श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 626 of 1299
Read in contextश्लोक २ ]
- साधक-संजीवनी *
६२५
परिशिष्ट भाव-संसार 'प्रकट' है। कर्मयोग (निष्कामभाव) प्रकट न होनेसे 'गुह्य' है। उससे भी गुप्त होनेसे
ज्ञानयोग (आत्मज्ञान) 'गुह्यतर' है। ज्ञानयोगसे भी गुप्त होनेसे भक्तियोग (परमात्मज्ञान) 'गुह्यतम' है। गुह्य और गुह्यतर
तो लौकिक हैं, पर गुह्यतम अलौकिक है।
ब्रह्मलोकतकके सभी लोक पुनरावर्ती होनेसे 'अशुभ' हैं (गीता-आठवें अध्यायका सोलहवाँ श्लोक)। गुह्यतम
विषयको जान लेनेसे मनुष्य अशुभसे सर्वथा मुक्त हो जाता है। अशुभसे मुक्ति तो कर्मयोग और ज्ञानयोगसे भी हो
जाती है, पर यहाँ अशुभसे मुक्ति होनेका तात्पर्य है-एक परमात्माके सिवाय अन्यकी किंचिन्मात्र भी सत्ता न रहे,
अहम्की वह सूक्ष्म गन्ध भी न रहे, जिससे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in