वेदान्त परिभाषा (गजानन शास्त्री मुसलगांवकर हिन्दी व्याख्या सहित)
Vedanta Paribhasha Hindi
धर्मराजाध्वरीन्द्र द्वारा
स्रोत: Vedanta Paribhasha with Hindi Commentary by Pt. Gajanan Shastri Musalgaonkar (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
वेदान्तपरिभाषा सत्रहवीं शताब्दी के विद्वान धर्मराजाध्वरीन्द्र का ग्रन्थ है, जो अद्वैत वेदान्त की ज्ञान-मीमांसा (प्रमाण-शास्त्र) का सबसे प्रचलित पाठ्य-ग्रन्थ है। इसमें अद्वैत की दृष्टि से छः प्रमाणों का विवेचन किया गया है, और फिर प्रमेय तथा प्रयोजन का विचार है। पारम्परिक पाठशालाओं में वेदान्त-अध्ययन का आरम्भ प्रायः इसी ग्रन्थ से होता है।
इसके आठ परिच्छेद हैं:
- प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान और आगम
- अर्थापत्ति और अनुपलब्धि
- विषय (ब्रह्म और जगत् का स्वरूप)
- प्रयोजन (मोक्ष)
यह संस्करण विद्याभवन संस्कृत ग्रन्थमाला का १००वाँ ग्रन्थ है, जिसे चौखम्बा विद्याभवन, वाराणसी ने १९८१ में प्रकाशित किया; स्कैन की गई प्रति २००० का पुनर्मुद्रण है। इसमें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मीमांसा-धर्मशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ० गजानन शास्त्री मुसलगांवकर की विवरण सहित 'प्रकाश' हिन्दी व्याख्या है, और सम्पादन श्री श्रीरामशास्त्री मुसलगांवकर ने किया है।
न्याय और मीमांसा के प्रमाण-सिद्धान्तों से अद्वैत की तुलना करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह व्याख्या विशेष रूप से सहायक है।
( ३७ )
| महावाक्यार्थ के ज्ञान से मोक्ष-प्राप्ति तथा मुक्त की चर्या | पुरुष को किसी प्रकार की आकांक्षा न रहने पर भी वह लोक-कल्याणार्थ अनासक्त भाव से कर्म करता रहता है। क्योंकि आसक्तिपूर्वक किया हुआ कर्म ही 'बन्धन' का हेतु होता है। पूर्ण ज्ञानी एवं पूर्ण आनन्द को प्राप्त किया हुआ व्यक्ति आसक्ति से रहित हो जाता |
|---|
है। उसे किसी वस्तु की इच्छा नहीं रहती। वह लाभ, हानि, हर्ष, विषाद से प्रभावित नहीं होता। किन्तु जिसे पूर्णज्ञान की प्राप्ति नहीं हुई हो उसे आत्म-शुद्धि के लिये निष्काम कर्म का अनुष्ठान अत्यावश्यक है। अहङ्कार और स्वार्थ के बन्धन से मुक्त होने के लिये निष्काम कर्म करना आवश्यक है, न कि निष्क्रियता। जीव ब्रह्मैक्य साक्षात्कार के होने से मोक्ष हो जाने पर भी शरीर रह सकता है, क्योंकि वह प्रारब्धकर्मों का फल है। संसाररूप मिथ्या प्रपञ्च उसके सामने रहने पर भी वह उससे ठगा नहीं जाता। सांसारिक विषयों में उसे तृष्णा नहीं रहती। अतएव उसे कोई दुःख नहीं होता। वह अपने को शरीररूप नहीं समझता। वह संसार में रहते हुए भी उससे बाहर है। ऐसे व्यक्ति को जीवन्मुक्त कहते हैं। अर्थात् जीवित अवस्था में ही वह मुक्ति पा जाता है। स्वर्ग की तरह यह मुक्ति अज्ञात तथा भविष्य की कोई अलौकिक वस्तु नहीं है। शास्त्र में निष्ठा रखकर साधक को आगे बढ़ना पड़ता है, उसके विश्वास का फल उसे इसी जीवन में मिल जाता है।
