सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary

सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished799 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

रसतरङ्गिणी बीसवीं शताब्दी के रसवैद्य प्राणाचार्य सदानन्द शर्मा का रसशास्त्र पर संस्कृत ग्रन्थ है। मुखपृष्ठ के अनुसार वे कविराज नरेन्द्रनाथ मित्र के शिष्य थे। पुराने रसग्रन्थों की बिखरी हुई विधियों को व्यवस्थित, स्पष्ट और प्रयोग-योग्य रूप में रखने के कारण यह ग्रन्थ आयुर्वेद महाविद्यालयों में रसशास्त्र और भैषज्य-कल्पना की पढ़ाई का मानक ग्रन्थ बन गया।

ग्रन्थ चौबीस तरङ्गों में है, जिनके विषय मोटे तौर पर ये हैं:

  • पारद का माहात्म्य, शोधन, अष्टसंस्कार, मूर्च्छना और बन्ध
  • महारस, उपरस और साधारण रस, जैसे अभ्रक, माक्षिक और गन्धक
  • स्वर्ण, रजत, ताम्र, वंग, नाग, यशद और लौह की भस्में
  • रत्न, उपरत्न, क्षार और द्रावक
  • कूपीपक्व रस, रससिन्दूर और रसकर्पूर

इस संस्करण में मूल के साथ आयुर्वेदाचार्य हरिदत्त शास्त्री की 'प्रसादनी' संस्कृत व्याख्या और आयुर्वेदाचार्य धर्मानन्द शास्त्री का 'रसविज्ञान' नामक हिन्दी वक्तव्य है। इसका सम्पादन पण्डित काशीनाथ शास्त्री ने किया और इसे मोतीलाल बनारसीदास ने प्रकाशित किया। ७९९ पृष्ठों का यह संस्करण रसशास्त्र के विद्यार्थियों और वैद्यों के लिए एक विस्तृत सन्दर्भ-ग्रन्थ है।

पृष्ठ 206
स्थायी लिंक
पृष्ठ 206 स्कैन

१६६ रसतरङ्गिणी
मूर्वास्वरस में पारदभस्म मिलाकर खिलाने और शरीर में लेप करने से मसूरिका
रोग शान्त हो जाता है। स्थावर तथा जंगम विषों के प्रभाव को शरीर से दूर
करने के लिये पारदभस्म को कुमारीमूलस्वरस अथवा चौलाईस्वरस के साथ
सेवन कराना चाहिये। विषपीड़ित मनुष्य को विष से मुक्त करने के लिए पारद
भस्म को चौलाई के स्वरस में मिलाकर नस्य देना या पिलाना चाहिये। कर्पूर
को गोबर के रस से सात भावना देकर इसमें पारदभस्म मिला लें, इसका
शरीर में लेप करने से अनेक प्रकार के स्थावर विषों का प्रभाव नष्ट हो जाता
है। पुनर्नवामूल और बीजों को मनुष्य के मूत्र में पीसकर उसमें पारदभस्म
मिलाकर बिच्छू के दंश पर लेप करने से विष शीघ्र उतर जाता है। बाँझक-
कोड़े की मूल और फल के साथ पारदभस्म पीसकर प्रयोग करने से स्थावर
तथा जंगम दोनों प्रकार के विष उतर जाते हैं। विषैले चूहों के विष को नष्ट
करने के लिए पारदभस्म को कैंथ का गूदा और देवदाली के फल के साथ
पीसकर लेपादि करने अथवा घर का धुँआ और मैनफलचूर्ण के साथ अथवा
शरपोंखाबीज चूर्ण के साथ पारदभस्म मिलाकर निरन्तर कुछ काल तक लेप
आदि करना चाहिये। काँसे के पात्र में पारदभस्म को सोंठचूर्ण मिलाकर
पान के रस से पीसकर लेप करने से बिच्छू काटने की भयंकर पीड़ा नष्ट हो
जाती है ॥ ४१-७४ ॥
अथ रसायनादौ पारदसेवन विधिः
यद्याधिव्याधिविध्वंसि वयसः स्थापकन्तथा ।
मेध्यं वृष्यं तथा नेत्र्यं भेषज्यं तद्रसायनम् ॥७५॥
क्षेत्रीकृत्य निजं देहं सेवेतेह रसायनम् ।
विधिना मितपथ्याशी देहसिद्धिं हि बिन्दति ॥७६॥
रसायनं यः कुरुते क्षेत्रीकरणमन्तरा ।
देहसिद्धिर्न तस्य स्यात् प्रत्युत क्लेशकृद्भवेत् ॥७७॥
सुबीजमपि संस्कृतं कृषिविधानदत्तैरिह
प्ररोहति न कर्हिचित् सुविततोषरोप्तं यथा ।
तथैव सुभिषग्वरैरकृतपञ्चकर्मक्रमे
नरे हि न रसायनं फलति जातु संयोजितम् ॥७८॥
रसायनलक्षणं यदिति—प्रायो रसायनं मेधां बलं नेत्रशक्तिं चापि वर्धयति,
यथा त्रिफला क्षेत्रीकृतेति—यथा बीजावापयोग्यं विधाय क्षेत्रं पश्चादुप्तं बीजं
साधु फलतीति तथा शरीरमपि रसायनोपयोगि भवति विरेकादिशुद्धमिति दर्श-

पृष्ठ 207
स्थायी लिंक
पृष्ठ 207 स्कैन

सप्तमस्तरङ्गः १६७
यति अन्यथा तु हानिर्वर्ण्यते देहसिद्धिर्न तस्य स्यात् इति । तदेतदुक्तं सुबीजम-
पीति ॥ ७५-७८ ॥
भा.टी.—जो औषधि प्रयोग करने पर शारीरिक तथा मानसिक रोगों को
नष्ट करे, जिससे शीघ्र आनेवाला बुढ़ापा रुक जाय, जिससे मेधा (बुद्धि) वृद्धि,
शारीरिक धातुओं की पुष्टि और नेत्रों की ज्योति बढ़ती हो उसे रसायन औषधि
कहते हैं । रसायन सेवन करने के पूर्व शरीर को उपयुक्त क्षेत्र (जैसे बीज बोने
के पूर्व जमीन को तैयार किया जाता है) बनाकर रसायन का विधिपूर्वक सेवन
करने से और सेवनकाल में लघु अल्प पथ्याहार करने से अवश्य रसायन का
फल (रोगनाश) मिलता है । जो मनुष्य अपने शरीर को रसायन सेवनोपयोगी
क्षेत्र किये बिना ही रसायन सेवन करने लगता है उसे रसायन का कोई फल
नहीं मिलता, किंतु इससे उसे और कष्ट हो जाता है । कृषि-विद्या के द्वारा
परीक्षित और संस्कृत तथा सुन्दर नवीन बीज को यदि ऊसर जमीन में बो
दिया ( उगाया ) जाय तो उसमें से किसी तरह अंकुर नहीं निकल सकता है
इसी तरह यदि वैद्य बिना पञ्चकर्म ( वमन, विरेचन, निरूहण, अनुवासन,
नस्य ) किये हुए मनुष्य को रसायन सेवन कराये तो उसका कोई फल नही
होगा ॥ ७५-७८ ॥
क्षेत्रीकरणस्य स्वरूपम्
सञ्जातपञ्चकृत्यस्य जैत्रैर्यद् गदनाशनम् ।
रसायनादौ तत्प्राज्ञैः क्षेत्रीकरणमुच्यते ॥ ७९ ॥
क्षेत्रीकरणलक्षणम्—जैत्रैर्भेषजैः ॥ ७९ ॥
भा.टी.-रसायन औषधि सेवन कराने से पूर्व मनुष्य को पञ्चकर्म कराकर
तत्तद्रोगनाशक औषधि सेवन करने से रोग की शान्ति कर लेना क्षेत्री-करण
कहा जाता है ॥ ७९ ॥
क्षेत्रीकरणप्रक्रिया
आदौ तु पञ्चकर्माणि कारयित्वा भिषग्वरः ।
पश्चात्सिद्धौषधैर्यत्नाद्रोगशान्तिं प्रकल्पयेत् ॥ ८० ॥
यदि बालः कृशः क्षीणः स्याद्रसायनसेवकः ।
तदा तु पञ्चकर्माणि कारयेन्न भिषग्वरः ॥ ८१ ॥
समयज्ञस्तदा युक्त्या रेचनं कारयेन्न वा ।
ततस्तु सिद्धभैषज्यैर्नौरुजञ्चापि कारयेत् ॥ ८२ ॥

