुरुष को होता है। इसमें खाया गया आहार वात द्वारा पीड़ित एवं कफ के कारण आमाशय में रोका गया स्वयं वह गतिहीन हो जाता है। वात आदि दोषों द्वारा हिलाया-डुलाया जाने पर भी वह आमाशय में शल्य के रूप में स्थित रहता है तथा कष्टकारक शूल आदि विकारों को तो करता है, किन्तु इसमें वमन-विरेचन नहीं होते, अतः इस रोग को अलस या अलसक कहते हैं॥ १०-११॥
—अत्यर्थदुष्प्रास्तु दोषा दुष्प्रामबद्धाः। यान्तस्तियर्क्तुं सर्वं दण्डवत्तस्मभ्यन्ति चेत्॥ १२॥
दण्डकालसकं नाम तं त्यजेदाशुकारिणम्।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३८
अष्टाङ्गहृदये
सर्पपास्त्रिवृत् । हेमक्षीरी वचा किण्वं कुण्डं दन्ती यवाग्रजः ॥ समूत्रलवणाभ्यक्ता फलवर्तिरियं हिता । संसेद्यालसके शूलविबन्धानाहनाशिनी ॥ अर्थ प्रायः स्पष्ट है। दूसरी फलवर्ति का योग श्रीचक्रमाणि ने 'उदावर्तचिकित्सा' श्लोक १३ चन्द्रदत्त में दिया है। श्रीअरुणदत्त ने अपनी व्याख्या में एक फलवर्ति का योग इस प्रकार दिया है—'विपाच्च मुत्राम्लमधुनि दन्तीपिण्डीतकुष्णाविडधूमकुष्ठैः । वर्ति कराङ्गुष्ठनिभां घृतात्कां गुदे रूजानाहहरीं विदध्यात् ॥ यदि ये वर्तियां समय पर उपलब्ध न हों तो किसी अन्य मूल तथा वात को अनुलोमन करने वाली वर्ति का प्रयोग किया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमात्राशितौषध्यायः ८ ]
सूत्रस्थानम्
१३९
एवमन्यानिप व्याधीन् स्वनिदानविपर्ययात् ॥ २२ ॥
चिकित्सेदनुबन्धे तु सति हेतुविपर्ययम् । त्यक्त्वा यथायथं वैद्यो युज्यादव्याधिविपर्ययम् ॥ २३ ॥
हेतुविपरीत आदि चिकित्सा—इसी प्रकार ज्वर आदि अन्य रोगों की भी अपने-अपने निदान ( हेतु ) के विपरीत चिकित्सा करे । यदि ऐसा करने पर भी रोग शान्त न हो तो उसे छोड़कर चिकित्सक यथोचित अवसर देखकर व्याधिविपरीत औषध-योगों का प्रयोग करे ॥ २२-२३ ॥
तदर्थकारि वा, पक्वे दोषे त्विद्धे च पावके । हितमभ्यञ्जनस्नेहपानबस्त्यादि युक्तितः ॥ २४ ॥
विपरीतार्थकारी चिकित्सा—अथवा विपरीतार्थकारी चिकित्सा-विधि का प्रयोग करना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४०
अष्टाङ्गहृदये
ने इसे अन्य आमदोषों से अतिकष्टसाध्य कहा है। अतएव इसका नाम भी विलम्बिका (लीचड़ रोग) रखा है। महर्षि वामदेव ने इस आमदोष के लिए 'लीन' शब्द (सट जाने वाला) का युक्तियुक्त प्रयोग किया है।
अश्रद्धा हृद्व्यथा शुद्धेऽप्युद्गारे रसशेषतः । शयीत किञ्चिदेवात्र सर्वश्रानाशितो दिवा ॥ २९ ॥
स्वप्यादजीर्णी, सज्जातबुभुक्षोऽद्यान्मिन्तं लघु।
रसशेषाजीर्ण-चिकित्सा—रसशेषाजीर्ण में आहार के पच जाने पर भी जब रस का परिपाक नहीं हो पाता है, तब ये लक्षण होते हैं—उद्गारों (डकारों) के शुद्ध आने पर भी रस के अपक्व रह जाने से भोजन के प्रति असन्धि तथा हृदय में पीड़ा होती रहती है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमात्राशितौप्याध्यायः ८ ]
सूत्रस्थानम्
१४१
भोजन कर लिया जाता है, उसे 'अध्याशन' कहते हैं। असमय में अधिक या थोड़ा जो भोजन किया जाता है, उसे 'विषमाशन' कहते हैं। ये तीनों प्रकार के 'अशन' घोर (कष्टकारक) रोगों को उत्पन्न कर देते हैं अथवा मृत्युकारक होते हैं ॥ ३३-३४ ॥
