सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
Page 115 of 872
Read in contextअ० १६ ]
सूत्रस्थानम्
६७
सुअर और सर्प की बेरा देनी ( अन्य वृंहण वस्तुओं के साथ ) चाहिये । अवमन्थक रोग में प्रक्षालन करके निम्न प्रलेप लगाना चाहिये—प्रपौण्डरीक, मुलहड़ी, मंजोठ, धव, इनसे संस्कृत तैल या इनका लेप करना चाहिये । कण्डू की शान्ति के लिये क्रिया कहते हैं—सहदेवा (कोयल), विश्वदेवा (नागबला), बकरी का दूध, इनको सैन्धव के साथ मिलाकर लेप करना चाहिये और इनसे साधित तैल का प्रयोग करना चाहिये । प्रन्थिकरोग में—मांसगुटिका का प्रथम खण करके फिर इसको चौरकर-संथानसक धिसना चाहिये । पीछे से लेप करना चाहिये । जम्बूल रोग में—ग्रन्थि को दूध के साथ लोथ के चूर्ण से रगड़कर इन्हीं से प्रलेपन करना चाहिये । वेदना रहित होने पर जम्बूल पर प्रथम कहा मुलहड़ी द्वारा संस्कृत तैल का लेप करना चाहिये । खावीरोग में—मधुपर्णी (गिलोय), मधुक (महुवा) और मुलहड़ी, इनको शहद में मिलाकर लेप करना चाहिये और इनसे ही संस्कृत तैल लगाना चाहिये । दाहवान् व्रण
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in