सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
पलटू साहिब की बानी: प्रथम भाग (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - अमर कुण्डलियाँ व पद)

पलटू साहिब की बानी: प्रथम भाग (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - अमर कुण्डलियाँ व पद)

Paltoo Sahib Ki Bani Part 1: Belvedere Press Allahabad

सन्त पलटू साहिब (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा

DevanagariHindipublished116 पृष्ठ

पृष्ठ 19, कुल 116 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 19

पलटू साहिब की बानी भाग—१ १३
सब से बड़ा अनाम नाम की महिमा जाने ॥
संत बोलते ब्रह्म चरन के पियै पखारन ।
बड़ा महापरसाद सीत संतन कर छाड़न ॥
पलटू संत न होवते नाम न जानत कोय ।
साध महातम बड़ा है जैसो हरि यस होय ॥
( ३२ )
॥ भक्त जन ॥
हरि हरिजन को दुइ कहै सो नर नरकै जाय ॥
सो नर करकै जाय हरिजन हरि अंतर नाहीं ।
फूलन में ज्यों बास रहैं हरि हरिजन माहीं ॥
संत रूप अवतार आप हरि धरि कै आये ।
भक्ति करे उपदेस जगत को राह चलाये ॥
और धरै अवतार रहै निर्गुन संजुक्ता ।
संत रूप जब धरै रहै निर्गुन से मुक्ता ॥
पलटू हरि नारद सेती बहुत कहा समुझाय ।
हरि हरिजन को दुइ कहै सो नर नरकै जाय ॥
( ३३ )
हरि अपनो अपमान सह जन की सही न जाय ॥
जन की सही न जाय दुर्बासा की क्या गत कीन्हा¹ ।
भुवन चतुर्दस फिरे सबै दुरियाय जो दीन्हा ॥
पाहि पाहि करि परै जबै हरि चरनन जाई ।
तब हरि दीन्ह जवाब मोर बस नाहि गुसाँई ॥
मोर द्रोह करि बचै करौं जन द्रोहक नासा ।
(१) दुर्बासा ऋषि ने भक्त शिरोमणि राजा अंबरीक का प्रण तोड़ने को एकादशी
व्रत के पारन के लिए द्वादशी का न्योता राजा का माना । जब द्वादशी बीतने लगी और
ऋषि जी न आये तो राजा ने व्रत का धर्म्म निबाहने को शालिग्राम का चरणामृत
लिया कि तुर्त ऋषि जी पहुँचे और सराप देना चाहा । यह अनर्थ देख कर विष्णु ने
सुदर्शन चक्र को उन पर छोड़ा जिस से बचने को वह आप विष्णु तक की शरण में गये
लेकिन कोई उन्हें न बचा सका जब तक कि वह राजा अंबरीक की शरण में न आये ।