सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
About this granth
The Sushruta Samhita (सुश्रुत संहिता) is one of the three great classics of Ayurveda and the foundational text of ancient Indian surgery. Its teaching is presented as given by Divodasa Dhanvantari, king of Kashi, to his pupil Sushruta. It describes surgical instruments, the care of wounds, fractures, procedures such as the repair of the nose, anatomy, toxicology and the diagnosis of disease.
The work is traditionally divided into the Sutra, Nidana, Sharira, Chikitsa and Kalpa sthanas and the Uttara Tantra, which deals with diseases of the eye, ear and nose among others.
This edition gives the Sanskrit text with a Hindi translation by Shri Atridev (Atridev Gupta) and is associated with Motilal Banarsidass. The scanned copy carries an Ayurveda student's inscription dated 1965, so the edition was in print by then. It runs to about 872 pages.
४०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ११ ]
स्थान को देखकर, पित्त दुष्ट स्थान का घर्षण करके, वात दुष्ट स्थान का लेखन करके, कफ दुष्ट स्थान पर पाछने—लगाकर शलाका द्वारा क्षार लगाना चाहिये। क्षार लगाकर सौ अक्षर के बोलने के समय तक प्रतीक्षा करनी चाहिये। इतने समय में जो क्षार जला देता है, वह क्षार उत्तम है।
वि० मन्तव्य—वाक् शत या १०० मात्रा (१ मिण्ट)। १८८
यस्मिन्निपतिते व्याधौ कृष्णता दग्धलक्षणम्।
तत्राम्लवर्गः शमनः सर्पिर्मधुकसंयुतः ॥१६॥
अथ चेतु स्थिरमूलत्वात् क्षारदग्धं न शीर्यते।
इदमालेपनं तत्र समग्रमवचारयेत् ॥२०॥
✓रुग्ण स्थान में जलने से यदि कृष्णमा उत्पन्न हो जाये तो भली प्रकार से दग्ध समझना चाहिये।
सम्यग् दग्ध होने के पीछे—सौवीरक, तुषोदक, धान्याम्ल आदि अम्लवर्ग को धी एवं मुल्हड्डी से मिलाकर लगाना चाहिये। यह पीड़ा शामक है। यदि जड़ के टूटने होने से क्षार से जला हुआ भाग विशीर्ण नहीं होता, तो आगे कहे सम्पूर्ण लेप को लगाना चाहिये।
वि० मन्तव्य—क्षार के प्रभाव को अम्ल रस मन्द तथा शान्त कर देता है, फलतः क्षार से उत्पन्न दाह आदि बेदना शान्त हो जाती है और सूर्य की तीक्ष्ण किरणें भी क्षारीय होती हैं, अतएव 'लू', या 'उष्णोपधात' (शा० सं० प्र० खं अ० ७) में आम का पन्ना या इसली आलू बुलारा का पन्ना (घोल-पानक) पीने से लाभ होता है और चूना से मुखगक (निनामा-सर्वस्वर नामक मुख रोग) हो जाने पर कांजी के कुरले करने से लाभ होता है। माधुर्य का तात्पर्य है मृदु या मन्द हो जाना। क्षारदग्ध पर अम्लरस को मृदु बनाकर लगाना चाहिये, यथा कांजी। तीव्र अम्ल हानिकारक होता है। गन्धकाम्ल आदि अम्ल दाहक होते हैं। क्षार के समान अम्ल भी दाहक होता है परन्तु मृदु कर लेने पर दोनों ही दाह शामक हो जाते हैं।
अम्लकाञ्चिकबीजानि तिलान् मधुकमेव च।
प्रपेक्ष्य समभागाणि तेनैनमनुलेपयेत् ॥११॥
तिलकल्कः समधुको घृताको त्रणरोपणः।
लेप—अम्ल काञ्चिक के नीचे स्थित द्रव्य (किण्व), तिल, मुल्हड्डी, इनको समान भाग में पीसकर क्षारदग्ध स्थान पर लेप करना चाहिये। क्षारदग्ध भाग के विशीर्ण होने के पश्चात् उत्पन्न वृण में वृण को भरने के लिये मुल्हड्डी के साथ तिल कल्क को धी में मिलाकर लगाने से क्षार जन्म वृण भर जाता है। (संग्रह में—माखती वृषाकोलनिम्यास्फोतपटोलीकरवीरपत्र-क्वाथेन वृणप्रक्षालनम्। एषामेव च कल्कक्वाये सिद्धं सर्पि-स्तैलं वा रोपणम्) ॥२१॥
रसेनाम्लेन तीक्ष्णेन बीर्याण्णेन च योजितः ॥२२॥
आग्नेयेनाग्निना तुल्यः कथं क्षारः प्रशाम्यति।
एवं चेन्मन्यसे वत्स ! प्रोन्मयमानं निबोध मे ॥२३॥
अम्लवर्जान् रसान् क्षारे सर्वानेव विभावयेत्।
कटुकस्तत्र भूयिष्ठो लवणोऽनुरसस्तथा।
अम्लेन सह संयुक्तः स तीक्ष्णलवणो रसे ॥२४॥
माधुर्य भजतेऽत्यर्थं तीक्ष्णभावं विमुञ्चति।
माधुर्याच्छममाप्नोति बहिर्माद्विरिवाप्लुतः ॥२५॥
✓है वत्स ! यदि तुम यह समझो कि तीक्ष्ण गुण युक्त, उष्ण वीर्य, आग्नेय गुणी अम्लरस से मिलकर अग्नि के समान गुणी क्षार किस प्रकार शान्त होता है—तो इसको सुनो—क्षार में अम्ल को छोड़कर और सब रस होते हैं। क्षार में कटु रस की प्रधानता रहती है और लवण रस अनुरस हैं। (कड़ियों का विचार है कि लवण रस प्रधान रहता है और कटुरस अनुरस होता है, क्योंकि अम्ल खाने पर, लवण रस ही खाते हैं)। तीक्ष्णलवणरस अम्लरस के साथ मिलकर बहुत अधिक मधुर हो जाता है। अपनी तीक्ष्णता को छोड़ देता है। माधुर्य के कारण शान्त हो जाता है, जिस प्रकार की आग पानी से शान्त हो जाती है। (चरक में कहा है—'क्षारो हि याति माधुर्यं शीघ्रमम्लोपसंहितः')। *चरक चि० अ० २४ ॥२२-२५॥
तत्र सम्यग्दग्धे विकारोपशमो लाघवमनास्त्रावश्व।
हीनदग्धे तोदकण्डुजाड्यानि व्याधिबुद्धिश्च।
अतिदग्धे दाहपाकरागस्त्रावाङ्गमर्दकलमपिपासामू-
च्छोः स्मुरंरणं वा ॥२६॥
सम्यक प्रकार से जलने पर—अङ्गों में लघुता आ जाती है, रोग की शान्ति और किसी प्रकार का स्त्राव नहीं होता।
हीन दग्ध—(कम जलने पर) होने पर—तोद (पीड़ा), कण्डू एवं जड़ता तथा रोग की बुद्धि होती है।
अति दग्ध होने पर—दाह (जलन), पार्क (पकना), रोंग (लुलिया), स्राव, अङ्गमर्द (अङ्गों का टूटना), कलम (रुलानि), पिपासा, मूच्छा अथवा मूल्य होती है ॥२६॥
क्षारदग्धव्रणं तु यथादोषं यथान्याधि चोपक्रमेत् ॥२७॥
क्षार से जले वृण की—दोषानुसार—तथा रोग की अपेक्षा से चिकित्सा करनी चाहिये ॥२७॥
अथ नैते क्षारकृत्याः--तद्यथा--दुर्बलबालस्थविरभीरु-सर्वाङ्गशूनोदरिरुपित्तगभिष्ययुत्तमतीप्रवृद्धस्वविरप्रमेहिरुक्ष-
१ अम्लो हि शीतः स्पृशेन क्षारस्तनोपसंहितः।
यात्याशु स्वादुता तस्माद्विनावापयेत्तन्नाम् ॥
(२) यत्तश्चोण्णतमः क्षारः शैत्यं चाऽम्लरसेऽधिकम्।
तस्मात् सेकप्रदेहाभ्यामम्लं क्षारं तिबर्त्तयेत् ॥वाग्भट्ट॥
अ० १२ ]
६
सूत्रस्थानम्
४९
क्षतक्षीणतृष्णा मूच्छोपद्रुतकलीबापवृत्तोद्बुत्तफलयोनयः ॥
निम्न पुरुषों में क्षार कर्म नहीं करना चाहिये—यथा—
दुर्बल, बालक, बुद्ध, भीरु, जिसके सब अङ्गों पर सूजन आ गई हो, उदर रोगी, रक्तपित्त रोगी, गर्भिणी, श्रुतुमती, तीव्र ज्वर रोगी, प्रमेही, उरःक्षत रोगी, क्षीण, तृष्णा रोगी, मूच्छा रोगी, कलीब, क्षीण शुक्र, स्थान से योनि के ऊपर चढ़ जाने पर या स्थान से योनि के भ्रंश हो जाने पर, स्थान से अण्ड के ऊपर चढ़ जाने पर, तथा स्थान से अण्ड के भ्रंश हो जाने पर क्षारकर्म नहीं करना चाहिये। (इनमें कुछ रोगी प्रतिसारणीय क्षार के, कुछ पानीय क्षार के लिये निषिद्ध हैं। सर्वाङ्गशूनोदरी को कोई पृथक् पृथक् मानकर, जिसका सारा शरीर सूज गया, एवं जलोदरी में क्षार कर्म न करे—ऐसा अर्थ करते हैं)।
वि० मन्तव्य—यहाँ योनि—गर्भाशय या धरा का नाम है ॥२८॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४२
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १२
दहन कार्य के निम्न साधन हैं। यथा—पिप्पली, अजा शकृत (बकरी की मींगनी), गाय का दन्त, शर, शलाका, जाम्बवौष्ट, इतरलोह (लोहा ताँवा-चाँदी आदि), शहद, गुड़ और स्नेह (तैलादि)। इनमें पिप्पली, अजाशकृत, गोदन्त, शर, शलाका से त्वचा के रोगों में, जाम्बवौष्ट, इतरलोह से मांस के रोगों में, मधु, गुड़ और स्नेह से सिरा, स्नायु, सन्धि-गत रोगों में अग्निकर्म करना चाहिये ॥४॥
तत्राग्निकर्म सर्वतुषु कुर्यादन्यत्र अरद्भ्रीष्माभ्यां, तत्राप्यात्ययिकेऽग्निकर्मसाध्ये व्याधौ तत्प्रत्यनीकं विधिं कृत्वा ॥५॥
शरद् (पित्तप्रकोप के कारण), और श्रीष्म श्रुतु को छोड़कर अन्य सब ऋतुओं में अग्निकर्म करना चाहिये। इन ऋतुओं में भी यदि आवश्यकता पड़े तो, विपरीत उपचार (शीताच्छादन, भोजन आदि) करके, अग्निकर्मसाध्य रोगों में अग्निकर्म करना चाहिये। यथा—चरक में—“आत्ययिके पुनः कर्मणि
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १२]
सूत्रस्थानम्
४३
तत्र सम्यग्दर्शये मधुसर्पिभ्यांमध्यज्जः ॥ १३ ॥
भली प्रकार से जलने पर—वेदना की शान्ति के लिये—धी और शहद से मालिश करनी चाहिये।
वि० मन्तव्य—अम्यज्ज का अर्थ-अमितः-सब ओर-अज्ञान-आज्ञना लगाना है ॥ १३ ॥
अथेमानगिनना परिहरेत्—पित्तप्रकृतिमन्तःशोणितं भिन्नकोष्ठमनुदुग्धुतशल्यं दुर्बलं बालं वृद्धं भीरुमनेऋणपीडितमस्वेद्योश्चित् ॥ १४ ॥
निम्न पुरुषों में अग्निकर्म नहीं करना चाहिये—पित्त-प्रकृति, अन्तःशोणित (भिन्न-कोष्ठ), जिसका शल्य न निकला हो, दुर्बल, बालक, वृद्ध, भीरु, अनेक ब्रणों से पीड़ित, स्वेदन कार्य के अयोग्य व्यक्तियों में अग्निकर्म नहीं करना चाहिये। अन्तःशोणित रक्त-पित्त रोगी, भिन्न कोष्ठ-अतिसार रोगी है। इसके सिवाय चरक नेत्र-एवं कुछ ब्रण में अग्निकर्म का निषेध किया है।
वि० मन्तव्य—अस्वेद्यों को चि० स्था० अ० १२ में देखिये ॥ १४ ॥
अत ऊर्ध्वमितरथा दग्धलक्षणं वक्ष्यामः। तत्र, स्निग्धं रूक्षं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४४
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १३ ]
वि० मन्तव्य—प्लुष्ट का अग्नि द्वारा प्रतपन-तपाना अर्थ है जुलाना नहीं ॥ २६-२९ ॥
शीतामुष्णां च दुर्दग्धे क्रियां कुर्याद्विषक् पुनः ।
घृतालेपनसेकांस्तु शीतानेवास्थ कारयेत् ॥ २२ ॥
दुर्दग्ध अवस्था में वैद्य को शीतल एवं उष्ण क्रिया करनी चाहिये। मूल भाग के जलने पर स्विन्नरक्त के निर्वापण के लिये शीतल क्रिया करनी चाहिए। यदि बहुत अधिक भाग न जला हो तो स्विन्नरक्त को पिघलाने के लिए उष्ण क्रिया करनी चाहिए। (अतिशय दाह में शीत क्रिया, बहुत न जलने पर उष्ण क्रिया करनी चाहिए)। घी का आलेपन आदि एवं क्वाथ आदि से सेचन ठण्डी अवस्था में करना चाहिए ॥ २२ ॥
सम्यग्दग्धे तुगाक्षीरोप्लक्षचन्दनगैरिकैः ।
सामृतः सर्पिषा स्निग्धैरालेपं कारयेद्विषक् ॥ २३ ॥
प्राग्न्यान्तुपौदकैश्चैत्रं पिष्टैर्मांसैः प्रलेपयेत् ।
पित्तविद्रधिष्वचैत्रं संततोऽभाणमाचरेत् ॥ २४ ॥
_सम्यक् दग्ध अवस्था
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ३३ ]
सूत्रस्थानम्
४५
वमन, ज्वर इस प्रकार से शान्त हो जाते हैं। दाह-मूर्छा, प्यास, आधमान, तीव्र-श्वास एवं कास-मधुर, अम्ल, लक्षण और कटु रसवाले गराशों (कबलों) से शान्त हो जाते हैं। इन्द्रियों के विषयों को भली प्रकार से ग्रहण करता है और मन भी प्रसन्न हो जाता है। शास्त्र को जाननेवाला वैद्य मात्रा में इस रोगी को शिरोविरेचन देवे। इससे रोगी की दृष्टि साफ हो जाती है। अविदाही, लघु, स्निग्ध भोजन इसको देना चाहिये।
उष्णवातातपैर्दग्धे शीतः कार्या विधिः सदा।
शीतवर्षांनिलैर्दग्धे स्निग्धमुष्णं च शस्यते ॥३८॥
तथाऽतितेजसा दग्धे सिद्धिर्नास्ति कथंचन।
इन्द्रवज्राग्निदग्धेऽपि जीवति प्रतिकारयेत् ॥
स्नेहाभ्यङ्गपरीषेकः प्रदेहैरुच्यते तथा भिषक् ॥३९॥
उष्ण वात ( लू लगने पर ), धूप ( sunstroke ) से जलने पर शीतल किया करनी चाहिये। शीत ( बर्फ हिम से ), वर्षा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६
सुश्रुतसंहिता
[अ० १३]
मथ या बत्ती जलाकर ( इसकी वायु निकालकर ) फिर स्थान पर लगाना चाहिये ।
वि० मन्तव्य—गो के सोंग की टोपी जो ४-६ अंगुल लम्बी होती है लैकर स्वच्छ कर ली जाती है, उसके अग्रभाग में सरसों या राई का सा लिद्र कर लिया जाता है, मूल को घिसकर सम कर लिया जाता है, वह खोखली होती है । इसको 'सिंगी' कहते हैं और पञ्जाब में 'फोकी' कहते हैं । यह मांसल स्थान पर लगाई जाती है और लगती भी वहीं है, अन्यत्र न लगाई जाती है और न लगती ही है । सिंगी लगाने का व्यवसाय पञ्जाब में केवल चमार जाति ( जो झाड़ू लगाना आदि काम करती है ) की स्त्रियाँ ही करती हैं ( अन्य देशों के विषय में हमें कुछ जानकारी नहीं है ) । इस सिंगी का उपयोग दो प्रकार का है—१—कच्चा और २—पक्का ।
१—कच्चा वह है—जिसमें पच्छ न लगाकर केवल वायु का आचरण किया जाता है ।
२—पक्का वह है—जिसमें-पच्छ लगाकर वायु तथा वात दूषित
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १२ ]
सर्वस्थानम्
४७
दंशे श्वयशुरतिमान् कण्डुमूर्च्छा ज्वरो दाहश्चर्दिभदः सदनमिति लिङ्गानि भवन्ति । तत्र महागदः पानलेपन नस्यकर्मादिपूयोऽयः । इन्द्रायुधा दष्टमसाध्यम् । इत्येताः सविषाः सचिकित्सा व्याख्याताः ॥११॥
इनमें विष युक्त-जौँके—कृष्णा, कर्बुरा, अलगर्दा, इन्द्रायुधा, सामुद्रिका और गोचन्दना । इनमें—कृष्णा जौँक का रङ्ग अञ्जन (कजल) के समान और शिर बड़ा होता है । कर्बुरा जौँक-वस्तिमत्स्य (रोहित मछली) के समान सर्पकार तथा कुक्षि पर उभरी रेखावाली होती है । अलगर्दा-जौँक-रोम-बलियुक्त, महागर्श तथा काले मुखवाली है । इन्द्रायुधा-ऊपर से इन्द्रधनुष के समान चित्र-विविचित्र रेखाओं से शोभित होती है । सामुद्रिका—कुछ काली-पीली, नाना प्रकार के श्वेत विन्दुओं से चित्रित होती है । गोचन्दना जौँक बैल के अण्डकोश की भांति निचले भाग में दो भागों में विभक्त हुई, सूक्ष्म मुखवाली होती है । इन जलौकाओं के द्वारा पुरुष को काटने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४२
‘मुभ्रतसंहिता’
[ अ० १३ ]
कन्दोश्चूर्णोक्त्य, शय्यार्थं तृणसौदकानि च पत्राणि, उ्यहात्क्यहाचाभ्योऽन्यज्जलं भदयं च दद्यात्, समरात्रात्र समरात्रात्र घटमन्यं संक्रामयेत् ॥१७॥
निर्विष जलौका को पकड़कर नये बड़े घड़े में तालाब या तड़ाग के पानी में कीचड़ को डालकर इसमें जौक को रखना चाहिये। इनके खाने के लिए सरवाल जलचर प्राणियों का शुष्क मांस या कन्द का चूर्ण देना चाहिये। सोने के लिए-विस्तर में तिनके या पानी में होनेवाले कमल आदि के पत्र बरतने चाहिये। तीसरे-तीसरे दिन इनका पानी बदल देना चाहिए। और भोजन भी नया देना चाहिए। सातवें दिन इनको एक घड़े से दूसरे घड़े में बदल देना चाहिए ॥१७॥
भवति चात्र—
स्थूलमध्याः परिकिळ्घटाः पृथ्व्यो मन्दविचेष्टिताः।
अग्राहिण्योऽल्पपापिन्यः सविषाश्च न पूजिताः ॥१८॥
बीज से मोटी, देखने में बुरी, विस्तीर्ण, मन्दगामि, स्थान का ग्रहण न करनेवाली ( न लगनेवाली ),
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १४ ]
७
सूत्रस्थानम्
४६
शीताभिरग्निः परिषेचयेद् बध्नीत वा, कषायमधुरस्ति-
न्वशीतैश्च प्रदेहैः प्रदिद्यादिति ॥ २३ ॥
शोणितवसेचन होने पर रक्त के योग ( सम्यक् खाव ) एवं अयोग ( हीन, मिथ्या, अतियोग ) को देखकर जलौका के ब्रणों की चिकित्सा करनी चाहिये । योगखाव में शतवौत घृत लगाना चाहिये । हीन अयोग में रक्तखाव के लिये मधु से घर्षण करना चाहिये । अति रक्तखाव में-शीतल जल का परिषेचन या शीतल जल की पट्टी बांधनी चाहिये । मिथ्या रक्तखाव में-कषाय प्रदेह ( शेष दुष्ट रक्त के प्रसादन के लिये ), मधुर प्रमेह ( सुत अशुद्ध रक्त को रोकने के लिये ), मूलां आदि उपद्रवों की शान्ति के लिये शीतल प्रदेह-सेक लगाना चाहिये ॥ २३ ॥१
भवति चात्र—
क्षेत्राणि ग्रहणं जातीः पोषणं सावचारणम् ।
जलौकसां च यो वेत्ति तरसाध्यानं स जयेद् गदान् ॥२४॥
कहा भी है—
जो वैद्य जलौकाओं के क्षेत्र, पकड़ने की विधि, जाति, पोषणविधि,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in५०
सुश्रुतसंहिता
[अ० १४]
होती है, तथापि—रक्त में रस मिला रहता है, अतः एक दृष्टि से वह रस ही कहा जाता है। भले ही वह रक्त कहा जा सकता है और अन्यत्र हृदय (उरस) को रक्त का आशय माना भी है। तस्मिन् सर्वं.....जिज्ञासा रस शरीर के समस्त अवयवों (सेल जीवकोष) आदि में जब अनुकूल—उचित सरण-गति करता है तब वह स्नेहन आदि सदृशों के कारण सौम्य (सोम-चन्द्र के) गुणों से युक्त माना जाता है। अन्यथा आग्नेय उक्त-गुणों का नाशक माना जाता है या रोगोत्पादक होता है। चन्द्र को वेद में—“अमृतस्य नामिः” केन्द्र माना गया है ॥ ३ ॥
स खलवाण्यो रसो यकृतप्लीहानौ प्राप्य रागमुपैति ॥ ४ ॥
यह जलीय (श्वेत) रस यकृत-प्लीहा में पहुँचकर लाल हो जाता है। (आजकल भी पाण्डु रोग में—या रक्त की कमी में यकृत का उपयोग किया जाता है।) सुश्रुत ने भी अति रक्तक्षाय में यकृत ही खाने को कहा है। “यकृद्वा वा भक्षयेद-जमामं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० १४ ]
सूत्रस्थानम्
५१
वि० मन्तव्य—रस से धातुओं की उत्पत्ति का यह भी एक प्रकार है वैसे तो रस एवं रक्त से भी धातुओं का पूर्ण-पूति ( सू० ११ देखिये ) तथा बुद्धि ( सू० २१ ) होती है ॥ १० ॥
तत्रैतेषां धातूनामन्नपानरसः प्रीणयिता ॥ ११ ॥
इन धातुओं के मध्य में—पूर्वोक्त रक्त आदि धातुओं की बुद्धि करनेवाला, अन्न-पान का सार भाग यही रस है ॥ ११ ॥
रसजं पुरुषं विद्याद्वसं रचेत् प्रयत्नतः ।
अन्नात् पानाच्छ मतिमानाचाराच्छाप्यतन्द्रितः ॥ १२ ॥
पुरुष की उत्पत्ति भी रस से ही है, इसलिये प्रयत्नपूर्वक रस की रक्षा करनी चाहिये । आलस्य रहित होकर—बुद्धिमान् मनुष्य अन्न एवं पान से रस की रक्षा करता है ॥ १२ ॥
तत्र 'रस' गतो धातुः, अहरहर्गच्छतीत्यतो रसः ॥ १३ ॥
रस शब्द की निस्कृति—रस-गतो-इस धातु से रस शब्द बनता है । जिसका अर्थ है कि प्रतिदिन चलता रहता है, इस लिये इसको रस
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in५२
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १४ ]
जिस प्रकार कि फूल की कली के मध्य में रहनेवाली गन्ध यहाँ पर इस स्थान पर है, अथवा नहीं है, ऐसा निर्णय नहीं होता, 'गन्ध है ऐसा कहना ही ठीक है' उपस्थित पदार्थों का स्पर्धीकरण केवल सूक्ष्मता के कारण नहीं होता। यही गन्ध फूल में—खुड़ी-पराग के खिलने पर समयान्तर में स्पष्ट होती है। इसी प्रकार बच्चों में भी आयु के परिणाम (यौवनावस्था) से शुक्रोत्पत्ति होती है (शुक्रवह क्षोत्स कार्य करने लगते हैं)। एवं रोमराजी (दाढ़ी-मूछ गुच्छ प्रदेघों में बाल) उत्पन्न होती है। स्त्रियों में रोमराजी उत्पन्न होने के साथ २ रज के धीरे २ एकत्रित होने से स्तन, गर्भाशय, योनि में वृद्धि होती है।
वि० मन्तव्य—बालकों में भी शुक्रधातु होता है केवल व्यक्त नहीं होता। इसी प्रकार बालिकाओं में रजस रहता है केवल व्यक्त नहीं होता। विद्यमान पदार्थ समय आने पर—अभिव्यक्त हो जाते हैं। बूढ़ों में भी रहते हैं परन्तु व्यक्त नहीं रहते ॥ १८ ॥
स एवात्ररसो वृद्धानां (जरा) परिपक्वशरीरत्वाद्-प्रीणनो भवति ॥ १९ ॥
यही आहार-रस वृद्ध पुरुषों में बुढ़ापे के कारण शरीर के परिपक्व होने से शरीर का थोड़ा तर्पण करता है। (बुढ़ावस्था में—केशिकाओं में कठोरता आती है। घमनीदाब्य होना परिपक्व शरीर का लक्षण है) ॥ १९ ॥
त एते शरीरधारणाद्वातव इत्युच्यन्ते ॥ २० ॥
ये रस रक्त आदि शरीर का धारण करने से धातु कहे जाते हैं।
वि० मन्तव्य—डुधाज धारणपोषणयोः—धातु से "धातु" शब्द की निष्पत्ति होती है—शरीर का धारण और पोषण करने के कारण रस एवं रक्त आदि द्रव्य—"धातु" कहे जाते हैं ॥
तेषां क्षयवृद्धौ शोणितनिमित्ते, तस्मात्तदधिकृत्य वक्ष्यामः। तत्र, फेनिलमरुणं कृष्णं पुरुषं तनुं शीघ्रगमस्कन्दि च वातेन दुष्टं, नीलं पीतं हरितं श्यावं विस्मन्निष्टं पिपीलिकामक्षिकाणामस्कन्दि च पिचनेन दुष्टं, गैरि-कोदकप्रतीकाशं स्निग्धं शीतलं बहलं पिच्छलं चिरस्त्रावि मांसपेशीप्रभं च इल्लेपदुष्टं, सर्वलक्षणसंयुक्तं काञ्चिकामं विशेषतो दुर्गन्धिं च सन्निपातदुष्टं द्विदोषलिङ्गं संसृष्टम्, जीवरक्तमन्यत्र वक्ष्यामः ॥ २१ ॥
इन धातुओं की क्षोणता अथवा वृद्धि में मूल कारण रक्त ही है। इसलिये रक्त के ही विषय में कहते हैं। इनमें-फेनिल झागदार, अरुण (लाल), कृष्ण (काला), पुरुष (अपिच्छल रूख), तनु (पतला), शीघ्रगामि (जल्दी बहनेवाला), और अस्कन्दि (न जमनेवाला), रक्त वायु से दूषित होता है।
नील (नीला), पीत (पीला), हरित (हरा), श्याव (काला), विस्म (आमगन्धि), चिरुट्टी एवं मक्खियों के लिये अनिष्ट-कारक (पसन्द नहीं करती) और न जानेवाला रक्त, निस्त्र से दूषित समझना चाहिये। गेरु के पानी के समान (पाण्डुलोहित) स्निग्ध, शीतल, बहल (घन), पिच्छल, चिरस्त्रावि (देर में बहनेवाला), मांसपेशी के समान रक्त कफ से दूषित होता है। तीनों दोषों के लक्षणों से युक्त, काञ्चिक के समान, खासकर दुर्गन्धयुक्त रक्त सन्निपात से दूषित होता है। (दो दोषों से दूषित रक्त में दोनों दोषों के लक्षण होते हैं)। जीवरक्त (शुद्ध-शरीरपोषक रक्त) की व्याख्या दूसरी जगह से करेंगे। (रक्त से दूषित, रक्तपित्त से दूषित रक्त के समान परन्तु अधिक काला होता है।
वि० मन्तव्य—रक्त के क्षय—न्यूनता से धातुओं का क्षय और उसकी वृद्धि से उनकी वृद्धि होती है। अरुण—कालिमा लिये लाल ॥ २१ ॥
इन्द्रगोपकप्रतीकाशमसंहृतमविवर्णं च प्रकृतिस्थं जानीयात् ॥ २२ ॥
जो रक्त इन्द्रगोप (वीरबहूटी) के समान रङ्गवाला, असंहृत (न तो बहुत स्वच्छ और न बहुत घना) और अविवर्ण (तपनीय स्वर्ण वर्ण१ पञ्चालक्तक, गुञ्जाफल वर्णवाला, अथवा वस्त्र आदि पर लगने पर धोने से भी जब विकृत न हो), उस रक्त को स्वामाविक शुद्ध समझना चाहिये ॥ २२ ॥
विस्त्राण्यप्यन्यत्र वक्ष्यामः ॥ २३ ॥
विस्त्राण्य रक्तों की—किनका रक्त विस्त्रवण करने योग्य है—व्याख्या अष्टविधकर्मधाय सू० २५ में करेंगे ॥ २३ ॥
अथाविस्त्राण्य—सर्वाङ्गशोकः, क्षीणस्थ चाम्लभोजन-निमित्तः, पाण्डुरोग्यशंसोदरिशोषिगभिणीनां च श्रुयश्रवः ॥
निम्न रोगों विस्त्रावण के अयोग्य हैं—सर्वाङ्गशोफी, क्षीण पुरुष के, या अम्ल भोजन के कारण उत्पन्न शोथ, पाण्डुरोगी अर्था उदररोगी, शोषि—गभिणी, इनके शोथ में (एक अङ्ग में उत्पन्न वृण-शोथ में भी) रक्तका मोक्षण नहीं करना चाहिये ॥
शस्त्रविस्त्रावणं द्विविधं प्रच्छानं शिराण्यधनं च ॥ २४ ॥ शस्त्र द्वारा रक्तमोक्षण दो प्रकार का है, यथा—प्रच्छान और शिराण्यधन ॥ २४ ॥
१ तपनीयेन्द्रगोपाभं पञ्चालक्तकसन्निभम्। गुञ्जाफलसवर्णञ्च विशुद्धं विद्धि शोणितम् ॥ चरक ॥ 'असंहृतम्' का अर्थ न बहुत पतला और न बहुत घना भी है। अविवर्ण-विविधवर्ण का—(धाणेकर जी)।
अ० १४ ]
सूत्रस्थानम्
५३
तत्र, ऋद्धवसंकीर्ण सूक्ष्मं सममनवगाढमनुत्तानमाशु च आच्छपातयेन्मर्मसिरास्तायुसन्धीनां चातुपधाति ॥२६॥
प्रच्छनविधि-ऋद्धु (सीधा)—असंकीर्ण (परस्पर एक दूसरे से न मिला—जैसे चेचक के टीके में करते हैं), सूक्ष्म (बहुत बड़ा नहीं), सम (समान रेखावाला), अनवगाढ (बहुत गहरा न जाये), अनुत्तान (बहुत गहरा न हो—केवल मांस को छुए ही), आशु (बिना देर किये) शस्त्र चलाना चाहिये। शस्त्र चलाने समय इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि मर्म सिरा, स्नायु और सन्धि पर आघात न पहुँचे ॥२६॥
तत्र दुर्दिने दुर्बिद्धे शीतवातयोरस्वित्त्रे भुक्त्वात्रे स्कन्दत्वाच्छोणितं न स्वत्यल्पं वा स्ववति ॥२७॥
मदमूर्च्छाश्रमातीनां वातविषमूत्रसंगिनाम् । निद्राभिभूतभीतानां नृणां नासूक् प्रवर्तते ॥२८॥
बुरे दिन में (बादलों से घिरे आकाश में), सिरा आदि के या वैद्य की क्रिया के दोष से अशुद्ध विषधने पर, शीत तथा वायु के कारण स्वेद बिना लिये, भोजन न करने पर, रक्त के जमा होने से रक्त नहीं बहता अथवा थोड़ा बहता है। कहा भी है—
विष या मद्यजन्य विकार के कारण उत्पन्न मद से, मूर्छा, श्रम से पं.डित, अधोवात—मल मूत्र के प्रवृत्त न होने से, निद्रा से युक्त, डरे हुए पुरुषों में रक्त नहीं बहता ॥२७,२८॥
तद् दुष्टं शोणितमनिद्रियमाणं शोफदाहरागपाकवेदना जनयेत् ॥२९॥
दूषित रक्त के बाहर न निकलने से—कण्डू, शोफ, लालिमा, जलन, पाक, वेदना आदि उपद्रव होते हैं ॥२९॥
अत्युष्णेऽतिस्विन्नेऽतिविद्धेऽञ्जैर्विस्त्रावितमतिप्रवर्तते , तदतिप्रवृत्तं शिरोऽभितापमान्ध्यमधिमन्थतिमिरप्रादुर्भावं धातुक्षयमात्नेपकं दाहं पक्षाघातमेकाङ्क्षविकारं हिक्कां श्वासकासौ पाण्डुरोगं मरणं चापादयति ॥३०॥
अतियोग—अति उष्ण काल में, अतिस्वेद देने के कारण पसीना अधिक निकलने से, अन्न पुरुषों द्वारा विस्त्रावण करने पर अथवा अतिविद्ध होने से रक्त बहुत अधिक बहता है। रक्तस्त्राव का अतियोग—शिरोरोग (शिरःशूल), अन्धापन, अधि-मन्थ (आँख का रोग), तिमिर (लिंगनाश), धातुक्षय, आत्नेप, पक्षाघात, एक अङ्ग में विकार, तृष्णा, दाह, हिक्की, कास, श्वास, पाण्डुरोग और मरण उत्पन्न करता है ॥३०॥
तस्मान्न शोते नात्युष्णे नास्विन्ने नातितापिते । यवागू प्रतिपीतस्य शोणितं मोक्षयेद्विषक् ॥३१॥
सम्यगन्त्वा यदा रक्तं स्वयमेवावतिष्ठते । शुद्धं तदा बिजानीयात् सम्यग्विस्त्रावितं च तत् ॥३२॥
न तो बहुत शीतकाल में, न बहुत उष्णकाल में (साधारण समय में), अतिस्वेद न देकर, सूर्य-धूप आदि से गरम न होने पर, तिलजन्त्य यवागू को दूसरी या तीसरी बार पीने पर (सद्यः स्नेह करने के कारण अथवा रक्त को कुपित करने से) वैद्य का रक्तमोक्षण करना चाहिये। जिस समय रक्त उचित परिमाण में निकलकर स्वयं रुक जाता है, तब रक्त को भली प्रकार विस्त्रावित हुआ समझना चाहिये ॥३१,३२॥
लाघवं वेदनाशान्तिऽर्घ्यैर्वगपरिक्षयः । सम्यग्विस्त्राविते लिङ्गं प्रसादो मनसस्तथा ॥३३॥
स्वग्दोषा ग्रन्थयः शोफा रोगाः शोणितजाश्च ये । रक्तमोक्षणशीलानां न भवन्ति कदाचन ॥३४॥
रक्त शुद्धि के लक्षण—शरीर में लघुता, वेदना (रोग)—शान्ति, रोग के वेग का घट जाना, और मन की प्रसन्नता—ये भली प्रकार से रक्तविस्त्रावण होने के लक्षण हैं। त्वचा के दोष (अष्टादश कुष्ठ), ग्रन्थियाँ (शिराग्रन्थियाँ वातजन्य), शोफ एवं रक्तजन्य रोग—रक्त का मोक्षण करनेवाले पुरुषों में कभी भी नहीं होते। (रक्तजन्य रोग—चरक-सूत्र ० अ० २४ में—मुखपाकोऽ-क्षिरोगश्च पूतिघ्राणस्यगन्धिता, आदि दिये हैं)।
वि० मन्तव्य—प्रसादो मनसस्तथा—मन का प्रसाद (प्रसन्नता) होता है अर्थात् विषाद मिट जाता है, फलतः उन्माद आदि मानसिक रोग शान्त हो जाते हैं ॥३३,३४॥
अथ स्वस्त्रप्रवर्तमाने रक्ते प्लाशीतशिवकुष्ठतगरपाठा- भद्रदारुविद्धञ्चित्रकत्रिकटुकागारधूमह्रिद्राकाङ्कुररक्त- मालफलैर्यथालाभं त्रिभिश्चतुर्भिः समस्तैर्वा चूर्णाकृतैर्लवण- तैलप्रगाढैर्द्रवमुखमवर्षयेत् , एवं सम्यक् प्रवर्तते ॥३५॥
यदि रक्त बाहर न आये (स्वित न हो) तो इलायची, शीतशिव (कपूर), कूठ, तगर, पाठा, देवदार, वायविडंग, चीता, त्रिकटु, (सौठ, मरीच, पिप्पली), आगारधूम (गृहधूम), हल्दी, आक के अंकुर, नक्तमाल (बड़ा करङ्ग)—इनमें से जो मिले, उनमें से तीन या चार अथवा सब को चूर्ण करके— सैन्धव तिलतैल में अच्छी प्रकार मिलाकर व्रण के मुख पर भली प्रकार रगड़ना चाहिये। इस प्रकार से रक्त भली प्रकार बहता है। (शीतशिव का अर्थ सैन्धव द्वारा व्रण चन्द्री जै ने किया है) ॥३५॥
अथातिप्रवृत्तं रोधमधुकप्रियकुपतङ्गैरिक्सरजसर- साञ्जनशालम्लीपुष्पशङ्कुयुक्तिमाषवयगोधूमचूर्णः शनैः शनैर्त्रेणमुखमवचूर्णोङ्कृत्यप्रेणावपीडयेत् सालसर्जर्जुना-
१ गात्रं वद्ध्वोपरि दृढं रजवा पट्टेन वा समम् । स्नायुसन्ध्यस्थिमर्माणं त्यजतु प्रच्छानमाचरेत् ॥ अधोदेशप्रविष्टस्तैः पदैरुपरिगामिभिः । न गाढ-घनतिर्यगिः न पदै पदमाचरेत् ॥ वामभट्ट-
५४
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १४ ]
रिमेदमेषश्चक्षुधधन्वन्त्वभिर्वा चूर्णिताभिः क्षौमेण वा ध्मापितेन, समुद्रफेनलाक्षाचूर्णैर्वा, यथोक्तैर्घ्रणबन्धनद्रव्यैर्गोठं बन्धीयात्, शीवाच्छादनमोजनागारैः शीतैः प्रदेहपरिषेकैश्चोपचरेत्, क्षारेणामिना वा दहेद्यथोकं, व्यधादनन्तरं तामेवातिप्रवृत्तां सिरां विध्येत्, काकोल्यादिकाथं वा शर्करामधुमधुरं पाययेत्, एणहरिणोरभ्रगशमहिषवराहणां वा रुधिरं क्षीरपयुषरसैः सुस्निग्धैश्चाशनीयात्, उपद्रवांश्च यथास्वमुपचरेत् ॥३६॥
रक्त के बहुत अधिक बहाव पर-पटानीलोष, मधुक (मुलहडी), प्रियंगु (फूलप्रियंगु), पत्तंग (लाल चन्दन), गैरिक (गेरु), सर्जरस (राल), रसांजन (रसौत), शाल्मली—पुष्प (सिम्बल का फूल), शंख, शुक्ति (सीप), माष (उड़द), जौ एवं गेहूँ—इनके चूर्ण को ब्रण के मुख में धीरे धीरे प्रक्षेप करके—अंगुली के अग्रभाग से दवा देना चाहिये। साल, सर्ज, अर्जुन, अरिमेद, मेदाश्रुङ्गी, धव, धामन, इनकी छाल के चूर्णों को शहद में मिलाकर या भस्म किये समुद्रफेन, लाक्षाचूर्ण को शहद में मिलाकर-क्षौम, वस्त्र आदि ब्रणबन्धन द्रव्यों से कसकर बाँध देना चाहिये। शीतल-भोजन, शीतल-आच्छादन, शीतल घर, शीतल परिषेचन, एवं शीतल प्रदेह वरतने चाहिये। क्षार अथवा अग्नि से जलाना चाहिये, या सिराव्यधन के अनन्तर जिससे रक्त अधिक बह रहा हो, उसी सिरा को फिर बाँधना चाहिये। काकोल्यादि (गण) (क्वाथ) शर्करा एवं मधु से मीठा करके पिलाना चाहिये। एण (काला हरिण), हरिण, उरभ्र, शश, महिष अथवा वराह का रक्त पिलाना चाहिये। दूध, मूळ का यूप, मांसरस—इनको घी से भली प्रकार स्निग्ध-शोभन रूप में खिलाना चाहिये। शिरोरोग आदि उपद्रवों की चिकित्सा करनी चाहिये।
वि० मन्तव्य—क्षौमेण वा ध्मापितेन—अर्थात् रेसमी कपड़ा को जलाकर उसकी राख को बुरकना चाहिये। व्यधादनन्तरं.....विध्येत्-अर्थात्-जहाँ व्यध या वेध करने से रक्त की अति प्रवृत्ति हो रही है वहाँ से कुछ ऊपर उसी सिरा का वेध करे। फलतः रक्त का वेग दो भागों में बँट जाता है और रोकने में सरलता होती है। काकोल्यादि.....श्रीयात्-अर्थात् काकोल्यादि जीवनीय द्रव्यों का क्वाथ पीने से—जीवन रक्षा होती है और—एण आदि प्राणियों का रक्त पीने से रक्त की क्षति पूर्ति हो जाती है और क्षीर आदि सेवन से बल लाभ
१ आजकल टांका लगाना, पीडन, घमनीसंदश या अङ्ग को कूँचा करके भी रक्त को बन्द करते हैं। शल्यकर्म में प्रायः घमनी संदश और टांका लगाना या बाँध देना प्रायः बरता जाता है।
होता है। उक्त सब उपचार चोट आदि से होनेवाले रक्तखाव में भी किये जायें ॥३६॥
कहा भी है—
भवन्ति चात्र—
धातुक्षयात् सुते रक्ते मन्दः संजायतेऽनलः।
पवनश्च परं कोपं याति तस्मात् प्रयत्नतः ॥३७॥
तं नातिशीतैर्लघुभिः स्निग्धैः शोणितवर्धनैः।
ईषदम्लैरनम्लैर्वा भोजनैः समुपाचरेत् ॥३८॥
रक्त के अधिक निकलने पर-धातु के क्षय होने पर अग्नि मन्द हो जाती है। वायु बहुत अधिक कुपित होती है। इसलिये प्रयत्न पूर्वक न बहुत शीतल, लघु, स्निग्ध, रक्तवर्धक, थोड़े खड़े (अनार या आँवला), या बिल्कुल खड़ाश रहित (मधुर) भोजनों को खिलाना चाहिये ॥३७,३८॥
चतुर्विधं यदेतद्वि रुधिरस्य निवारणम्।
संधानं स्कन्दनं चैव पाचनं दहनं तथा ॥३९॥
ब्रणं कषायः संधत्ते रक्तं स्कन्दयते हिमम्।
तथा संपाचयेद्भस्म दाहः संकोचयेत् सिराः ॥४०॥
रक्त को रोकने के चार उपाय हैं। यथा-सन्धान, स्कन्दन, पाचन और दहन। इनमें कषाय रस—ब्रण को जोड़ देता है—मिलता है। शीत क्रिया रक्त को जमाती-घट करती है। रेसम आदि की भस्म पाचन करती है, और दाह-क्रिया सिरा को संकुचित कर देती है ॥३९,४०॥
अस्कन्दमाने रुधिरं संधानानि प्रयोजयेत्।
संधाने अश्रयमाने तु पाचनैः समुपाचरेत् ॥४१॥
कल्पैरेतेक्ष्निभिर्वैद्यः प्रयतेत यथाविधि।
असिद्धिमत्सु चैतेषु दाहः परम इष्यते ॥४२॥
शेषदोषे यतो रक्ते न व्याधिरतिवर्तते।
सावशेषे ततः स्थैर्यं न तु कुर्यादतिक्रमम् ॥४३॥
रक्त के निकलने पर प्रथम शीतोपचारादि करना चाहिये। यदि इससे भी रक्त न रुके तो हरीतकी या पञ्चवल्कल प्रयोग करना चाहिये। सन्धानक्रिया से भी यदि रक्त न रुके तो पाचन भस्म वरतनी चाहिये। जहाँ तक बने वैद्य को इन्हीं तीनों विधियों से कार्य करना चाहिये। इन सब के असफल होने पर दाहक्रिया करनी चाहिये। दाहक्रिया रक्त को बन्द करने के लिये अच्छा उपाय है ॥४१,४२॥
१ चरक में कहा है—
नात्युष्णशीतं लघु दीपनीयं रक्तेऽपनीते हितमन्नपानम्।
तदा शरीरं हानवस्थितासु अग्निविशेषेण च रक्षितव्यः ॥
(२) बलदोषप्रमाणं वा विशुद्ध्या रुधिरस्य च।
रुधिरं श्रावयेज्जन्तोराशयं प्रसमीह्य वा ॥
च० सू० अ० २४
अ० १५ ]
सूत्रस्थानम्
५५
क्योंकि रक्त में दोष के शेष रहने पर रोग वृद्धि को प्राप्त नहीं होता । ( अतः रक्त के अन्दर थोड़ा सा दोष रहने पर संशमनादिकार्य द्वारा रोग शान्ति करनी चाहिये ) । इसलिये कुछ वृषित रक्त छोड़कर ही रोक देना चाहिये, परन्तु रक्तखाव का अतियोग नहीं करना चाहिये ॥४३॥
देहस्य रुधिरं मूलं रुधिरैर्गैव धार्यते ।
तस्माद्यत्नेन संरक्ष्यं रक्तं जीव इति स्थितिः ॥४४॥
शरीर का मूल—(उत्पत्ति, स्थिति, प्रलय का कारण) रक्त ही है, रक्त से ही शरीर का धारण होता है । इसलिये यत्नपूर्वक रक्त की रक्षा करनी चाहिये—रक्त ही जीव है—यह स्थिति है ॥४४॥
क्षुत रक्तस्य सेकाद्यैः शीतैः प्रकृपितेऽनिले ।
शोफं सतोदं कोष्णेन सर्पिषा परिषेचयेत् ॥४५॥
रक्तावशेष में पश्चात्कर्म—रक्तखाव होने पर शीत-परिषेक आदि से वायु का यदि कोप हो जाये एवं सृजन तथा पीड़ा हो तो कवोष्ण घी का उस स्थान पर सेचन करना चाहिये ॥४५॥
इति सुश्रुतसंहितायां सूत्रस्थाने शोणितवर्णनीयो
नाम चतुर्दशोऽध्यायः ॥१४॥
पञ्चदशोऽध्यायः
अथातो दोषधातुमलक्षयवृद्धिविज्ञानीयमध्यायं व्याख्यास्यामः । यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥१,२॥
इसके आगे दोष ( वातादि ), धातु ( रसादि और उपधातु ), मल ( पुरीषादि ), इनके क्षय एवं वृद्धि को बताने के लिये इस अध्याय का अवतरण करते हैं । जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने सुश्रुत के लिये कहा था ॥१,२॥
दोषधातुमलमूलं हि शरीरं, तस्मादेतेषां लक्षणमुच्यमानमुपधारय ॥३॥
हे सुश्रुत ! जिस प्रकार वृक्षों की उत्पत्ति, स्थिति तथा प्रलय में मूल ही प्रधान है, उसी प्रकार शरीर की उत्पत्ति, स्थिति तथा प्रलय में दोष धातु एवं मल कारणभूत हैं ! इसलिये इनके वर्णित लक्षणों को सुनो ॥३॥
तत्र, प्रस्पर्दनोद्वहनपूर्णविवेकधारणलक्षणो वायुः पञ्चधा प्रविभक्तः शरीरं धारयति, रागपक्त्योजस्तेजोमेघोष्मकृतं पित्तं पञ्चधा प्रविभक्तमग्निर्मर्णाऽनुग्रहं करोति,
१ शरीर से अधिक से अधिक रक्त साढ़े तेरह पल निकलना चाहिये—
परं प्रमाणमिच्छन्ति प्रस्थशोणितमोक्षणं ।
वमने च विरेके च तथा—शोणितमोचने ।
सार्वत्रयोद्विषफलं प्रस्थमाद्भूमनीषिणः ।
सन्धिंसंरुलेषणस्नेहन्रोपणपूर्णबलस्यैर्यक्तुं श्लेष्मा पञ्चधा प्रविभक्त उदककर्मणाऽनुग्रहं करोति ॥४॥
इनमें—प्रस्पर्दन (शरीर का चालन-व्यान वायु का कार्य), उद्वहन (इन्द्रिय विषयों का धारण करना-उदान कर्म), पूर्ण (आहार द्वारा भरना-प्राणकर्म), विवेक (रस, मूत्र और पुरीष का पृथक् करना समान वायु का कर्म), धारण (शुक्र मूत्रादि का वेगोपस्थिति में कर्म करना और आवेगकाल में धारण करना अपान वायु का कर्म), इस प्रकार प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान रूप में विभक्त होकर वायु शरीर को धारण करती है ।
प्रकृतिस्थ पित्त—रागकृत (रस को रंगना-रंजकाग्निपित्त), पक्तिकृत (आहार का पकाना—पाचकाग्निपित्त), ओजकृत (हृदय में स्थिति—सोमरूप-साधक), तेजकृत (दृष्टिकारक आलोचक), मेधाकृत (बुद्धि को करनेवाला—साधक), ऊष्मकृत (शरीर की गरमी को करनेवाला—स्वचा में स्थित, प्राजक), इस प्रकार—पाचक, रजक, साधक, आलोचक, प्राजक मेद से पाँच भागों में विभक्त हुआ पित्त अग्निर्मर्णा से शरीर का उपकार करता है ॥
प्रकृतिस्थ कफ—सन्धिक्तु (सन्धिवन्धन करता है—श्लेष्मक), स्नेहनक्तु (शरीर को स्निग्ध करता है—क्लेदक), रोपणक्तु (ब्रण का भरनेवाला—सौष्य होने से—बोधक), पूर्णक्तु (बहुतमूर्त होने से शरीर को भरनेवाला), बल एवं स्थिरता करनेवाला (अवलम्बक), इस प्रकार श्लेष्मक, क्लेदक, बोधक, तर्पक, अवलम्बक मेद से पाँच प्रकार का कफ उदककर्म द्वारा शरीर का उपकार करता है ।
रसस्तुष्टिं प्रीणनं रक्तपुष्टिं च करोति, रक्तं वर्णप्रसादं मांसपुष्टिं जीवयति च, मांसं शरीरपुष्टिं मेदसन्न, मेदः स्नेहस्वेदौ दृढत्वं पुष्टिमस्थतां च, अस्थितिं देहधारणं मज्जाः पुष्टिं च, मज्जा स्नेहं बलं शुक्रपुष्टिं पूर्णमस्थतां च करोति, शुक्रं घैर्यं च्यवनं प्रीतिं देहबलं हर्षं बीजार्थं च ॥१॥
रस—सन्तोष, शरीर का प्रीणन और रक्त का पोषण करता है । रक्त—वर्ण की निर्मलता, मांस का पोषण और जीवन देता है । मांस—शरीर एवं मेद का पोषण करता है । मेद—स्नेह-स्वेद उत्पन्न करता है, शरीर में दृढ़ता और अस्थियों का पोषण करता है । अस्थि-शरीर को धारण करती है और मज्जा—प्रीति, स्नेह, बल, शुक्र का पोषण और अस्थियों
१ मेधा एवं ओज का साधक होने से पित्त को साधक कहते हैं । योगी लोग हृदय और मूर्दा का एक करके ही भगवान् को पाते हैं । (यथा—मूर्दानामस्य संसौन्ध्य अथवा हृदयं च यत् । अथर्ववेद) ।
५६
मुभ्रतसंहिता
[ अ० १५ ]
का पोषण करती है। शुक्र-शौर्य, जल्दी क्षरण ( वीर्य का ), प्रीति-स्नेह ( स्त्रियों में ), देह वल ( उत्साह उपचय रूरी ), हर्षवीज ( स्त्रियों में ) और ( गर्भ ) के लाभ के लिये है ॥१॥
पुरीषमुपस्तम्भं वाञ्चप्रिधारणं च, वस्तिपूरणवि- क्लेदकृन्मूर्त्रं, स्वेदः क्लेदत्वक्सौकुमार्यकृत ॥१॥
पुरीष—शरीर का धारण, वायु, अग्नि का अवशम करता है। मूर्त्र—मूत्राशय का भरना, एवं आर्द्रता उत्पन्न करता है। स्वेद—किलन्तता एवं त्वचा में कोमलता उत्पन्न करता है ॥ ( मल के लिये कहा है—सर्वधातुक्षयात्संस्थ बलं तस्य हि विड्वलम् ॥२॥ )
रक्तलक्षणमार्तवं गर्भकृच्छ्रं, गर्भो गर्भलक्षणं स्तन्यं स्तनयोरापीनत्वजननं जीवनं चेति ॥४॥
आर्तव—सम्पूर्ण रक्त के लक्षणों से युक्त एवं गर्भ का करनेवाला है। गर्भ—गर्भ के लक्षण ( चूचुकों में कृष्णता आदि ) उत्पन्न करता है। स्तन्य—दूध स्तनों में भारीपन वृद्धि और बालकों में जीवन देता है ॥५॥
तत्र विधिवत्परिरक्षणं कुर्वीत ॥६॥
इन प्रकृतिस्थ दोष, धातु, मलों की रक्षा मली प्रकार से करनी चाहिये ॥६॥
अत उर्ध्वमेधां क्षीणलक्षणं वद्यामः। तत्र, वातक्षये मन्दचेष्टताऽल्पवाक्त्वमग्रहर्षो मूढसंज्ञता च, पित्तक्षये मन्दोष्माग्निता निष्प्रभता च, श्लेष्मक्षये रूक्षताऽन्तर्द्वीह आमाशयेतरश्लेष्माशयशून्यता सन्धिश्चैथित्यं तृष्णा दौर्बल्यं प्रजागरणं च ॥७॥
इसके आगे इनके क्षीण होने के लक्षणों को कहते हैं। ( इनका क्षय—अतिसंशोधन से, अतिसंशमन से, उपस्थित वेगों के रोकने से, असत्य्य अन्न से, मन के संताप से अति-व्यायाम से, अनशन से, अतिमैथुन से होता है )। इनमें—वायु के क्षय होने पर—शरीर में चेष्टाओं का मन्द होना, अल्पवाक्त्व ( थोड़ा बोलना ), अप्रहर्ष ( अनुष्ठि ) और मूढ संज्ञता ( सम्यक् ज्ञान का नष्ट होना ) होती है। पित्त के क्षय होने पर—उष्णमा एवं अग्नि का मन्द होना तथा निष्प्रभता ( चेहरे पर से तेज में कमी ) आ जाती है। श्लेष्मा के क्षय होने पर—रूक्षता, शरीर के अन्दर जलन, आमाशय एवं उर, कण्ठ, शिर, सन्धियों में शून्यता ( सुप्तता ), सन्धियों में शिथिलता—प्यास का लगना और नींद का न आना होता है। ( क्षीणा जहाति स्वं लिंगं, कर्मणः प्राकृताद् हानिः वृद्धिर्वापि विरोधिनाम्—चरक ) ॥७॥
तत्र स्वयोनिवर्धनान्येव प्रतीकारः ॥८॥
दोषों के क्षय की चिकित्सा—दोषों के क्षय में अपनी योनि (अपने कारण) को बढ़ानेवाले द्रव्यों का (कमों का भी) उपयोग करना चाहिये। यही इनकी चिकित्सा है वायु के क्षय में वात-वर्धक, पित्त के क्षय में अग्निवर्धक, कफ के क्षय में कफवर्धक उपाय करने चाहिये। कफ की योनि रस, पित्त की योनि रक्त। इसलिये रस—रक्तवर्धक, उपाय करने चाहिये। वायु की योनि वायु है। ( धातवः पुनः शारीराः समानगुणैः समानगुणभूषिष्टैः वा वाश्याहारविहारैः अभ्यस्यमानैः वृद्धिं प्राप्नुवन्ति )। कर्मापि यत्रस्थ धातोः वृद्धिकरं तत्तदा संन्यम—चरक० ।
त्रि० मन्तव्य—स्व—अपने तथा योनि—कारण को बढ़ाने-वाले द्रव्यों का उपयोग—सेवन ही प्रतिकार—चिकित्सा है अर्थात् जैसे मांस में—सोषि मांस को बढ़ानेवाले तथा उसके कारण—उत्पादक रक्त को बढ़ानेवाले द्रव्यों का सेवन करना चाहिये ॥८॥
रसक्षये हृत्पीडा कम्पः शून्यता तृष्णा च, शोणित- क्षये त्वकपाकृष्यमल्लशीतप्राथना सिराश्चैथित्यं च, मांस- क्षये स्फिग्गण्डौष्पोरस्थोरुवक्षः कक्षापिण्डिकोदरघ्रोवाशु- ष्कतर रौदयतोदौ गात्राणां सदन् धमनीश्चैथित्यं च, मेदः- क्षये प्लीहाभिबृद्धिः सन्धिशून्यता रौदयं मेदुरमांसप्राथ- ना च, अस्थिक्षयेऽस्थिशूलं दन्तनखभङ्गौ रौदयं च, मज्जक्षयेऽल्पशुक्रता पदमेदोऽस्थितितोदोऽस्थिशून्यता च, शुक्लक्षये मेदवृषणवेदनाऽशक्तिर्मैथुने चिराद्वा प्रसेकः प्रसेके चालपरक्तशुक्रदर्शनम् ॥९॥
रस के क्षय होने पर—हृदय प्रदेश पर पीड़ा, कम्पन, शोष ( मुख का सूखना ), शून्यता और तृष्णा होती है। रक्त का क्षय होने पर—त्वचा में कठोरता, वातवृद्धि के कारण अम्लरसेच्छा, उष्णवृद्धि के कारण शीतेच्छा, और सिराओं में शिथिलता होती है। मांस के क्षय होने पर—नितम्ब, गण्डस्थल, ओष्ठ, मेहन, जंघा, वक्षस्थल, कक्षा, पिण्डलियाँ, उदर, प्रीवा, में शुष्कता, रूक्षता, पीड़ा, अङ्गों का साद और धमनियों में शिथिलता होती है। मेद का क्षय होने पर—प्लीहा का बढ़ना, सन्धियों में शून्यता ( सुप्ति ), रूक्षता एवं अतिस्निग्ध मांस की इच्छा होती है। अस्थि का क्षय होने पर—अस्थियों में वेदना, दांत, नखों का टूटना और रूक्षता होती है। मज्जा का क्षय होने पर—शुक्र की शून्यता, पवों (ग्रन्थियों) में दर्द, अस्थियों में पीड़ा तथा अस्थियों में रिक्ता अनुभव होती है। शुक्र का क्षय होने पर—शिरन एवं अण्डकोषों में दर्द, मैथुनकायं
“तेज ही शुक्र है। तेज का स्थान दृष्टि है। कहा भी है—“तेजो दृष्टिरिति श्यातं-तेजः शुक्रं प्रकीर्तितम्” “वातक्षये शीत- रूक्षेनैवच्यः कटुकादिभिः। पित्तक्षयेऽपि कटुकैः न तु लवणादिभिः क्षीरादिभिः स्निग्धशीतैः प्रतिकुर्यात् कफक्षये ॥
अ० १५ ]
८
सूत्रस्थानम्
१७
असमर्थता, अथवा किसी प्रकार प्रवृत्ति होने पर भी देर में शुक्र का क्षरण, क्षरण होने पर थोड़ा शुक्र आता है या धातुक्षय के कारण कुपित बायु रक्तमिश्रित शुक्र का क्षरण करती है ॥ ६ ॥
तत्रापि स्वयोनिवर्धनद्रव्योपयोगः प्रतीकारः ॥ १० ॥
धातुओं का क्षय होने पर भी अपने कारण को बढ़ानेवाले द्रव्यों का ( तथा कर्मा का ) उपयोग करना चाहिये। यथा—रक्त से मांस बढ़ता है, मांस से मेद, मेद से अस्थि, तरुण अस्थियों से मज्जा, मज्जा से शुक्र बढ़ता है। समान गुणवाले द्रव्यों का उपयोग—रक्त के क्षय होने पर—तैजस पदार्थों का उपयोग करना चाहिये। द्रव्यों की भाँति कर्मा का भी उपयोग करना चाहिये ॥ १० ॥
पुरीपक्षये हृदयपाशर्वपीड़ा सशब्दस्य च वायोरुर्ध्व-गमनं कुक्षौ संचरणं च सूत्रक्षये वस्तितोदोऽल्पमूत्रता च, अत्रापि स्वयोनिवर्धनद्रव्योपयोगः। स्वेदक्षये स्तब्धरोम-कूपता त्वक्शोषः स्पर्शवैगुण्यं स्वेदनशरूच, तत्राभ्यज्ञः स्वेदोपयोगश्च ॥ ११ ॥
मल के क्षय होने पर—हृदय प्रदेश एवं पाश्वों में पीड़ा शब्द के साथ बायु का ऊपर की ओर गमन करना तथा उदर में गति करना होता है। मूत्र के क्षय होने पर—मूत्राशय में पीड़ा और मूत्र का थोड़ा आना होता है। इन अवस्थाओं में भी अपनी योनि को बढ़ानेवाले—समानगुणी द्रव्यों का उपयोग करना चाहिये। स्वेद के क्षय होने पर रोमकूपों में जड़ता, त्वचा में शुष्कता, स्पर्शज्ञान में विकार और पसीना नहीं आता। इस अवस्था में—तैल की मालिश तथा पसीना देना चाहिये ॥ ११ ॥
आर्तवक्षये यथोचितकालादर्शनमल्पता वा योनि-वेदना च, तत्र संशोधनमानेयानां च द्रव्याणां विधिबद्ध-पयोगः। स्तनक्षये स्तनयोर्म्लीनता स्तन्यासंभवेऽल्पता वा, तत्र श्लेष्मवर्धनद्रव्योपयोगः। गर्भक्षये गर्भास्पन्दनम नुन्नतकुक्षिता च तत्र प्राप्तवस्तिकालायाः क्षीरवस्तिप्रयोगो मेध्यान्नोपयोगश्चेति ॥ १२ ॥
आर्तव के क्षय होने पर—ठीक समय पर आर्तव का न आना अथवा थोड़ा आना, योनि में वेदना होती है। इसके
१ कहा भी है—
“यद्यपि पञ्चभूतानां वाच्यः पाको द्विधा पुनः।
तथाप्यां प्रधानत्वाद् रसः सोम्योऽभिधीयते ॥
अतिरिक्ता गुणा रक्ते वह्निमांसे तु पार्थिवाः।
मेदस्यम्बुभुवोरस्थिन् पृथिव्यन्तिलतेजसाम् ॥
मज्जि शुक्लं वा सोम्यस्य मूत्रेऽम्बुशिविनो गुणाः।
भुवो विस्वार्तत्वे त्यानेय-प्रवेदस्तनयोरपाम् ॥
इति धातुमलैष्वता गुणाः प्राधान्यतः स्थिताः।
प्रायेण भगुणा गर्भे स्तोकाद्यनुग्रहा इति ॥”
लिये संशोधन ( वामक ) द्रव्यों का एवं आग्नेय द्रव्यों ( तिल, माष, सुरा आदि ) का विधिपूर्वक उपयोग करना चाहिये। दूध का क्षय होने पर—स्तनों में म्लीनता, दूध का अभाव अथवा थोड़ा दूध आता है। इस अवस्था में कफवर्धक द्रव्यों का उपयोग करना चाहिये। गर्भ के क्षय होने पर—गर्भ में स्पन्दनों का रुक जाना और उदर में वृद्धि का न होना ( गर्भाशय का उदर में ऊपर न आना ) होता है। इस अवस्था में आठवों मास लग जाने पर दूध की व्याधियाँ एवं दूध की ( बकरे का मांस या वस्त्राण्ड ) आदि मेध्यान्न का उपयोग करना चाहिये। चरक में—गर्भस्त्वामगर्भेन। तत्र पयसां रसानामागर्भाणां च गर्भवृद्धिकरः ॥ १२ ॥
तत्र ऊर्ध्वमतिवृद्धानां दोषधातुमलाणां लक्षणं वदयामः। वृद्धिः पुनरेषां स्वयोनिवर्धनात्म्यपसेवनाद्ववति। तत्र, वातवृद्धौ वाक्पासुष्यं कारयं कारण्यं गात्रस्फुरण-मुण्णकामि-(म)--ता निद्रानाशोऽल्पबलत्वं गाढवचस्त्वं च, पित्तवृद्धौ पीतावभासता संतापः जीतकामिस्त्वल्पनिद्रता मूर्च्छा बलहानिरिन्द्रियदर्बल्यं पीतविण्मूत्रनेत्रत्वं च, श्लेष्मवृद्धौ औकत्यं स्थैर्यं गौरवमवसादस्तन्ना निद्रा सन्धिबिरुलेषश्च ॥ १३ ॥
इसके आगे मात्रा से अधिक बढ़े दोष-धातु-मलों के लक्षणों की व्याख्या करते हैं। इन सबकी वृद्धि अपने कारण को बढ़ानेवाले द्रव्यों के अति सेवन से होती है। वात के बढ़ने पर—वचन में कर्कशता, शरीर में मांस का क्षय (कुशता), शरीर में कालिमा, शरीर का फूटना, उष्णता की चाह, नींद का न आना, उत्साहहानि और मल का शुष्क होना होता है। पित्त के बढ़ने पर—पीला दिखाई देना, त्वचा पर पीलापन, संताप ( मन की ग्लानि ), शीत वस्तुओं की इच्छा, नींद का कम आना, मूर्छा, शक्तिहास (ओज का नाश), इन्द्रियों में निर्बलता, मल-मूत्र और आँख में पीलापन हो जाना है। कफ के बढ़ने पर—शरीर में, आँखों में श्वेतिमा, शीतलता, अङ्गों में जड़ता, भारीपन, मन-शरीर में ग्लानि, तन्ना, निद्रा, सन्धि दृष्टना होता है ॥ १३ ॥
रसोऽतिवृद्धो हृदयोक्लेदं प्रसेकं चापादयति, रक्तं रक्ताङ्गक्षितां सिरापूरित्वं च, मांसं सिफगण्डोष्ठोपस्थो-रुवाहुजङ्गसु वृद्धिं गुरुगात्रतां च, मेदः सिन्ध्याङ्गतामुदर-पाशर्ववृद्धिं कांसश्वासादीन् दौर्गन्ध्यं च, अस्थ्यध्यस्थीन्य-धिदन्तशरूच, मज्जा सर्वाङ्गनेत्रगौरवं च, शुक्लं शुकाश्मरी-मतिप्रादुर्भावं च ॥ १४ ॥
रस के अति बढ़ने पर—हृत्लास ( मिचली ) प्रसेक ( लालाखाव ) होता है। रक्त के अधिक बढ़ने पर अङ्गों में तथा आँखों में लालिमा, एवं सिरायें (veins) रक्त से भरपूर होती हैं। मांस के बढ़ने पर—नितम्ब, गण्डस्थल, ओष्ठ, जङ्घा, योनि, बाहु, एवं ऊरु में वृद्धि तथा शरीर में भारीपन आ
१८
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १५ ]
जाता है। मेद के बढ़ने पर—अङ्गों में चिकनापन, उदर एवं पाश्वों में वृद्धि, कास, स्वास, हिकका आदि रोग, और शरीर से दुर्गन्ध आती है। अस्थियों के बढ़ने पर—अधिक अस्थियाँ (चणकास्थियाँ), एवं दाँतों में अधिकता उत्पन्न होती है। मज्जा के बढ़ने पर—सम्पूर्ण अंगों में खासकर आँखों में भारीपन आ जाता है। शुक्र के बढ़ने पर—शुक्राश्रमी एवं शुक्र की अतिप्रवृत्ति होती है ॥ १४ ॥
पुरोषमाटोपं कुक्षौ शूलं च, मूत्रं मूत्रवृद्धिं मुहुर्मुहुः प्रवृत्तिं वस्तितोदमाधमानं च, स्वेदस्त्वचा दौर्गन्धं कण्डूं च ॥ १५ ॥
मल के बढ़ने पर—आधमान, एवं कुक्षि (उदर) में वेदना उत्पन्न होती है। मूत्र के बढ़ने पर मूत्र में वृद्धि (या वृद्धि रोग), बार-बार मूत्रत्याग की प्रवृत्ति, मूत्राशय में पीड़ा एवं अफरा होता है। स्वेद के बढ़ने पर—त्वचा में दुर्गन्धता और खाज होती है ॥ १५ ॥
आर्तवमङ्गमर्दमतिप्रवृत्तिं दौर्गन्धं च, स्तन्यं स्तन-योरपीनत्वं मुहुर्मुहुः प्रवृत्तिं तोदं च, गर्भो जठराभिवृद्धिं स्वेदं च ॥ १६ ॥
आर्तव के बढ़ने पर—अङ्गों का टूटना, रक्त का अधिक आना और उसमें दुर्गन्धि आती है। दूध के अधिक बढ़ने पर—स्तनों में मोटापा, दूध का बार-बार आना और पीड़ा होती है। गर्भ के बढ़ने पर उदर में वृद्धि और पसीना आता है। ('दौर्गन्धं च' के स्थान पर 'दौर्बल्यं च' भी पाठ है) ॥ १६ ॥
तेषां यथास्वं संशोधनं क्षपणं च क्षयाद्विरुद्धेः क्रियाविशेषः प्रकृर्वीत ॥ १७ ॥
इन बड़े हुए दोष, धातु एवं मलों का अपना २ संशोधन (निकालना-निर्हरण), शमन (शान्त करना-घटना) तथा क्षय से अवरुद्ध-अनुकूल (क्षयकारक-घटानेवाले) क्रिया विशेष—चिकित्सा विधानों का प्रयोग करना चाहिये ॥ १७ ॥
पूर्वः पूर्वोऽतिवृद्धत्वाद्धयेद्वि परं परम् ।
तस्मादतिप्रवृद्धानां धातूनां ह्रासतं हितम् ॥ १८ ॥
ये अपने आप बड़े हुए भी अनर्थकारक हैं, और दूसरे धातु के कारण बड़े हुये महान् अनर्थ करनेवाले हैं (रक्त स्वयं बढ़ने पर भी अनर्थकारक है, मांस के कारण रक्त बढ़कर महान् अनर्थ को करता है)। क्योंकि पूर्व (प्रथम) धातु बढ़कर पर (अगले-दूसरे) धातु को बढ़ाता है (रस बढ़कर रक्त को भी बढ़ाता है)। इसी प्रकार पर (दूसरा) धातु बढ़कर पूर्व (प्रथम) धातु को बढ़ाता है (रक्त बढ़कर रस को भी बढ़ाता है)। पर (दूसरा) धातु क्षीण होने पर दूसरे धातु का भी क्षय करता है। इसलिये अति बड़े हुए धातुओं का ह्रास करना हितकारी है ॥ १८ ॥
बल्लक्षणं बल्लक्षयलक्षणं चात ऊर्ध्वमुपदेक्ष्यामः । तत्र रसादीनां शुक्रान्तानां धातूनां यत् परं तेजस्तत् खल्वोजस्तदेव बलमित्युच्यते, स्वशास्त्रसिद्धान्तात् ॥ १९ ॥
इसके आगे बल लक्षणों को तथा बलक्षय के लक्षणों को कहते हैं। रस से लेकर शुक्र तक समस्त धातुओं का जो उत्कृष्ट तेज है, उसी को बल कहते हैं, उसी को ओज कहते हैं—अपने शास्त्र की परिभाषा से यह संज्ञा है।
वि० मन्तव्य—भगवान् धन्वन्तरि कहते हैं कि हे सुश्रुत! हम अपने विचार के अनुसार ओजस् को "बल" कहते हैं। वैसे तो ओजस् द्रव्य है जैसा श्लो० २१--२२ में कहा है। और ओजस् बल (शक्ति) का कारण है और बल ओजस् का कार्य है, परन्तु कभी २ कारण एवं कार्य में अभेद (समानता) मान लिया जाता है और फिर ओजस् तथा बल को बढ़ाने की विधि भी एक ही है, जो २ आहार-विहार ओजस् बढ़ाते हैं वे ही बल को भी ॥ १९ ॥
तत्र बलेन स्थिरोपचितमांसता सर्वचेष्ठास्वप्रतिघातः स्वरवर्णप्रसादो बाह्यानामाभ्यन्तराणां च करणानामात्म-कार्यप्रतिपत्तिर्भवति ॥ २० ॥
सब धातुओं के सारभूत बल के कारण शरीर में स्थिरता मांसवृद्धि, शारीरिक मानसिक सब कार्यों में अप्रतिहत गति, स्वर एवं वर्ण की निर्मलता श्रोत्र, नासिका आदि दशों इन्द्रियों में तथा मन एवं बुद्धि आदि अन्तःशान इन्द्रियों में अपने कार्य का ज्ञान भली प्रकार होता है।
वि० मन्तव्य—बाह्यकरण (बाहरी करण) हस्त पाद आदि कर्मेन्द्रिय और आभ्यन्तर करण (भीतरी करण) श्रोत्र चक्षु आदि शानेन्द्रिय का नाम है, करण अर्थात् इन्द्रिय। करण का अर्थ है 'क्रियते अनेन इति करणम्' किया जाता है जिसके द्वारा वह है "करण"। जिनके द्वारा कर्म किये जाते हैं वे कर्मकरण या कर्मेन्द्रिय तथा जिनके द्वारा शब्दादि विषयों का ज्ञान किया जाता है वे ज्ञानकरण या शानेन्द्रिय कहे जाते हैं। और मनस् के द्वारा सुख दुःख आदि का मनन (मानना) किया जाता है और बुद्धि द्वारा बोध (समझना) किया जाता है, अतः वे भी करण-अन्तःकरण माने जाते हैं ॥ २० ॥
भवन्ति चात्र—
ओजः सोमात्मकं स्निग्धं शुक्लं शीतं स्थिरं सरम् ।
विविकतं मुदु मृस्तनं च प्राणायतनमुत्तमम् ॥ २१ ॥
देहः सावयवस्तेन व्याप्नो भवति देहिनः ।
तदभावाच्च शीर्घन्ते शरीराणि शरीरिणाम् ॥ २२ ॥
कहा भी है—
ओज-सौम्य, स्नेहगुण युक्त, शुक्ल (श्वेत) शीत-वीर्य, शरीरावयवों को स्थिर करनेवाला, प्रसरणशील,
अ० १५ ]
सूत्रस्थानम्
५६
विविक्त ( श्रेष्ठ गुणों से युक्त), मृदु (कोमल) मृत्स्न (पिच्छल) एवं अग्नीप्रोमीय आदि का श्रेष्ठ स्थान है। प्राणियों के सम्पूर्ण शरीरावयव इस ओज ( बल ) से व्याप्त होते हैं। इस ओज के अभाव से प्राणियों के शरीर नष्ट हो जाते हैं ॥ १२१, २२॥
अभिघातात् क्षयात् कोपाच्छोकाद्ध्यानाच्छुमात् लुधः ।
ओजः संक्षीयते ह्यभ्यो धातुग्रहणनिःसृतम् ।
तेजः समीरितं तस्माद्विघ्नसयति देहिनः ॥ २३॥
ओज का क्षय—अभिघात से, धातुओं के क्षय से, क्रोध से, शोक से, चिन्ता से, श्रम से, भूख के कारण धातुवह क्षोतों से निकला हुआ ओज उपर्युक्त कारणों के कारण क्षीण हो जाता है। वायु के कारण ओज सम्यक् प्रेरित होकर प्राणियों के हृदय स्थान से चलायमान हो जाता है। “परिहार्यां विशेषेण मनसो दुःखहेतवः” ॥ चरक० ॥ २३ ॥
१ ओज शब्द से अभिप्राय अण्डों के अन्तःस्नाव से है। वृषण दो प्रकार का स्नाव उत्पन्न करते हैं। एक बहिःस्नाव और दूसरा अन्तःस्नाव। बहिःस्नाव को शुक्ल कहते हैं और अन्तःस्नाव को ओज कहते हैं। यही स्नाव सम्पूर्ण शरीर में फैला हुआ है। साधारणतः वृषण अन्तःस्नाव को ही उत्पन्न करते हैं। परन्तु स्त्री के सम्पर्क या कामेच्छा के उत्पन्न होने से रक्त में परिवर्तन आ जाता है। शरीर में स्वास-प्रश्वास का वेग बढ़ जाता है। रक्त की गति बढ़ जाती है। स्त्रियों में स्तन हिलने लगते हैं। इस अवस्था में वृषण बहिःस्नाव पैदा करने लगते हैं। अब अन्तःस्नाव बन्द हो जाता है। इस अन्तःस्नाव ओज के दो भाग हैं। एक पर दूसरा अपर। पर-ओज की मात्रा आठ विन्दु हैं और अपर ओज की मात्रा अधा अञ्जलि है। पर ओज में स्रसन या विकार नहीं होता। विकार या क्षय, अपर ओज में ही आता है। इसलिये पर ओज में विकार आने से परिणाम मृत्यु हो है। विस्तार के लिये देखिये चरक० सूत्रस्थान।
चरक में ओज के दस गुण—
गुरु शीतं मृदु रूक्षं वहलं मधुरं स्थिरम् ।
प्रसन्नं पिच्छलं स्निग्धभोजो दशगुणं स्मृतम् ॥
गाय का दूध ओज के समान गुणवाला है, इससे वह बढ़कर है। विष ओज से विपरीत गुणवाला है, इसी से वह मारक है। ओज एक अदृश्य वस्तु है। इसका अनुभव मकरध्वज में से निकलते स्वर्ण एवं शुद्ध स्वर्ण को कसौटी पर रगड़ने से स्वर्ण के ओज के नष्ट होने से कर सकते हैं। मकरध्वज के स्वर्ण से निकली स्वर्ण भस्म, दूसरे स्वर्ण से बनी भस्म को अपेक्षा हीन बीर्य होती है। ओज एक कान्ति है; इसी से वेदमन्त्र में—तेजोऽसि तेजो मयि देहि; ओजोऽसि ओजो मयि देहि यह प्रार्थना है। विस्तार के लिये मेरी भारतीय रसपद्धति देखिये।
तस्य विघ्नसो व्याप्तं क्षय इति त्रयो दोषाः लिङ्गानि भवन्ति सन्धिविश्लेषो गात्राणां सदन् दोषच्यवनं क्रिया-सन्निरोधश्च विघ्नसे, स्तब्धगुरुगात्रता वातशोको वर्णभेदो ग्लानिस्तन्द्वा निद्रा च व्यापन्न, मूच्छूर्वा मांसक्षयो मोहः प्रलापो मरणमिति च क्षये ॥ २४॥
इस ओज के विकृत होने के लक्षण—विघ्नसन ( स्थान से चलायमान होना ), व्याप्त ( अन्यथा रूप होना -विकृत ) एवं क्षय—यह दूषित ओज के लक्षण हैं।
ओज के अपने स्थान से चलायमान होने पर—सन्धियों का विघटन, अङ्गों में पीड़ा, दोषों का स्थानभ्रंश होना, शारीरिक-मानसिक क्रियाओं का निरोध होता है। ओज के व्यापन्न ( दोषों से दूषित होने पर ) अङ्गों में जड़ता, शरीर में भारीपन वातजन्य शोक, गौर आदि वर्णों का बदलना, ग्लानि और निद्रा का आना (आलस्य) होता है। ओज के क्षय होने पर—मूच्छूर्वा, मांस का क्षय, मोह, प्रलाप और मृत्यु होती है।
वि० मन्तव्य—ओजस् की तीन विकृतियाँ होती हैं—१—विघ्नसन—स्वस्थान ( समस्त शरीरावयव ) से विचलित होना—यह “मउजोऽसं वा.....” च० चि० अ० ६ श्लो० ११ के तथा “ओजसा मधुमेहः” चक्रपाणि के अनुसार मधुमेह है अर्थात् मधुमेह में ओजस् मूत्र के साथ वह जाता है, फलतः उक्त लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं। २—व्यापद्—स्वस्थानस्थित ओजस् का विकृत हो जाना।
३—क्षय—स्वपरिमाण से ह्रास। चरक के शब्दों में—विभेति दुर्बलोऽभीक्षणं ध्यायति व्यथितेन्द्रियः।
दुर्बल्यो दुर्भन्ता रूक्षः क्षामश्चैवोजसः क्षये ॥ सू० अ० १७॥
अर्थात् ओजस् का क्षय होने पर—डरता है, बार २ दुर्बलता का अनुभव करता है, चिन्ता करता है, इन्द्रियाँ व्यथित-दुर्बल हो जाती हैं, कान्ति नष्ट हो जाती है, मनस् दुःखी रहता है या उसमें बुरी भावना उठती है, शरीर रूक्ष हो जाता है और और क्रुश हो जाता है ॥ २४ ॥
भवन्ति चात्र—
त्रयो दोषा बलस्योक्ता व्यापद्विघ्नसंतक्षयाः ।
विश्लेषसादौ गात्राणां दोषविघ्नसर्ण श्रमः ॥ २५॥
अग्रानुर्य क्रियाणां च बलविघ्नसंलक्षणम् ।
गुरुत्वं स्तब्धताऽङ्गेषु ग्लानिर्वर्णस्य भेदतम् ॥ २६॥
तन्द्वा निद्रा वातशोको बलव्यापदि लक्षणम् ।
मूच्छूर्वा, मांसक्षयो मोहः प्रलापोऽज्जानमेव च ॥ २७॥
पूर्वोक्तानि च लिङ्गानि मरणं च बलक्षये ।
कहा भी है—
ओज के तीन दोष हैं। यथा—व्यापद्, विघ्नसन और क्षय। ओज के विघ्नसन होने पर—शरीर का टूटना, शरीर में