Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

by जगद्गुरु आदि शंकराचार्य

DevanagariHindipublished415 pages
Page 403Permalink

१७

हैं, और क्षारक, दारक, क्षोभक, मोहक, जृंभक ५, क्रियाएं जो
पालन नहीं करतीं नागादि की क्रियाएं है, जिन ने मनुष्यों का
मोहक दाहक खाया पीया भक्ष्य, लेह्य, चोष्य, और पेय चतुर्विध
अन्न पचता है सर्वरक्षाकर संज्ञक छठे अन्तर्दशार चक्र की सर्वज्ञा
सर्वशक्तिप्रदा, सर्वैश्वर्यप्रदा, सर्वज्ञानमयी, सर्वव्याधि विनाशिनी,
सर्वाधारस्वरूपा, सर्वपापहरा, सर्वानन्दमयी सर्वरक्षा स्वरूपिणी,
और सर्वेप्सित फलप्रदा १० वह्निकला निगर्भ योगिनियां हैं ।
शीत, ऊषण, सुख, दुःख, इच्छा, सत्व, रजोगुण और तमोगुण
सर्वरोगहर संज्ञक अष्टार सप्तम आवरण के ८ त्रिकोणों में स्थिता
वशिनी कामेश्वरी, मोदिनी, विमला, अरुणा, जयनी, सर्वेश्वरी
और कौलिनी वाग्देवता ८ रहस्य योनियां हैं । शब्द स्पर्श रूप-
रसगंध ५ तन्मात्रा ५ पुष्पबाण है, मन इक्षुधनु, वश्यबाण, राग
पाश और द्वेष अङ्कुश है । अव्यक्त, महत्, अहंकार तीनों
कामेश्वरी, वज्रेश्वरी, और भगमालिनी देवियां हैं जिनका स्थान
सर्वसिद्धिप्रद अष्टम आवरण के मध्य त्रिकोण के अग्र भागों पर है ।
काल के परिणाम को दिखाने वाली १५ तिथियां १५ नित्या हैं,
श्रद्धानुरूपा बुद्धि देवता है, उन में कामेश्वरी सदा आनंदघना
परिपूर्ण स्वात्मैका रूपा है । इसका स्थान सर्वानन्दमय संज्ञक
नवम आवरण में अर्थात् विन्दुस्थान है, जिसको ललिता महात्रिपुर
सुन्दरी परापरातिरहस्य योगिनी कहते हैं ।
उपासना क्रमः—तर्पणादि के लिये जल सत्व है, कर्तव्या
कर्तव्य विचार उपचार है, कर्तव्यता है या नहीं यह अनूपचार

Page 404Permalink

१८
अर्थात गौण उपचार है। वाह्य और अभ्यन्तर इन्द्रियों की रूप
ग्रहण करने की योग्यता बनी रहें यह इच्छा आवाहन है। उन
वाह्याभ्यन्तर कर्मों की एक विषय पर स्थिरता आसन है। रक्त
और शुक्ल पदों का एकीकरण पाद्य है। (ईडा और पिंगला
शक्ति के दोनों चरणों में शक्त्यात्मक पद रक्त है और शिवात्मक
पद शुक्ल है। आमोद और आनंद का प्रकाश आसनदान और
अर्घ्यदान। स्वतः सिद्ध स्वच्छता आचमन। चन्द्रमयी चिति से
सर्वांग स्रवण स्नान है। चिदग्नि स्वरूप परमानन्द शक्ति का
स्फुरण वस्त्र है। सत्ताइस भेदों से युक्त क्रिया, इच्छा और ज्ञान
रूपी ब्रह्म ग्रंथिवाली छः तन्तु की ब्रह्म नाडी ब्रह्म सूत्र है।
प्रत्येक क्रिया शक्ति, इच्छा और ज्ञान शक्ति के २७ भेद कहे
गये हैं। अधिभौतिक, अधिदैविक, और अध्यात्म भेद से तीनों
शक्तियां तीन तीन प्रकार की होती है। फिर प्रत्येक के मृदु
मध्य और तीव्र भेद से तीनों के नवधा भेद समझना चाहिये।
फिर प्रत्येक के सुख दुःख और मोहात्मक अथवा सात्विक राजसिक
और तामसिक भेद से सत्ताईस भेद होते हैं। मृदु मध्य और
तीव्र के स्थान पर मनसा वाचा कर्मणा भेद से भी तीनों को
त्रिधा माना जा सकता है। ब्रह्म सूत्र में तीन ग्रंथियां इच्छा ज्ञान
और क्रिया रूपा है और उसमें छः तन्तु है। तीनों की शक्तियां
शिव शक्ति अथवा ईडा पिंगला भेद से ६ प्रकार की होती हैं।
इस प्रकार २७ तारों का यज्ञोपवीत बट कर उसकी छ डोरियों

Page 405Permalink

३९
ने सुषुम्ना रूपी ब्रह्म सूत्र बना है। अपने को वस्तु संग रहित पृथक
स्मरण करना विभूषण है। सच्चिदानन्द की परिपूर्णता का स्मरण
करना गंध है। सब विषयों का एकाग्रस्थिर मन से अनुसंधान
करना पुष्प हैं। उन को ही सर्वदा स्वीकार करना धूप है।
सच्चित् स्वरूप उल्काकाश देह वाला जो पवन के झोकों से न
हिलने वाला उर्द्ध शिखा युक्त प्रज्वलित दीप है। सर्वथा याता-
यात वर्जित एकान्तवास नैवेद्य है। तीनों अवस्थाओं का एकीकरण
तांबूल है। मूलाधार से ब्रह्मरंध्र पर्यन्त और ब्रह्मरंध्र से मूलाधार
तक आना जाना प्रदक्षिणा है। तुर्यावस्था नमस्कार है। देह के
शून्य होने पर प्रमातृत्व का लय होना बलि हरण है। सत्य हैं
कर्तव्य और अकर्तव्य परन्तु उदासीनता के भाव में नित्य आत्मा
को मग्न रखना होम है। स्वयं उसकी पादुकाओं में निमग्नता
परिपूर्ण ध्यान है। इस प्रकार तीन मुहूर्त्त भावना करने वाला जीवन्मुक्त
हो जाता है। उसे सायुज्य देवात्मैक्य सिद्धि होती है। उसके
चिन्तित कार्य बिना यत्न के सिद्ध होते हैं। वह ही शिवयोगी
कहलाता है। यह कादि हादि मत के अनुसार भावना प्रतिपादित
की गई है। जो ऐसा जानता है वह जीवन मुक्त हो जाता है।
वह जीवन मुक्त हो जाता है।
इति उपनिषत् । ॐ भद्रं कर्णे भिरिति शान्तिः।
हरीः ॐ तत्सत् ।
इत्यथर्वण वेदे भावनोपनिषद् हिन्दी अनुवाद।

Page 406Permalink

२०
परिशिष्ट (४)
अथ देव्यपराधक्षमापनस्तोत्रम् ।
न मंत्रं नो यंत्रंतदपि च नजाने स्तुति महो
न चाह्वानं ध्यानं तदपि च नजाने स्तुति कथाः ।
नजाने मुद्रास्ते तदपि च न जाने विलपनं
परं जाने मातस्त्वदनुसरणं क्लेशहरणम् ॥ १ ॥
अर्थ:—हे मां ! मैं न यंत्र जानता हूं, न मंत्र, और फिर
अहो स्तुति भी तो नहीं जानता, आवाहन ध्यान और तेरी स्तुति
कथा कुछ नहीं जानता, तेरी मुद्रा नहीं जानता, और न रोना
ही जानता हूं, परन्तु हे मात ! इतना तो जानता हूं कि तेरा
अनुसरण करने से क्लेशों का नाश होता है ।
विधेरज्ञानेन द्रविणविरहेणालसतया
विधेयाशक्यत्वात्तव चरणयोर्या च्युतिरभूत् ।
तदेतत्क्षन्तव्यं जननि सकलोद्धारिणि शिवे
कुपुत्रोजायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति ॥ २ ॥
अर्थ:—तेरी पूजा की विधि का ज्ञान न होने के कारण
धन के अभाव से और आलस्य से एवं विधिवत् पूजा करने में
अशक्य होने के कारण जो तेरे चरणों से अलग रहा हूं, वह
मेरा अपराध क्षमा किया जाने के योग्य है । हे जननि सब का

Page 407Permalink

२१
उद्धार करने वाली शिवे ! कुपुत्र तो हो सकता है परन्तु कहीं
भी कुमाता नहीं होती ।
पृथिव्यां पुत्रास्ते जननि बहवः संतिसरलाः
परं तेषां मध्ये विरलतरलोऽहं तवसुतः ।
मदीयोऽयं त्यागः समुचितमिदं नो तव शिवे
कुपुत्रो जायत क्वचिदपि कुमाता न भवति ॥ ३ ॥
अर्थः—पृथ्वी पर तेरे, हे मां ! बहुत से सरल पुत्र हैं,
परन्तु उनमें मैं भी एक विरल चपल तेरा सुत हूं । हे शिवे !
जो तूने मुझे त्याग रखा है, यह तेरे लिये उचित नहीं है, क्योंकि
कुपुत्र तो होते हैं परन्तु कहीं भी कुमाता नहीं होती ।
जगन्मातर्मातस्तव चरणसेवा न रचिता
न वादत्तं देवि द्रविणमपि भूयस्तव मया ।
तथापि त्वं स्नेहं मयि निरुपमं यत्प्रकुरुषे
कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति ॥ ४ ॥
अर्थः—हे जगज्जननि ! हे मां ! मैंने तेरे चरणों की
सेवा कभी नहीं की, और हे देवि ! मैं तुझे बहुत धन भी न दे
सका, तौ भी तू जो मेरे ऊपर निरुपमं स्नेह करती हैं, ठीक है
क्योंकि कुपुत्र तो हो सकते है, परन्तु कहीं भी कुमाता नहीं
होती ।

Page 408Permalink

२२
परित्यक्ता देवा विविधविध सेवा कुलतया
मया पंचाशीतेरधिकमपनीते तु वयसि ।
इदानीं चेन्मातस्तव यदि कृपा नापि भविता
निरालम्बो लम्बोदरजननि कं यामि शरणम् ॥ ५ ॥
अर्थ:—विविध प्रकार से सेवा करते-करते व्याकुल होकर
अब ८५ वर्ष से भी अधिक वय हो जाने पर मैंने सब देवों
कोछोड दिया है, यदि अब हे मां ! तेरी भी कृपा नहीं होगी,
नो हे गणेश जननि ! मैं निरालम्ब किसकी शरण में जाऊं ?
यहां ८५ वर्ष की आयु से अधिक समय अन्य देवताओं
की सेवा में व्यतीत हो जाने के उल्लेख से यह शंका होती है
कि यह स्तोत्र आदि शंकर भगवत्पाद का विरचित नहीं है ।
संभव है कि चारों मठों की आचार्य परंपरा में किसी अन्य
आचार्य का यह विरचित हो सकता है, क्योंकि सब मठों के
आचार्य शंकराचार्य ही कहलाते हैं । अन्यथा ८५ वर्ष से भी
अधिक वय कहने से सामान्य लोगों का दीर्घायु तक अन्य देव-
ताओं की सकाम उपासना में ही लगे रहने की ओर संकेत है ।
श्वपाकोजल्पाको भवति मधुपाकोपमगिरा
निरातंको रंको विरहति चिरं कोटि कनकौः ।
तवापर्णे कर्णे विशति मनुवर्णे फलमिदं
जनः को जानीते जननि जपनीयं जपविधौ ॥ ६ ॥

Page 409Permalink

२३
अर्थः — हे अपर्णे ! तुम्हारे मंत्र का एक वर्ण भी कान
में पड़जाने का जब यह फल है, कि बकवास करने वाला अबोध
भी मधुपाक जैसी मधुरवाणी का वक्ता हो जाता है और रंक
भी किरोडों सुवर्ण की मुद्राओं में दीर्घ काल तक निर्भय विहार
करता है । तो कौन मनुष्य जान सकता है कि हे जननि ,
जप की विधि के अनुसार जप करने का क्या फल होगा.
क्योंकि जप विधि को कौन जानता है ? अर्थात् कोई नहीं
जानता ।
चिताभस्मालेपो गरलमशनं दिक्पट धरो
जटाधारी कण्ठे भुजगपतिहारी पशुपतिः ।
कपाली भूतेशो भजति जगदीशैकपदवीं
भवानि त्वत्पाणिग्रहणपरिपाटीफलमिदम् ॥७॥
अर्थः—हे भवानि ! चिता की भस्म कालेप करने वाला,
हलाहल खाने वाला, दिगम्बर जटाधारी, कंठ में सर्पों का हार
पहिनने वाला, पशुओं का पति, कपाली ( हाथ में भिक्षा के
लिये खप्पर लिये ) भूतेश ईश्वर जगत की एक मात्र ईशन (शासन)
करने की पदवी धारण करता है. इसका कारण तेरा पाणिग्रहण
करने की परिपाटी का ही फल है ।
न मोक्षस्याकांक्षा भवविभववाञ्छापि च न मे
नविज्ञानापेक्षा शशिमुखि सुखेच्छापि न पुनः ।

Page 410Permalink

२४
अतस्त्वां संयाचे जननि जननं यातु मम वै
मृडानी रुद्राणी शिव शिव भवानीति जपतः ॥ ८
अर्थ:—हे चन्द्रमुखि जननि ! न मुझे मोक्ष की इच्छा
है न संसारिक वैभव की इच्छा है, न विज्ञान की ही अपेक्षा
है और न सुख की इच्छा, इसलिये यह ही याचना करता हूं
कि मेरा जीवन 'मृडानी' रुद्राणी, शिव २ भवानी' इस प्रकार
जप करता हुआ बीते ।
नाराधितासि विधिना विविधोपचारैः
किं रूक्षचिन्तनपरै र्न कृतं वचोभिः ।
श्यामे त्वमेव यदि किञ्चन मय्यनाथे
धत्से कृपामुचितमम्ब परं तवैव ॥९॥
अर्थ:— हे श्यामे ! अम्बे ! मेरेसे न तो विधिपूर्वक तेरी
विविध सामग्रियों से पूजा ही हुई है ! और मेरी रूखे चिन्तन
में लगी वाणी द्वारा क्या नहीं किया गया है ? तो भी यदि
तूही मुझ अनाथ पर जो कुछ कृपा रखती है, हे मां वह तेरे
लिये उचित है । (जो मुझ जैसे कुपात्र पर कृपा तो है ही )
आपत्सु मग्नः स्मरणं त्वदीयं
करोमि दुर्गे करुणार्णवेशि ।
नैतच्छठत्वं मम भावयेथा :
क्षुधातृषार्ता जननीं स्मरन्ति ॥१०॥

Page 411Permalink

२७
अर्थः—हे दुर्गे, हे दया के सागर की ईश्वरि ! आपत्तियों
में डूबा हुआ मैं तेरा स्मरण करता हूं मेरी इसमें शठता है ऐसा
मत समझना, क्योंकि क्षुधा और तृषा से दुःखी बालक ही माँ
को याद करता है ।
जगदम्ब विचित्रमत्रकिं, परिपूर्णा करुणास्ति चेन्मयि ।
अपराध परम्परावृतं, न हिमाता समुपेक्षते सुतम् ॥११॥
अर्थः—हे जगदम्ब ! इसमें यहां आश्चर्य ही क्या है
कि मेरे ऊपर तेरी पूर्ण दया है; अपराधों पर अपराध करते
रहने पर भी, माता पुत्र की उपेक्षा नहीं करती ।
मत्समः पातकी नास्ति पापघ्नी त्वत्समा न हि ।
एवं ज्ञात्वा महादेवि यथायोग्यं तथा कुरु ॥१२॥
अर्थः—मेरे समान कोई पापी नहीं, और तेरे समान
पापों का नाश करने वाली दूसरी नहीं, ऐसा जानकर हे महा
देवि, जैसा योग्य समझो वैसा करो ।
इति श्री शङ्कराचार्य विरचितं देव्यपराधक्षमा प्रार्थना स्तोत्रम्
संपूर्णम् ॥

Page 412Permalink

The provided image is completely blank (solid white) with no visible text, mantras, or illustrations to transcribe. Please upload a clear or valid image of the page.

Page 413Permalink

शुद्धि पत्र
पृष्ठ पंक्ति अशुद्धि शुद्धि
६ १६ साधनौपाय साधनोपाय
०. १९ युद्ध शुद्ध
१६ १२ के में
” २० शान्ता शान्तो
१८ ४ संक्या संख्या
२३ ११ बहिद्रष्टि बहिर्दृष्टि
३० ८ उच्छ्श्वास उच्छ्वास
३० ११ दु. स. दु. श.
३९ १०, १३ हो जायगी लग जायगी
३९ अन्तिम ऐ स्वरात्मक ऐ उसका स्वरात्मक
४० १७ शांतातीता शांत्यातीता
४४ १७ सृस्ट्रत्व सृष्टृत्व
५९ ११ गायत्री का भी गायत्री का ही
६१ ३ शक्ति अनन्तता शक्ति की अनन्तता
” ४ शैरि शौरि
६६ ९ संमार संसार
७२ १८ शाक्षात् साक्षात्

Page 414Permalink

[ २ ]
७४ १४ निम्नोद्धत निम्नोद्धृत
७५ २ वराभित्यभिनया वराभीत्यभिनया
८३ ६ शक्त शक्ति
,, १३ नाया माया
८९ ६, ७ तमोगु रजोगु तमोगुण रजोगुण
,, अन्तिम रजित रंजित
१०० ७, ८ रुद्रग्रंथि के स्थान पर ब्रह्मग्रंथि और ब्रह्मग्रंथि
के स्थान पर रुद्रग्रंथि पढ़ें
१०६ ६ जसे जैसे
११९ ७ शा. नि. शा. ति.
१३२ १५ हरमहिशि हरमहिषि
१३३ ५ हराधींगिनी हरार्धांगिनी
१३४ १३ सूर्या: सूर्य:

Page 415Permalink

The provided image is completely blank (solid white) and does not contain any visible text, mantras, or diagrams to transcribe.

Please provide a valid or clearer image of the page you would like transcribed.