पृष्ठ 208
स्थायी लिंक
पृष्ठ 208 स्कैन

[ १५ ] रसतरङ्गिणी
सिद्धौषधप्रयोगाच्च रोगशान्तिर्यदा भवेत् ।
मृताभ्रमुख्ययोगांश्च तदा संयोजयेद्भिषक् ॥ ८३ ॥
क्षत्रीकृतनिजकायः कामं शाल्योदनादिपथ्याशी ।
लब्धबलो रसभोक्ता विदधीत रसायनं प्राज्ञः ॥ ८४ ॥
तदेतदाह-पश्चात् सिद्धौषधैर्यत्नाद्रोगशान्तिं प्रकल्पयेत्, यदाहुः-“स्निग्ध-
स्विन्नविरिक्तं यन्नीरुजं सिद्धभेषजैः । एतत्क्षेत्रं समासेन रसबीजवपनक्षमम्” इति ।
अथ पञ्चकर्मापवादो देशकालादियोग्यतावशात् यदीति-“पञ्चकर्मभयत्रस्तैः
सुकुमारैर्नरैरिह । रेचनान्ते इदं सेव्यं सर्वदोषापनुत्तये ॥” इत्यपि केचिदाहुः ।
समयज्ञः कालविशेषयोग्यताज्ञाता सिद्धान्तज्ञाता वा । तथा चाहुः-“मृताभ्रं
भक्षयेन्मासमेनमादौ विचक्षणः । पश्चात्संयोजयेद्देहे क्षेत्रीकरणमिच्छतः ॥” इति
तदेतदाह मृताभ्रमुख्ययोगांश्चेत्यादि ॥ ८०-८४ ॥
भा.टी.-रसायन सेवन कराने के लिए पहिले मनुष्य को पञ्चकर्म द्वारा
शुद्ध कर लें । पञ्चकर्म के पश्चात् उचित समय तक पथ्य सेवन करायें और फिर
पूर्ण सोच-विचार के साथ सिद्ध औषधियों से वर्तमान रोग को दूर करें । यदि
रसायन सेवन करनेवाला मनुष्य बालक हो अथवा कृश या क्षीण हो उसे
पञ्चकर्म (सम्पूर्ण) न करावें, किन्तु उसे समय के अनुसार युक्तिपूर्वक रेचन
ही करायें अथवा रेचन कराना भी उचित न हो तो इसे भी न करायें । क्योंकि
इससे और भी दुर्बलता बढ़ने का डर रहता है । विरेचन अथवा पंचकर्म के
अनन्तर सिद्ध औषधियों के प्रयोग से उसके वर्तमान कष्ट को शान्त करें ।
सिद्धप्रयोग से रोगशान्ति होने के बाद उसे अभ्रकभस्म आदि के मुख्य-मुख्य
योगों का सेवन करायें । उक्त क्रम से शरीर को रसायनेोपयोगी उत्तम क्षेत्र
बनाते हुए शालि चावल आदि पथ्य भोजन कराने चाहिये । जब शरीर में
बल आ जाय तब उसे रसायन का सेवन आरम्भ करायें ॥ ८०-८४ ॥
रसायनेोचितो रसः
हिरण्यजीर्णो घनसव्वजीर्णो वज्रादिजीर्णोऽप्यथवा मृतश्च ।
रसायनार्थं हि रसो नितान्तं प्रशस्यते ह्यत्र रसागमज्ञैः ॥ ८५ ॥
भा.टी.-रसायनप्रयोग के लिये रसशास्त्रज्ञ लोग स्वर्णजारित या अभ्रक
सत्वजारित अथवा वज्र आदि जारित पारद का अथवा केवल विशुद्ध मृत
पारद का प्रयोग उत्तम मानते हैं ॥ ८५ ॥

पृष्ठ 209
स्थायी लिंक
पृष्ठ 209 स्कैन

सप्तमस्तरङ्गः १६६
रसभक्षणकालः
प्रत्यूषे भक्षयेत्सूतं पथ्यं यामे तदादिमे ।
द्वितीययामे मतिमानश्नीयाद् भोजनं हितम् ॥८६॥
रससेवनकालक्रमः प्रत्यूष इति—हितमिति वक्ष्यमाणपथ्यानुसारि ॥ ८६ ॥
भा. टी.—पारदभस्म या पारद के योगों को प्रातःकाल से लेकर तीन
घंटे के अन्दर पथ्य सेवन करें, दूसरे पहर में क्षुधा लगने पर आगे लिखे
अनुसार अनुकूल भोजन खिलाना चाहिये ॥ ८६ ॥
अथ मात्राभेदः
हिरण्यजीर्णसूतस्य गुञ्जार्द्धं वितरेद्भिषक् ।
जीर्णवैक्रान्तकस्यापि तथा मात्रां प्रकल्पयेत् ॥८७॥
जीर्णवज्ररसेशस्य गुञ्जापादः प्रशस्यते ।
गुञ्जेकां तु तदन्येषां मात्रां प्राज्ञः प्रकल्पयेत् ॥८८॥
तथा इति गुञ्जार्द्धकमेव ॥ ८७-८८ ॥
भा.टी.—यदि रसायन कार्य के लिये स्वर्णजारित पारद का प्रयोग करना
हो तो इसकी आधी रत्ती मात्रा देनी चाहिये । इसी तरह वैक्रान्तजीर्ण पारद
की भी आधी रत्ती मात्रा देनी चाहिये । यदि वज्र (हीरा ) जीर्ण पारद का
प्रयोग कराना हो तो इसकी चौथाई रत्ती देनी चाहिये । इसके अतिरिक्त अन्य
पारद योगों की मात्रा एक रत्ती तक समझनी चाहिये ॥ ८७-८८ ॥
अथ रसायनसेवनेऽपथ्यानि
मिथ्याहारविहारपानसलिलक्रीडातिनिद्रादिकं
कोपं दुःखमतिस्पृहामतिमुदं स्नानं तथोद्वर्तनम् ।
स्त्रीणां नित्यमतिप्रसंगमनिशं चिन्तामसूयां तृषां
क्षुद्रोधञ्च मदं रसायनसुधासेवी सदा वर्जयेत् ॥८९॥
अतिस्पृहां अतिकामनाम् । तथा चाहुः प्राज्ञाः-‘‘अतिमानं चात्यशनमति-
निद्रातिजागरम् । स्त्रीणामतिप्रसङ्गञ्च आध्मानञ्च विवर्जयेत् ॥ अतिकोपञ्चातिहर्षम-
तिदुःखमतिस्पृहाम् । शुष्कवादं जलक्रीडामतिचिन्ताञ्च वर्जयेत् इति ॥ ८६ ॥
भा.टी.—रसायन-सेवनकाल में मनुष्य को मिथ्या आहार, मिथ्या विहार,
द्रवपदार्थों का अधिक सेवन, नदी में तैरना तथा अधिक शयन करना, क्रोध
करना, दुःखानुभव करना, किसी चीज की अत्यधिक इच्छा, सहसा अत्यधिक हर्ष,

पृष्ठ 210 स्कैन

स्नान करना, शरीर में उबटन करना, स्त्रियों के साथ सदा उठना-बैठना, सदा
चिन्तित रहना या किसी से मन में कुढ़ते रहना, जल न पीकर प्यासा रहना,
भूख को रोकना, मद्यपान करना त्याग देना चाहिये ॥ ८६ ॥
वक्तव्य—पूर्वोक्त अपथ्य के अतिरिक्त अधिक जागरण, अधिक भाषण,
अत्यधिक भोजन, भोजन के ऊपर और भोजन करना आदि भी अपथ्य सम-
झना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 211 स्कैन

सप्तमस्तरङ्गः १७१
ककारादिगणोक्तानि भेषजानि कदाचन ।
रसायनफलाकाङ्क्षी रससेवी न भक्षयेत् ॥६४॥
माषं मसूरकं तैलं कलायञ्च सुरासवान् ।
नारंगं नारिकेलञ्च धान्याम्लं निम्बुकादिकम् ॥६५॥
अनूपमांसं वेत्राग्रं नाश्नीयात्कुक्कुटांस्तथा ।
रम्भादले भोजनञ्च तक्रभक्तं सुवर्चलम् ॥६६॥
कांस्यपात्रे न चाश्नीयाद् गुरु विष्टम्भि भोजनम् ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 212 स्कैन

१७२ रसतरङ्गिणी
चाहिये । शरीर में केसर तथा कपूर का लेप नहीं करना चाहिये । दोपहर
को तेज धूप में नहीं घूमना और व्यर्थ वाद-विवाद भी नहीं करना चाहिये
॥ ६३-६८ ॥
किन्हीं रस वैद्यों के विचार से तरबूज, करेला, कदलीफल, मकोय
( बरै ), ककोड़ा, पेठा तथा ककड़ी ये आठ द्रव्य ककाराष्टक में लिये
जाते हैं। इनका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 213 स्कैन

सप्तमस्तरङ्गः १७३
भी कर देना चाहिये । और सम्भव हो तो रोगी को सुगन्धित शीत तथा
मन्दवायु में धीरे-धीरे घुमाना चाहिये और रोगी को चन्द्रमा की शीतल चाँदनी
में बैठाकर सुन्दर काव्य की कथायें सुनानी चाहिये । यदि रोगी की छाती में
अत्यधिक गर्मी मालूम पड़ती हो तो उसे ठंडे जल के टव में बैठाकर स्नान
कराना चाहिये । यदि मानसिक शक्ति दुर्बल मालूम पड़ती हो तो उसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 214 स्कैन

१७४ रसतरङ्गिणी
काकमाचीरसः पीतः प्रत्यहं तोलकोन्मितः ।
निहन्ति मासमात्रेण विकारान् दुष्टसूतजान् ॥११०॥
नागिनीदलकल्केन युक्तेन सुरसाद्रवैः ।
गात्रलेपाय वितरेद् गन्धं रसचिकित्सकः ॥१११॥
इति पारदमारणविज्ञानीयो नाम सप्तमस्तरङ्गः
कूष्मांडादिगणः—शरीरांत् पारदावशेषांशपातनोपयोगी निर्दिष्टः । खंडः
सितशर्करा, वत्सनाभो विषविशेषः ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 215 स्कैन

षष्ठस्तरङ्गः १७५
पूतिगन्धोऽतिगन्धश्च पामारिः कीटनाशनः ।
बलिर्बलिवसाख्यश्च कुष्ठारिः शरभूमिजः ॥२॥
शुल्बारिर्नवनीतश्च दैत्येन्द्रो गन्धमादनः ।
कीटघ्नः क्रूरगन्धश्च स एव परिकीर्तितः ॥३॥
तत्रादौ गन्धकनामानि रसतन्त्रव्यवह्रियमाणानि ॥ १-३ ॥
भा. टी.—रसतन्त्र के व्यवहार में आनेवाले गन्धक के निम्नलिखित नाम
पाये जाते हैं—गन्धक,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 216 स्कैन

१७६ रसतरङ्गिणी
अशुद्धगन्धकस्य सविषत्वात् तत्सेवनाद् विकारास्तनुतापादयः स्पष्टाः॥५-६॥
भा.टी.—अशोधित गन्धक का सेवन करने से शरीर का ताप बढ़ जाता
है जिससे चित्त में व्याकुलता तथा शरीर में रक्तविकृतिजन्य रोग उत्पन्न हो
जाते हैं। शरीरगठन, सौन्दर्य, कान्ति तथा बल का नाश हो जाता है। अतः
इसको शुद्ध करके ही अन्त:प्रयोग करना चाहिये ॥५-६॥
अथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 217 स्कैन

१२ अष्टमस्तरङ्गः १७७
उक्त विधि से पिघलाकर दूसरे नूतन दुग्धवाले पात्र में डाल दें। इस प्रकार
तीन बार पिघलाकर दूध में डालें तो गन्धक शुद्ध हो जाता है। इस प्रकार यदि
गन्धक को सौ बार पिघलाकर दूध में डाला जाय तो उसमें गन्धक की गन्ध
नहीं रहने पाती है ॥ ७-१२ ॥
वक्तव्य—पात्र में दूध गरम होना चाहिये, ठंढ़े दूध में गन्धक डालने से
उसके छिद्रों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 218 स्कैन

७८ | रसतरङ्गिणी

शीघ्र ही दूध में जा गिरता है। जब पात्र का गन्धक ठंडा हो जाय तो इसे
निकालकर गरम जल से धो डालें। इस प्रकार एक ही बार में गन्धक शुद्ध
हो जाता है ॥ १३-१७ ॥
वक्तव्य—दूधवाले पात्र के मुख पर कपड़ा बाँधकर पात्रमुख के किनारों
पर चारों तरफ एक या दो अंगुल ऊँची गोल गारे की दीवार सी बना लें,
अब इसके ऊपर तवा या

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 219 स्कैन

उक्त पात्र में गरम करके भृंगराजस्वरसं में डालें । इस प्रकार सात बार पिघला
कर भांगरे के स्वरस में डालने से वह शुद्ध हो जाता है। इस प्रकार सात बार
शुद्ध किया हुआ गन्धक पर्पटी आदि योगों में डालने के काम आता है॥२१-२२॥
खल्वे सौगन्धिकं क्षिप्त्वा दृढं सम्पे षयेत्ततः ।
श्लक्ष्णचूर्णं ततो ज्ञात्वा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 220 स्कैन

१८० रसतरङ्गिणी
अधःस्थं गन्धकं ज्ञात्वा जलांशमन्यभाजने ।
स्थापयित्वा ततो गन्धं क्षालयेत्सलिलैर्भृशम् ॥३०॥
सौगन्धिकं विशोष्याथ श्लक्ष्णचूर्णं तु कारयेत् ।
एवं संशोधितं गन्धं वीतशङ्कः प्रयोजयेत् ॥३१॥
षष्ठः शोधनप्रकारो नव्यपरिभाषासम्मतः। दुग्धेति—चूर्णोपलं सुधापाषाणम्।
जलस्य चूर्णोदकस्य, लवणद्रावकं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 221 स्कैन

अष्टमस्तरङ्गः १८१
स्वगन्धमत्र गन्धको जहात्यशेषतो द्रुतम् ।
चिराशनार्थमीदृशं बलिं नियोजयेद्भिषक् ॥३५॥
गन्धकगन्धनाशनप्रकारः सफलः । सुवर्चला सूर्यभक्ता "हुरहुर" इति
ख्याता, चिराशनार्थमेतादृशंबलिं प्रयोजयेत् ॥ ३३-३५ ॥
भा.टी.—गन्धक का चूर्ण करके दूध में डालकर पकाने पर जब वह गाढ़ा
हो जाय तो इसमें हुलहुल का स्वरस डालकर इसे पुनः धीरे-धीरे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 222 स्कैन

१८२ रसततरङ्गिणी
वाले विकारों तथा अशुद्ध नाग ( सीसा ) सेवन से होनेवाले शिरोदाह, आन्त्र
शूल आदि विकारों को शीघ्र नष्ट कर देता है ॥ ३६-३८ ॥
वक्तव्य—इसके अतिरिक्त शुद्ध गन्धक प्रयोग से प्रातःकाल विस्तरे से
उठते ही न सहन करने योग्य शौच के वेग अथवा रात्रि के पिछले पहर होने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 223 स्कैन

अष्टमस्तरङ्गः १८३
ज्योतिष्काबीजतैलं खलु विधिविहितं श्लक्ष्णचूर्णं वचायाः
गव्यञ्चाज्यं नवीनं दधिभवममलं तुल्यमेतत्त्रयं स्यात् ।
पामारिनष्टगन्धद्वितयपरिमितः सेवितो मासमात्रं
यक्ष्माणञ्चान्त्रशोषं हरति हि चपलं गण्डमालाञ्चभीष्माम् ॥ ४७ ॥
दिव्या दृष्टिः सन्ततं वार्यवृद्धिश्चिरो तुष्टिर्निर्भरं देहपुष्टिः ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 224 स्कैन

१८४ रसतरङ्गिणी

चूर्णमुष्णनारिकेलतैलेन सह लेपात् पामां नाशयति । शालनिर्यासः रालः ।
सौभाग्यादीनां निम्बूकरसैः सह लेपाद् दद्रुनाशः । अथाय प्रसङ्गात् प्राचीनतम-
रसतन्त्रनिर्दिष्टान् गन्धयोगान् उदाहरामः सतां लाभाय—"वरातोये भृंगरसे घृते
दुग्धे त्रिधा त्रिधा । एरंडतैलेनैकेन सप्तधा शोधयेद्भिषक् ॥ मुक्तदोषं विदित्वाथ
सेव्येच्च निरन्तरम् । तस्यानुपानं वक्ष्यामि रहस्यं महदादरात् ॥ त्रिफलाशर्करायुक्तो
हन्ति रक्तसमुद्भवन् । तथा च कुरुते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 225 स्कैन

अष्टमस्तरङ्गः १८५
कषाय के साथ प्रयोग करने पर आराम आता है। पक्व कदलीफल के साथ
गन्धक सेवन करने से त्वचा के रोग नष्ट होते हैं। चित्रमूलकचूर्ण के साथ
गन्धक-सेवन से दुर्बलता नष्ट होती है। अर्शोरोगजन्य गुदविकार में गन्धक
को तिलचूर्ण के साथ सेवन किया जाता है। अथवा मुलैठी, खांड, सनायपत्ती,
तथा सौंफ इनके समभाग चूर्ण मिला सेवन करने से गुदविकार शान्त होता
है। कफ के रोगों को नष्ट करने के लिये गन्धक को शुद्ध गूगल और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें