सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)

अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)

Amar Shaheed Ashfaqulla Khan: Personality & Works

अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ 'वारसी' (सम्पादक: बनारसीदास चतुर्वेदी) द्वारा

DevanagariHindipublished297 पृष्ठ

पृष्ठ 154, कुल 297 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 154

अशफाक द्वारा कोर्ट में दिये गये बयानों से 'रिपब्लिक' का अर्थ
कम्यूनिज़्म लगाया गया था। निश्चित ही अशफाक कम्युनिष्ट सिद्धांतों के
पक्षधर थे और उनके पास एक 'कम्युनिष्ट मैनीफेस्टो' पुस्तक भी प्राप्त
हुई थी।
अशफाक दिल्ली में गिरफ्तार होने के 15 दिनों के बाद लखनऊ
ला ये गये। सुख दर्शन सिंह, मैनेजर, होटल रायल के सबूत से ज्ञात होता
है कि अशफाक 25 अगस्त को मुरारी मोहन के नाम से आए जो कि
होटल बुक में भी लिखा हुआ है। उनके बाक्स से एक पत्र भी प्राप्त हुआ,
जो दर्शाता है कि अशफाक नाम बदलते रहते थे।¹
अशफाक के तीन-चार मास बाद शचीन्द्र नाथ भी बन्दी बना लिये
गये। काकोरी काण्ड के तहत कुल 43 लोग गिरफ्तार किये गये, जिनके
नाम व कोड निम्नवत हैं :-
केन्द्र गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम
1.शाहजहांपुर- राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह,
बनारसी लाल, हरगोविन्द, प्रेम किशन खन्ना, इन्द्र भूषण मित्र
2.बनारस - दामोदर स्वरूप सेठ, मन्मथनाथ गुप्त, राम नाथ
पाण्डेय, डी०डी० भट्टाचार्य, इन्द्र विक्रम सिंह, मुकुन्दी
लाल, राजेन्द्र लाहिड़ी, शचीन्द्रनाथ बख्शी
3.कानपुर - वीरभद्र तिवारी, रामदुलारे त्रिवेदी, गोपी मोहन,
राजकुमार सिन्हा, सुरेश चन्द्र भट्टाचार्य।
4.इलाहाबाद - शीतला सहाय, भूपेन्द्र नाथ सन्याल, शचीन्द्र नाथ
सन्याल


  1. सी०आई०डी०, काकोरी षड़यंत्र केस-1, उ०प्र०रा०अभि०, पृष्ठ-46
    126