सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik

महाकवि जगनिक द्वारा

DevanagariHindipublished618 पृष्ठ

पृष्ठ 11, कुल 618 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 11

८ आल्हखण्ड ।
सजि सँयोगिनि गै पलमाँ इक बँदियन हुकुम दीन फरमाय ॥
डोला लावो अब जल्दी सों बँदिया चलीं हुकुमकोपाय ६४
लाई डोला सो जल्दी सों औ त्यहि खबरि सुनाई जाय॥
सुनिकै बातैं सो बांदी की मनमें श्रीगणेशको ध्याय ६५
सुमिरि भवानी शिवशंकरको औ सूर्य्यन को माथ नवाय ॥
बैठी डोला में संयोगिनि सीता रामचरण मनलाय ६६
चारि कहरवा मिलिडोला लै तुरतै चले पूर्व दिशिधाय ॥
आगे डोला संयोगिनि को पाछे चलीं सहेली जाँय ६७
दौरति जावैं पुरबासी सब दासिन भीर भई अधिकाय ॥
चढ़िगे मंचन नर नारी सब राजन देखि देखि हर्षाय ६८
बड़ी भीर भय तब कनउज में औ तिल डरे भुई ना जाय ॥
शोभा गावैं जो कनउज की तौफिरिएकसाल लगिजाय६९
डोला लैके संयोगिनि का महरन तहाँ उतारा जाय ॥
जहँना बैठे सब राजा हैं एकते एक रूप अधिकाय ७०
उतरिकै डोला सों संयोगिनि माला दहिन हाथ लै लीन्ह ॥
सुमिरिभवानीसुत गणेश को महिफिलमध्यगमनतबकीन्ह७१
बैठे राजा सब महिफिल में एक ते एक शूर सरदार ॥
कोउ कोउ राजा तीस बरसका कोउ कोउ वर्षअठारहक्यार७२
काले नीले पीले लाले उजले शोभा के अधिकाय ॥
जामा पहिरे रेशमवाले चम् चम् चमकिकर हिंजाँय ७३
सोहैं दुपट्टा तिन जामन पर गल में परे मोतियन हार ॥
रंगबिरंगी पगड़ी शिर पर तिनपर कलँगी करै बहार ७४
हाथ लगाये हैं मुच्छन पर दहिने परी ढाल तलवार ॥
पीठ दिखावैं नहिं बैरी को ऐसे सबै शूर सरदार ७५