Skip to content
SarvaKosh
श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

Page 625 of 1299

Read in context
Page 625
Page 625 scan

६२४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ९ ]

वेशका, कोई भी क्यों न हो, वह भी मेरे शरण होकर मेरी प्राप्ति कर लेता है—यह बात मैं विशेषतासे कहूँगा।

सातवें अध्यायमें भगवान्के मनमें जितनी बातें कहनेकी आ रही थीं, उतनी बातें वे नहीं कह सके। इसलिये भगवान् यहाँ ‘तु’ पद देते हैं कि उसी विषयको मैं फिर कहूँगा।

‘ज्ञानं विज्ञानसहितम्’—भगवान् इस सम्पूर्ण जगत्के महाकारण हैं—ऐसा दृढ़तासे मानना ‘ज्ञान’ है और भगवान्के सिवाय दूसरा कोई (कार्य-कारण) तत्त्व नहीं है—ऐसा अनुभव होना ‘विज्ञान’ है। इस विज्ञानसहित ज्ञानके लिये ही इस श्लोकके पूर्वार्धमें ‘इदम्’ और ‘गृह्यतम्’—ये दो विशेषण आये हैं।

ज्ञान और विज्ञान-सम्बन्धी विशेष बात

इस ज्ञान-विज्ञानको जानकर तू अशुभ संसारसे मुक्त हो जायगा। यह ज्ञान-विज्ञान ही राजविद्या, राजगुह्य आदि है। इस धर्मपर जो श्रद्धा नहीं करते, इसपर विश्वास नहीं करते,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in