बक्तव्य— चरक-विमानस्थान १।२५ में निर्दिष्ट विधियों के विपरीत ये तीनों अशन हैं; अतएव ये हानिकारक होते हैं। 'समशन' शब्द उक्त अर्थ में आयुर्वेद ने स्वीकार किया है, अन्यत्र इसका अर्थ—'सम्यक् अशन' भी हो सकता है। आहार जीवन को धारण करने वाले उपस्तम्भों में सर्वप्रथम है, अतः इसका विधिवत् सेवन करना ही चाहिए। उक्त तीनों प्रकार के अशन आहार की विकृतियाँ हैं। सुश्रुत में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४२
अष्टाङ्गहृदये
सेवनीय आहार—शालिधान्य, गेहूँ, जौ, साँठी, जांगल देश के प्राणियों के मांस, सुनिषण्णक, जीवन्ती, मुलायम मूली, बथुआ, हरीतकी, आँवला, मुनक्ता, परबल, मूँग, चीनी, घृत, दिव्योदक ( गंगा का जल ), दूध, मधु, दाडिम ( अनार ) तथा संधानमक—इन द्रव्यों का सदा सेवन करें ॥ ४२-४३ ॥
त्रिफलां मधुसर्पिभ्यां निशि तैत्रबलाय च । स्वास्थ्यानुवृत्तिकृद्यच्च रोगोच्छेदकरं च यत् ॥ ४४ ॥
रात में सेवनीय पदार्थ—द्रुष्टि की शक्ति को बढ़ाने के लिए रात में मधु तथा घी में मिलाकर त्रिफला का सेवन करें। जो-जो द्रव्य स्वास्थ्य की रक्षा करने वाला तथा रोगनाशक हो उस-उस का भी निरन्तर सेवन करें ॥ ४४ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमात्राशितौषध्यायः ८ ]
सूत्रस्थानम्
१४३
(दही का पानी), मठा, खट्टी काँजी है। कुश (दुबले) पुरुषों को पूए करने के लिए सुरा अनुपान के रूप में दें। स्थूल पुरुषों को कुश करने के लिए मधु मिला हुआ जल पीने के लिए दें। शोष (क्षय) रोग में मांसरस (शोरवा) पीने के लिए दें। मांस खाने के बाद तथा अग्नि के मन्द पड़ जाने पर अनुपान के रूप में मद्य पीने को दें। रोग, औषधसेवन, रास्ता चलने से थकने पर, भाषण, मैथुन (स्त्रीसहवास), लंघन, धूप लगाना, काम करने से क्षीण, बालक तथा वृद्ध—इत सबको अनुपान में दूध दें। यह इनके लिए अमृत के समान हितकर होता है ॥४७-५०॥
**विपरीतं यदत्रस्य गुणैः स्यादविरोधि च। अनुपानं समासेन, सर्वदा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४४
अष्टाङ्गहृदये
प्रसृष्टे विष्णून्ने हृदि सुविमले दोषे स्वपथगे
विशुद्धे चोद्भारे क्षुद्रपगमने वातेऽनुसरति।
तथाऽग्रावुद्व्रित्ते विशदकरणे देहे च सुलघौ
प्रयुज्जीताहारं विधिनियमितं, कालः स हि मतः ॥ ५५ ॥
इति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनवमोऽध्यायः
अथातो द्रव्यादिविज्ञानीयमध्यायं व्याख्यास्यामः ।
इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।
अब हम यहाँ से द्रव्यादिविज्ञानीय अर्थात् द्रव्य, रस, गुण, वीर्य, विपाक तथा प्रभाव का वर्णन इस अध्याय में करेंगे। ऐसा प्राचीन आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।
उपक्रम —इससे पहले अध्याय में अन्न-पान के उपयोगी द्रव्यों का सामान्य रूप से वर्णन तथा आहार-विधि का उपदेश किया गया था। अब इस अध्याय द्वारा द्रव्य और उसमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४६
अष्टाङ्गहृदये
तस्मात्रैकरसं द्रव्यं भूतसङ्कातसम्भवात्।
द्रव्य / अनेक -पृथिवी आदि महाभूतों के समवाय से उत्पन्न होने के कारण कोई भी द्रव्य किसी एक रसवाला नहीं होता है।
नैकदोषास्ततो रोगास्तत्र व्यक्तो रसः स्मृतः ॥ ३ ॥
अव्यक्तोऽनुरसः किञ्चिदन्ते व्यक्तोऽपि चैष्यते।
अनेकदोषज रोग—यही कारण है कि उस द्रव्य का सेवन करने से उत्पन्न होने वाले ज्वर आदि रोग भी किसी एक ही दोष वाले नहीं होते हैं, उस द्रव्य में जो रस व्यक्त (प्रतीत) होता है, वही उसका प्रधान रस कहा जाता है। जो रस प्रधान रस का अनुभव होने के बाद प्रतीत होता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्रव्यादिविज्ञानीयाध्यायः ९ ]
सूत्रस्थानम्
१४७
आश्रय द्रव्य का वर्णन—जो द्रव्य रुक्ष, तीक्ष्ण, उष्ण, विशद, सूक्ष्म तथा रूपगुण-प्रधान होता है, उसे आश्रय द्रव्य कहते हैं। इन गुणों से युक्त आश्रय द्रव्य दाह, कान्ति, वर्ण, प्रकाश तथा पाचन करने वाला होता है ॥७॥
वायव्यं रुक्षविशदलघुस्पर्शगुणोल्बणम् ॥८॥
रौक्षलाघववैशद्विचारलग्निकारकम् ।
वायव्य द्रव्य का वर्णन—जो द्रव्य रुक्ष, विशद, लघु तथा स्पर्शगुण-प्रधान होता है, वह वायव्य द्रव्य कहा जाता है। वह रुक्षता, लघुता, विशदता, विचरणशीलता एवं लग्निक ( हर्षक्षय ) कारक होता है ॥८॥
नाभसं सूक्ष्मविशदलघुशब्दगुणोल्बणम् ॥९॥
सौषिर्प्यलाघवकरम्—
नाभस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४८
अष्टाङ्गहृदये
इति द्रव्यम्—
द्रव्य-वर्णन की समाप्ति—यहाँ तक पाञ्चभौतिक द्रव्य के सम्बन्ध में जो वर्णन करना था, उसका व्याख्यान समाप्त हो गया है।
—रसान् भेदेष्टतरत्रोपदेश्यते।
रसवर्णन-प्रस्ताव—द्रव्यों का वर्णन करने के बाद अब अगले (११वें) अध्याय में रसों के भेदों का वर्णन किया जायेगा।
वीर्य पुनर्वदत्येके गुरु स्निग्धं हिमं मृदुं॥१२॥
लघु रूक्षोष्णतीक्ष्णं च तदेवं मतमष्टधा।
द्रव्यगत वीर्य-वर्णन—कुछ आचार्यों का कथन है कि द्रव्यगत वीर्य आठ प्रकार का होता है। यथा—१. गुरु, २. स्निग्ध, ३. हिम, ४.
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्रव्यादिविज्ञानीयाध्यायः ९ ]
सूत्रस्थानम्
१४९
इस प्रकार दो हैं—'प्रयत्नादि कर्म त्रेष्टितमुच्यते'। (च.सू. १४९) वीर्य की परिभाषा—'वीर्य तु क्रियते येन या क्रिया। नावीर्यं कुलते किञ्चित्, सर्वा वीर्यकृता क्रिया' ॥ (च.सू. २६६५) इस प्रसंग में सुश्रुतोक्त गद्य का भी अवलोकन करें—सु.सू. ४०१५।
तत्रोष्णं भ्रमतृङ्गलानिस्वेददाहाशुपाकितः ॥ १८ ॥
शर्मं च वातकफयोः करोति, शिशिरं पुनः। ह्लादनं जीवनं स्तम्भं प्रसादं रक्तपित्तयोः ॥ १९ ॥
वीर्य के लक्षण—वारभट के अनुसार वीर्य दो प्रकार का होता है। उन दोनों में प्रथम उष्णवीर्य के लक्षण—भ्रम, प्यास का लगना, ग्लानि (हर्षशय), स्वेद, दाह, आशुपाकित (शीघ्र
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५०
अष्टाङ्गहृदय
कोई द्रव्य मधुर आदि रस से कर्म करता है, तो कोई पाक ( विपाक ) से, कोई गुण से, कोई वीर्य से और कोई प्रभाव से ही कर्म करता है ॥ २२ ॥
यद्यद्व्यर्थे रसादीनां बलवत्त्वेन वर्तते ॥ २३ ॥
अभिभूयेतरांस्तत्कारणत्वं प्रपद्यते। विरुद्धगुणसंयोगे भूयसाऽल्पं हि जीयते ॥ २४ ॥
द्रव्य का स्वाभाविक बल—द्रव्य में रस, गुण, वीर्य, विपाक, प्रभाव इनमें से जो बलवान् होकर रहता है, वही अपना कर्म करता है और वह दूसरों को दबाकर ( पराजित कर ) शुभ अथवा अशुभ कार्य करने में कारण होता है। परस्पर विपरीत गुणों का संयोग होने के कारण अधिकांश यह देखा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्रव्यादिविज्ञानीयाध्यायः ९ ]
सूत्रस्थानम्
१५१
उष्ण कहा गया है और उसी के समान रस तथा गुण से युक्त दूध शीतवीर्य होता है। इसी प्रकार सिंह तथा सूअर का मांस मधुर एवं गुरु होता है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें