सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)

रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)

Rahim Ratnavali, edited by Mayashankar Yajnik

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा

स्रोत: नवीनावृत्ति, गंगादशहरा सं. १९८५ (1928); काव्य-ग्रन्थरत्न-माला, रत्न ५ · साहित्य-सेवा-सदन, बुलानाला, काशी (प्रकाशक गयाप्रसाद शुक्ल; मुद्रक हितचिन्तक प्रेस, रामघाट, काशी) · 1928 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished263 पृष्ठ

पृष्ठ 109, कुल 263 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 109
पृष्ठ 109 स्कैन

५ दोहावली

कोउ रहीम जनि काहु के, द्वार गए पछिताय ।
संपति के सब जात हैं, बिपति सबै लै जाय ॥४२॥

कौन बड़ाई जलधि मिलि, * गंग नाम भो धीम ।
केहि की प्रभुता नहिं घटी, † पर घर गए रहीम ॥४३॥

खरच बढ़्यो उद्यम घट्यो, नृपति निठुर मन कीन ।
कहु रहीम कैसे जिए, थोरे जल की मीन ॥४४॥

खीरा सिर तें काटिए, मलियत § नमक बनाय ।
रहिमन करुए मुखन को, चहिअत इहै सजाय ॥४५॥

खैंचि चढ़नि, ढीली ढरनि, कहहु कौन यह प्रीति ।
आज काल मोहन गही, बंस-दिया की रीति ¶ ॥४६॥

खैर, खून, खाँसी, खुसी, बैर, प्रीति, मदपान ।
रहिमन दाबे ना दबैं, जानत सकल जहान ॥४७॥

गरज आपनी आप सों, रहिमन कही न जाय ।
जैसे कुल की कुलबधू पर-घर जात लजाय ॥४८॥

गहि सरनागति राम की, भवसागर की नाव ।
रहिमन जगत-उधार कर, और न कछू उपाव ॥४९॥

गुन ते लेत रहीम जन, सलिल कूप ते काढ़ि ।
कूपहु ते कहुँ होत है, मन काहू को बाढ़ि ॥५०॥

गुरुता फबै रहीम कहि, फबि आई है जाहि ।
उर पर कुच नीके लगैं, अनत बतौरी आहि ॥५१॥


* पाठा०--जाय समानी उदधि में,

† पाठा०--काकी महिमा नहिं घटी,

§ पाठा०--भरिए ।

¶ सं० १८१४ में रचित वैष्णवदास-कृत भक्तमाल प्रसंग में यह पाठ है
खिंचे चढ़त ढीले ढरत, अहो कौन यह प्रीति ।
आजकाल मोहन गही, बंस दिये की रीति ॥