सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
About this granth
The Sushruta Samhita (सुश्रुत संहिता) is one of the three great classics of Ayurveda and the foundational text of ancient Indian surgery. Its teaching is presented as given by Divodasa Dhanvantari, king of Kashi, to his pupil Sushruta. It describes surgical instruments, the care of wounds, fractures, procedures such as the repair of the nose, anatomy, toxicology and the diagnosis of disease.
The work is traditionally divided into the Sutra, Nidana, Sharira, Chikitsa and Kalpa sthanas and the Uttara Tantra, which deals with diseases of the eye, ear and nose among others.
This edition gives the Sanskrit text with a Hindi translation by Shri Atridev (Atridev Gupta) and is associated with Motilal Banarsidass. The scanned copy carries an Ayurveda student's inscription dated 1965, so the edition was in print by then. It runs to about 872 pages.
६०
मुंश्रुतसंहिता
[ अ० १५ ]
पीड़ा, वातादि की स्थानच्युति, श्रम, क्रियाओं का न होना होता है। ओज के व्यापद् होने पर—शरीर में भारीपन, अङ्गों में जड़ता, ग्लानि वर्ण का बदलना, तन्द्रा, निद्रा, वातजन्य शोफ होता है। ओज के क्षय होने पर—मूर्च्छा, मांस की क्षीणता, मोह, प्रलाप, मूढ़ता एवं पूर्व कहे लक्षण होते हैं ॥ २५-२७ ॥
तत्र विस्वंसे व्यापन्ने च क्रियाविशेषैरिहृद्वैर्वलमाप्याययेत्, इतरं तु मूढसंज्ञं वर्जयेत् ॥ २८ ॥
चिकित्सासूत्र—ओज के विस्वंसन या व्यापन्न होने की अवस्था में रसायन-वाजीकरण आदि क्रियाओं से अग्नि आदि से अवरुद्ध उपचारों से ओज ( बल ) को बढ़ाना चाहिये। क्षीण ओज की—जिसमें संज्ञा नष्ट हो गई हो ऐसे पुरुष को छोड़ दे—क्षीणावस्था में असाध्य है ॥ २८ ॥
दोषधातुमलक्षीणो बलक्षीणोऽपि वा नरः।
स्वयोनिवर्धनं यत्तद्वत्तपानं प्रकाङ्क्षति ॥२९॥
यद्यदाहारजातं तु क्षीणः प्रार्थयते नरः।
तस्य तस्य स लाभे तु तं तं क्षयमपोहति ॥३०॥
यस्य धातुक्षयाद्वायुः संज्ञां कर्म च नाग्रेयेत्।
प्रक्षीणं च बलं यस्य नासौ शक्यश्चिकित्सितुम् ॥३१॥
कहा भी है—
जिस पुरुष के दोष या धातु अथवा मल, या बल क्षीण हो जाते हैं, वह अपने कारण को बढ़ानेवाले खान-पान की चाहना करता है। जिस २ खान पान की चाहना क्षीण पुरुष करता है, उस खान-पान के मिलने से उस पुरुष का क्षय नष्ट
१ इसके आगे प्रथम संस्करण में इतना अधिक था—
आग्नेय तेज भी क्रमशः धातुओं के परिपाक से स्नेह में बदलकर वसा रूप हो जाता है। यह वसा स्त्रियों में विशेष करके होता है। इसलिये स्त्रियों में मूढ़ता, सुकुमारता, कोमलता या थोड़े रोम, उत्साह, आँखों को स्वच्छता, शरीर की बनावट, पांचन शक्ति, कान्ति दीप्ति, आदि गुण होते हैं। यह वसा—कपाय, शीत, तिव्रत, रूक्ष, उपस्थित वेंगों को रोकने से, अतिमैथुन, व्यायाम और रोग-जन्य कृशता से दूषित हो जाती है। इस वसा के भी विस्वंसन ( चलायमान ) होने पर—कठोरता रङ्ग का बदलना, पीड़ा, कान्तिहोना होती है। वसा के दूषित होने पर—कृषता, अग्नि की मन्दता, एवं वसा-नीचे या तिरछी—खिसक जाती है ( शरीर का निचला भाग या पार्श्व भारी हो जाता है )। वसा के क्षय होने पर—दृष्टिहानि, अग्नि-मन्दता, बल का नाश, वायु का प्रकोप या मत्स्य होती है। वसा के क्षय होने पर—स्नेहपान, स्नेह का अम्यग, देह, परिषेक स्निग्ध एवं लघु भोजन देना चाहिये। वसा के विस्वंसन या व्यापद् अवस्था में—रसायन वाजीकरण कर्म करने चाहिये।
हो जाता है। जिस पुरुष में धातुक्षय के कारण वायु कुपित होकर संज्ञा एवं कर्म को नष्ट कर देता है, और जिसका बल क्षीण हो गया है—वह असाध्य है ॥ 'वायोर्धातुक्षयात्कोपो मार्गस्यावरणेन च' ॥ चरक ॥ २६-३१ ॥
रसनिमित्तमेव स्थौल्यं कार्यं च। तत्र श्लेष्ममलाहारसेविनोऽध्यशनशीलस्याणयायामिनो दिवास्वप्नरतस्य चाप एवान्नरसो मधुरतश्च शरीरमनुक्रामन्ततिस्नेहान्मेदो जनयति, तदतिस्थौल्यमापादयति, तमतिस्थूलं लुद्ध्रव्यासपिपासात्तुस्वप्नस्वेदगात्रदौर्गन्ध्यकथनगात्रसादगद्गदत्वाति क्षिप्रमेवाविशन्ति, सौकुमायौन्मेदसः सर्वेक्रियास्वसमर्थः, कफमेदोनिरुद्धमार्गत्वात्चालपव्यायो भवति, आवृतमार्गत्वादेव शेषा धातवो नाप्यायन्तेऽत्यर्थमतोऽरूपप्राणो भवति, प्रमेहपिडकाज्वरभगन्दरविद्रधिवातविकाराणामन्यतमं प्राप्य पञ्चत्वमुपयाति, सर्वं एव चास्य रोगा बलवन्तो भवन्त्यावृतमार्गत्वात् क्षोतसाम्, अतस्तस्योत्पत्तिहेतुं परिहरेत्। उत्पन्ने तु शिलाजतुगुग्गुलुगोमूत्रत्रिफललोहरजोरसाञ्जनमधुयवमुद्गकोरदूषकस्यामाकोद्वालकादीनां विरुक्षणच्छेदनीयानां च द्रव्याणां विधिवदुपयोगो व्यायामो लेखनवस्त्युपयोगश्चेति ॥ ३२ ॥
रस ( आहार रस ) के कारण से स्थूलता, कृशता ( एवं मध्यमावस्था ) होती है। इनमें कफवर्धक आहार करनेवाले, अजीर्णोवस्था में या पूर्व भोजन के न पचने पर भोजन करनेवाले, व्यायाम न करनेवाले, सदा दिन में सोनेवाले पुरुष में धातु अग्निद्वारा परिपाक न होने से आमावस्था में ही तथा अधिक मधुर अन्नरस शरीर में फैलकर अतिस्नेह के कारण मेद को उत्पन्न करता है। यह अतिस्थूलता को उत्पन्न करता है। इस स्थूल पुरुष को लुद्ध्रव्यास, पिपासा, भूख, नींद, पसीना, शरीर में दुर्गन्धता, कथन ( सोते हुए गले में धुधुर ध्वनि-घर्षटि ), अङ्गों में पीड़ा, गद्गद वाक् ( अत्यधिक वचन ) ये रोग शीघ्र ही आक्रान्त कर लेते हैं। मेद की सुकुमारता के कारण सम्पूर्ण क्रियाओं में असमर्थता होती है। कफ एवं मेद द्वारा मार्ग के रुक जाने से अल्पव्याय ( अल्पमैथुन शक्ति ) होती है। कफ एवं मेद से मार्गों के रुक जाने के कारण शेष रक्तादि धातु वृद्धि को प्राप्त नहीं होते। इसलिये स्थूल मनुष्य अल्पप्राण होता है। प्रमेह, प्रमेहपिडिका, ज्वर, भगन्दर, विद्रधि, अथवा वातरोग, इनमें से किसी एक रोग से पीड़ित होकर मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। सब प्रकार के क्षोतों के अवरुद्ध होने के कारण—इस पुरुष में सब रोग बलवान् होते हैं। इसलिये स्थूलता के कारणों का त्याग करना चाहिये।
१ विस्तार के लिये—खान-पान इल्लहण को निबन्धसंबद्ध टीका में देखिये।
अ० १५ ]
सूत्रस्थानम्
६१
चिकित्सा—स्थूलता उत्पन्न हो जाने पर शिलाजतु, गुग्गुलु, गोमूत्र, त्रिफला, लोहभस्म, रसोत, मधु, जौ, मूत्र, कोरदूषक (कोदो), श्यामक (सोवक) उद्गालक (वनकोद्गालक), गवेधुक आदि लुद्र धान्यों का, विरक्षण (मेद-नाशकर-रुक्ष) तथा छेदनीय (छोतों का शोधन करनेवाले) द्रव्यों का विधिपूर्वक उपयोग करना चाहिये। एवं व्यायाम तथा लेखन वस्तियों का१ उपयोग करना चाहिये ॥३२॥
तत्र पुनर्वातिलाहारसेविनोऽतिव्यायामव्यायाध्ययन-भयशोकध्यानरात्रिजागरणपिपासातुक्तुक्वायात्पाशनप्रभृति भिरुपशोषितो रसधातुः शरीरमननुकामन्नलपत्तवान्नप्रीणाति, तस्मादतिकार्यं भवति, सोऽतिक्रुशः क्षुत्पिपासाशोतो-ण्णावातवर्षभारादानेऽवसहिष्णुर्वातरोगप्रायोऽल्पप्राणश्च क्रियासु भवति, श्वासकासशोषण्णोद्वादिगनिन्सादगुल्मरक्तपित्तानामन्यतममासाद्य मरणमुपयाति, सर्व एव चास्य रोगा बलवन्तो भवन्त्यल्पप्राणत्वात्, अतस्तस्योत्पत्तिहेतुं परिहरेत्। उत्पन्ने तु पयस्याश्वगन्धाविदारिगन्धाश्रतावरी-बलातिबलानागबलानां मधुराणामन्यासां चौषधीनामुपयोगः क्षीरदधिघृतमांसशालिपष्टिकयवगोधूमानां च, दिवा-स्वप्नब्रह्मचर्यन्यायामबृंहणवस्तुपयोगश्चेति ॥३२॥
कार्यं—वातप्राय-अतिरुक्ष आहार के सेवन करने से, अतिव्यायाम से, अतिमैथुन से, पढ़ने से, मय से, शोक-चिन्ता से, रात में जागने से, प्यास-भूख से, कषाय रस से, या थोड़ा खाने आदि कारणों से रस धातु का उपशोषण हो जाता है। यह शुष्क रस धातु शरीर में फैलता हुआ-शरीर का पोषण नहीं करता। इसलिये शरीर में अतिकृशता रहती है। यह अतिकृशता पुरुष भूख-प्यास-शीत-गरमी-वर्षा भार उठाने में अस-हनशील, वातरोग-बहुल और क्रियाओं में अल्पशक्ति होता है। श्वासकास-शोषण-प्लीहा-उदर-अग्निसाद-मन्दता गुल्म, रक्तपित्त; इनमें से किसी एक रोगसे आक्रान्त होकर मृत्यु को प्राप्त होता है। अल्पशक्ति होने के कारण इस पुरुष के सम्पूर्ण रोग बल-वान होते हैं। इसलिये कृशता को उत्पन्न करनेवाले सब कारणों को छोड़ देना चाहिये।
कृशता उत्पन्न होने पर—विदारीकन्द, असगन्ध, पयस्या (क्षीरकाकोली), विदारी, शतावरी, खरेंटी, अतिबला, नागबला (गंगेरन) अन्य मधुर औषधियों का, दूध, घी मांसरस, शालि-
१ लेखन वस्तियाँ—
“त्रिफलावाध-गोमूत्र-शौद्र शार-समन्वितः ।
उषकादि प्रतिवाया वस्तयो लेखनाः स्मृताः ॥
(२) गुरु चापतर्पणं श्रेष्ठं स्थूलानां कर्षणं प्रति ।
वातध्वान्यश्वपानानि ह्लेष्ममेदोहराणि च ॥
रुक्षोण्वस्तयस्तीक्ष्णा, रुक्षान्युद्वार्तनानि च ।
प्रजागरं व्यवयं च व्यायामं चित्तनानि च ॥ चरक० ॥
धान्य (हेमन्तधान्य), साठीधान्य, जौ और गोहूँ का; दिन में सोना, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, बृंहण वस्तियों१ का उपयोग करना चाहिये ॥३३॥
यः पुनरुभयसाधारणान्यासेवेत तस्यान्नरसः शरीर-मनुकामन् समान् धातूमुपचिनोति, समधातुत्वान्मध्य-शरीरो भवति सर्वक्रियासु समर्थः क्षुत्पिपासाशोतोष्णकात्-वर्षातपसहो बलवर्धश्च; स सततमनुपालयितव्य इति ॥३४॥
जो मनुष्य समान (न बहुत स्निग्ध, न रुक्ष), स्वस्थवृत्त में कहे साठी लाल चावल, अनार आदि पदार्थों का सेवन करता है, उस व्यक्ति का अन्नरस शरीर में फैलकर समान मात्रा में सब धातुओं को बढ़ाता है। धातुओं के समान होने से मध्य-शरीर रहता है। इसलिये सब क्रियाओं में सामर्थ्यवान्-भूख-प्यास शीत-उष्ण-वर्षा-धूप को सहन करनेवाला और बलवान् होता है। इस मध्यशरीर को सदा स्वस्थवृत्त के अनुपालन द्वारा रक्षा करनी चाहिये ॥३४॥
भवन्ति चात्र—
अत्यन्तगहितावेतो सदा स्थूलकृशौ नरौ ।
श्रेष्ठो मध्यशरीरस्तु कृशः स्थूलात्तु पूजितः ॥३५॥
कहा भी है—
ये स्थूल एवं कृश दोनों बहुत निन्दित हैं। मध्य शरीर श्रेष्ठ है। स्थूल से कृश व्यक्ति श्रेष्ठ हैं। (क्योंकि स्थूल पूर्व-संशो-धन-संशमन क्रिया को सहन नहीं कर सकता है, तथा रोग बलवान् रहता है) ॥३५॥
दोषः प्रकृपितो धातून् क्षययत्यात्मतेजसा ।
इन्द्रः स्वतेजसा बह्विरखागतमिवोदकम् ॥३६॥
कुपित दोष अपनी शक्ति के कारण (पित्त-कटु उष्ण गुण से, वायु शोषण गुण से, कफ-मार्ग निरोध से), धातुओं का हास करते हैं। जिस प्रकार प्रदीप्त अग्नि अपने तेज द्वारा थाली में रखले पानी का हास करती है ॥३६॥
वैलक्षण्याच्छरीराणामस्थायित्वात्तथैव च ।
दोषधातुमलातां तु परिमाणं न विद्यते ॥३७॥
१ बृंहण वस्तियाँ—
बृंहणद्रव्यतः स्वाशस्तत्तुक्तकस्तेहसैन्धवो ।
युक्ताः खजप्रमथिता वस्तयो बृंहणा मताः ॥
(२) ह्रिता मांसरसाः तस्मै पयांसि च घृतानि च ।
स्तानानि वस्तयोऽभ्यंगाः तर्पणातर्पणारूच ये ॥
स्वप्नो हर्षः सुखशय्या मनसो निवृत्तिः शमः ।
नवाक्षानि नवं मञ्चं प्रास्थानूपोदका रसाः ॥
अचिन्तनाच्च कार्याणां ध्रुवं सन्तर्पणेन च ।
स्वप्नप्रसंशाच्च नरो बराह इव पृथ्यति ॥चरका॥
६२
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १६ ]
वैलक्षण्यात्—विषहृशता के कारण (वातादि प्रकृति, रस रक्तादि की मिश्रता-छोटे-बड़े आकार के कारण), अस्थायित्वात् अस्थिरता के कारण (अस्थिरता दो प्रकार की है—नित्यग-आवस्थिक), पुरुषों के दोषधातु एवं मल का पलादि मान नहीं है। इनका तोल नहीं हो सकता। “तत्परं प्रमाणमभिज्ञेयम्”। चरक ॥ ३७ ॥
एषां समस्तं यच्चापि भिषगभिर्बध्दार्थते।
न तत् स्वास्थ्याहते शक्यं वक्तुमन्येन हेतुना ॥३३॥
वैद्यलोग दोष-धातु-मल की जो समता कहते हैं, वह समता-स्वास्थ्य के बिना किसी अन्य कारण द्वारा नहीं कही जा सकती। स्वास्थ्य से ही इनकी समता की परीक्षा होती है ॥३३॥
दोषादीनां त्वसमतामनुमानेन लक्ष्येत।
अप्रसन्नोन्दिश्यं वीक्ष्य पुरुषं कुशलो भिषक् ॥३६॥
दोष-धातु मल इनकी असमानता (क्षय, वृद्धि) को अनुमान द्वारा जानना चाहिये। पुरुष को अप्रसन्न इन्द्रियोवाला देखकर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १६ ]
सूत्रस्थानम्
६३
माना जाता है और वहाँ वेध किया जाता है । इस प्रदेश में वेध होने पर रक्त नहीं निकलता अथवा बहुत थोड़ा निकलता है ।
शोणितबहुत्वेन वेदनया चान्यदेशविद्वमिति जानीयात्, निरुपद्रवतया तद्देशविद्वमिति ॥४॥
यदि रक्त अधिक आये एवं वेदना बहुत हो तो समझना चाहिये कि दैवकृत छिद्र में छेद नहीं हुआ । और यदि किसी प्रकार का उपद्रव न हो तो समझना चाहिये स्वाभाविक छेद में विधा है ॥४॥
तत्राज्ञेन यदक्षया विद्व्वासु सिरासु कालिकासर्परिकालोहितिकासूपद्रवा भवन्ति । तत्र, कालिकायां ज्वरो दाहः श्वयशुर्वेदना च भवति, सर्परिकायां वेदना ज्वरो ग्रन्थयश्च, लोहितिकायां मन्यास्तम्भापतानकशिरोग्रहकर्णशूलानि भवन्ति । तेषु यथास्वं प्रतिकुर्वीत ॥५॥
कर्णवेध कर्म में—अनजान वेधक द्वारा अथवा दैवयोग से—कालिका सर्परिका अथवा लोहितिका संज्ञक सिराओं में वेध हो जाता है तो उपद्रव उत्पन्न हो जाते हैं या हो सकते हैं, यथा—कालिका
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in६४
मुश्रुतसंहिता
[ अ० १४ ]
वल्लीकर्ण, यष्टिकर्ण और काकोष्ठक। इनमें—जो पालि (कर्णपालि)—पुथुल (विस्तीर्ण), आयात (दीर्घ), सम (तुल्य)—परस्पर होती हैं—वहाँ नेमिसन्धानक बन्ध बरतें। जिसकी दोनों पाली गोल, दीर्घ और समान हो—उसको उत्पल्लमेयक बंधवावें। जिसकी दोनों कर्णपालियाँ छोटी, गोल, एवं परस्पर समान हों वहाँ वल्लूरक बंध बरतें। जिसकी एक कर्णपाली अन्दर एवं लम्बी हो वहाँ आसंगिम बन्ध बरतें। जिनकी एक पाली बाहर एवं लम्बी हो वहाँ मण्डकर्ण बन्ध, दोनों पाली न हों (या अल्प हो) वहाँ आहार्य; जिसकी पालि मूल से ही लिंग्न हो—सपाट हो, कर्णपुत्रिका के ऊपर आश्रित हो, वहाँ निर्वेधिम; जिसकी एक पाली का भाग स्थूल हो, दूसरी छोटी हो, एक समान और दूसरी विषम हो, वहाँ ग्यायोजिम; जिसकी एक पाली अन्दर—लम्बी हो और दूसरी पाली अल्प हो, वहाँ कपाटसन्धिक बाँध। जिसकी पाली का बाहर का भाग लम्बा हो और दूसरा अल्प हो वहाँ अर्धकपाटसन्धिक बन्ध प्रयोग
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १६ ] ६
सूत्रस्थानम्
६५
भवति चात्र—
विषद्वयं दिवास्वप्नं व्यायाममतिभोजनम् ।
व्यायाममग्निसंतापं वाक्यश्रमं च विवर्जयेत् ॥ १६ ॥
कहा भी है—
विषद्वय ( विषद्वय—रगड़ना हिलाना—डुलाना ), दिन में सोना, व्यायाम, अतिभोजन, मैथुन, आग का सेकना, बोलना, ये कार्य परित्याग कर देने चाहिये ॥ १६ ॥
न चासुद्धरक्तमतिप्रवृत्तरक्तं क्षीणरक्तं वा संदध्यात् ।
स हि वातदुष्टे रक्ते रुद्धोऽपि परिपुटनवान् , पित्तदुष्टे
दाहपाकरागवेदनावान् , रल्लेखमदुष्टे स्तब्धः कण्डूमान् ,
अतिप्रवृत्तरक्ते श्यावशोफवान् , क्षीणोऽल्पमांसो न वृद्धि-
मुपैति ॥ १७ ॥
असुद्धरक्त, अधिक रक्तस्त्राव होने पर, रक्त के न निकलने पर—सन्धान नहीं करना चाहिये । क्योंकि वात से दूषित रक्त की अवस्था में पड़ी बाँधने पर—परिपोट रोग होता है । पित्त से दूषित रक्त की अवस्था में—दाह, पाक, लालिमा एवं वेदना होती है । कफ से दूषित रक्त की अवस्था में—जड़ता एवं कण्डू
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in६& सुश्रतसंहिता
जो मनुष्य बद्ध मात्र कान को ( जो कान अमी थोड़ा दी
जुड़ा है ) एकदम से--सहसा ही बद्ता है, वह भर प्रकार ख
सध्य म से रोहण न होने के कारण शीघ्र ही ध्रथग् हो जाता ई ॥
जातरोमा सुबरमौ च स्छष्टसन्धिः समः स्थिरः ।
सुरूढोऽवेधनो यश्च तं कण वधयेच्छनः ॥ २५ ॥
जिस कान पर बाल उन्न हो गवे हों, शोभन दिद्रबाछा
संलग्न सन्धि, तिम्नो्नत रहित, समान, इद् भटी प्रकार रोहण
हआ, वेदना रदित, जो कान ही; उसको धीरे २ बद़ाना
चाहिये ॥ २५॥ अमिताः कर्णबन्धास्तु विज्ञेयाः कुशकरिह ।
यो यथा सविशिष्टः स्यात्तं तथा वि नियोजयेत् ॥ २६।
कुशलो को ध्यान रखना चाहिये कि कणवबन्धन अरस्ख्य
ह । जो बन्धन जिस स्थान पर ठीक तरह से बेठे--उसको
उसी स्थान पर गाना चादिये ॥ २६ ॥
( कणेपाल्यामयाननुणां पुनवदयामि सुश्रुत ¦ ।
कणेपाल्यां प्रकुपिता वातपित्तकफाखयः ॥ १॥।
द्विधा वाऽप्यथ संसष्टाः करन्ति विविधा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १६ ]
सूत्रस्थानम्
६७
सुअर और सर्प की बेरा देनी ( अन्य वृंहण वस्तुओं के साथ ) चाहिये । अवमन्थक रोग में प्रक्षालन करके निम्न प्रलेप लगाना चाहिये—प्रपौण्डरीक, मुलहड़ी, मंजोठ, धव, इनसे संस्कृत तैल या इनका लेप करना चाहिये । कण्डू की शान्ति के लिये क्रिया कहते हैं—सहदेवा (कोयल), विश्वदेवा (नागबला), बकरी का दूध, इनको सैन्धव के साथ मिलाकर लेप करना चाहिये और इनसे साधित तैल का प्रयोग करना चाहिये । प्रन्थिकरोग में—मांसगुटिका का प्रथम खण करके फिर इसको चौरकर-संथानसक धिसना चाहिये । पीछे से लेप करना चाहिये । जम्बूल रोग में—ग्रन्थि को दूध के साथ लोथ के चूर्ण से रगड़कर इन्हीं से प्रलेपन करना चाहिये । वेदना रहित होने पर जम्बूल पर प्रथम कहा मुलहड़ी द्वारा संस्कृत तैल का लेप करना चाहिये । खावीरोग में—मधुपर्णी (गिलोय), मधुक (महुवा) और मुलहड़ी, इनको शहद में मिलाकर लेप करना चाहिये और इनसे ही संस्कृत तैल लगाना चाहिये । दाहवान् व्रण
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in६८
मुश्रतसंहिता
[ अ० १७ ]
उनके नाम—नरथू, नाथू, नथमल्ल तथा नरथासिंह आदि रख दिये जाते हैं ॥३२॥
इति श्रीमुश्रतसंहितायां सूत्रस्थाने कर्णव्यधवन्य-
विधिर्नाम षोडशोऽध्यायः ॥१६॥
सप्तदशोऽध्यायः
अथात आमपक्वैषणीयमध्यायं व्याख्यास्यामः ॥ १ ॥
यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥ २ ॥
इसके आगे आमपक्वैषणीय (पच्यमान और पक्व) अध्याय की व्याख्या करते हैं, जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने मुश्रुत के लिये कहा था ॥१,२॥
शोफसमुत्थाना ग्रन्थिविद्रध्यलजीप्रभृतयः प्रायेण व्याधयोऽभिहिता अनेकाकृतयः, तैर्विलक्षणः पृथुग्रंथितः समो विषमो वा त्वङ्मांसस्थायी दोषसंघातः शरीरैक-
दोशोत्थितः शोफ इत्युच्यते ॥ ३ ॥
ग्रन्थि, विद्रधि, अलजी आदि कई (गलगण्ड, अर्बुद, रलीपद आदि २) व्याधियाँ इस ग्रन्थ में पृथक् पृथक् अध्यायों-प्रकरणों में कहीं गई हैं, जिनका समुत्थान-कारण शोफ होता है परन्तु उन सबसे पृथक् शरीर के किसी भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १७ ]
सूत्रस्थानम्
६९
सृजन में ठण्ड, कठिनाता, पीड़ा का थोड़ा होना, सूजन में कमी—ये आमशोथ के लक्षण हैं। पञ्चमान शोथ—सूर्य के जुमने के समान पीड़ा, चिउटियों के चलने के समान प्रतीति, शस्त्र द्वारा छेदन करने के समान, शक्ति से भेदन करने के समान, दण्ड से ताड़न करने की तरह, हाथों से पीड़न करने की तरह, अंगुलि द्वारा चलाने (हिलाने) के समान, अग्नि एवं क्षार से—जलाने या पकाने की भाँति अनुभव होता है, ओष (एक भाग में दाह), पाख में रक्खी अग्नि के समान दाह प्रतीति, चारों ओर सारे सृजन में दाह होता है बिच्छू के काटे हुए पुखुर की भाँति, न तो बैठने में, न उठने में, न चलने में, न लेटने में किसी भी प्रकार से शान्ति नहीं मिलती। भरे हुए मूत्राशय के समान फूला एवं झर्रियों (त्वचा के संकोच) रहित शोथ होता है। त्वचा का रङ्ग बदलना, शोफ का उत्तरोत्तर बदलना, खुर, दाह, प्यास, भोजन में अरुचि, ये पञ्चमान शोफ के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७०
मुमृतसंहिता
[ अ० १७ ]
आमशोथ के छेदन करने पर—मांस, शिरा, स्नायु, अस्थि, स्निग्ध की विकृति बहुत अधिक मात्रा में रक्त का खाव, वेदना का होना, फटना, अनेक प्रकार के उपद्रवों का होना, अथवा क्षतजन्य विद्रवि उत्पन्न हो जाती है। और जब कभी वैद्य मय या मोह के कारण पक्व शोथ को भी अपक्व समझकर देर तक उपेक्षा करता रहता है तब दूर तक घुसी पूय द्वार के न मिलने से अपने आश्रय को फाड़कर उत्सन्न (क्रोड़) या बड़े भारी अवकाश को उत्पन्न करके नाड़ीव्रण बना देती है। इस तरह कष्टसाध्य या असाध्य हो जाती है।
वि० मन्तव्य—यह चेतावनी उस व्रण के लिये है जिसमें आमता या पक्वता में सन्देह होता है, वस्तुतः पका होता है और गम्भीर होने से स्वतः नहीं फूटता तथा चौरा लगाना आवश्यक होता है ॥ ६ ॥
भवति चात्र—
यश्चित्तन्याममज्ज्ञानावश्व पक्वमुपेक्षते।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १८]
सूत्रस्थानम्
७१
पञ्चमं शोधनं कुर्यात् पञ्चं रोपणमिष्यते ।
एते क्रमाः त्रणशयोक्ताः सप्तमं वैकृतापहम् ॥१८॥
त्रणशोक की चिकित्सा इस सूत्रस्थान में कहते हैं :—
सब से प्रथम विम्लापन (अङ्गुली आदि से मर्दन) करना चाहिये दूसरा—जलोका आदि से अवसेचन (रक्तमोक्षण), तीसरा—उपनाह (पकाने के लिये बन्धन-पुलटिस आदि), चतुर्थ—पाटनक्रिया (शस्त्र से); पाँचवाँ—शोधन (पञ्चवल्क-लक्षाय से), छठा—रोपण (प्रलेप आदि) कार्य और सातवाँ कार्य—वैकृतापह (सवर्णकरना, रोमसंजनन आदि कार्य) करना—ये वरण के सात कार्य हैं। वैकृतापहम्—विकृति को दूर करना।
वि० मन्तव्य—पाटन दो प्रकार से किया जाता है—
१—शस्त्र से चीरना फाड़ना और २—दारुण लेप से दारुण करना-फोड़ना। विम्लापन से बैठ जाता है, यदि न बैठे तो अवसेचन से दब जाता है यदि न दबे तो उपनाह से पकाना चाहिये और पकने पर पाटन अथवा दारुण करे।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७२
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ३२ ]
(रुकावट) होता है- कोमलता आती है, सड़ा मांस [दूर होता है (खींचता है), पूर्य बाहर आती है और व्रण का संशोधन होता है ॥६॥
अविदग्धेषु शोफेषु हितमालेपनं भवेत् ।
यथासर्वं दोषग्रसनं दाहकण्डूरुजापहम् ॥७॥
त्वक्प्रसादनमेवाग्र्यं मांसरक्तप्रसादनम् ।
दाहप्रग्रसनं श्रेष्ठं रुजाकण्डूविनाशनम् ॥८॥
समदेशेषु ये रोगा गुह्येष्वपि तथा नृणाम् ।
संशोधनाय तेषां हि कुर्यादालेपनं भिषक् ॥९॥
(षड्भागं पैत्तिके स्नेहं चतुर्भागं तु वातिके ।
अष्टभागं तु कफजे स्नेहमात्रां प्रदापयेत् ॥१०॥)
अविदग्ध शोथों में आलेप ही हितकारी है, (विदग्ध शोथों
में प्रदेह उपनाह उत्तम है)। इससे दाह (पित्त की), कण्डू (कफ की) रुजा-पीड़ा (वायु की) अपने अपने दोषों का शमन होता है। _त्वचा का प्रसादन करने से सब से श्रेष्ठ (प्रधान) है, मांस-रक्त का प्रसादन करता है, दाह की शान्ति करने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १८ ] १०
सूत्रस्थानम्
७३
अत ऊर्ध्वं व्रणबन्धनद्रव्याण्युपदेद्यामः, तद्यथा—
क्षौमकार्पासाविकदुकुलकौशेयपत्रोर्णचौनपट्टचमोन्तर्वलक-
लालावृशकललताविदलरञ्जुतुलफलसन्तानिकाळीहानीति;
तेषां व्याधिं कालं चावेद्योपयोगः, प्रकरणतश्चेषामादेशः ॥
इसके आगे व्रणबन्धन द्रव्यों की व्याख्या कहते हैं। यथा-
क्षौम ( सन से बनाया ), कार्पास ( रूई ), आविक ( मेढे के
बालों से बुना ), दुकुल ( पट्ट बन्ध ), कौशेय ( कौशेय-कोशा-
कार क्रम से बना-रेशम ), चौन पट्ट ( चौन देश में बना बन्ध ),
चर्म ( हरिण आदि का ), अन्तर्वलकल ( भूजपत्र-गूल्सर आदि
की छाल ), अलावृशकल—( तुम्भीफल का टुकड़ा ), लता,
विदल ( बांस की खरपट आदि ), रञ्जु, तुलफल ( सिम्रल का
फल आदि ), सन्तानिका, लौह ( स्वर्ण-सीसा आदि ) व्रण को
बाँधने के द्रव्य हैं।
इन व्रणबन्धन द्रव्यों का उपयोग व्याधि और काल के
अनुसार करना चाहिये, यथा—वात-कफ रोगों में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७४
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १८ ]
यन्त्रणमूर्ध्वमधस्तिर्यकं च ॥ १६ ॥
मृदु, सर्म और गाढ़ भेद से बन्ध (गांठ) तीन प्रकार का है। यन्त्रण ब्रण की गांठ, ऊपर नीचे और तिरछे भेद से तीन प्रकार की है। ब्रण की आकृतियों के भिन्न भिन्न आकार होने पर भी यन्त्रण तीन ही प्रकार का है ॥ १६ ॥
तत्र घनां कवलिकां दन्वा वामहस्तपरिच्छेपमुजुमना-विद्वमसंकुचितं मृदु पटुं निवेश्य बधनीयात्। न च ब्रण-स्योपरि कुर्याद् ग्रन्थिमाबाधकरं च ॥ २० ॥
ब्रण के उपर घनी कवलिका (गद्दी, औषध और पट्टी के बीच में रखली वस्तु-केले का पत्ता आदि जो कि औषध की रक्षा के लिये एवं वायु संचार को रोकने के लिये रखली जाती है) रखकर वाम और कोमल पट्टी को घुमाते हुए सरल, सीधा (बिना उलझनों के) एवं मूर्तियों रहित (सिलवटों के बिना) दक्षिण हाथ से बाँधना चाहिये। ब्रण के ऊपर या ब्रण के चारों ओर—(वाम—दक्षिण—पार्श्व में, या पीछे की गई गांठ—सोते समय कष्ट देती
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १६]
सूत्रस्थानम्
७५
अविपरीतबन्धे वेदोपशान्तिरसूक्तप्रसादो मार्दवं च ॥२८॥
अविपरीत, ठीक प्रकार से, उचित रूप में बाँधने से वेदना की शान्ति, रक्त की स्वच्छता और कोमलता उत्पन्न होती है ॥२८॥
अवध्यमानो दंशमशकतृणकाष्ठोपलपशुगीतवातातप-
प्रभूतिभिर्विजैर्षैरभिहन्त्यते ब्रणः, विविधवेदोपदुत्तरश्च दुष्टतामुपैति, आलेपनादीनि चाशय विशोषमुपयान्ति ॥२९॥
वृण पर पट्टी को न बाँधने से—दंश ( दास-वनमक्षिका ), मशक ( मच्छर ), तिनकों, लकड़ी, पत्थर, धूल, शीत, धूप, वायु आदि से वृण दूषित हो जाता है, नाना प्रकार की वेदनायें ( रोग ) एवं उपद्रव उत्पन्न हो जाते हैं । वृण पर किये आलेप आदि सब सुख जाते हैं ॥२९॥
चूर्णितं मथितं भग्मं विशिष्टमतिपातितम् ।
अस्थिस्नायुसिराच्छिन्नन्मासु बन्धने रोहति ॥३०॥
सुखमेवं ब्रणी शोते सुखं गच्छति तिष्ठति ।
सुखं शय्यासनस्थस्य क्षिप्रं संरोहति ब्रणः ॥३१॥
चूर्णित ( बहुत खण्डों में भग्म ), मथित ( विलोड़ित ), भग्म (
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७६
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १२ ]
ओष्ठस्याप्येष सन्धाने यथोहिष्टो विधिः स्मृतः ।
बुद्धयोत्प्रेक्ष्याभियुक्तं तथा चास्थिषु जानता ॥४२॥
उत्तिष्ठतो निषण्णस्य शयनं चाधिगच्छतः ।
गच्छतो विविधैर्यौर्नैर्नास्य दुष्पति स व्रणः ॥४३॥
यह कही हुई विधि ओष्ठ के सन्धान में भी बरतनी चाहिए । विद्वान् वैद्य को चाहिए कि अपनी बुद्धि से विचार-कर अस्थि आदि जोड़ने के काल में भी उपर्युक्त विधि को काम में लाये । बन्धन बाँधने से-उठते बैठते लेटते समय, नाना प्रकार की सवारियों से जाने पर भी व्रण दृषित नहीं होता ॥४२,४३॥
ये च स्मृमससंस्था वै त्वगताश्च तथा व्रणाः ।
सन्ध्यस्थिकोष्ठप्राप्ताश्च सिरास्तायुगतास्ताथा ॥४४॥
तथाऽवगाढगम्भीराः सर्वतो विषमस्थिताः ।
नाते साधयितुं शक्या कृते बन्धाद्भवन्ति हि ॥४४॥
जो व्रण मांस में या त्वचा में आश्रित हो, सन्धि अस्थि कोष्ठ के व्रण, सिरा-स्तनायु के व्रण, गम्भीर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १६ ]
सूत्रस्थानम्
७७
उत्थानाद्योऽसन् स्थानं शय्या चातिनिषेविता ।
प्राप्नुयान्मास्तादङ्गरुजस्तस्माद्विजयेत् ॥१३॥
अधिक उठने से, अधिक बैठने से, अधिक सीधा खड़ा होने से, अधिक विस्तर पर पड़े रहने से अङ्गों में वायु प्रकुपित होती है, इससे दर्द बढ़ जाती है ॥१३॥
गम्यानां च स्त्रीणां संदर्शनसंभाषणसंस्पर्शनानि दूरत एव परिहरेत् ॥१४॥
गम्य ग्राम्यधर्म के योग्य स्त्रियों के दर्शन, इनके साथ बोल-चाल, इनके स्पर्श से-दूर से ही बचना चाहिये । (अगम्य स्त्रियों की बात ही नहीं) ॥१४॥
स्त्रीदर्शनादिभिः शुक्लं कदाचिच्छलितं स्रवेत् ।
ग्राम्यधर्मकृतान्दोषान् सोऽसंसर्गोऽप्यवाप्नुयात् ॥१५॥
क्योंकि कभी अकस्मात् स्त्रीदर्शन आदि से शुक्ल क्षतित हो जाय तो ग्राम्यधर्म के बिना भी, ग्राम्यधर्म द्वारा उत्पन्न विकार-इस शुक्लक्षव से उत्पन्न हो जाते हैं ॥१५॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७६
सुश्रुतसंहिता
[अ० १६]
करनेवाले बड़े शक्तिशाली महेश; कुबेर और कार्तिकेय की आज्ञा का पालन करनेवाले राक्षस—मांस एवं रक्त की चाहना से रक्त के कारण व्रणी पुरुष के पास आते हैं। इनके आने का उद्देश्य-पूजा प्राप्त करना या गतायुष को मारने के लिये आना है। ॥२३॥
कहा भी है—
भवति चात्र—
तेषां सत्कारकामानां प्रयतेतान्तरात्मना ।
धूपबल्युपहारान्श्च भक्ष्यान्श्चोपहारयेत् ॥२४॥
इन पूजाभिलाषी अनुचरों के सत्कार के लिये अन्तरात्मा से प्रयत्न करना चाहिये। इनको धूप (नैवेद्य), बलि (पूजा), उपहार (पशुबलि) एवं उत्तम भक्ष्य देने चाहिये ॥२४॥
ते तु संतर्पिता आत्मवन्तं न हिंस्युः । तस्मात् सतत-मतन्द्रितो जनपरिवृतो नित्यं दीपोदकशस्त्रसम्पुष्पला-जायलङ्कृते वैश्वमनि संपनमङ्गलमनोऽनुकूलाः कथा शृण्वन्नासीत् ॥२५॥
ये अनुचर भली प्रकार से तृप्त होने पर जितेन्द्रिय पुरुष को नहीं मार सकते,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३० ]
सूत्रस्थानम्
७६
खाने से व्रण शीघ्र भरता है। ( क्योंकि—मांस मांस से बढ़ता है )। तण्डुलीयक (चौलाई), जीवन्ती (डोढ़िका), सुनिषण्णक (चौपतिया), वास्तुक (बथुवा), बालमूलक (नर्ममूली), वात्ताक (बैंगन) पटोल (परबल), कारवेल्लक (करेला), इनको घी में भूनकर (तेल में नहीं) अनारदाना, आँवला और सैन्धानमक के साथ संस्कृत भात को—इसी प्रकार से अन्य इसी प्रकार के गुणवाले-मूज, मांसरस के साथ खाये, सूचू, विलेपी (लप्सी), कुल्माष (अर्द्धस्निग्ध गेहूँ या चने) और गरम करके ठण्डा किया जल पीना चाहिये ॥३२-३४॥
दिवा न निद्रावशगो निवातगृहगोचरः ।
व्रणी वैद्यवशे तिष्ठन् शीघ्रं व्रणमपोहति ॥३५॥
‘वात रहित घर में रहता हुआ रोगी दिन में कभी भी नहीं सोवे। वैद्य की आज्ञा का पालन करने से घाव शीघ्र भर जाता है ॥३५॥
व्रणे श्वयशुरायासात् स च रागश्च जागरात् ।
तौ च रुक्
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in