सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)

Prabandha Chintamani with Hindi Translation

मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished181 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

प्रबन्धचिन्तामणि जैन आचार्य मेरुतुङ्ग की संस्कृत रचना है, जिसे उन्होंने १३०४ ई. के आसपास पूरा किया। 'प्रबन्ध' उन छोटे ऐतिहासिक कथानकों को कहते हैं जिनमें राजाओं, मन्त्रियों, कवियों और आचार्यों से जुड़ी घटनाएँ और किंवदन्तियाँ एक साथ गुँथी रहती हैं। गुजरात और मालवा के मध्यकालीन इतिहास के लिए यह ग्रन्थ आज भी सबसे अधिक उद्धृत स्रोतों में है।

पाँच प्रकाशों में फैली इन कथाओं में विक्रमादित्य और सातवाहन, चावड़ा वंश के वनराज, मालवा के मुञ्ज और भोज, तैलप के हाथों मुञ्ज के बन्दी होने का प्रसंग, चौलुक्य राजा मूलराज, भीम, सिद्धराज जयसिंह और कुमारपाल, तथा मन्त्री वस्तुपाल और तेजपाल जैसे पात्र आते हैं। बीच-बीच में कवियों की सूक्तियाँ और श्लोक भी उद्धृत हैं।

यह सिंघी जैन ग्रन्थमाला का तीसरा ग्रन्थ, यानी प्रबन्धचिन्तामणि का हिन्दी भाषान्तर है। ग्रन्थमाला के सम्पादक और संचालक मुनि जिनविजय थे और हिन्दी अनुवाद आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का है। द्विवेदी जी की सहज गद्य-शैली इन कथाओं को आज के पाठक के लिए भी पठनीय बनाती है। १८१ पृष्ठों के इस संस्करण से इतिहास के विद्यार्थी और कथा-साहित्य के प्रेमी, दोनों लाभ उठा सकते हैं।

पृष्ठ 101
स्थायी लिंक
पृष्ठ 101 स्कैन

७६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
१०४) किसी समय, सान्धिविग्रहिकों द्वारा डाहल देशके राजाका निम्न लिखित श्लोक, जो यमल
पत्र (मित्रताका संबंध सूचक पत्र) पर लिखा हुआ था, सुनाया गया-
१४६. आ-युक्त हो कर लोकमें प्राणदान करता है, वि-युक्त हो कर मुनियोंको प्रिय होता है, सं-युक्त
हो कर सर्वथा अनिष्ट कारक बनता है और केवल-अकेला होने पर स्त्रियोंका प्रिय बनता है।
राजाने पूछा कि 'इसमें क्या बात है?' उन्होंने कहा- 'आपके देशमें एक-से-एक प्रधान ऐसे
बहुतसे विद्वान् रहते हैं। सो उनसे इस दुर्बोध्य श्लोककी व्याख्या कराइये।' उनकी यह बात सुन कर सभी
विद्वान् उसका अर्थ सोचने लगे पर किसीकी समझमें नहीं आया। राजाने आचार्य हेमचन्द्र से पूछा। उन्होंने
इस प्रकार व्याख्या की- 'इसमें 'हार' शब्दका अध्याहार है। उसके साथ 'आ' उपसर्गका योग होनेसे
'आहार' बनता है जो सब जीवोंको प्राण देता है। 'वि' उपसर्गके योगसे 'विहार' बन कर दोनों
तरहसे यतियोंका प्रिय होता है। 'सं' के योगसे 'संहार' बनता है जो सर्वथा अनिष्ट लगता है और
बिना किसी उपसर्गके स्त्रियोंका प्रिय आभूषण गलेका 'हार' होता है।'
*
१०५) एक दूसरी बार, सपादलक्ष देशके राजाने
'उगी हुई चन्द्रकला तो गौरीके मुखकमलका अनुहार नहीं कर सकती।'
इस प्रकारकी समस्यावाला आधा दोहा यहाँ पर (पाटनमें) भेजा। अन्यान्य उन कवियोंके उसकी
पूर्ति न करने पर
'(और) जो न देखी गई वैसी प्रतिपदाकी चन्द्रकलाकी उपमा दी कैसे जाय।'
इस प्रकारका उत्तरार्द्ध कह कर मुनीन्द्र हेमचन्द्रने उसको पूर्ण किया।
*
सिद्धराजका सौराष्ट्रके राजा खंगारको विजय करना।
१०६) श्रीसिद्धराजने, नवघण नामक आभीर राणाका निग्रह करनेमें, पहले ग्यारह बार अपनी
सेनाका पराजित होना जान कर, बर्द्धमान (वडधाण) आदि नगरोंमें बड़े बड़े प्राकार बनवा कर, स्वयम्
ही उसके लिये प्रयाण किया। उस (नवघन) के भगिनी पुत्रने [किलेका रहस्य आदि बतलानेवाले] संकेत
देते समय यह वचन लिया था कि 'किलेका कब्जा करते समय इस नवघन को सिर्फ द्रव्यमारसे मारना
(अर्थात् भारी दण्ड दे कर द्रव्य वसूल करना), लेकिन किसी शस्त्रके मारसे नहीं मारना।' [राजाके किल
सर कर लेने पर] उस नवघनको उसकी स्त्रीने कहीं अन्दर छुपा दिया जिसको राजाने उस विशाल महलमेंसे
बहार खींच निकाला और धनके भरे हुए बर्तनोंसे उसे पीट पीट कर मार डाला। उसकी स्त्रीको यह कह कर
कि 'इसको हमने द्रव्यके मारसे ही मारा है' अपने वचनका पालन बतलाया और उसे शांत किया।
शोकसे निमग्न उसकी रानी [सूनलदेवी] के ये वाक्य कहे जाते हैं-
१४८. वह राणा स्वघरमें नहीं है। न कोई उसे लाया है, न कोई लायेगा। खंगारके साथ मैं स्वयं
अपने प्राण अग्निमें क्यों न होम दूँ।
१४९. और सब राणा तो बनिये हैं और उनमें यह जेसल (जय सिंह) बड़ा सेठ है। हमारे गढके
नीचे इसने यह कैसा व्योपार मांड रखा है।
१५०. हे गौरवशाली गिरनार तैंने क्यों मनमें मात्सर्य धारण कर लिया है ? खंगार के मरने पर तैंने
अपना एक शिखर भी नहीं गिराया।

पृष्ठ 102
स्थायी लिंक
पृष्ठ 102 स्कैन

प्रकरण १०४-१०८ ] सिद्धराजका शत्रुंजयकी यात्रा करना [ ७७
[ १०१ ] हे गरवा गिरनार ! तुम पर वारि जाती हूँ । [ खंगार के लिये ] लंबा बुलावा आया है ।
इसके जैसा भारक्षम ( समर्थ ) सज्जन फिर दूसरी बार तुझे नहीं मिलेगा ।
[ १०२ ] मुझको इतने-ही-से संतोष होगा, जो प्रभु ( स्वामी ) के पगोंमें [ मेरा भी शरीर अग्निद्वारा ]
प्रदीप्त हो । न मुझे रानीपनकी चाहना है, न रोष है । ये दोनों खंगार के साथ चले गये ।
[ १०३ ] हे मन ! अब तंबोल मत माँगो, खुले मुँह मत झांको । देउलवाडे के संग्राममें खंगार के
साथ वह सब चला गया है ।
[ १०४ ] हे जेसल ! मेरी बाँह मत मोडो और वारंवार विरूप भाव न बताओ । नवघनके बिना
नदीमें नया प्रवाह नहीं आता ।
[ १०५ ] हे वढवाण ! मैं तुझसे क्या लडूं - भूल जाना चाहती हूँ लेकिन भूल नहीं सकती । हे
भोगावा ( वढवाण के पासकी नदी ) तँने सोनाके समान प्राणोंका भोग लिया ।
इस प्रकारके बहुतसे वाक्ये [ कहे जाते ] हैं । ये यथाप्रसंग जानलेने योग्य हैं ।
१०७) इसके बाद, महं० जाम्ब के वंशज दण्डाधिपति सज्जन की योग्यता देखकर उसे सुराष्ट्र देश
का प्रबन्धक ( गवर्नर ) नियुक्त किया । उसने स्वामीको बिना सूचन किये ही, तीन वर्षके वसूल किये हुए
[ राजकीय ] द्रव्यसे श्री उज्जयन्त ( गिरनार ) पर्वत पर स्थित नेमिनाथके काठके बने हुए जीर्ण मन्दिरको
उखाड़ कर उसके स्थानमें नया पत्थरका मन्दिर बनवाया । चौथे वर्ष चार सामंतोंको भेज कर राजाने सज्जन
दण्डाधिपतिको पत्तन में बुलवाया । उससे [ पिछले ] तीन वर्षका वसूल किया हुआ द्रव्य माँगने पर, साथमें
लाये हुए उसी देशके व्यवहारियोंसे उतना ही धन ले कर देता हुआ वह बोला - 'महाराज ! श्री उज्जयन्त के
मंदिरके जीर्णोद्धारका पुण्य अथवा यह धन इन दोनोंमेंसे चाहे सो एक ले लें ।' उसके ऐसा बताने पर उसकी
अतुलनीय बुद्धिसे चित्तमें चमत्कृत हो कर सिद्धराज ने तीर्थोद्धारका पुण्य लेना ही स्वीकार किया । वह
सज्जन फिर उसी देशका अधिकार पा कर, उसने शत्रुंजय और उज्जयन्त इन दोनों तीर्थोंमें उनके बीचके
बारह योजन विस्तृत अन्तरके जितना ही लंबा दुकूलका बना हुआ महाध्वज चढ़ाया ।
इस प्रकार यह रैवतकोद्धार प्रबन्ध समाप्त हुआ ।
*
सिद्धराजका शत्रुंजयकी यात्रा करना ।
.१०८) इसके बाद, एक बार फिर सोमेश्वर की यात्रा कर वापस लौटते समय श्री सिद्धराज ने,
रैवतकगिरिकी उपत्यकामें डेरा डाल कर, अपना कीर्तन ( मन्दिरादि धर्मस्थान ) देखना चाहा । उसी समय
मत्सरपरायण ब्राह्मणोंने यह कह कर पिशुनवाक्योंसे उसे रोका कि 'यह पर्वत सजलाधार लिंगके आकारका
है, इसलिये इसे पैरोंसे स्पर्श करना उचित नहीं है ।' राजाने वहाँ पर पूजा भिजवा कर प्रस्थान किया और
शत्रुञ्जय महातीर्थके पास आ कर पड़ार डाला । वहाँ पर भी उन्हीं निर्दय चुगलखोर ब्राह्मणोंने हाथमें कृपाण ले
कर तीर्थ पर जानेका मार्ग रोका । उनके ऐसा करने पर श्री सिद्धराज ने सबेरा होनेके पहले ही, कापड़ीका
वेष बना कर, और जिसके दोनों ओर गंगाजलके पात्र रखे हुए हैं ऐसी बहंगी कंधे पर रख कर, खुद इन
ब्राह्मणोंके बीचमें हो कर पर्वत पर चढ़ गया । किसीने उसके स्वरूपको नहीं जाना । [ ऊपर जा कर ]
गंगाजलसे श्री युगादि देव ( ऋषभनाथ ) को स्नान कराया और पर्वतके पासके बारह गाँवोंका शासन उस
१ ये जो वाक्य ऊपर अनूदित किये गये हैं, उनमेंका कितनाक कथन अस्पष्ट और अस्फुटार्थक है । जो अर्थ यहा पर
दिया गया है यह निर्भ्रान्त है ऐसा नहीं कह सकते ।

पृष्ठ 103
स्थायी लिंक
पृष्ठ 103 स्कैन

७८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
देवको दान कर दिया। तीर्थका दर्शन कर वह उन्मुद्रित-लोचन हुआ और अमृताभिषिक्त होनेकी नाँई खडा
रह गया । [ पर्वतकी रमणीयता देख कर ] सोचने लगा कि ' इस सल्लकी-वन और नदियोंसे परिपूर्ण
पर्वत पर, यहीं, [ नये ] विंध्यवनकी रचना करूँगा ' - इस प्रकारकी जो सफल प्रतिज्ञा [ पहले की थी और
तदनुसार ] हाथियोंका झुंड पानेके लिये जो मेरा मन बेहाथ हो गया था, उस मनोरथसे मैने इस तीर्थकी
पवित्रताका ध्वंस करनेवाला मानस पाप किया है और इसलिये मुझ पापीको धिक्कार है।' इस प्रकार श्री देव-
पादके सामने राजलोक द्वारा विदित अपने आपकी निंदा करता हुआ यह आनंदके साथ पर्वत पर
से नीचे उतरा।
*
वादी श्रीदेवसूरिका चरित्रवर्णन ।
१०९) अथ यहाँ पर देवसूरिका चरित्र वर्णन करेंगे। - उस अवसर पर कुमुदचंद्र नामक
दिगम्बर [ विद्वान् ] भिन्न भिन्न देशोंके चौरासी वादियोंको वादमें जीत कर, कर्णाटक देशसे गूर्जर देशको
जीतनेकी इच्छासे कर्णावती नगरमें आया । वहाँ भट्टारक श्री देवसूरि चतुर्मास करके रहे हुए थे। एक बार
श्री अरिष्टनेमिके मंदिरमें जब वे धर्मशास्त्रका व्याख्यान कर रहे थे तो उस दिगंबरके साथी पंडितोंने उनकी
वह अनुच्छिष्ट ( मौलिक, विशुद्ध ) वाणी सुनी । उन्होंने जा कर वह वृत्तान्त कुमुदचन्द्र से कहा तो उसने
उनके उपाश्रयमें तृणके साथ जल प्रक्षेप कराया। पर, खण्डन, तर्क आदि प्रमाण शास्त्रोंमें प्रवीण ऐसे उस
महर्षि पंडितने जब इस पर कुछ ध्यान न दे कर उसकी अवज्ञा की, तो उस दिगम्बरने श्री देवाचार्य की
बहन तपोवना शीलसुन्दरी को चेटकाधिष्ठित करके, नाच, जलानयन आदि अनेक विडंबनाओंसे उसे विडंबित
किया। चेटक ( टोना आदि ) के दूर होने पर वह जब स्वस्थ हुई तो उस उत्कट पराभवसे दुःखित हो कर
वह अपने आचार्यकी खूब भर्त्सना करने लगी। उसे रोक कर आचार्य चिन्तामग्न हो रहे।
( यहाँ पर P प्रतिमें इस विषयके निम्नलिखित पद्य पाये जाते हैं-)
[ १०३ ] हा ! मै किसके आगे पुकार करूँ ? मेरे प्रभु तो कर्णरहित हैं। इनसे तो वह सुगत (बुद्ध)
देव ही अच्छा है जो अपने शासनका तिरस्कार होने पर [ उसका प्रतिकार करनेकी इच्छासे ]
अवतार धारण करता है।
[ साध्वीके इस वाक्यको सुन कर आचार्य मनमें सोचने लगे- ]
[ १०४ ] आः ! गुरुजनके प्रमाणोंकी व्याख्याका श्रम मेरे पास केवल उनके कण्ठके सुखा देने भरका पुष्ट
फल देनेवाला मात्र हुआ-गुरुओंका मुझे पढ़ानेके लिये किया गया परिश्रम व्यर्थ ही हुआ !-जो
मैं उनके शासन ( धर्म संप्रदाय ) के प्रति की गई इस प्रकारकी विडंबनाओके डबरको शान्त मनसे
सुन रहता हूँ ।
[ देवसूरिके द्वारा कही गई यह उक्ति सुन कर उस श्रेष्ठ आर्याने कहा-]
[१०५] दुष्ट वादियोंके निर्दलनमें अंकुश जैसी श्री देवी, जो श्वेतांबरोंके अभ्युदयके लिये मंगलमयी
कोमल दूर्वा जैसी है, गुरुवर श्री देवसूरिके ललाट पट्ट पर प्रथमावतारकी स्थिति लावे।
श्री देवसूरिने [ दिगम्बर विद्वान्से ] कहा-'वादविद्याविनोद ( शास्त्रार्थ-विनोद ) के लिये आप पत्तन
चलें। वहाँ राज-सभामें आपके साथ वाद करेंगे ।' उनके ऐसा आदेश करने पर वह दिगंबर अपने आपको
कृतकृत्य मानता हुआ पत्तन को पहुँचा। [ उसका आना सुन कर ] श्री सिद्धराजने, जिसके मातामहका वह
विद्वान् गुरु था, सामने जा कर उसका योग्य सत्कार किया। वह वही डेरा डाल कर ठहरा। सिद्धराज ने

पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

प्रकरण १०८-१०९ ] वादी श्रीदेवसूरिका चरित्रवर्णन [ ७३
श्रीहेमाचार्यसे वादमें निष्णात ऐसे आचार्यकी बात पूछी। उन्होंने चारों विद्याओंमें परम प्रवीणता प्राप्त, जैन
मुनिरूप हाथियोंके यूथपति, श्वेतांबर शासनके लिये वज्रके प्राकार जैसे मानेजानेवाले, राजसभाके शृंगारहार,
कर्णावती में [ चातुर्मास ] रहे हुए, वादविद्याके पारगामी, वादिहस्तियोंके लिये सिंहस्वरूप श्रीदेवाचार्य
को बताया । इसके बाद उनको बुलानेके लिये, श्री संघके लेखके साथ राजाकी विज्ञाप्तिका वहा पहुंची। उसे
पा कर देवसूरि पत्तन में आये और राजाके अनुरोधसे वाग्देवीकी आराधना की । उस देवीने आदेश दिया कि--
‘वाद करते समय, वादिवेतालीय श्रीशान्तिसूरि विरचित उत्तराध्ययन बृहद्वृत्तिमें उल्लिखित दिगंबर
वादस्थल विषयक चौरासी विकल्प जालका उपन्यास करके, उसे प्रपंचित करोगे तो दिगंबरके मुखमें मुद्रा लग
जायगी ।’ देवीके इस आदेशके बाद, गुप्त भावसे कुमुद चंद्र के पास पंडितोंको यह जाननेके लिये भेजा कि
किस शास्त्रमें इसकी विशेष कुशलता है। उनके द्वारा उसकी यह निम्न लिखित उक्ति सुनी-
१५३. हे देव ! आदेश कीजिये में सहसा क्या करूं ? लंकाको यहीं ले आऊं, या जंबूद्वीपको यहाँसे
ले जाऊं ?, क्या समुद्रको सुखा दूं, या उस उच्च पर्वतको, जिसकी चोटीका एक पत्थर कैलास है,
उसे खेल-ही-में उखाड़ कर समुद्रको बाँध दूँ, कि जिसके प्रक्षेपसे क्षुब्ध हो कर समुद्रका पानी बढ़ जाय ।
इस उक्तिको सुन कर, श्रीदेवाचार्य और श्रीहेमाचार्य दोनों उसकी सिद्धान्तविषयक बहुत अल्प
कुशलता समझ कर उसे अपने मनमें ‘जीत लिया, जीत लिया’ ऐसा मान बडे प्रसन्न हुए । इसके बाद देवसूरि
आचार्यका प्रधान शिष्य रत्नप्रभ, प्रथम रात्रिमें गुप्त वेष करके कुमुदचंद्र के डेरेमें गया। उसने (कुमुदचंद्रने)
पूछा कि- ‘तुम कौन हो?’; ‘मैं देव हूँ’; ‘देव कौन ?’; ‘मैं ?’; ‘मैं कौन ?’; ‘तुम कुत्ते’; ‘कुत्ता
कौन ?’; ‘तुम’; ‘तुम कौन ?’; ‘मैं देव’; [ ‘तुम कहाँसे आये ?’; ‘स्वर्गसे’ ‘स्वर्गमें क्या बात चल
रही है !’; ‘कुमुदचन्द्रका सिर ९५ पल है’; ‘इसमें प्रमाण क्या है?’ ‘काट कर तौल लो’] इस
प्रकारकी उसकी उक्ति-प्रत्युक्ति के बंधनमें जब यह चाककी तरह चक्कर खाने लगा, तो अपनेको देव और
दिगम्बरको श्वान बना कर, जैसे गया था वैसे ही लौट आया । [ पीछेसे ] उस चक्रदोषको ठीक ठीक समझा तो
मनमें अतिशय विषण्ण हो कर, इस प्रकारकी उचित कविता बना कर उस मायावी कुमुदचन्द्रने देवसूरिके
पास भेजी-
१५४. अरे श्वेताम्बरो ! इस प्रकारके विकटाटोप वचनोंके द्वारा, संसार वृक्षके अतिविकट कोटरमें,
इस मुग्ध जन-समूहको क्यों गिराते हो ? यदि तद्व्रतातत्त्वके विचारमें आप लोगोंको थोड़ीसी भी
कामना हो तो सचमुच ही कुमुदचन्द्र के दोनों चरणोंका रात-दिन ध्यान किया करो ।
इसके बाद श्री देवसूरिके चरणका परम परमाणु (विनीत शिष्य), बुद्धिवैभवसे चाणक्य का भी
उपहास करनेवाले पंडित माणिक्य ने निम्नलिखित श्लोक उसके पास भेजा-
१५५. अरे! वह कौन है जो सिंहके केसराजालको पैरोंसे छूना चाहता है ? वह कौन है जो तेज भालेकी
नोकसे अपनी आँख खुजाउना चाहता है ? वह कौन है जो नागराजके सिर परकी मणिको
अपनी शोभाके लिये उतारना चाहता है ! जो यह करना चाहता है वही वंदनीय ऐसे श्वेतांबर
शासनकी निन्दा करना चाहता है।
फिर रत्नाकर पंडितने भी इस श्लोकको कुमुदचंद्रके पास उपहासके सहित भेजा-
१५६. नंगो (दिगम्बरों) ने जो युवतियोंकी मुक्तिका निरोध किया है इसमें क्या तत्त्व है यह तो
प्रकट ही है । फिर वृथा ही कर्कश तर्कके लिये यह अनर्थमूलक अभिलाषा क्यों करते हो !

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

८० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
श्री हेमचंद्राचार्य ने सुना कि श्री मयणल्ला देवी कुमुद चंद्र की पक्षपातिनी है और सभाके अपने
संपर्कवाले सभ्योंसे उसकी जयके लिये नित्य अनुरोध कर रही है, तो उन्होंने, उन्हीं सभासदोंसे यह वृत्तान्त
कहलवाया कि 'वादस्थल पर दिगंबर लोग तो स्वीकृत सुकृत्यको अप्रमाणित करेंगे और श्वेताम्बर प्रमाणित
करेंगे।' यह सुन कर रानीने व्यवहारबहिर्मुख उस दिगंबर परसे अपना पक्षपात हटा लिया।
इसके बाद, भाषोत्तर (वादका विषय) लिखानेके लिये कुमुदचंद्र तो पालकीमें बैठ कर, और
पण्डित रत्नप्रभ पैदल ही चल कर, राजाके अक्षपटल (न्यायविभाग) कार्यालयमें आये। वहाँके अधिकारियोंको
कुमुदचंद्रने अपनी यह भाषा (वादके विषयमें निजकी प्रतिज्ञा) लिखवाई-
१५७. केवली होने पर [मनुष्य] भोजन नहीं करता, चीवर सहित [मनुष्य] निर्वाण नहीं पाता
और स्त्रीजन्ममें मुक्ति नहीं मिलती।
श्वेतांबरोंका इसके विरुद्ध यह उत्तर था-
१५८. केवली होने पर भी [मनुष्य] भोजन करता है, सचीवर [मनुष्य] को भी निर्वाण मिलता है,
और स्त्रीजन्ममें भी मुक्ति होती है-यह देवसूरिका मत है।
इस प्रकार भाषा और उत्तर लिख लेनेके अनंतर वादका स्थान और समय निर्णीत हुआ। उसमें
सिद्धराजके सभापतित्वमें, षड्दर्शन-प्रमाणको जाननेवाले सभ्यलोग जब उपस्थित हुए तो, तो सुखासन (पालकी)
में बैठ कर, सिरपर श्वेत छत्र धारण किये हुए और जयडिंडिम बजाते हुए, वादी कुमुद चन्द्रने सभामें प्रवेश
किया। उसके आगे बाणके सिरेपर, उसके प्राप्त किये हुए जयपत्र लटक रहे थे। सिद्धराजने उसके बैठनेके
लिये सिंहासन दिलवाया। प्रभु श्री देवसूरिने मुनीन्द्र श्री हेमचंद्रके साथ सभामें एक ही आसनको
अलंकृत किया।
फिर, वादी कुमुदचंद्रने, जो अवस्थासे वृद्ध था, श्री हेमचंद्रसे - जिनकी शैशवावस्था कुछ ही समय
पहले व्यतीत हुई थी; अर्थात् जो अब भी पूर्ण युवा नहीं हुए थे - कहा कि 'आपके द्वारा तक्र क्या पीत है!
अर्थात्-आपने तक्र (छास) पी है?' इस पर श्री हेमचंद्रने उससे कहा-'क्या वृद्धावस्थाके कारण तुम्हारी
बुद्धि अस्थिर हो गई है? जो ऐसा अनाप-सनाप बोल रहे हो! तक्र श्वेत होता है, पीत तो हल्दी होती है!'
इस वाक्यसे नीचा मुँह हो कर उसने पूछा कि-'आप दोनोंमे वादी कौन है?' श्री सूरिने उसका कुछ
तिरस्कार करनेके इरादेसे [अपनेको लक्ष्य कर लेकिन शब्दभेदके साथ ] कहा 'यह आपका प्रतिवादी
है'। ऐसा कहने पर कुमुदचंद्र [उसके मर्मको ठीक न समझ कर] बोला-'मुझ वृद्धका इस शिशुके साथ
क्या वाद हो सकता है?' उसकी यह बात सुन कर [आचार्य हेमचन्द्रने कहा-] 'वृद्ध तो मैं हूँ; और आप तो
शिशु ही हैं-जो अब तक भी कंदोरा बाधना नहीं जानते और वस्त्र नहीं पहनते।' राजाके इन दोनोंकी इस
प्रकारकी वितंडाका निषेध करने पर, परस्पर इस प्रकारकी प्रतिज्ञा निश्चित हुई-"पराजित होने पर श्वेतांबर
तो दिगंबर हो जायंगे, और [उसके विरुद्ध] दिगंबर देशत्याग करेंगे।" प्रतिज्ञा निश्चित हो जाने पर
स्वदेशके कलंकसे डरनेवाले देवाचार्यने, सर्वानुवादका परिहार करके और देशानुवादका अनुसरण करके,
कुमुदचंद्रसे कहा कि-'पहले आप ही अपना पक्ष स्थापित करें।' उनके ऐसा कहने पर कुमुदचंद्रने
राजाको पहले यह आशीर्वाद दिया-
१५९. हे राजन् ! आपके यशके स्मरण होने पर सूर्य खद्योतकी चमक जैसा प्रतीत होता है, चन्द्रमा
पुराने मकड़ीके जालकी भाँति फीका जान पड़ता है और (हिमाच्छादित) पर्वत मशकसे जान
पड़ते हैं। आकाश उसमें भौरे जैसा हो जाती है और इसके बाद तो वाणी बन्द हो जाती है।

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

प्रकरण १०८-१०९ ] वादी श्रीदेवसूरिका चरित्रवर्णन [ ८१
उसके इस अपशब्दको सुन कर कि 'वाणी बंद हो जाती है'-सभ्य लोग उसे अपने ही हाथों बंधा
समझ कर बड़े प्रसन्न हुए। इसके बाद देवाचार्यने राजाको, यह आशीर्वाद दिया-
१६०. हे चालुक्य महाराज! तुम्हारा यह राज्य और यह जिनशासन चिरकाल तक प्रवर्तित रहे।
(राज्यपक्षमें पहला अर्थ-) जो राज्य शत्रुओंको शान्ति नहीं प्राप्त करने देता है, उज्ज्वल
आकाशकी-सी उल्लसित कीर्तिकी प्रभासे जो मनोहर हो रहा है, न्यायमार्गके प्रसारकी
पद्धतियोंका जो गृह बना हुआ है और जिसमें परपक्षके हाथियोंका सदैव मद उतारनेवाले ऐसे
कौन हाथी बलवान् नहीं है।
(जिनशासनपक्षमें दूसरा अर्थ-) जो जिनशासन नारियों (स्त्रियों) को मुक्तिपद प्रदान
करता है, श्वेतवस्त्रोंको धारण करनेवाले यतियोंकी उल्लसित कीर्तिसे मनोहर लग रहा है, नय
मार्ग (जैन तत्त्व पद्धति) के विविध प्रस्तार और भङ्गियोंका गृहरूप है और जिसमें अन्य
मतवादियोंके गर्वका जय करनेवाले केवलज्ञानी कभी भी भोजन नहीं करते ऐसा विधान नहीं
है-यह जिनशासन चिरंजीव रहो।
इसके बाद, वादी कुमुदचंद्रने केवलि-मुक्ति, स्त्री-मुक्ति और चीवर-सिद्धिके निराकरण रूप अपने
पक्षके उपन्यासमें, कबूतर पक्षीकी भाँति मन्द मन्द और बार बार स्खलित वाणीसे बोलना शुरू किया। उसे
देख कर सभ्यलोग, ऊपरसे तो उसे उत्साहपरक वचन कह रहे थे और अन्दर दिलमें हंस रहे थे। इस प्रकार
कितनाक उपन्यास (स्वपक्ष स्थापन) करनेके बाद, अन्तमें [देवाचार्यको लक्ष्य करके कहा कि] 'अब आप
बोलिये'। देवाचार्यने प्रलय कालमें उन्मीलित प्रचण्ड पवनसे विक्षुब्ध समुद्रके तरङ्गावातके समान गंभीर
वाणीसे, उत्तराध्ययन सूत्रकी वृहद्वृत्तिमें कथन किये हुए चौरासी विकल्पोंका उपन्यास करना प्रारंभ किया।
इसे देख कर, भास्वत् प्रकाशके प्रसारसे म्लान हो जाने वाले कुमुद-रात्रिविकासी कमल-की भाँति
निष्प्रभ हृदय कुमुदचंद्रने भयसे चित्तमें भ्रान्त हो कर, उन बातको समझनेमें असमर्थ बन कर, फिरसे उसी
उपन्यासके दुहरानेकी प्रार्थना की। श्रीसिद्धराजके तथा और सभ्योंके निषेध करने पर भी, उन्होंने उसे
अप्रमेय प्रमेय लहरियोंके द्वारा प्रमाण-समुद्रमें डुबोना शुरू किया। इस तरह निरन्तर वाक्प्रवाह चलने पर,
सोलहवें दिन अकस्मात् देवाचार्यका कण्ठ रुद्ध हो गया। तब मंत्रशास्त्रविद् श्री यशोभद्रसूरिने, जिन्होंने
कुरु कुल्लादेवीके मंदिरमें अतुलनीय वर प्राप्त किया हुआ था, उनकी कण्ठनाडीसे क्षणभरमें क्षपणक
(दिगंबर)के किये गये अभिचारके प्रभावसे पड़ा हुआ केशोंका गुच्छा बाहर निकाल दिया। इस विचित्र व्यापारके
निरीक्षणसे चतुर लोगोंने श्री यशोभद्रसूरिकी भूरि प्रशंसा की और कुमुदचंद्र की खूब निंदा की। इस प्रकार
(पहलेने) प्रमोद और (दूसरेने) विषाद् धारण किया। इसके बाद, देवसूरिने पक्षके उपन्यासके उपक्रममें
'फोटारोटि' शब्द कहा। कुमुदचंद्रने उस शब्दकी व्युत्पत्ति पूछी। तब काकल पंडित ने, जिसके कण्ठमें
आठों व्याकरण घोट रहे थे, शाकटायन व्याकरणमें कहे हुए 'टाप् टीप्' सूत्रसे निष्पन्न 'फोटारोटिः'
'फोटीफोटिः' 'फोटिरोटिः' इन तीनों सिद्ध शब्दोंका निर्णय सुनाया। पहले-ही-मे 'वाचस्ततो मुद्रिता'
इस कहे हुए अपशब्दके प्रभावसे उसका मुख मुद्रित (बन्द) हो गया; और फिर स्वयं ही बोला कि-'मैं श्री
देवाचार्यसे जीता गया'। श्रीसिद्धराजने उसे पराजित कह कर अपद्वारसे बाहर कर दिया। इस पराभवके
कारण उसका सिर फट गया और वह मर गया।
इसके अनन्तर श्रीसिद्धराजने आनन्द उल्लसित मनसे देवाचार्यके प्रभावकी ख्याति करनेकी
इच्छा की। उनके सिर पर चार श्वेतच्छत्र धारण करवाये गये, खूब सुंदर चामर ढलाये गये, शंखोंके युगल
२१-२२

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

८२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
बजाये गये, डंकोंकी चोटसे मानों आकाशका पेट गुड़गुड़ा रहा था और उत्तम प्रकारकी दुंदुभियोंके नादसे
दिगंतराल भरा जा रहा था। राजाने स्वयं अपने हाथका अवलंबन दे कर, 'हे वादि चक्रवर्ती, पधारिये !'
ऐसी स्तुतिपूर्वक उन्हें राजसभासे प्रस्थान करवाया। वाहड नामक उपासकने उस समय तीन लाख [द्रम्म]
याचकोंको दान किये। इस तरह जगत्के आनंद स्वरूप कन्द (मूल) के कन्दल (अंकुर) समान मंगलके
वारंवार उच्चारित होने पर, उसी वाहड द्वारा बनवाये गये श्रीमहावीर देवके प्रासाद (मन्दिर) में, देवको
नमस्कार करने बाद, उसीकी वसति (उपाश्रय) में जा कर उन्होंने आश्रय लिया। सूरिकी अनिच्छा होने पर
भी राजाने उनको पारितोषिकके रूपमें छाला आदि बारह गांव भेंट दिये। [भिन्न भिन्न समर्थ आचार्यों
द्वारा की गई ] उनकी स्तुतिके कुछ श्लोक इस प्रकार हैं-
१६१. जिनके प्रसाद-ही-का मानों सुखप्रश्वके समय दर्शन (श्वेतांबर संप्रदाय) उच्चारण करता है,
उन वस्त्रप्रतिष्ठाचार्य श्रीदेवसूरिको नमस्कार है। -इस प्रकार श्रीप्रद्युम्नाचार्यने कहा।
१६२. यदि सूर्यके समान देवाचार्य, कुमुदचंद्रको न जीत पाते तो कौन श्वेतांबर, संसारमें कटिमें
वस्त्र पहनने पाता ।- इस प्रकार हेमाचार्यने कहा।
१६३. जिस नग्नने कीर्तिरूपी कंथा उपार्जन करके अपना व्रतभंग किया था, देवसूरिने उस कंथाको
छीन कर उसे निर्ग्रन्थ (नंगा) कर दिया। - इस प्रकार श्री उदयप्रभ देवने कहा।
१६४. अभी तक भी जिन्होंने खेल-शालाका त्याग नहीं किया उन देवसूरि (बृहस्पति) के
साथ, वादविद्याको जानने वाले प्रभु देवसूरिकी, तुलना कैसे की जाय।- इस प्रकार
श्री मुनिदेवाचार्यने कहा।
१६५. जिनकी प्रतिभाके घाम-तेजसे [त्रस्त हो कर] कीर्तिरूपी योगवस्त्रका त्याग कर देने वाले
[उस] नग्न [दिगंबर] को भारती ने मानों लाजके कारण छोड़ दिया, वह देवसूरि तुम्हारा
कल्याण करें।
१६६. अशेष केषोलियोंकी मुक्ति स्थापन कर जो सत्राकार बने तथा स्त्रियोंकी मुक्तिके युक्त उत्तर द्वारा
मोक्ष तीर्थ बने, और नग्नको जीत लेने पर श्वेताम्बरशासनके प्रतिष्ठागुरु बने, उन प्रभु
श्री देवसूरिकी महिमा, देवता और गुरुकी अपेक्षा भी अपरिमित है।- इस प्रकार दो
श्लोक श्री मेरुतुंगसूरिने कहे।
इस प्रकार यह देवसूरिका प्रबन्ध समाप्त हुआ।
*
पत्तनके वसाहू आभडका वृत्तान्त ।
११०) इसके बाद, पत्तनका रहने वाला, जिसका वंश विलुप्त हो गया है ऐसा, आभड नामक एक
वणिकपुत्र कंसारेकी दुकान पर, गागर घिसनेका काम, किये करता था। उसको वहा रोज पाँच विशोपकका
उपार्जन होता था। वह अपना सारा दिन उस काममें व्यतीत कर, दोनों शाम प्रभु श्री हेम सूरिके चरणोंके पास
बैठ कर प्रतिक्रमण किये करता था। स्वभाव-ही-से चतुर होनेके कारण उसने अगस्त्य और बौद्ध मत आदिके

  • रत्न परीक्षा के ग्रंथोंको पढ़ डाला और रत्नपरीक्षकोंके निकट रह कर उस परीक्षामें दक्ष हो गया। किसी समय,
    श्री हेमचंद्र मुनीन्द्रके निकट उसने, धनाभावके कारण, स्वल्प प्रमाणमें परिग्रह-परिमाण व्रतका नियम लेना
    चाहा। सामुद्रिक विद्याके जानकार प्रभुने मणिबंधमें उसके भाग्य वैभवका खूब प्रसार होना जान कर, तीन
    लाख द्रम्मसे अधिक द्रव्य न रखनेका उसे नियम कराया। इसके बाद, संतोष पूर्वक वह अपना व्यवहार
पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

प्रकरण ११०-१११ ] पत्तनके वसाहू आभडका वृत्तान्त । [ ८३
करने लगा। किसी अवसर पर, वह किसी गाँवको जा रहा था, तो उसने रास्तेमें बकरियोंका एक झुंड जाते
देखा। उसमें एक बकरेके गलेमें पाषाणका एक खण्ड बन्धा देखा, जिसको रत्नपरीक्षक होनेके कारण, परीक्षा
करके देखा तो वह सच्चा रत्न मालूम दिया। फिर उस रत्नके लोभसे, मूल्य दे कर उस बकरीको उसने खरीद
लिया। मणिकार (मणियारे) के पाससे उस रत्नको सान पर चढ़वा कर उसे देदीप्यमान बनवाया और फिर
श्रीसिद्धराजके मुकुट बनानेके अवसर पर, एक लाख मूल्य पर राजा-जीको दे दिया। उसी मूल धनसे उसने एक
वार बिकनेको आये हुए मञ्जिष्ठाके कई बोरे खरीदे और जब बेचनेके समय उन्हें खोलकर देखा तो समुद्रके
चोरोंसे छिपानेके लिए, व्यापारियोंने उनमें सोनेकी पट्टियाँ छिपा रखी हुई मालूम दीं। फिर उसने सब बोरे
खोल कर उनमेंसे वे पट्टियाँ निकाल लीं। इस तरह फिर वह सारे नगरमें मुख्य ऐसा सिद्धराजका मान्य
(नगर सेठ) और जिन-धर्मकी प्रभावना करने वाला [ प्रसिद्ध ] श्रावक हुआ। प्रति दिन, प्रति वर्ष, स्वेच्छा-
नुसार जैन मुनियोंको अन्न वस्त्र आदि दिया करता और गुप्तरूपसे स्वदेश और विदेशमें नये नये धर्मस्थान बन-
वाता तथा पुराने धर्मस्थानोंका जीर्णोद्धार करवाता रहा। पर किसी पर उसने अपनी प्रशस्ति नहीं लिखवाई।
[ कहा भी है कि ]-
१६७. लतासे आच्छन्न वृक्षकी नाईं और मृत्तिकासे आच्छादित बीजकी नाईं प्रच्छन्न (गुप्तरूपसे)
किया हुआ सुकृत कर्म प्रायः सैंकडों शाखाओंवाला विस्तृत हो जाता है।
इस प्रकार यह वसाहू आभडका प्रबन्ध समाप्त हुआ।
*
सिद्धराजकी तत्त्वजिज्ञासा और सर्वदर्शन प्रति समानदृष्टि।
१११) एक दूसरी बार, श्री सिद्धराज संसार सागरको पार करनेकी इच्छासे, सर्व देशके सर्व दर्शनोंमेंसे,
प्रत्येकसे देवतत्त्व, धर्मतत्त्व, और पात्रतत्त्वकी जिज्ञासासे पूछने लगा, तो मालूम हुआ कि, ये प्रत्येक अपनी स्तुति
और दूसरेकी निंदा कर रहे हैं। इससे उसका मन [खूब] संदेह-दोलाढूढ हो गया। श्रीहेमाचार्यको बुला कर
उनसे विचारणीय कार्यको पूँछा। आचार्यने चतुर्दश विद्याओंके रहस्यका विचार करके, इस प्रकार एक पौराणिक
निर्णय कह सुनाया कि-'पहिले ज़मानेमें किसी व्यवहारी [गृहस्थ] ने अपनी पहली परिणीत पत्नीको
छोड़ कर किसी रखेलिनको अपना सर्वस्व दे दिया। इससे उसकी पूर्व पत्नी, सर्वदा ही, उसको अपने वशमें
करनेके लिये अभिचार (मंत्र-तंत्र आदि) के उपाय पूछा करती। किसी गौड (बंगाल) देशीय [जादूगर] ने
बताया कि-"तुम्हारे पतिको मैं ऐसा कर दूँ कि तुम उसे फिर रस्सीमें बाँधे रखो" ऐसा कह कर, उसने कोई
एक ऐसी अचिन्त्यवीर्य ओषधि ला दी और कहा कि-"इसे भोजनमें खिला देना"। ऐसा कह कर वह चला
गया। कुछ दिनोंके बाद जब क्षयाह (श्राद्धका दिन) आया तो उस स्त्रीने वैसा ही किया-पतिको वह
ओषधि खिला दी। फलस्वरूप वह (पति) साक्षात् बैल हो गया। उसका फिर कोई प्रतीकार न
जान कर वह, सारी दुनियाकी झिड़कियाँ सहती हुई, अपने दुश्चरितके ऊपर शोक करने लगी। एक बार
[ग्रीष्म कालके] दोपहरके समय, सूर्यके कठोर किरणोंसे खूब संतप्त हो कर भी, किसी शाद्वल भूमिमें वह अपने
उस पशुरूप पतिको चरा रही थी और किसी वृक्षके नीचे बैठ कर खूब निर्भर भारसे विलाप कर रही थी।
अकस्मात् उसने आकाशमें कुछ आलाप सुना। पशुपति (शिव) भवानीके साथ विमानमें बैठे हुए उस समय
यहाँसे निकले। भवानीने उसके दुःखका कारण पूछा। इस पर शिवने वह वृत्तांत ज्यों का त्यों कह सुनाया।
फिर भवानीके आग्रह करने पर शिवने यह भी बताया कि, उसी वृक्षकी छाया में, पुरुष बननेकी ओषधि है;

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

८४ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
और वे अन्तर्धान हो गये । फिर वह भी उस वृक्षकी छायाको रेखांकित करके, उसके भीतर पड़ने वाली
[ सभी ] ओषधियोंके अंकुरोंको उखाड़ उखाड़ कर वृषभके मुँहमें डालने लगी । उस अज्ञात स्वरूप
ओषधिके मुँहमें पड़ते ही वह बैल फिर मनुष्य हो गया । अज्ञात स्वरूप हो कर भी, ओषधिने जैसे अभीष्ट
कार्य किया, वैसे ही कलियुगमें मोहके कारण, बहु पात्र-परिज्ञान तिरोहित होने पर भी, भक्तियुक्त हो कर
सब दर्शनोंका आराधन करनेसे, अविदित स्वरूप-ही-से मुक्तिदायक हो जाता है, यह निश्चय है । इस प्रकार
श्रीहेमचंद्राचार्यने जब सर्व दर्शनके सम्मत होनेका उपदेश दिया तो श्री सिद्धराजने फिर सब धर्मोंका
समान आराधन किया ।
इस प्रकार यह सर्व दर्शन मान्यता प्रबंध समाप्त हुआ ।
*
सिद्धराजका प्रजाजनोंके साथ उदार व्यवहार ।
११२) एक दूसरी बार रातमें, राजा कर्ण मेरु प्रसादमें नाटक देख रहा था । वहाँ पर कोई चना
बेचने वाला एक गरीब बनिया भी चला आया और वह राजाके कन्धे पर हाथ रख कर देखने लगा । राजा
उसके इस अभिनव ( व्यवहार ) से मनमें प्रसन्न हो रहा, और बार बार उसका दिया हुआ कर्पूर मिश्रित
पानका बीड़ा आनंदके साथ लेता रहा । नाटकके विसर्जन होने पर, राजाने अनुचरोंके द्वारा उसका घर आदि
अच्छी तरह जान लिया और फिर अपने महलमें आ कर सो गया । सबेरे उठ कर प्रातःकृत्य कर लेने बाद,
सर्वावसर ( राजसभा ) के मिलने पर, राजाने सभामंडपको अलंकृत किया और उस चना बेचने वाले बनियेको
बुलाया । राजाने उससे [ व्यंगमें ] कहा कि- 'रातमें तुमने जो मेरे कन्धे पर हाथ रखा था उससे मेरी गर्दनमें
दर्द हो रहा है' -तो उस तत्कालोत्पन्न मति वाले (हाजिर जवाब ) बनियेने कहा कि- 'महाराज ! आसमुद्र
विस्तृत ऐसी पृथ्वीके भारको कन्धे पर उठा रखनेसे यदि स्वामीके कन्धेमें कोई पीड़ा नहीं होती तो मुझ समान
तृण-मात्रसे निर्जीव बनियेके भारसे स्वामीके कन्धोंमें क्या पीड़ा होगी !' उसके इस उचित उत्तरको सुन कर
राजा बड़ा प्रसन्न हुआ और बदलेमें उसको इनाम दे कर विदा किया ।
इस तरह यह चना बेचनेवाले बनियेका प्रबंध समाप्त हुआ ।
*
लक्षाधिपतिको क्रोडपति बना देना ।
११३) एक दूसरी रातको, राजा कर्ण मेरु प्रासादसे नाटक देख कर लौट रहा था, तब [ राजमार्गमें ]
किसी व्यवहारीके घर पर बहुत-से दीपक जलते हुए देख कर पूछा कि- 'यह क्या है ?' उसने कहा कि ये
लक्षप्रदीप हैं । राजाने उसको धन्य कहा और वह अपने महलमें चला गया । रात्रिको व्यतीत कर [ अपने
नगरमें ऐसे प्रजाजन है इस विचारसे ] अपनेको धन्य मानता हुआ, सबेरे उसे राजसभामें बुला कर आदेश किया
कि- ' इन प्रदीपोंको सदा जलाते रहनेसे तुमको सदा ही अग्निका भय रहता है, तो कहो कि तुम्हारे पास कितने
लाखका धन है'। उत्तरमें उसने निवेदन किया कि- 'वर्तमानमें चौरासी लाख है' । इस पर मनमें अनुकंपित
हो कर राजाने कृपापूर्वक अपने खजानेसे १६ लाख निकाल कर दे दिया और उसके मकान पर [ दीपकोंके
बदले ] कोटिपति होनेका सूचक कोटिध्वज फहराया गया ।
इस तरह यह पोटिललसप्रसाद प्रबंध समाप्त हुआ ।
*

पृष्ठ 110 स्कैन

प्रकरण, ११२-११६ ] सिंहपुरके ब्राह्मणोंका कर माफ करना । [ ८५
सिंहपुरके ब्राह्मणोंका कर माफ करना ।
११४) एक दूसरी बार, राजाने वालक देशकी दुर्गभूमि ( पहाड़ी जमीन ) में सिंहपुर
नामका प्रदेश ब्राह्मणोंको रहनेके लिये दे दिया और उसके अधीन १०६ ग्राम दान कर दिये । पर वहा पर
सिंहका डर देख कर ब्राह्मणोंने सिद्धराज से प्रार्थना की कि, उन्हें कहीं देशके भीतर निवास दिया जाय । इस
परसे राजाने उनको साभ्रमती के तीर परका आसात्रिली ग्राम दे दिया, और सिंहपुर से धान्य लानेमें जो
आते जाते कर लगता था उसे माफ कर दिया गया ।
वाराहीके पटेलोंको त्रूचाका विरुद्ध देना ।
११५) बादमें, राजा सिद्धराज

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

८६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
दर्शनके लिये उत्कंठित हो कर उसके निवासस्थानमें गये और राजाको प्रणामादि करके उसके अनुपम ऐसे
पलंग पर ही बैठ गये । आसन देनेके लिये नियुक्त नोकरोंने उनको अलग आसन पर बैठनेको कहा तो वे लोग
अपने हाथोंसे उस पलंगकी कोमल शय्याका स्पर्श करते हुए [ भोले भावसे ] 'हम लोग यहाँ बड़े आरामसे
बैठे हैं'-ऐसा कहते हुए वही बैठ रहे। [यह देख कर] राजाका मुख मुस्कराहटसे कमलकी भाँति खिल उठा ।
इस प्रकार उज्झावासी ग्रामीणोंका यह प्रबंध समाप्त हुआ !
*
झाला सामंत माँगूकी शूरताका वर्णन ।
११०) किसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

प्रकरण ११७-११९ ] सिद्धराजकी सभामें म्लेच्छराजके दूतोंका आगमन ! [ ८७
सिद्धराजकी सभामें म्लेच्छराजके दूतोंका आगमन ।
११८) एक दूसरी बार, म्लेच्छराजके प्रधानोंके आने पर, मध्यदेशसे आये हुए वेपारियोंको बुला कर कुछ
रहस्य दिखलानेका आदेश दे कर विसर्जित किया । इसके बाद दूसरे दिन, सायंकाल, प्रलय कालके समान प्रचण्ड
पवनके आने पर, राजा सुधर्मा सभाके समान राजसभामें सिंहासन पर बैठ कर जो देखता है, तो अन्तरिक्षसे दो
राक्षस उतर रहे हैं—जिनके मस्तक पर सोनेकी दो ईंटें रखी हुई हैं और जो सुवर्ण जैसी कान्ति धारण कर
रहे हैं। उन्हें देख कर सारी सभा भयसे भ्रात हो उठी । इसके बाद, उन्होंने राजाके चरणपीठ पर वह
उपहार रख दिया और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

८८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
मनुष्योंको साथ ले कर, अकस्मात् उस देवीके मंदिरमें प्रादुर्भूत हुआ । उसने देवीकी रत्न, सुवर्ण और कर्पूरसे
पूजा अर्ची की और उस राजाकी रानियोंको उसी प्रकारके उत्तम पानके बींड़े दिये । फिर श्री सिद्धराज का
नामाङ्कित वह सिद्धदेव पूजाके बहाने वहीं रख कर, उसी बर्बरके कंधेपर चढ़कर, उड़ता हुआसा जैसे आया
था वैसे ही चला गया । रातके अन्तमें रानियोंने उस तिरोवी राजाको यह वृत्तान्त कह सुनाया तो, भयभ्रान्त
हो कर उसने, उस उपहारको, अपने प्रधान पुरुषोंके द्वारा सिद्धराज के पास पहुँचा दिया । इधर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

प्रकरण १२३-१२५ ] पिताके पुण्यार्थ मयणल्लादेवीका सोमेश्वरीकी यात्रा करना । [ ८९
प्रतिज्ञा पूर्वक बोल उठे कि-'यदि बिल्लीके हाथ तुम्हारी मृत्यु होगी तो मैं भी तुम्हारे ही साथ मरूंगा'। वह तोता
ज्यों ही पिंजडेसे उड़ कर उस सोनेके थाल पर आ कर बैठा त्यों ही उस बिल्लीने [लपक कर] भेड़िये जैसे दाँतोंसे
उसे मार डाला । राजाने उसे मरा देख कर भोजनका ग्रास छोड़ दिया, और उक्ति-प्रत्युक्ति जानने वाले
राजपुरुषोंके [बहुत कुछ] निषेध करने पर भी कहा-
१६९. राज्य चला जाय, श्री चली जाय, और क्षणभरमें प्राण भी भले ही चले जाँय, किन्तु जो बात
मैने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

९० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
महान् राज्यका कारण भी प्राक्तन कर्म को बता कर [कर्म ही की] प्रशंसा की। राजाने इस वृत्तान्तको सुन कर
कर्मकी प्रशंसाको विफल करनेके विचारसे, प्रशंसा करनेवाले चाकरको एक दिन, उसे कुछ भी रहस्य न जता कर,
यह प्रसाद-लेख दे कर महामन्त्री सान्तूके पास भेजा कि-'इस चाकरको एक सौ घोड़ेका सामन्त बना दिया
जाय'। वह चाकर इस लेखको ले कर जब चंद्रशालाकी सीढ़ियोंसे नीचे उतर रहा था, तब पैर फिसल जानेसे
गिर गया और उसका अंग भंग हो गया । उसीके पीछे चले आने वाले दूसरे चाकरने पूछा कि-'यह क्या
बात है?' तो उसने अपनी बात बताई । वह तो फिर खाटमें बैठ कर अपने घर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

प्रकरण १२५ ] सिद्धराजकी स्तुतिके कुछ फुटकर पद्य । [ ९१
१७६. हे सिद्धराज, नत हो जाने पर तो तुमने आनाक भूपको अनेक लाखोंके साथ सपादलक्ष
[ जैसा देश ] भी दे दिया और दृप्त ऐसे यशोवर्माके पास मालव ( मालवा देश; श्लेषार्थ मा=लक्ष्मीका ल्व=
लेशमात्र ) का होना भी तुमने सहन नहीं किया ।
इत्यादि बहुतसी स्तुतियां और प्रबंध उसके बारेमें हैं जो [ ग्रन्थान्तरोंसे ] जानने योग्य हैं ।
सं० ११५० से ले कर [११९९ तक] ४९ वर्ष तक श्री सिद्धराज जयसिंह देव ने राज्य किया।
*
इस प्रकार श्री

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

९२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
[११५] धारा-भंगके प्रसंगको देख कर, जिसके समीप आनेकी ही आशंकासे, प्रावृर्णकके बहाने
जिसको महोदय राजने दण्ड दिया ।
[११६] जिस शत्रुने, अमृतकी भाँति, इसकी पृथ्वीके लेनेकी इच्छा की, उसीको तलवारसे उल्लसित
इसके बाहुने राहु बना दिया ( अर्थात् राहुके समान उसे सिरकटा बना दिया ) ।
[११७] लोगोंने तो इसको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

९. कुमारपालादि प्रबन्ध ।
कुमारपालके पूर्वजादि ।
१२६) अब परम आर्हत श्री कुमारपालका प्रबंध प्रारंभ किया जाता है-अणहिल्लपुर नगरमें
जब कि महाराज बड़े भीमदेव राज्य-शासन कर रहे थे, उस समय श्री भीमेश्वरके नगरमें (अर्थात् पत्तनमें)
बकुलादेवी १ नामकी एक वेश्या रहती थी जो नगर प्रसिद्ध रूप और गुणकी पात्र थी। कुलवधुओंसे भी उसकी
अधिक शीलमर्यादा कही जाती थी । राजाने यह सुना तो उसकी परीक्षा लेनेके विचारसे उसे अपने अनुचरोंके
द्वारा सवालाख कीमतकी एक कटारी, अपनी रक्षिता बनानेके इरादेसे, इनामके तौर पर भिजवाई। [कार्यान्तरकी]
उत्सुकता वश राजाने उसी रातको बाहर जा कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

९४ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
राजाके आदमी पैरोंके चिह्नके अनुसार वहाँ पहुँचे, परंतु उसका वहाँ पाना असम्भव जान कर और भालेकी
नोकको उसमें खोंच कर देखने पर भी कुछ न मालूम कर, वे वहाँसे वापस लौट गये । दूसरे दिन खेतवालोंने
उस स्थानसे उसे बाहर निकाला । वह सबेरे ही यहाँसे आगे चलता हुआ एक वृक्षकी छायामें बैठ कर विश्राम
लेने लगा, तो क्या देखता है कि, एक चूहा निभृतभावसे बिलमेंसे चाँदीका सिक्का बाहर ला कर रख रहा है ।
जब वह इस प्रकार इक्कीस सिक्के निकाल चुका, तो उनमेंसे फिर एक वापस उठा कर यह बिलमें ले गया। उसके
बिलमें घुसने पर बाकीके सब सिक्के उठा कर कुमारपालने ले लिये और यह ज्यों ही एकान्तमें जा कर देखता
है तो वह चूहा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

प्रकरण १२८-१३१ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ ९५
कुमारपालका राजगद्दीपर बैठना ।
१२९ ) प्रातःकाल वह बहनोई अपना सैन्य तैयार करके, उसके साथ, उसको राजाके महलमें ले आया।
अभिषेककी परीक्षाके लिये पहले एक कुमारको पट्टे पर बैठाया । उसको चादरके आँचलोंको भी ठीक सम्भालते
न देख फिर एक दूसरेको बैठाया । उसको हाथ जोड़ कर बैठा हुआ देख कर उसे भी अप्रमाणित किया। फिर
कान्हड़देव की अनुज्ञासे कुमारपाल, वस्त्र संवरण करके ऊँचेसे श्वास लेता हुआ और हाथमें तलवार कँपाता
हुआ, सिंहासन पर जा बैठा । पुरोहितने मंगलाचार किया, नगाड़े बजे । श्रीमान् कान्हड़देव ने पंचांगोंसे
पृथ्वी चूम कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें