सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

तेनालीराम की अनोखी दुनिया (बुद्धिमत्ता एवं हास्य कथाएँ)

Tenali Rama Stories (Tales of Wit and Humour)

पण्डित तेनाली रामकृष्णन / लोक संकलन द्वारा

स्रोत: तेनालीराम की अनोखी दुनिया (बुद्धिमत्ता एवं हास्य कथाएँ) · भारतीय लोक साहित्य संकलन · 1950 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished118 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

तेनाली राम की अनोखी दुनिया हास्य और चतुराई की लोककथाओं का संग्रह है। तेनाली राम (तेनाली रामकृष्ण) सोलहवीं शताब्दी में विजयनगर के सम्राट कृष्णदेव राय के दरबार से जुड़े कवि माने जाते हैं, और लोक-परम्परा में वे अपनी हाज़िरजवाबी से राजा को सीख देने और दरबारियों की चालों को उलटने वाले पात्र के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनकी कहानियाँ पीढ़ियों से बच्चों और बड़ों, दोनों को सुनाई जाती रही हैं।

इस पुस्तक की विषय-सूची में 'अब क्या होगा?', 'आज़ादी', 'आसमानी सौगात', 'कपड़ों की प्रतिष्ठा', 'गदहे की खरीद', 'चाबी की खोज', 'नया शिष्य' और 'नहले पर दहला' जैसी कहानियाँ हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें 'जादूगर मुल्ला नसीरुद्दीन' और 'जाँबाज़ मुल्ला नसीरुद्दीन' जैसी मुल्ला नसीरुद्दीन की कथाएँ भी शामिल हैं। 'ईमानदारी' कहानी इस टिप्पणी से शुरू होती है कि महाराज का दरबार में सहज हो जाना भी उनकी शासन-नीति का हिस्सा था, जिसे केवल तेनाली राम समझता था।

लगभग ११८ पृष्ठों की यह पुस्तक सरल हिन्दी में लिखी गई है और बच्चों को पढ़कर सुनाने के लिए भी उपयुक्त है।

पृष्ठ 114 स्कैन

प्रहरियों ने तेनाली राम को आदरपूर्वक महाराज के कक्ष तक पहुँचा दिया। तेनाली राम
को देखकर महाराज ने कहा, “आओ तेनाली राम! आज तुम्हें मैं एक महत्त्वपूर्ण काम सौंप
रहा हूँ। यह एक ऐसा काम है जिसके लिए अतिविश्वसनीय व्यक्ति की आवश्यकता है। यह
कहने की आवश्यकता नहीं कि मेरे लिए तुम कितने विश्वसनीय हो।”
तेनाली राम के होंठों पर उस समय मन्द-हास उभर आया था। उसने महाराज से कहा,
“महाराज! आप आज्ञा दें! आपके विश्वास को मैं जीते-जी ठेस नहीं पहुँचने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

शख्स को पहचानते हो जो विजयनगर के महाराज का दूत बनकर आया है?”
दरबारी शराफत अली ने बादशाह के सामने अदब से झुकते हुए कहा, “जहाँपनाह! यह
शख्स तेनाली राम है। विजयनगर के राजदरबार में यह है तो विदूषक किन्तु इसके बुद्धि-
बल का लोहा सभी मानते हैं। मैंने इस शख्स की तकरीर के बारे में आपको जानकारी दी
थी। मैंने किसी राजदरबारी के मुँह से कभी, कहीं भी इतनी तर्कसंगत बातें नहीं सुनी थीं।
बहुत बुद्धिमान है यह शख्स!”
“हूँ!” बाबर ने एक लम्बी हुंकार भरी फिर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

जी!”
तेनाली राम के लिए यह व्यंग्य-बुझी पंक्ति अप्रत्याशित थी। बिना उत्तेजित हुए तेनाली
राम ने कहा, “मैंने तो सिर्फ अपने महाराज के मन्तव्य की सूचना दी है! सूचना देने का
काम शिक्षा नहीं है। शिक्षा से तो ज्ञान मिलता है। सूचना और ज्ञान में बहुत अन्तर है।
सूचना हमेशा बाहर से मिलती है और ज्ञान हमेशा हमारे अन्दर से आता है।”
बादशाह बाबर ने मन-ही-मन तेनाली राम की प्रशंसा की किन्तु वह मौन साधे रहादृयह
सोचकर कि देखें अब यह तेनाली

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

क्या तुम जीवित रहोगे? इन पेड़ों का एक फल भी क्या तुम्हें नसीब होगा?”
वृद्ध ने हँसकर जवाब दिया, “जहाँपनाह! अब तक तो मैं अपने पूर्वजों के लगाए पेड़ों से
फल खाता रहा हूँ। मैं जो बीज लगा रहा हूँ उसके फलों का आनन्द आनेवाली पीढ़ी लेगी। मैं
सन्तुष्ट हूँ कि मैं अपनी पिछली पीढ़ी का ऋण उतार रहा हूँ।”
बाबर इस उत्तर से बहुत प्रसन्न हुए और स्वर्णमुद्राओं की एक थैली उस वृद्ध को भेंट कर
दी।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

समाज की व्यवस्थाएँ चलती रहीं बिना किसी परिवर्तन के।...लेकिन यह ‘हाँ’ कहना
यथास्थिति बनाए रखना ही है। समाज का विकास

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें