श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
स्वामी रामसुखदास द्वारा
स्रोत: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'साधक-संजीवनी' स्वामी रामसुखदास जी की श्रीमद्भगवद्गीता पर विस्तृत हिन्दी टीका है। स्वामी रामसुखदास (१९०४–२००५) गीताप्रेस से जुड़े बीसवीं शताब्दी के प्रसिद्ध विरक्त सन्त और प्रवचनकार थे, जिन्होंने जीवन भर गीता के व्यावहारिक अर्थ पर बोलना और लिखना जारी रखा। इस टीका का नाम ही इसका उद्देश्य बताता है: यह विद्वानों की शास्त्रीय बहस के लिए नहीं, बल्कि साधकों के जीवन में गीता उतारने के लिए लिखी गई है।
अठारह अध्यायों के हर श्लोक के साथ मूल संस्कृत, अन्वय, हिन्दी अर्थ और विस्तृत व्याख्या दी गई है। स्वामीजी बार-बार शरणागति, कर्मयोग, अहंता-ममता के त्याग और भगवान् के साथ अपने नित्य सम्बन्ध की पहचान पर ज़ोर देते हैं, और साधक के मन में उठने वाली शंकाओं को प्रश्नोत्तर के रूप में सुलझाते हैं। बाद के संस्करणों में जोड़ा गया 'परिशिष्ट' कई श्लोकों पर उनके नये विचार प्रस्तुत करता है।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण है, जिसकी आरम्भिक 'नम्र निवेदन' गीता को विश्व-साहित्य में अद्वितीय बताती है। इस प्रति के मुद्रण-विवरण में संवत् २०७५ का पंचानबेवाँ पुनर्मुद्रण और कुल ९,२०,५०० प्रतियों का उल्लेख है, जिससे इस टीका की लोकप्रियता का अनुमान होता है। लगभग १३०० पृष्ठों का यह ग्रन्थ गीता के गम्भीर पाठकों के लिए एक सम्पूर्ण सहायक है।
श्लोक १६ ]
- साधक-संजीवनी *
६०३
महाराज कहते हैं—
आनंद-सिंधु-मध्य तव बासा।
बिनु जाने कस मरसि पियासा ॥ (विनयपत्रिका १३६।२)
आब्रह्मभुवनाल्लोकाः पुनरावर्तिनोऽर्जुन।
मामुपेत्य तु कौन्तेय पुनर्जन्म न विद्यते ॥ १६ ॥
| अर्जुन | = हे अर्जुन! | पुनः | लौटकर | माम् | = मुझे |
|---|---|---|---|---|---|
| आब्रह्मभुवनात्- | ब्रह्मलोकतक | संसारमें | आना | उपेत्य | = प्राप्त होनेपर |
| लोकाः | = सभी लोक | पड़ता है; | पुनर्जन्म | = पुनर्जन्म | |
| पुनरावर्तिनः | = पुनरावर्तीवाले हैं | तु | = परन्तु | न | = नहीं |
| अर्थात् वहाँ जानेपर | कौन्तेय | = हे कौन्तेय! | विद्यते | = होता। |
व्याख्या— * 'आब्रह्मभुवनाल्लोकाः पुनरावर्तिनो-
र्जुन'—हे अर्जुन! ब्रह्माजीके लोकको लेकर सभी लोक
पुनरावर्ती हैं, अर्थात् ब्रह्मलोक और उससे नीचेके जितने
लोक (सुखभोग-भूमियाँ) हैं, उनमें रहनेवाले सभी प्राणियोंको
उन-उन लोकोंके प्रापक पुण्य समाप्त हो जानेपर लौटकर
आना ही पड़ता है।
जितनी भी भोग-भूमियाँ हैं, उन सबमें ब्रह्मलोकको
श्रेष्ठ बताया गया है। मात्र पृथ्वीमण्डलका राजा हो और
उसका धन-धान्यसे सम्पन्न राज्य हो, स्त्री-पुरुष, परिवार
आदि सभी उसके अनुकूल हों, उसकी युवावस्था हो तथा
शरीर नीरोग हो—यह मृत्युलोकका पूर्ण सुख माना गया
है। मृत्युलोकके सुखसे सौ गुणा अधिक सुख मर्त्य
देवताओंका है। मर्त्य देवता उनको कहते हैं, जो पुण्यकर्म
करके देवलोकको प्राप्त होते हैं और देवलोकके प्रापक
पुण्य क्षीण होनेपर पुनः मृत्युलोकमें आ जाते हैं (गीता—
नवें अध्यायका इक्कीसवाँ श्लोक)। इन मर्त्य देवताओंसे
सौ गुणा अधिक सुख आजीवन देवताओंका है। आजीवन
देवता वे कहलाते हैं, जो कल्पके आदिमें देवता बने हैं
और कल्पके अन्ततक देवता बने रहेंगे। इन आजीवन
देवताओंसे सौ गुणा अधिक सुख इन्द्रका माना गया है।
इन्द्रके सुखसे सौ गुणा अधिक सुख ब्रह्मलोकका माना गया
है। इस ब्रह्मलोकके सुखसे भी अनन्त गुणा अधिक सुख
भगवत्प्राप्त, तत्त्वज्ञ, जीवन्मुक्त महापुरुषका माना गया है।
तात्पर्य यह है कि पृथ्वीमण्डलसे लेकर ब्रह्मलोकतकका
सुख सीमित, परिवर्तनशील और विनाशी है। परन्तु
भगवत्प्राप्तिका सुख अनन्त है, अपार है, अगाध है। यह
सुख कभी नष्ट नहीं होता। अनन्त ब्रह्मा और अनन्त
ब्रह्माण्ड समाप्त हो जायें, तो भी यह परमात्मप्राप्तिका सुख
कभी नष्ट नहीं होता, सदा बना रहता है।
'पुनरावर्तिनः' का एक भाव यह भी है कि ये प्राणी
साक्षात् परमात्माके अंश होनेके कारण नित्य हैं। अतः ये
जबतक नित्य तत्त्व परमात्माको प्राप्त नहीं कर लेते,
तबतक कितने ही ऊँचे लोकोंमें जानेपर भी इनको वहाँसे
पीछे लौटना ही पड़ता है। अतः ब्रह्मलोक आदि ऊँचे
लोकोंमें जानेवाले भी पुनर्जन्मको प्राप्त होते हैं।
यहाँ एक शंका होती है कि सन्तों, भक्तों, जीवन्मुक्तों
और कारकपुरुषोंके दर्शनमात्रसे जीवका कल्याण हो
जाता है और ब्रह्माजी स्वयं कारकपुरुष हैं तथा भगवान्के
भक्त भी हैं। ब्रह्मलोकमें जानेवाले ब्रह्माजीके दर्शन
करते ही हैं, फिर उनकी मुक्ति क्यों नहीं होती? वे
लौटकर क्यों आते हैं? इसका समाधान यह है कि वास्तवमें
कल्याण दर्शनमात्रसे नहीं होता, प्रत्युत अपनी भावना
विशेष होनेसे होता है। इसके सिवाय सन्त, भक्त
आदिके दर्शन, सम्भाषण, चिन्तन आदिका माहात्म्य इस
मृत्युलोकके मनुष्योंके लिये ही है। कारण कि यह
मनुष्य-शरीर केवल भगवत्प्राप्तिके लिये ही मिला है।
अतः मनुष्यको भगवत्प्राप्तिका कोई भी और किञ्चिन्मात्र
भी मुक्तिका उपाय मिल जाता है तो अपनी भावनाके
अनुसार वह मुक्त हो सकता है। ऐसा मुक्तिका अधिकार
अन्य लोकोंमें नहीं है, इसलिये वे मुक्त नहीं होते।
- 'आब्रह्मभुवनात्' पदमें जो 'आ' शब्द आया है, उसके दो अर्थ होते हैं—(१) अभिविधि—जैसे, ब्रह्मलोकको लेकर
सभी लोक अर्थात् ब्रह्मलोक तथा उससे नीचेके सभी लोक। (२) मर्यादा—जैसे ब्रह्मलोकको छोड़कर नीचेके सभी लोक
अर्थात् ब्रह्मलोकसे नीचेके सभी लोक। यहाँ 'आ' शब्द 'अभिविधि' अर्थमें आया है।
६०४ * श्रीमद्भगवद्गीता * [ अध्याय ८
हाँ, उन लोकोंमें रहनेवालोंमें किसीकी मुक्त होनेके लिये
तीव्र लालसा हो जाती है तो वह भी मुक्त हो जाता है।
ऐसे ही पशु-पक्षियोंमें भी भक्त हुए हैं, पर ये दोनों ही
अपवादरूपसे हैं, अधिकारीरूपसे नहीं। अगर वहाँके
लोग भी अधिकारी माने जायें तो नरकोंमें जानेवाले
सभीकी मुक्ति हो जानी चाहिये; क्योंकि उन सभी
प्राणियोंको परम भागवत, कारकपुरुष यमराजके दर्शन
होते ही हैं? पर ऐसा शास्त्रोंमें न देखा और न सुना
ही जाता है। इससे सिद्ध होता है कि उन-उन लोकोंमें
रहनेवाले प्राणियोंका भक्त आदिके दर्शनसे कल्याण
नहीं होता।
विशेष बात
यह जीव साक्षात् परमात्माका अंश है—'ममैवांश:'
और जहाँ जानेके बाद फिर लौटकर नहीं आना पड़ता,
वह परमात्मा धाम है—'यद्गत्वा न निवर्तन्ते तद्धाम
परमं मम।' जैसे कोई अपने घरपर जाता है, ऐसे ही
परमात्माका अंश होनेसे इस जीवको वहीं (परमधाममें)
जाना चाहिये। फिर भी यह जीव मरनेके बाद लौटकर
क्यों आता है?
जैसे कोई मनुष्य सत्संग आदिमें जाता है और समय
पूरा होनेपर वहाँसे चल देता है। परन्तु चलते समय उसकी
कोई वस्तु (चद्दर आदि) भूलसे वहाँ रह जाय तो उसको
लेने लिये उसे फिर लौटकर वहाँ आना पड़ता है। ऐसे
ही इस जीवने घर, परिवार, जमीन, धन आदि जिन
चीजोंमें ममता कर ली है, अपनापन कर लिया है, उस
ममता-(अपनापन-) के कारण इस जीवको मरनेके
बाद फिर लौटकर आना पड़ता है। कारण कि जिस
शरीरमें रहते हुए संसारमें ममता-आसक्ति की थी,
वह शरीर तो रहता नहीं, न चाहते हुए भी छूट जाता है।
परन्तु उस ममता-(वासना-) के कारण दूसरा शरीर धारण
करके यहाँ आना पड़ता है। वह मनुष्य बनकर भी आ
सकता है और पशु-पक्षी आदि बनकर भी आ सकता है।
उसको लौटकर आना पड़ता है—यह बात निश्चित है।
भगवान्ने कहा है कि ऊँच-नीच योनियोंमें जन्म होनेका
कारण गुणोंका संग ही है—'कारणं गुणसङ्गोऽस्य
सदसद्योनिजन्मसु' (१३।२१) अर्थात् जो संसारमें ममता,
आसक्ति, कामना करेगा उसको लौटकर संसारमें आना
ही पड़ेगा।
'मामुपेत्य तु कौन्तेय पुनर्जन्म न विद्यते'—ब्रह्मलोकतक
जानेवाले सभीको पुनर्जन्म लेना पड़ता है; परन्तु हे कौन्तेय!
समगरूपसे मेरी प्राप्ति होनेपर पुनर्जन्म नहीं होता अर्थात्
मेरेको प्राप्त होनेपर फिर संसारमें, जन्म-मरणके चक्करमें
नहीं आना पड़ता। कारण कि मैं कालातीत हूँ; अतः मेरेको
प्राप्त होनेपर वे भी कालातीत हो जाते हैं। यहाँ 'मामुपेत्य'
का अर्थ है कि मेरे दर्शन हो जायँ, मेरे स्वरूपका बोध
हो जाय और मेरेमें प्रवेश हो जाय (गीता-ग्यारहवें
अध्यायका चौवनवाँ श्लोक)।
मेरेको प्राप्त होनेपर पुनर्जन्म क्यों नहीं होता अर्थात्
जीव लौटकर संसारमें क्यों नहीं आता? क्योंकि जीव मेरा
अंश है और मेरा परमधाम ही इसका वास्तविक घर है।
ब्रह्मलोक आदि लोक इसका घर नहीं है, इसलिये इसको
वहाँसे लौटना पड़ता है। जैसे रेलगाड़ीका जहाँतकका
टिकट होता है, वहाँतक ही मनुष्य उसमें बैठ सकता है।
उसके बाद उसे उतरना ही पड़ता है। परन्तु वह अगर
अपने घरमें बैठा हो तो उसे उतरना नहीं पड़ता। ऐसे ही
जो देवताओंके लोकमें गया है, वह मानो रेलगाड़ीमें बैठा
हुआ है। इसलिये उसको एक दिन नीचे उतरना ही पड़ेगा।
परन्तु जो मेरेको प्राप्त हो गया है, वह अपने घरमें बैठा
हुआ है। इसलिये उसको कभी उतरना नहीं पड़ेगा। तात्पर्य
यह है कि भगवान्को प्राप्त किये बिना ऊँचे-से-
ऊँचे लोकोंमें जानेपर भी कल्याण नहीं होता। अतः
साधकको ऊँचे लोकोंके भोगोंकी किंचिन्मात्र भी इच्छा
नहीं करनी चाहिये।
ब्रह्मलोकतक जाकर फिर पीछे लौटकर आनेवाले
अर्थात् जन्म-मरणरूप बन्धनमें पड़नेवाले पुरुष आसुरी-
सम्पत्तिवाले होते हैं; क्योंकि आसुरी-सम्पत्तिसे ही बन्धन
होता है—'निबन्धायासुरी मता।' इसलिये ब्रह्मलोकतक
बन्धन-ही-बन्धन है। परन्तु मेरे शरण होनेवाले, मुझे प्राप्त
होनेवाले पुरुष दैवी-सम्पत्तिवाले होते हैं। उनका फिर
जन्म-मरण नहीं होता; क्योंकि दैवी-सम्पत्तिसे मोक्ष होता
है—'दैवी सम्पद्विमोक्षाय' (गीता १६।५)।
विशेष बात
ब्रह्मलोकमें जानेवाले पुरुष दो तरहके होते हैं—एक
तो जो ब्रह्मलोकके सुखका उद्देश्य रखकर यहाँ बड़े-बड़े
पुण्यकर्म करते हैं तथा उसके फलस्वरूप ब्रह्मलोकका
सुख भोगनेके लिये ब्रह्मलोकमें जाते हैं; और दूसरे, जो
परमात्माप्राप्तिके लिये ही तत्परतापूर्वक साधनमें लगे हुए
हैं; परन्तु प्राणियोंके रहते-रहते परमात्मप्राप्ति हुई नहीं और
श्लोक १७ ]
- साधक-संजीवनी *
६०५
अन्तकालमें भी किसी कारण-विशेषसे साधनसे विचलित हो गये, तो वे ब्रह्मलोकमें जाते हैं और वहाँ रहकर महाप्रलयमें ब्रह्माजीके साथ ही मुक्त हो जाते हैं। इन साधकोंका ब्रह्मलोकके सुखभोगका उद्देश्य नहीं होता; किन्तु अन्तकालमें साधनसे विमुख होनेसे तथा अन्तःकरणमें सुखभोगकी किंचिन्मात्र इच्छा रहनेसे ही उनको ब्रह्मलोकमें जाना पड़ता है। इस प्रकार ब्रह्मलोकका सुख भोगकर ब्रह्माजीके साथ मुक्त होनेको 'क्रम-मुक्ति' कहते हैं। परन्तु जिन साधकोंको यहीं बोध हो जाता है, वे यहाँ ही मुक्त हो जाते हैं। इसको 'सद्योमुक्ति' कहते हैं।
इसी अध्यायके दूसरे श्लोकमें अर्जुनका प्रश्न था कि अन्तकालमें आप कैसे जाननेमें आते हैं? इसका उत्तर
परिशिष्ट भाव —यहाँ कोई शंका कर सकता है कि ब्रह्मलोकतक सभी लोक भगवान्के ही स्वरूप हैं—'वासुदेवः सर्वम्', फिर उन लोकोंमें जानेवालोंका संसारमें पुनर्जन्म क्यों होता है? इसका समाधान है कि उन लोकोंमें जानेवाले मनुष्य उन लोकोंको भगवान्का स्वरूप नहीं समझते, प्रत्युत भोग-सामग्री समझते हैं (गीता—नवें अध्यायका तेईसवाँ श्लोक)। वे सुखभोगके उद्देश्यसे ही ब्रह्मलोक आदिमें जाते हैं। इसलिये उनको कर्मफलके रूपमें ब्रह्मलोकतकके लोकोंकी प्राप्ति होती है और उनका पुनर्जन्म मिटता नहीं।
पुनर्जन्म सुखासक्तिके कारण ही होता है। इसलिये यहाँ 'आब्रह्मभुवनाल्लोकाः' कहनेका तात्पर्य है कि सांसारिक सुखोंकी आखिरी हद जो 'ब्रह्मलोक' है, वहाँ जानेपर भी जीवको लौटना ही पड़ता है। अन्त ब्रह्माण्डोंका सुख मिलकर भी जीवको सुखी नहीं कर सकता, उसकी आफत, जन्म-मरण नहीं मिटा सकता। अतः संसारसे सुखकी आशा करनेवाला केवल धोखेमें रहता है।
ब्रह्मलोकमें दो प्रकारके मनुष्य जाते हैं—एक तो सुखभोगके लिये ब्रह्मलोक जाते हैं और फिर लौटकर संसारमें आते हैं और दूसरे क्रममुक्तिवाले ब्रह्मलोक जाते हैं और ब्रह्माजीके साथ मुक्त हो जाते हैं (गीता—आठवें अध्यायका चौबीसवाँ श्लोक)। वे (क्रममुक्तिवाले) लौटकर संसारमें नहीं आते तो यह उनके उद्देश्यकी महिमा है, ब्रह्मलोककी महिमा नहीं है। ब्रह्मलोक तो पुनरावर्ती ही हैं; क्योंकि वहाँ कोई भी सदा नहीं रह सकता, न भोगी सदा रहता है, न योगी (क्रममुक्तिवाला) सदा रहता है। ब्रह्मलोकतक सब कर्मफल है। जब कर्मात्रा आदि-अन्तवाला (नाशवान्) होता है तो फिर उसका फल अविनाशी कैसे हो सकता है?
'मामुपेत्य' में 'माम्' पद समग्र परमात्माका वाचक है, जो परा और अपरा—दोनोंका मालिक है। उसको प्राप्त होनेके बाद फिर दुःखालय संसारमें जन्म नहीं होता। हाँ, उनको प्राप्त हुए मनुष्य उनकी इच्छासे कारक महापुरुषके रूपमें अथवा भगवान्के अवतारके समय संसारमें आ सकते हैं। परन्तु उनका वह जन्म कर्मिके अधीन नहीं होता, प्रत्युत भगवान्की इच्छासे होता है।
सम्बन्ध—ब्रह्मलोकमें जानेवाले भी पीछे लौटकर आते हैं—इसका कारण आगेके श्लोकमें बताते हैं।
सहस्रयुगपर्यन्तमहर्ष्यद्ब्रह्मणो विदुः ।
रात्रिं युगसहस्रान्तां तेऽहोरात्रविदो जनाः ॥ १७ ॥
| यत् | = जो मनुष्य | पर्यन्तम् | = एक हजार | (और) |
|---|---|---|---|---|
| ब्रह्मणः | = ब्रह्माके | चतुर्भुगीवाले | युग- | |
| सहस्रयुग- | अहः | = एक दिनको | सहस्रान्ताम् = एक हजार |
६०६
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
रात्रिम् | चतुर्भुगीवाली
= एक रात्रिको | ते | = वे | दिन और
---|---|---|---|---
विदुः | = जानते हैं, | जनाः | = मनुष्य | रातको जानने-
| | अहोरात्रविदः | = ब्रह्माके | वाले हैं।
व्याख्या—‘सहस्रयुगपर्यन्तम् ..... तेऽहोरात्रविदो जनाः’ —सत्य, त्रेता, द्वापर और कलि—मृत्युलोकके इन चार युगोंको एक चतुर्भुगी कहते हैं। ऐसी एक हजार चतुर्भुगी बीतनेपर ब्रह्माजीका एक दिन होता है और एक हजार चतुर्भुगी बीतनेपर ब्रह्माजीकी एक रात होती है*। दिन-रातकी इसी गणनाके अनुसार सौ वर्षोंकी ब्रह्माजीकी आयु होती है। ब्रह्माजीकी आयुके सौ वर्ष बीतनेपर ब्रह्माजी परमात्मामें लीन हो जाते हैं और उनका ब्रह्मलोक भी प्रकृतिमें लीन हो जाता है तथा प्रकृति परमात्मामें लीन
हो जाती है।
कितनी ही बड़ी आयु क्यों न हो, वह भी कालकी अवधिवाली ही है। ऊँचे-से-ऊँचे कहे जानेवाले जो भोग हैं, वे भी संयोगजन्य होनेसे दुःखोंके ही कारण हैं—‘ये हि संस्पर्शजा भोगा दुःखयोनय एव ते’ (गीता ५। २२) और कालकी अवधिवाले हैं। केवल भगवान् ही कालातीत हैं। इस प्रकार कालके तत्त्वको जाननेवाले मनुष्य ब्रह्मलोकतकके दिव्य भोगोंको किंचिन्मात्र भी महत्त्व नहीं देते।
सम्बन्ध—ब्रह्माजीके दिन और रातको लेकर जो सर्ग और प्रलय होते हैं, उसका वर्णन अब आगेके दो श्लोकोंमें करते हैं।
अव्यक्तादव्यक्तयः सर्वाः प्रभवन्त्यहरागमे।
रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसञ्ज्ञके ॥ १८ ॥
| अहरागमे | = ब्रह्माके दिनके आरम्भकालमें | व्यक्तयः | = शरीर | अव्यक्तसञ्ज्ञके, | = अव्यक्त नामवाले- |
|---|---|---|---|---|---|
| अव्यक्तात् | = अव्यक्त-(ब्रह्माके सूक्ष्मशरीर-) से | प्रभवन्ति | = पैदा होते हैं (और) | एव | (ब्रह्माके सूक्ष्मशरीर-) में ही |
| सर्वाः | = सम्पूर्ण | रात्र्यागमे | = ब्रह्माकी रातके आरम्भकालमें | प्रलीयन्ते | = (सम्पूर्ण शरीर) |
| तत्र | = उस | लीन हो जाते हैं। |
- अत्यन्त सूक्ष्म काल है—परमाणु। दो परमाणुओंका एक अणु और तीन अणुओंका एक त्रसरेणु होता है। झरोखेसे आधी सूर्य-किरणोंमें त्रसरेणु उड़ते हुए दीखते हैं। ऐसे तीन त्रसरेणुओंको पार करनेमें सूर्य जितना समय लेता है, उसे त्रुटि कहते हैं। सौ त्रुटियोंका एक वंश, तीन वंशोंका एक लव, तीन लवोंका एक निषेध और तीन निषेधोंका एक क्षण होता है। पाँच क्षणोंकी एक काष्ठा, पंद्रह काष्ठाओंका एक लघु, पंद्रह लघुओंकी एक नाड़िका, छः नाड़िकाओंका एक प्रहर और आठ प्रहरोंका एक दिन-रात होता है। पंद्रह दिन-रातोंका एक पक्ष, दो पक्षोंका एक मास, छः मासोंका एक अयन और दो अयनोंका एक वर्ष होता है।
इस प्रकार मनुष्योंके एक वर्षके समान देवताओंकी एक दिन-रात है अर्थात् मनुष्योंका छः महीनोंका उत्तरायण देवताओंका दिन है और छः महीनोंका दक्षिणायन देवताओंकी रात है। इस तरह देवताओंके समयका परिमाण मनुष्योंके समयके परिमाणसे तीन सौ साठ गुणा अधिक माना जाता है। इस हिसाबसे मनुष्योंका एक वर्ष देवताओंके एक दिन-रात, मनुष्योंके तीस वर्ष देवताओंका एक महीना और मनुष्योंके तीन सौ साठ वर्ष देवताओंका एक दिव्य वर्ष है। ऐसे ही मनुष्यके सत्य, त्रेता, द्वापर और कलि—ये चार युग बीतनेपर देवताओंका एक दिव्ययुग होता है अर्थात् मनुष्योंके सत्ययुगके सत्रह लाख अठ्ठाईस हजार, त्रेताके बारह लाख छियानबे हजार, द्वापरके आठ लाख चौंसठ हजार और कलिके चार लाख बत्तीस हजार—ऐसे कुल तैंतालिस लाख बीस हजार वर्षोंके बीतनेपर देवताओंका एक दिव्ययुग होता है। इसको ‘महायुग’ और ‘चतुर्भुगी’ भी कहते हैं।
मनुष्यों और देवताओंके समयका परिमाण तो सूर्यसे होता है, पर ब्रह्माजीके दिन-रातका परिमाण देवताओंके दिव्य युगोंसे होता है अर्थात् देवताओंके एक हजार दिव्ययुगोंका (मनुष्योंके चार अरब बत्तीस करोड़ वर्षोंका) ब्रह्माजीका एक दिन होता है और उतने ही दिव्ययुगोंकी एक रात होती है। ब्रह्माजीके इसी दिनको ‘कल्प’ या ‘सर्ग’ कहते हैं और रातको ‘प्रलय’ कहते हैं।
श्लोक ११ ]
- साधक-संजीवनी *
६०७
व्याख्या —‘अव्यक्तादव्यक्तयः’……… तत्रैवाव्यक्त-सञ्ज्के—‘मात्र प्राणियोंके जितने शरीर हैं, उनको यहाँ ‘व्यक्तयः’ और चौदहवें अध्यायके चौथे श्लोकमें ‘मूर्तयः’ कहा गया है। जैसे, जीवकृत सृष्टि अर्थात् ‘मैं’ और ‘मेरापन’ को लेकर जीवकी जो सृष्टि है, जीवके नींदसे जगनेपर वह सृष्टि जीवसे ही पैदा होती है और नींदके आ जानेपर वह सृष्टि जीवमें ही लीन हो जाती है। ऐसे ही जो यह स्थूल समष्टि सृष्टि दीखती है, वह सब-की-सब ब्रह्माजीके जगनेपर उनके सूक्ष्मशरीरसे अर्थात् प्रकृतिसे
परिशिष्ट भाव —सोलहवें श्लोकमें भगवान्ने बताया कि ब्रह्मलोकतक सभी लोक पुनरावर्ती हैं। वे पुनरावर्ती क्यों हैं? इसके उत्तरमें भगवान् सत्रहवें-अठारहवें श्लोकोंमें बताते हैं कि ऊँचे-से-ऊँचा ब्रह्मलोक भी कालकी अवधिमें है। उस अवधिका विवेचन करते हुए भगवान् बताते हैं कि ब्रह्मलोककी अवधि कितनी ही बड़ी क्यों न हो, है वह कालके अन्तर्गत ही। परन्तु भगवान् कालकी अवधिमें नहीं हैं।
जैसे हम रातको सोते हैं तो संसारको भूल जाते हैं और प्रातः जागते हैं तो संसार पुनः याद आ जाता है ऐसे ही ब्रह्माजीके रातमें सम्पूर्ण सृष्टि लीन हो जाती है और दिनमें पुनः उत्पन्न हो जाती है। यह रात और दिनकी आखिरी हद है। ब्रह्माजीके दिन और रात सूर्यसे नहीं होते, प्रत्युत प्रकृतिसे होते हैं।
भूतग्रामः स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते।
रात्र्यागमेऽवशः पार्थ प्रभवत्यहरागमे ॥ ११ ॥
| पार्थ | = हे पार्थ ! | अवशः | = प्रकृतिके परवश | ( और ) |
|---|---|---|---|---|
| सः, एव | = वही | हुआ | रात्र्यागमे = ब्रह्माकी रात्रिके | |
| अयम् | = यह | अहरागमे = ब्रह्माके दिनेके | समय | |
| भूतग्रामः | = प्राणिसमुदाय | समय | प्रलीयते = लीन | |
| भूत्वा, भूत्वा | = उत्पन्न हो-होकर | प्रभवति = उत्पन्न होता है | होता है। |
व्याख्या —‘भूतग्रामः स एवायम्’—अनादिकालसे जन्म-मरणके चक्करमें पड़ा हुआ यह प्राणिसमुदाय वही है, जो कि साक्षात् मेरा अंश, मेरा स्वरूप है। मेरा सनातन अंश होनेसे यह नित्य है। सर्ग और प्रलय तथा महासर्ग और महाप्रलयमें भी यही था और आगे भी यही रहेगा। इसका न कभी अभाव हुआ है और न आगे कभी इसका अभाव होगा। तात्पर्य है कि यह अविनाशी है, इसका कभी विनाश नहीं होता। परन्तु भूलसे यह प्रकृतिके साथ अपना सम्बन्ध मान लेता है। प्राकृत पदार्थ (शरीर आदि) तो बदलते रहते हैं, उत्पन्न और नष्ट होते रहते हैं, पर यह उनके सम्बन्धको पकड़ रहा है। यह कितने आश्चर्यकी बात है कि सम्बन्धी (सांसारिक पदार्थ) तो नहीं रहते, पर उनका सम्बन्ध रहता है; क्योंकि उस सम्बन्धको स्वयंने पकड़ा है। अतः यह स्वयं जबतक उस सम्बन्धको नहीं
पैदा होती है और ब्रह्माजीके सोनेपर उनके सूक्ष्मशरीरमें ही लीन हो जाती है। तात्पर्य यह हुआ कि ब्रह्माजीके जगनेपर तो ‘सर्ग’ होता है और ब्रह्माजीके सोनेपर ‘प्रलय’ होता है। जब ब्रह्माजीकी सौ वर्षकी आयु बीत जाती है, तब ‘महाप्रलय’ होता है, जिसमें ब्रह्माजी भी भगवान्में लीन हो जाते हैं। ब्रह्माजीकी जितनी आयु होती है, उतना ही महाप्रलयका समय रहता है। महाप्रलयका समय बीतनेपर ब्रह्माजी भगवान्से प्रकट होते हैं तो ‘महासर्ग’का आरम्भ होता है (गीता—नवें अध्यायका सातवाँ-आठवाँ श्लोक)।
छोड़ता, तबतक उसको दूसरा कोई छुड़ा नहीं सकता। उस सम्बन्धको छोड़नेमें यह स्वतन्त्र है, सबल है। वास्तवमें यह उस सम्बन्धको रखनेमें सदा परतन्त्र है; क्योंकि वे पदार्थ तो हरदम बदलते रहते हैं, पर यह नया-नया सम्बन्ध पकड़ता रहता है। जैसे, बालकपनको इसने नहीं छोड़ा और न छोड़ना चाहा, पर वह छूट गया। ऐसे ही जवानीको इसने नहीं छोड़ा, पर वह छूट गयी। और तो क्या, यह शरीरको भी छोड़ना नहीं चाहता, पर वह भी छूट जाता है। तात्पर्य यह हुआ कि प्राकृत पदार्थ तो छूटते ही रहते हैं, पर यह जीव उन पदार्थोंके साथ अपने सम्बन्धको बनाये रखता है, जिससे इसको बार-बार शरीर धारण करने पड़ते हैं, बार-बार जन्मना-मरना पड़ता है। जबतक यह उस माने हुए सम्बन्धको नहीं छोड़ेगा, तबतक यह जन्म-मरणकी परम्परा चलती ही रहेगी, कभी मिटेगी नहीं।
६०८
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
भगवान्के द्वारा अकेले खेल नहीं हुआ (‘एकाकी न रमते’) तो खेल खेलनेके लिये अर्थात् प्रेमका आदान-प्रदान करनेके लिये भगवान्ने इस प्राणिसमुदायको शरीर-रूप खिलौनेके सहित प्रकट किया। खेलका यह नियम होता है कि खेलके पदार्थ केवल खेलनेके लिये ही होते हैं, किसीके व्यक्तिगत नहीं होते। परन्तु यह प्राणिसमुदाय खेल खेलना तो भूल गया और खेलके पदार्थोंको अर्थात् शरीरोंको व्यक्तिगत मानने लग गया। इसीसे यह उनमें फँस गया और भगवान्से सर्वथा विमुख हो गया।
‘भूत्वा भूत्वा प्रलीयते’—ये पद शरीरोंके लिये कहे गये हैं, जो कि उत्पन्न और नष्ट होते रहते हैं अर्थात् जिनमें प्रतिक्षण ही परिवर्तन होता रहता है। परन्तु जीव उन शरीरोंके परिवर्तनको अपना परिवर्तन और उनके जन्मने-मरनेको अपना जन्म-मरण मानता रहता है। इसी मान्यताके कारण उसका जन्म-मरण कहा जाता है।
यह स्वयं सत्स्वरूप है—‘भूतग्रामः स एवायम्’ और शरीर उत्पत्ति-विनाशशील हैं—‘भूत्वा भूत्वा प्रलीयते’, इसलिये शरीरोंको धारण करना अर्थात् जन्म-मरणका होना परधर्म है और मुक्त होना स्वधर्म है।
‘रात्र्यागमेऽवशः पार्थ प्रभवत्यहगामे’—यहाँ ‘अवशः’ कहनेका तात्पर्य है कि अगर यह जीव प्रकृतिकी वस्तुओंमेंसे किसी भी वस्तुको अपनी मानता रहेगा तो उसको वहम तो यह होगा कि ‘मैं इस वस्तुका मालिक हूँ’, पर हो जायगा उस वस्तुके परवश, पराधीन। प्राकृत पदार्थोंको यह जितना ही अधिक ग्रहण करेगा, उतना ही यह महान् परतन्त्र बनता चला जायगा। फिर इसकी परतन्त्रता कभी छूटेगी ही नहीं। ब्रह्माजीके जगने और सोनेपर अर्थात् सर्ग और प्रलयके होनेपर (आठवें
परिशिष्ट भाव—एक विभाग बदलनेवाले संसारका है और एक विभाग न बदलनेवाली चिन्मय सत्ताका है। जो अनादिकालसे जन्म-मरणके प्रवाहमें पड़ा हुआ है, वही यह जीव-समुदाय बार-बार उत्पन्न और लीन होता है। ब्रह्माके दिन और रातके बीचमें भी जीव निरन्तर जन्म लेता और मरता रहता है। तात्पर्य है कि जो बार-बार उत्पन्न और लीन होता है, वह संसार है और जो वही रहता है (जो पहले सर्गावस्थामें था), वह जीवका असली स्वरूप अर्थात् चिन्मय सत्ता है, जो परमात्माका साक्षात् अंश है। ब्रह्माजीके कितने ही रात-दिन बीत जायें, पर जीव स्वयं वही-का-वही रहता है।
चिन्मय सत्ता (चितिशक्ति) अर्थात् स्वयंमें स्वीकार अथवा अस्वीकार करनेकी सामर्थ्य है। इस सामर्थ्यका दुरुपयोग करनेसे अर्थात् जड़ताको स्वीकार करनेसे ही वह जन्मता-मरता है—‘कारणं गुणसंगोऽस्य सदसद्योजिजन्मसु’ (गीता १३।२१)। यदि वह इस सामर्थ्यका दुरुपयोग न करे तो उसका जन्म-मरण हो ही नहीं सकता। अतः जीवका खास पुरुषार्थ है—जड़ताको स्वीकार न करना अर्थात् अपने स्वरूपमें स्थित होना अथवा अपने अंशों भगवान्के शरण होना। जड़तामें अर्थात् देश, काल, वस्तु, व्यक्ति, क्रिया, अवस्था, परिस्थितियोंमें परिवर्तन होता है, अपनेमें (अपने होनेपनमें) कभी परिवर्तन नहीं होता—यह मनुष्यमात्रका अनुभव है। परन्तु ऐसा अनुभव होते हुए भी मनुष्य सुखासक्तिके कारण जड़तासे बँधा रहता है, जिससे
अध्यायका अठारहवाँ श्लोक), ब्रह्माजीके प्रकट और लीन होनेपर अर्थात् महासर्ग और महाप्रलयके होनेपर (नवें अध्यायका सातवाँ-आठवाँ श्लोक) तथा वर्तमानमें प्रकृतिके परवश होकर कर्म करते रहनेपर (तीसरे अध्यायका पाँचवाँ श्लोक) भी यह जीव ‘जन्मना और मरना तथा कर्म करना और उसका फल भोगना’—इस आफतसे कभी छूटेगा ही नहीं। इससे सिद्ध हुआ कि जबतक परमात्माकी प्राप्ति नहीं होती, बोध नहीं होता और यह प्रकृतिके सम्बन्धको नहीं छोड़ता, तबतक परतन्त्र होनेके कारण यह दुःखरूप जन्म-मरणके चक्करसे छूट नहीं सकता। परन्तु जब इसकी प्रकृति और प्रकृतिजन्म पदार्थोंकी परवशता मिट जाती है अर्थात् इसको प्रकृतिके सम्बन्धसे सर्वथा रहित अपने शुद्ध स्वरूपका बोध हो जाता है, तो फिर यह महासर्गमें भी उत्पन्न नहीं होता और महाप्रलयमें भी व्यथित नहीं होता—‘सर्गोऽपि नोपजायन्ते प्रलये न व्यथन्ति च’ (गीता १४।२)।
मूलमें परवशता प्रकृतिजन्म पदार्थोंको महत्त्व देने, उनको स्वीकार करनेमें ही है। इस परवशताको ही कहीं कालकी, कहीं स्वभावकी, कहीं कर्मकी और कहीं गुणोंकी परवशताके नामसे कहा गया है।
इस प्राणिसमुदायकी यह परवशता तभीतक रहती है, जबतक यह प्राकृत पदार्थोंके संयोगसे सुख लेना चाहता है। इस संयोगजन्म सुखकी इच्छासे ही यह पराधीनता भोगता रहता है और ऐसा मानता रहता है कि यह पराधीनता छूटती नहीं, इसको छोड़ना बड़ा कठिन है। परन्तु यह परवशता इसकी ही बनायी हुई है, स्वतः नहीं है। अतः इसको छोड़नेको जिम्मेवारी इसीपर है। इसको यह जब चाहे, तभी छोड़ सकता है।
श्लोक २०]
- साधक-संजीवनी *
६०९
उसको अपने सहज स्वरूपका अनुभव नहीं होता, प्रत्युत वह पशु-पक्षी आदिकी तरह अपने स्वरूपको भूला रहता है।
‘अवशः’ अपरा प्रकृतिके साथ सम्बन्ध जोड़नेसे जीव परवश, पराधीन हो जाता है—‘भूतग्राममिमं कृतन्मवशं प्रकृतेर्वशात् ’ (गीता ९।८)*। अतः प्रकृतिके साथ माना हुआ सम्बन्ध छूटनेपर यह स्वाधीन अर्थात् मुक्त हो जाता है।
हमारी सत्ता अपरा प्रकृतिके अर्थात् वस्तु, व्यक्ति और क्रियाके अधीन नहीं है। प्रत्येक वस्तुकी उत्पत्ति और विनाश होता है, प्रत्येक व्यक्तिका जन्म (संयोग) और मरण (वियोग) होता है तथा प्रत्येक क्रियाका आरम्भ और अन्त होता है। परन्तु इन तीनों-(वस्तु, व्यक्ति और क्रिया-) को जाननेवाली हमारी चिन्मय सत्ता-(होनेपन-) का कभी उत्पत्ति-विनाश, जन्म-मरण (संयोग-वियोग) और आरम्भ-अन्त नहीं होता। यह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६१०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
व्याख्या—‘परस्तस्मात्तु भावोऽन्योऽव्यक्तोऽव्यक्तात्-सनातनः’ —सोलहवेंसे उन्नीसवें श्लोकतक ब्रह्मलोक तथा उससे नीचेके लोकोंको पुनरावर्ती कहा गया है। परन्तु परमात्मतत्त्व उनसे अत्यन्त विलक्षण है—यह बतानेके लिये यहाँ ‘तु’ पद दिया गया है।
यहाँ ‘अव्यक्तात्’ पद ब्रह्माजीके सूक्ष्मशरीरका ही वाचक है। कारण कि इससे पहले अठारहवें-उन्नीसवें श्लोकोंमें सर्गके आदिमें ब्रह्माजीके सूक्ष्मशरीरसे प्राणियोंके पैदा होनेकी और प्रलयमें ब्रह्माजीके सूक्ष्मशरीरमें प्राणियोंके लीन होनेकी बात कही गयी है। इस श्लोकमें आया ‘तस्मात्’ पद भी ब्रह्माजीके उस सूक्ष्मशरीरका द्योतन करता है। ऐसा होनेपर भी यहाँ ब्रह्माजीके सूक्ष्मशरीर- (समष्टि मन,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक २२]
- साधक-संजीवनी *
६११
| तम् | = उसीको | परमा् | = परम | न, निवर्तन्ते | = फिर लौटकर |
|---|---|---|---|---|---|
| अव्यक्तः | = अव्यक्त (और) | गतिम् | = गति | (संसारमें) नहीं आते, | |
| अक्षरः | = अक्षर— | आहुः | = कहा गया है (और) | तत् | = वह |
| इति | = ऐसा | यम् | = जिसको | मम | = मेरा |
| उक्तः | = कहा गया है (तथा | ||||
| उसीको) | प्राप्य | = प्राप्त होनेपर | |||
| (जीव) | परमम् | = परम | |||
| धाम | = धाम है। |
व्याख्या
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६१२
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
व्याख्या —‘यस्यान्तःस्थानि भूतानि येन सर्वमिदं तत्तम्’—सातवें अध्यायके बारहवें श्लोकमें भगवान्ने निषेधरूपसे कहा कि सात्त्विक, राजस और तामस भाव मेरेसे ही होते हैं, पर मैं उनमें और वे मेरेमें नहीं हैं। यहाँ भगवान् विधिरूपसे कहते हैं कि परमात्माके अन्तर्गत सम्पूर्ण प्राणी हैं और परमात्मा सम्पूर्ण संसारमें परिपूर्ण हैं। इसीको भगवान्ने नवें अध्यायके चौथे, पाँचवें और छठे श्लोकमें विधि और निषेध—दोनों रूपोंसे कहा है। तात्पर्य यह हुआ कि मेरे सिवाय किसीकी भी स्वतन्त्र सत्ता नहीं है। सब मेरेसे ही उत्पन्न होते हैं; मेरेमें ही स्थित रहते हैं और मेरेमें ही लीन होते हैं, अतः सब कुछ मैं ही हुआ।
वे परमात्मा सर्वोपरि होनेपर भी सबमें व्याप्त हैं अर्थात् वे परमात्मा सब जगह हैं; सब समयमें हैं; सम्पूर्ण वस्तुओंमें हैं,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक २३ ]
- साधक-संजीवनी *
६१३
फिर साधककी न तो अन्य स्वरूपोंकी तरफ वृत्ति जाती है और न उनकी आवश्यकता ही रहती है। उसकी वृत्ति केवल मेरे स्वरूपकी तरफ ही रहती है।
इस प्रकार ब्रह्माजीके लोकसे मेरा लोक विलक्षण है,
ब्रह्माजीके स्वरूपसे मेरा स्वरूप विलक्षण है और ब्रह्मलोककी गतिसे मेरे लोक-(धाम-) की गति विलक्षण है। तात्पर्य है कि सब प्राणियोंका अन्तिम ध्येय मैं ही हूँ और सब मेरे ही अन्तर्गत हैं।
परिशिष्ट भाव —भक्तिको ‘अनन्य’ कहनेका तात्पर्य है कि भक्तिके साथ थोड़ा भी जड़ताका अंश, अहम्का संस्कार, अपने मतका संस्कार न रहे अर्थात् किसी भी तरफ किंचिन्मात्र भी खिंचाव न रहे। सब कुछ भगवान् ही हैं—ऐसा अनुभव करना अनन्यभक्ति है।
सुखकी वासना तो एक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६१४
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
अनावृत ज्ञानवाले हैं अर्थात् उनका ज्ञान (विवेक) ढका हुआ नहीं है, प्रत्युत जाग्रत् है। इसलिये वे अनावृतिके मार्गमें जाते हैं, जहाँसे फिर लौटना नहीं पड़ता। निष्कामभाव होनेसे उनके मार्गमें प्रकाश अर्थात् विवेककी मुख्यता रहती है।
सांसारिक पदार्थों और भोगोंमें आसक्ति, कामना और ममता रखनेवाले जो पुरुष अपने स्वरूपसे तथा परमात्मासे विमुख हो गये हैं, वे आवृत ज्ञानवाले हैं अर्थात् उनका ज्ञान (विवेक) ढका हुआ है। इसलिये वे आवृतिके मार्गमें जाते हैं, जहाँसे फिर लौटकर जन्म-मरणके चक्रमें आना पड़ता।
**परिशिष्ट
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक २५ ]
- साधक-संजीवनी *
६१५
है—सच्चिदानन्दधन परमात्माको प्राप्त हो जाते हैं। यहाँ ‘ब्रह्मविदः’ पद परमात्माको परोक्षरूपसे जाननेवाले मनुष्योंका वाचक है, अपरोक्षरूपसे अनुभव करनेवाले
ब्रह्मज्ञानियोंका नहीं। कारण कि अगर वे अपरोक्ष ब्रह्मज्ञानी होते, तो यहाँ ही मुक्त (सद्योमुक्त या जीवन्मुक्त) हो जाते और उनको ब्रह्मलोकमें जाना नहीं पड़ता।
परिशिष्ट भाव— पहले साधनावस्थामें जिनके भीतर ब्रह्मलोककी वासना अथवा अपने मतका आग्रह रहा है, वे क्रममुक्तिसे पहले ब्रह्मलोकमें जाते हैं और फिर महाप्रलय आनेपर ब्रह्माजीके साथ मुक्त हो जाते हैं—
**ब्रह्मणा सह ते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६१६
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
अधिपति देवता उस जीवको अपनी सीमासे पार करारकर देश-कालको लेकर बहुत दूरतक अधिकार रखनेवाले कृष्णपक्षके अधिपति देवताके अधीन कर देता है। वह देवता उस जीवको अपनी सीमासे पार करारकर देश और कालकी दृष्टिसे बहुत दूरतक अधिकार रखनेवाले दक्षिणायनके अधिपति देवताके समर्पित कर देता है। वह देवता उस जीवको चन्द्रलोकके अधिपति देवताको सौंप देता है। इस प्रकार कृष्णमार्गसे जानेवाला वह जीव धूम्र, रात्रि, कृष्णपक्ष और दक्षिणायनके देशको पार करता हुआ चन्द्रमाकी ज्योतिको अर्थात् जहाँ अमृतका पान होता है, ऐसे स्वर्गादि दिव्य लोकोंको प्राप्त हो जाता है। फिर अपने पुण्योंके अनुसार न्यूनाधिक समयतक वहाँ रहकर अर्थात् भोग भोगकर पीछे लौट आता है।
यहाँ एक ध्यान देनेकी बात है कि यह जो चन्द्रमण्डल दीखता है, यह चन्द्रलोक नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक २५ ]
- साधक-संजीवनी *
६१७
वासना मिट जाती है तो वे मुक्त हो जाते हैं। इनका वर्णन यहाँ चौबीसवें श्लोकमें हुआ है।
जिनका उद्देश्य परमात्मप्राप्तिका ही है और जिनमें न यहाँके भोगोंकी वासना है तथा न ब्रह्मलोकके भोगोंकी; परन्तु जो अन्तकालमें निर्गुणके ध्यानसे विचलित हो गये हैं, वे ब्रह्मलोक आदि लोकोंमें नहीं जाते। वे तो सीधे ही योगियोंके कुलमें जन्म लेते हैं अर्थात् जहाँ पूर्वजन्मकृत ध्यानरूप साधन ठीक तरहसे हो सके, ऐसे योगियोंके कुलमें उनका जन्म होता है। वहाँ वे साधन करके मुक्त हो जाते हैं (गीता—छठे अध्यायका बयालीसवाँ-तैत्तालीसवाँ श्लोक)।
—उपर्युक्त दोनों साधकोंका उद्देश्य तो एक ही रहा है, पर वासनामें अन्तर रहनेसे एक तो ब्रह्मलोकमें जाकर मुक्त होते हैं और एक सीधे ही योगियोंके कुलमें उत्पन्न होकर साधन करके मुक्त होते हैं।
जिनका उद्देश्य ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६१८ * श्रीमद्भगवद्गीता * [ अध्याय ८
परिशिष्ट भाव—निष्कामभाव प्रकाश है और सकामभाव अँधेरा है।
उपनिषदोंमें कृष्णमार्गके क्रमका अलग-अलग प्रकारसे वर्णन आता है; जैसे—
छान्दोग्योपनिषदके अनुसार—धूमका देवता, रात्रिका देवता, कृष्णपक्षका देवता, दक्षिणायनका देवता, पितृलोक,
आकाश, चन्द्रमा (सोम) और फिर पुनरागमनको प्राप्त होना (५।१०।३-४)।
बृहदारण्यकोपनिषदके अनुसार—धूमका देवता, रात्रिका देवता, कृष्णपक्षका देवता, दक्षिणायनका देवता, पितृलोक,
चन्द्रमा और फिर पुनरागमनकी प्राप्ति (६।२।१६)।
कृष्णमार्गको उपनिषदोंमें पितृयान, धूममार्ग और दक्षिणमार्ग नामसे भी कहा गया है।
सम्बन्ध—तेईसवें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक २७-२८ ]
- साधक-संजीवनी *
६१९
नैते सूती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन।
तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ॥ २७ ॥
| पार्थ | = हे पृथानन्दन ! | योगी | = योगी | सर्वेषु | = सब |
|---|---|---|---|---|---|
| एते | = इन दोनों | न, मुह्यति | = मोहित नहीं होता। | कालेषु | = समयमें |
| सूती | = मार्गीको | तस्मात् | = अतः | योगयुक्तः | = योगयुक्त (समतामें स्थित) |
| जानन् | = जाननेवाला | अर्जुन | = हे अर्जुन ! (तू) | भव | = हो जा। |
| कश्चन | = कोई भी |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६२०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
| योगी | = योगी ( भक्त ) | तपःसु | = तपोमें | सर्वम् | = सभी पुण्यफलोंका |
|---|---|---|---|---|---|
| इदम् | = इसको ( इस | ||||
| अध्यायमें वर्णित | |||||
| विषयको ) | च, एव | = तथा | अत्येति | = अतिक्रमण कर | |
| जाता है | |||||
| विदित्वा | = जानकर | दानेषु | = दानमें | च | = और |
| वेदेषु | = वेदोंमें, | यत् | = जो-जो | आद्यम् स्थानम् | = आदिस्थान |
| यज्ञेषु | = यज्ञोंमें, | पुण्यफलम् | = पुण्यफल | परम् | = परमात्माको |
| प्रदिष्टम् | = कहे गये हैं, | उपैति | = प्राप्त हो जाता है । | ||
| तत् | = उन |
व्याख्या —‘वेदेषु यज्ञेषु तपःसु ..... स्थानमुपैति चाद्यम्’—यज्ञ, दान, तप, तीर्थ, व्रत आदि जितने भी शास्त्रीय उत्तम-से-उत्तम कार्य हैं और उनका जो फल है, वह विनाशी ही होता है। कारण कि जब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक २८ ]
- साधक-संजीवनी *
६२१
इस प्रकार ॐ, तत्, सत्—इन भगवन्नामोंके उच्चारणपूर्वक ब्रह्मविद्या और योगशास्त्रमय श्रीमद्भगवद्गीतोपनिषदरूप श्रीकृष्णार्जुनसंवादमें 'अक्षरब्रह्मयोग' नामक आठवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥८॥
'अक्षर' और 'ब्रह्म' शब्द परमात्माके निर्गुण-निराकार, सगुण-निराकार और सगुण-साकार—इन तीनों स्वरूपोंके वाचक हैं। इन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीता
गीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीतागीता

खाता बनाएँ या साइन इन करें