ये कर्म भी तीन प्रकार के होते हैं ( १ ) सञ्चित ( पूर्वकाल के वे कर्म जो जमा हैं ) ( २ ) प्रारब्ध ( पूर्वकाल के वे कर्म जिनका फलभोग हो रहा है) ( ३ ) क्रियमाण या सञ्चीयमान ( वे नये कर्म जो इस जीवन में जमा हो रहे हैं )।
| तत्त्वज्ञान से सञ्चित-क्रियमाण कर्मों का विनाश किन्तु प्रारब्धकर्म का भोग से ही विनाश और विदेह मुक्ति | तत्त्वज्ञान से अनारब्ध फलक का सञ्चित तथा अनारब्धफलक क्रियमाणकर्म का विनाश हो जाता है और पुनर्जन्म के बन्धन से छुटकारा मिल जाता है परन्तु प्रारब्ध कर्म का निवारण नहीं किया जा सकता। उसका फलभोग करने के लिये यह शरीर ( जो प्रारब्ध का फल है ) विद्यमान रहता है। जब प्रारब्धफलभोग के द्वारा प्रारब्ध कर्म समाप्त हो जाता है तब शरीर का भी अन्त हो जाता है। जैसे कुलाल चक्र, दण्ड के हटा लेने पर भी कुछ देर तक |
|---|
घूमता रहता है और घूमते घूमते वेग शान्त होने पर अपने आप रुक जाता है, उसी तरह प्रारब्धकर्म का भोग के द्वारा विनाश हो जाने पर स्थूल और सूक्ष्म शरीर का अन्त हो जाता है तब विदेह मुक्ति कही जाती है।
वस्तुतः मुक्ति न तो उत्पन्न होती है और न पहले से अप्राप्त है। वह तो प्राप्त ही की प्राप्ति है। बन्धन की अवस्था में जो सत्त्व, अज्ञात रूप से विद्यमान
( ३८ )
रहता है, उसका साक्षात् अनुभव ही मुक्ति है। जैसे कण्ठस्थित मुक्ताहार को विस्मरणवश इधर उधर ढूँढ़ते फिरते हैं अन्त में अपनी ओर देखनेपर वह हार मिल जाता है उसी तरह मुमुक्षु को मोक्षप्राप्ति के लिए इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है, केवल अपने को समझने की आवश्यकता है। बन्धन अज्ञानकृत है। उस अज्ञान रूप आवरण को दूर कर देना ही मुक्ति है।
वेदान्त परिभाषा ग्रन्थ का स्वरूप परिचय
प्रस्तुत वेदान्तपरिभाषा नामक प्रकरण ग्रंथ में आठ परिच्छेद हैं। उनमें से छः परिच्छेदों में छः प्रमाणों का तथा सप्तम परिच्छेद में जीव-ब्रह्मैक्यरूप प्रमेय का और अष्टम परिच्छेद में सपरिकर मोक्ष का निरूपण किया गया है।
विवरण और भामती प्रस्थान में भेद
वेदान्त-शास्त्र में मुख्यतया विवरण प्रस्थान और भामती प्रस्थान प्रसिद्ध हैं। ये दोनों प्रस्थान व्याख्या उपव्याख्याओं से अच्छी तरह सुसमृद्ध हैं। दोनों का लक्ष्य अद्वैततत्त्व का निर्धारण करना ही है। तथापि उस अद्वैततत्त्व के निर्धारण में उपायभूत प्रसिद्ध व्यावहारिक प्रमेयों में कहीं-कहीं ऐकमत्य परिलक्षित नहीं होता है।
| विवरणकार के मत से | भामतीकार के मत से |
|---|---|
| १. ब्रह्म-विचार श्रवण विधि प्रयुक्त है। | ब्रह्म-विचार अध्ययन-विधि प्रयुक्त है। |
| २. कर्म, विचार्य है। | कर्म, विविदिषार्थ है। |
| ३. मन, इन्द्रिय नहीं है। | मन, इन्द्रिय है। |
| ४. श्रवण-मनन-निदिध्यासन में श्रवण विधेय और मनन-निदिध्यासन उसके अंग हैं। | श्रवण, विधेय नहीं है और श्रवण-मनन, निदिध्यासन के अङ्ग हैं। |
| ५. जीव, प्रतिबिम्बरूप है। | जीव, अन्तःकरणावच्छिन्न है। |
| ६. शुद्ध चैतन्य में अज्ञानाश्रयता है। | जीव में अज्ञानाश्रयता है। |
| ७. अज्ञान, एक है। | अज्ञान, अनेक है। |
| ८. शुद्ध ब्रह्म, वृत्ति का विषय है। | उपहित ब्रह्म, वृत्ति का विषय है। |
| ९. अध्ययन-विधि का प्रयोजन अक्षर-ग्रहण है। | अध्ययन-विधि का प्रयोजन अर्थ-ज्ञान है। |
| १०. भौतिक पदार्थ पञ्चीकृत हैं। | भूतों को त्रिवृत्कृत बताया है। |
| ११. सादृश्य, अध्यास के कारण नहीं है। | सादृश्य, अध्यास में कारण है। |
| १२. शब्द से अपरोक्ष ज्ञान होता है। | शब्द से अपरोक्ष ज्ञान नहीं होता है। |
| १३. स्वप्नप्रपञ्च अविद्या का परिणाम है। | स्वप्नप्रपञ्च, मन का परिणाम है। |
इसके अतिरिक्त और भी कितने ही स्थलों पर वैमत्य है। किन्तु इस वैमत्य से अद्वैत सिद्धान्त की कोई हानि नहीं है। सभी प्रस्थानों का उपेय तो एक ही है। उपाय मात्र भिन्न-भिन्न हैं। इसी अभिप्राय से वार्तिककार ने कहा है—
( ३६ )
"यया यया भवेत् पुंसां व्युत्पत्तिः प्रत्यगात्मनि ।
सा सैव प्रक्रियेह स्यात् साध्वी सा चानवस्थिता ॥"
वेदान्तपरिभाषाकार की विवरणानुगामिता तथा क्वचित्-क्वचित् अननुगामिता
यह वेदान्त-परिभाषा नामक प्रकरणग्रन्थ विवरणप्रस्थान को आधार मानकर रचा गया है। कहीं-कहीं भामतीकार के मत को भी प्रदर्शित किया है किन्तु उधर ग्रन्थकार का झुकाव नहीं है। क्योंकि 'मन की अनिन्द्रियता', 'ज्ञान का प्रत्यक्षत्व' 'शाब्दापरोक्षत्व', 'जीवप्रतिबिम्बत्व', 'श्रवणविधेयत्व', आदि का विशेष रूप से समर्थन करना ही विवरणानुयायित्व को प्रकट कर रहा है। परन्तु कहीं-कहीं विवरणमत से वैमत्य भी दिखलाई पड़ता है।
| विवरणकार | परिभाषाकार |
|---|---|
| १. अनधिगतार्थविषयकबोध ही 'प्रमा' है। | अनधिगत-अबाधित अर्थविषयक ज्ञान ही 'प्रमा' है। |
| २. स्मृति, प्रमारूप नहीं है। | स्मृति, प्रमारूप है। |
| ३. अविद्याप्रतिबिम्बितचैतन्य ही 'जीव' है। | अन्तःकरणावच्छिन्न चैतन्य 'जीव' है। |
| ४. अन्तःकरण दो प्रकार का है। | अन्तःकरण चार प्रकार का है। |
| ५. सादृश्य, अध्यास के होने में कारण नहीं है। | सादृश्य, अध्यास के कारण है। |
| ६. प्रातिभासिक अध्यासों की अवस्था, अज्ञान का कार्य है। | प्रातिभासिक अध्यास, तूलाज्ञान का कार्य है। |
| ७. स्फटिकगतलौहित्य, अनिर्वचनीय है। | स्फटिकगत लौहित्य सत्य है। |
| ८. व्याप्तिज्ञान, अनुमिति के प्रति कारण नहीं है। | व्याप्तिज्ञान, अनुमिति के प्रति कारण है। |
| ९. शाब्दबोध में तात्पर्यज्ञान हेतु नहीं है। | तात्पर्यज्ञान शाब्दबोध में हेतु है। |
| १०. अभावज्ञान की अप्रत्यक्षता। | अभावज्ञान की प्रत्यक्षता। |
इस ग्रन्थ की प्रमाण-प्रमेय प्रतिपादन की शैली अपने ढंग की अनोखी है। इस स्वल्पकाय ग्रन्थ में सभी आवश्यक विषयों को बताया गया है। उनमें भी कतिपय विशिष्ट विषय—जैसे 'मन का' अनिन्द्रियत्व। 'वह्निमान् पर्वतः' में पर्वतांश की प्रत्यक्षत्वव्यवस्था। ज्ञानगतप्रत्यक्ष और विषयगतप्रत्यक्ष के भिन्न-भिन्न प्रयोजक। शब्द से भी प्रत्यक्षज्ञान की उत्पत्ति। जातिशक्तिवाद। अर्थापत्ति तथा अनुपलब्धि का पृथक् प्रमाणत्व। स्वतः प्रामाण्यवाद। महावाक्य में लक्षणा का खण्डन। एक अविद्यापक्ष का स्वीकार आदि विशिष्ट विषयों का प्रतिपादन इस ग्रन्थ में किया गया है।
( ४० )
आचार्य शंकर के अद्वैत सिद्धान्तों को हृदयंगम करने में यह 'वेदान्त-परिभाषा' नामक प्रकरणग्रन्थ नितान्त उपकारक है। आचार्य शंकर के अद्वैत-सिद्धान्त से भारतीयजीवन अत्यधिक प्रभावित है। जड-चेतन पदार्थों को, मनुष्यों
| आचार्य शंकर के अद्वैतसिद्धान्त का समर्थन | तथा देवताओं को उस परमपुरुष का अंग माना गया है। उसी परमपुरुष को सत्-चित्-आनन्द-ब्रह्म बताया गया है। सत्-चित्-आनन्द-ब्रह्म ये सभी शब्द एकार्थक हैं। इस सत् से ही संसार की उत्पत्ति हुई है, उसी पर यह संसार आश्रित है तथा प्रलय होने पर इसी में विलीन हो जाता है। |
|---|
संसार का नानात्व असत्य है और उसकी एकता ही एकमात्र सत्य है। १ अर्थात् संसार में एक ही सत्ता है। आत्मा या ब्रह्म ही एकमात्र सत्ता है, वह अनन्त ज्ञान तथा अनन्त आनन्द है। उसके अन्तर्गत कोई दूसरी सत्ता नहीं है। ब्रह्म ही एकमात्र विशुद्ध सत्ता है। तथापि अविद्या के कारण उसमें अनेक की प्रतीति होती है। अर्थात् अविद्या के कारण ब्रह्म का सत्य स्वरूप न जानकर हम उसे नानारूप में देखते हैं। यदि अज्ञान न होता तो हमें ब्रह्म की अनेकरूपता का भ्रम न होता। माया; अविद्या, अज्ञान वास्तव में एक ही हैं। दृष्टिभेद से यह भिन्न सी लगती हैं। माया (अज्ञान) और ब्रह्म दो शब्दों का प्रयोग करने पर भी विशुद्ध अद्वैत के प्रतिपादन में कोई बाधा उपस्थित नहीं हो पाती। क्योंकि माया को उस परमेश्वर ब्रह्म की ही एक शक्ति कहा है। आचार्य शंकर ने अद्वैत को हृदयंगम कराने के लिये दो दृष्टियाँ बताई हैं—एक व्यावहारिक-दृष्टि और दूसरी पारमार्थिक-दृष्टि। पहिली दृष्टि साधारण मनुष्यों के लिये है जो संसार को सत्य मानते हैं; हमारा व्यावहारिक जीवन इसीपर निर्भर है। इस दृष्टि के अनुसार आचार्य शंकर ब्रह्म को सगुण या ईश्वर कहते हैं। दूसरी दृष्टि ज्ञानियों की है, जो संसार को मायिक और ब्रह्म के अतिरिक्त अन्य कोई सत्ता नहीं है, ऐसा समझते हैं। इस दृष्टि के अनुसार ब्रह्म निर्गुण है। इस दृष्टि के अनुसार आत्मा और ब्रह्म में कोई भेद नहीं रह जाता। यह पारमार्थिक दृष्टि अविद्या के दूर होने पर ही संभव है। अविद्या का नाश वेदान्त के ज्ञान से ही होता है। इस अज्ञान के कारण ही यह जीव अपने को ब्रह्म से पृथक् समझता है। मिथ्याज्ञान (अज्ञान) के दूर होने पर उसके दुःखों का भी अन्त हो जाता है। जिस तरह ब्रह्म आनन्दमय है उसी तरह आत्मा भी आनन्दमय हो जाती है। इति शम्।
—गजाननशास्त्री मुसलगांवकर
१. 'सर्वं खल्विदं ब्रह्म, नेह नानास्ति किञ्चन ।'
॥ श्रीः॥
विद्याभवन संस्कृत ग्रन्थमाला
१००
श्रीधर्मराजाध्वरीन्द्रविरचिता
वेदान्तपरिभाषा
सविवरण 'प्रकाश' हिन्दीव्याख्योपेता
व्याख्याकार
वेदान्त-मीमांसा-साहित्याचार्य-
डॉ० श्रीगजानन शास्त्री मुसलगांवकर
एम. ए., पी-एच. डी.
अध्यक्ष—
मीमांसा-धर्मशास्त्रविभाग, प्राच्यविद्या-धर्मविज्ञान-संकाय,
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
सम्पादक
श्री श्रीरामशास्त्री मुसलगाँवकर
चौखम्बा विद्याभवन, वाराणसी-२२१००१
१९८३
विषय-विन्यास
प्रत्यक्ष-परिच्छेदः
| विषय | पृष्ठ |
|---|---|
| मंगलाचरण | १ |
| ग्रन्थारम्भ-प्रतिज्ञा | ५ |
| मोक्ष ही परम पुरुषार्थ है और ग्रन्थ का प्रतिपाद्य विषय | ६ |
| प्रमाण और प्रमा का लक्षण—प्रमा के भेद और उसके सम्बन्ध में विचार | ६ |
| प्रमाण के भेद तथा प्रत्यक्ष |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४२ )
| विषय | पृष्ठ |
|---|---|
| एक ही प्रमात्मक चैतन्य में परोक्षत्व और अपरोक्षत्व रूप—परस्पर विरुद्ध दो धर्मों के रहने में कोई विरोध नहीं है | ६१ |
| ज्ञप्तिगत प्रत्यक्ष का निष्कृष्ट लक्षण | ,, |
| विषयगत-प्रत्यक्षत्व का प्रयोजक | ६२ |
| उस पर शंका-समाधान | ६३ |
| लक्षण में 'प्रमातृचैतन्य' क्यों नहीं कहा | ६५ |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४३ )
| विषय | पृष्ठ |
|---|---|
| स्वाप्नपदार्थ विचार | १२१ |
| स्वाप्नपदार्थों के शुद्धचैतन्य पर आरोप के अनौचित्य की आशंका | १२६ |
| कार्यविनाश की द्विविधता बताते हुए उसका समाधान | १३० |
| प्रातिभासिकसत्ता के स्वीकार करने पर निषेध की अनुपपत्ति और व्यधिकरणधर्मावच्छिन्न-प्रतियोगिताक-अभाव के स्वीकार करने |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४४ )
| विषय | पृष्ठ |
|---|---|
| आकांक्षा पदों के अर्थ और उनके लक्षणों का निरूपण | १६१ |
| इसी प्रसंग में बलाबलाधिकरण पर विचार | १६५ |
| आकांक्षा के लक्षण पर शंका-समाधान | १६८ |
| योग्यता का लक्षण और उस पर विचार | २०२ |
| आसत्ति का लक्षण और उस पर विचार | २०४ |
| पदार्थ के दो भेद | २०७ |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४५ )
| विषय | पृष्ठ |
|---|---|
| वेदप्रामाण्य पर ग्रन्थकार का मत और उस पर शंका-समाधान | २६० |
| अपने सिद्धान्त की स्पष्टता | २६५ |
| अर्थापत्ति-परिच्छेदः | |
| अर्थापत्ति-निरूपण की प्रतिज्ञा और उसका लक्षण | २६६ |
| एक ही अर्थापत्ति शब्द, प्रमा और प्रमाण का वाचक है | २६७ |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४६ )
| विषय | पृष्ठ |
|---|---|
| तटस्थ लक्षण की परिभाषा | ३२८ |
| कर्तृत्व की परिभाषा | ३२६ |
| ज्ञान, इच्छा, कृति—तीनों मिलकर एक लक्षण नहीं हैं | ३३० |
| ब्रह्म का लघु लक्षण | ३३२ |
| उस पर शंका-समाधान | ३३३ |
| जगत् के जन्मक्रम और सूक्ष्म भूतों के गुणों का निरूपण | ३३४ |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४७ )
| विषय | पृष्ठ |
|---|---|
| वृत्ति की आवश्यकता पर दूसरा मत | |
| उस पर शंका-समाधान | ३६५ |
| ग्रन्थकार द्वारा इसी मत का स्पष्टीकरण | ३६६ |
| इस मत में अभियुक्तों की संमति | " |
| अपरिच्छन्न पक्ष में भी वृत्ति की सम्बन्धार्थता | ३६७ |
| परिच्छिन्न पक्ष |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४८ )
| विषय | पृष्ठ |
|---|---|
| इसी पर वाचस्पति मिश्र का मत | ३८७ |
| ब्रह्मसाक्षात्कार में साधन सुसंस्कृत मन ही है | " |
| इस पर श्रुतिविरोध की आशंका और समाधान | " |
| शास्त्रदृष्टिसूत्र की भी उपपत्ति हो जाती है | ३८६ |
| कर्म का ज्ञान प्राप्ति में उपयोग | ३६० |
| श्रवण-मनन-निदिध्यासन |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
॥ श्रीः ॥
वेदान्तपरिभाषा
'प्रकाश'-हिन्दीव्याख्योपेता
प्रत्यक्षपरिच्छेदः
( मङ्गलाचरणम् )
यदविद्याविलासेन भूत-भौतिक-सृष्टयः ।
तं नौमि परमात्मानं सच्चिदानन्दविग्रहम्¹ ॥ १ ॥
अन्वयः— यदविद्याविलासेन भूतभौतिकसृष्टयः ( भवन्ति ) तं सच्चिदानन्दविग्रहं परमात्मानं नौमि ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२ वेदान्तपरिभाषा [ मंगलाचरणम्
नमस्कार करता हूँ। उपर्युक्त श्लोक में यह मुख्य वाक्य है। अवशिष्ट पदों में से 'यदविद्याविलासेन भूतभौतिकसृष्टयः' ये पद परमात्मा का तटस्थलक्षण¹ सूचित करते हैं और 'सच्चिदानन्दविग्रहम्' यह पद स्वरूपलक्षण² को बता रहा है। 'यदविद्याविलासेन' जिस परमात्मा की शक्तिभूत माया के परिणाम से आकाशादि-भूत और उन भूतों के शरीरेन्द्रियादि कार्यों की उत्पत्ति, स्थिति और लय होते हैं (जो परमात्मा भूतभौतिक कार्यों के उत्पत्त्यादिकों का विवर्तोपादान³ है) उस परमात्मा को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमङ्गलाचरणम् ] प्रत्यक्षपरिच्छेदः ३
'आत्मा' ब्रह्म ( शुद्ध चित् ) यह लक्ष्यार्थ है। अर्थात् ग्रन्थकार ने पर और अपर दोनों प्रकार की आत्माओं का वन्दन किया है, और उसी के द्वारा जीव और ब्रह्म का संदिग्ध ( जो प्रत्यक्ष या अनुमान से अज्ञात है ) ऐक्य, इस ग्रन्थ का विषय है, और अज्ञान-निवृत्ति या आनन्दावाप्ति, प्रयोजन है—यह सूचित किया है।
इस प्रकार प्रथम श्लोक में परापर ब्रह्मरूप इष्ट देवता को वन्दन कर 'गुरुप्रसादात् परमार्थलाभः' इत्यादि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४ | वेदान्तपरिभाषा | [ मङ्गलाचरणम्
'जगद्गुरून्' ऐसा बहुवचन से उल्लेख किया है। इससे बहुवचन यहाँ आदरार्थ है—ऐसा व्यक्त होता है। अपने विद्यागुरु को 'पञ्चास्य' कहकर ग्रन्थकार ने अपना अधिकार भी व्यक्त किया है।
वैदिक सम्प्रदाय में वंश दो प्रकार से माना जाता है, एक विद्या द्वारा और दूसरा जन्म द्वारा (एक शिष्य, प्रशिष्य, प्रप्रशिष्य और दूसरा पुत्र, पौत्र, प्रपौत्र इत्यादि)।
ग्रन्थकार के परम गुरु नृसिंह, उनके शिष्य सिंह और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंग्रन्थारम्भप्रतिज्ञा ] प्रत्यक्षपरिच्छेदः ५
अब ग्रन्थकार अपने चिकीर्षित ग्रन्थ का ग्राह्यत्व तथा श्रद्धेयता सूचित करने के लिए और अपने यश के प्रदर्शनार्थ अपने विविध-ग्रन्थों की रचना को प्रदर्शित कर चिकीर्षित ग्रन्थ की प्रतिज्ञा करते हैं—
( ग्रन्थकर्तुः ग्रन्थनिर्माणयोग्यताप्रदर्शनम् )
येन चिन्तामणौ टीका दशटीकावि(प्र)भञ्जिनी ।
तर्कचूडामणिर्नाम कृता विद्वन्मनोरमा ॥ ४ ॥
( ग्रन्थारम्भप्रतिज्ञा )
ब्रह्म¹-बोधाय मन्दानां वेदान्तार्थविलम्बिनी ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६ | वेदान्तपरिभाषा | [ पुरुषार्थनिरूपणम्
ग्रन्थों के अभ्यास से तत्त्वबोध होता है। उन्हें इस ग्रन्थ की ऐसी आवश्यकता नहीं है। तथापि 'मैं इस ग्रन्थ को मन्दबुद्धियों पर अनुग्रह करने के हेतु लिख रहा हूँ' यह कह-कर ग्रन्थकार ने प्राचीन आकर-ग्रन्थों के विषय में अपना आदर अभिव्यक्त करके वेदान्तसारादि अन्यान्य संक्षिप्त ग्रन्थों से, समस्त वेदान्त के तात्पर्यार्थ-प्रतिपादक इस ग्रन्थ का विषय गतार्थ नहीं हो पाया है, यह भी सूचित किया है। इस ग्रन्थ में वेदान्त की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें