Skip to content
SarvaKosh
वैशेषिक दर्शन (कणाद सूत्र व हिन्दी भाष्य सहित)

वैशेषिक दर्शन (कणाद सूत्र व हिन्दी भाष्य सहित)

Vaisheshika Darshana with Hindi Bhashya

by महर्षि कणाद

Source: स्वामीमेशिन यन्त्रालय · स्वामीमेशिन यन्त्रालय (origin)

DevanagariSanskritpublished160 pages

Page 140 of 160

Read in context
Page 140

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
१३६ वैशेषिकदर्शन भाषानुवाद
(एतेन) इस से (अघटः) घट का अभाव = अघट, (अगोः) गौ का
अभाव = अगौ (च) और (अधर्मः) धर्म का विरोधी = अधर्म (व्याख्यातः)
व्याख्यान किया गया ॥ ८ ॥ परिभाषा-
३३७-अभूतं नास्तीत्यनर्थान्तरम् ॥ ६ ॥
(अभूतम्) नहीं हुवा है, (न अस्ति) नहीं है, (इति) ये दोनों
(अनर्थान्तरम्) एक दूसरे से भिन्न नहीं हैं = एक ही बात हैं ॥
अर्थात् अभूत और नास्ति दोनों एकार्थी हैं ॥ ६ ॥ जैसे-
३३८-नास्ति घटोगेह इति, सतो घटस्य
गेहसंसर्गप्रतिषेधः ॥ १० ॥
(गेहे) घर में (घटः) घट (न अस्ति) नहीं है (इति) इस कथन
में (सतः) होते हुवे (घटस्य) घड़े का (गेहसंसर्गप्रतिषेधः) घर में
संसर्ग न होना अभिप्राय है ॥ १० ॥ यहां तक बाह्येन्द्रियप्रत्यक्ष की परीक्षा
कही, आगे मानसिक प्रत्यक्ष का वर्णन करते हैं:-
३३६-आत्मन्यात्ममनसोः संयोगविशेषादात्मप्रत्यक्षम् ॥११॥
(आत्मनि) जीवात्मा में (आत्ममनसोः) जीवात्मा और मन के
(संयोगविशेषात्) योग की विधि से विशेष संयोग होने से (आत्मप्रत्य-
क्षम्) आत्मा = अपने स्वरूप का प्रत्यक्ष होता है ॥ ११ ॥
३४०-तथा द्रव्यान्तरेषु प्रत्यक्षम् ॥ १२ ॥
(तथा) इसी प्रकार (द्रव्यान्तरेषु) अन्य सूक्ष्म प्रकृतिपर्यन्त द्रव्यों में
(प्रत्यक्षम्) प्रत्यक्ष = अपरोक्ष ज्ञान होता है ॥ १२ ॥
प्रश्न-योगी दो प्रकार के हैं-१-जो सदा समाधि लगाये रहें, २-जो
कभी २ समाधि लगावें, इन दोनों में किस को अपने स्वरूप का प्रत्यक्ष
होता है ? उत्तर-
३४१-असमाहितान्तः करणा उपसंहृतसमाधयस्तेषां च॥१३॥
जो (असमाहितान्तःकरणाः) सदा अन्तःकरण का समाधान नहीं
करते = कभी २ करते हैं (च) और (उपसंहृतसमाधयः) समाधि का उप-
संहार = अन्त कर चुके हैं (तेषाम्) उन को [आत्मा का प्रत्यक्ष होता है] ॥१३॥
CC-0.Panini Kanya Maha Vidyalaya Collection.