कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
About this granth
The Kamba Ramayana, known in Tamil as Iramavataram, is the Rama epic of the poet Kamban and one of the high points of Tamil literature. Kamban follows the story of Valmiki but retells it in his own idiom, shaped by Tamil devotional tradition. He praises Sadaiyappa Vallal of Tiruvennainallur at several points in the poem, and tradition takes him to be the poet's patron.
This scan is Part 1 of a Hindi prose translation made directly from the Tamil by N. V. Rajagopalan and edited by Awadhnandan, published by the Bihar Rashtrabhasha Parishad, Patna, in 1963. The Parishad's statement and preface explain that it planned translations of the Telugu Ranganatha Ramayana and the Tamil Kamba Ramayana to bring South Indian Rama traditions to Hindi readers.
A long introduction discusses the antiquity of Tamil literature, the Tolkappiyam, the bhakti of the Alvars, what is known of Kamban, and the difficulty of rendering long Tamil sentences in Hindi. The translation follows the poem's division into patalams; the contents show the Bala, Ayodhya (including the departure to the forest, Guha and the enthronement of the sandals) and Aranya kandas. This first part alone runs to 549 pages.
५४
कम्ब रामायण
हे सद्गुणहीन शुक्र, दान देते समय बाधा डालनेवाले निष्ठुर ! किसी याचक को देने के पूर्व 'मत दो' कहकर किसी दाता को रोकना क्या तुम्हे शोभा देता है ? तुम्हारे इस कार्य से तुम्हारे बन्धु भी वस्त्र और अन्न से वंचित हो जायेंगे।
इस प्रकार कहकर महाबलि ने शुक्राचार्य के सभी वचनो को यह समझकर कि मन्त्री कठोर हृदयवाला है, अस्वीकार कर दिया और (वामन से) यह कहते हुए कि तुम्हीं तीन पग (भूमि) नापकर ले लो, उस वामन के छोटे-से हाथ में जल दे दिया।
सरोवर का
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड ५५
मुनिवर के निकट जाकर पूछा—'हे अवर्णनीय गुण-विभूषित मुने ! आपने जिन अत्याचारी राक्षसों के सम्बन्ध में कहा था, वे कब आयेंगे ?'
विश्वामित्र मौन व्रत धारण किये हुए थे, इसलिए कुछ उत्तर नहीं दिया। युद्ध-निपुण कुमार उन्हें प्रणाम करके यज्ञशाला से बाहर आये और आकाश की ओर देखा। वहाँ (आकाश में) राक्षस लोग वर्षाकाल के काले मेघों के समान गर्जन कर रहे थे, जिसे सुनकर वज्र भी डर जाय।
उन राक्षसों ने बाण चलाये, भाले फेंके, आग और पानी बरसाये,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in५६ | कंब रामायण
लक्ष्मी के प्रियतम (श्रीराम) के दिव्य अस्त्रों ने भयंकर ताड़का से उत्पन्न दोनों वीरों में प्रथम मारीच को समुद्र में फेंक दिया और दूसरे सुबाहु को यमलोक में पहुँचा दिया।
पुष्पगुच्छों की मालाओं से सुशोभित (रामचन्द्र) ने जो बाण बरसाये, उन बाणों से क्षण-भर में मार्ग अन्तरिक्ष भर गया। (बचे हुए राक्षस) यह सोचकर कि ये दोनों राघववीर अब लाशों के पर्वत पर चढ़कर हमें (जीवित) पकड़ लेंगे,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअध्याय ९
अहल्या पटल
वे तीनो ( महर्षि विश्वामित्र एव राम-लक्ष्मण ) शोण ( सोन १ ) नदी-रूपी नारी के निकट जा पहुँचे । विविध रत्नो ( से सुशोभित ) तथा चंदन, अगरु आदि सुगंध-द्रव्यो से सुरभित सिकता-राशि ही उस शोण-रमणी के स्तन थे, सुकोमल लताएँ उसकी कटि थी, ( भ्रमर-कुल से ) गुंजरित नव विकसित पुष्प-पंक्तियाँ उसकी मेखला बनी थी उस स्थान मे फैली हुई काली मिट्टी उसके केशपाश थी ; निकटस्थ पर्वतो की परिक्रमा करती हुई उसकी जो नहरे बह रही थी, वे उसके नूपुर थे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ५८ | कंब रामायण |
|---|
उस विद्याधर-कन्या ने दुर्वासा महर्षि से कहा—हे महिमामय महर्षे ! इसे लोँ। यह पुष्पहार श्रीमहालक्ष्मी के मुकुट का भूषण था, जो (लक्ष्मी) सृष्टि तथा स्थिति के कारण-भूत, सारे विश्व को निगलने ओर उगलनेवाले, उस विष्णु भगवान् के विशाल वक्ष पर आसीन रहती ह। मैं तुमको प्रेम से इसे देती हूँ। यह कहकर उसने उस हार को दुर्वासा के हाथ में दे दिया।
दुर्वासा ने सोचा, सभी देवो की स्वामिनी लक्ष्मी देवी ने जो हार अपने मुकुट पर धारण किया था, उसे प्राप्त करने का सौभाग्य मुझे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड ५८
उठे, जैसे त्रिपुर-दाह के समय शिवजी हँस रहे हो। उनकी भौहें उनके विशाल भाल पर चढ़
गईं; (उन्होंने अपनी) आँखों से ज्वाला उगलते हुए ऐसा गर्जन किया, जिससे स्वयं वज्र
भी डर गया। उन्होंने कहा—हे पापिष्ठ शतमख ! सुन—
पञ्च महाभूतों के नायक, भूमि-वल्लभ एवं अनुपम छन्दों के प्रभु महाविष्णु के वक्ष
पर आसीन आदिलक्ष्मी के द्वारा यह हार प्रेम के साथ धारण किया गया था और विद्याधर-
कन्या ने उनसे इसे प्राप्त किया था। बड़ी तपस्या की महिमा के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in६० | कंब रामायण
फैलाकर दृढ़ खड़े रहे घूमनेवाला मंदर पर्वत उनकी पीठ पर था। इस प्रकार, उन्होंने दुर्वासा के शाप से नष्ट हुई सभी वस्तुओ को पुनः प्राप्त किया।
सभी खोई हुई वस्तुएँ प्रभु (विष्णु भगवान्) की कृपा से पुनः प्रकट हुई। उस समय सुर तथा असुर आपस मे कलह करने लगे। विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर असुरो का विनाश किया और सुरो ने अमृत का पान किया।
श्रीधर मूर्त्ति ने हलाहल विष एवं चंद्रकला वृषभ-वाहन (शकर) को दिया, पञ्चवृक्ष तथा अन्य उत्कृष्ट वस्तुएँ इन्द्र को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड ६१
महिमा बताइए। विश्वामित्र कहने लगे—मेरे पालक राजकुमार ! पुराने काल में तुम्हारे श्रेष्ठ सूर्यकुल मे सगर नामक चक्रवर्त्ती उत्पन्न हुए थे, जिन्होने अपनी बलिष्ठ भुजाओ मे अयोध्या नगरी मे रहते हुए सारी पृथ्वी पर शासन किया था।
उस विजयी चक्रवर्त्ती के दो पत्नियाँ थी। विदर्भ देश मे उत्पन्न पत्नी से 'असमंजस' नामक पुत्र हुआ, जिसका पुत्र 'अंशुमान्' था। उनकी दूसरी पत्नी, गरुड की भगिनी सुकुमारी 'सुमति' थी, जिसके धर्मपरायण साठ हजार बलवान् पुत्र हुए।
अत्यंत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in६२
कंब रामायण
सब के द्वारा प्रशंसित (रामचन्द्र) । उस निष्कलंक मुनिके वचन सुनकर अंशुमान् ने आदर के साथ उनकी वंदना की और अश्व लेकर लौट आया । सगर ने यज्ञ पूर्ण किया । कुछ समय उपरांत अंशुमान् को राज्य सौंपकर चक्रवर्त्ती दिवंगत हो गये ।
सगर-पुत्रों के द्वारा खोदे जाने से मकर-मत्स्यों से पूरित समुद्र ही 'सागर' कहलाया । अंशुमान् अप्रतिम पराक्रम के साथ भूमि का शासन करता रहा । उसके दीर्घवंश में भगीरथ नामक कुमार अवतरित हुआ ।
वे चक्रवर्त्ती भगीरथ समस्त धरती पर अपना एकमात्र
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड ६३
तब भगवान् (शिवजी) उनके सम्मुख प्रत्यक्ष हुए और उनकी इच्छा के विषय में पूछा। भगीरथ ने निवेदन किया—मेरे प्रभु ! गंगा नदी ने कहा है कि उनके वेग को रोक लेने का आपका पूर्व वचन केवल विनोद-मात्र है, तो तथ्य क्या है, बतलाइए। यह सुनकर उन्होंने (शंकर ने) उत्तर दिया—डरो नहीं, मैं गंगा को इस प्रकार रोक लूँगा कि उसकी एक बूँद भी नहीं बिखरेगी। और फिर, वे (शिवजी) अदृश्य हो गये। तब उसने (भगीरथ ने) गंगा को लक्ष्य करके ढाई हजार वर्ष तक कड़ी तपस्या की।
उस राजा ने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in८०
कम्ब रामायण
(विश्वामित्र ने) गंगा की कहानी कह सुनाई तो वे (राम और लक्ष्मण) सुनकर आश्चर्य और आनन्द में डूब गये। फिर, वे गंगा को पार कर विशाला नामक नगर में पहुंचे, जहाँ के पर्वत-सदृश भुजावाले नरेश ने उनका आदर-सहित स्वागत किया और (विश्वामित्र के) चरणों की वन्दना की। तीनों कुछ समय उस स्थान पर ठहरे और (फिर) आगे बढ़ चले।
वे तीनों मिथिला देश में जा पहुंचे जहाँ खेतों में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड - ६५
उनके नृत्यों के साथ संगीत तथा मृदंग-ताल की ध्वनियाँ होती रहती है, जिन (शब्दों) से भड़ककर भैंसें भागकर नदियों में जा गिरती हैं, जिनके कारण (पानी में) उथल-पुथल उत्पन्न हो जाती है, जिससे मीन उछल-उछलकर तट पर के नारियल, गुवाक (सुपाड़ी) आदि वृक्षों के पत्तों पर जा गिरते हैं।
वहाँ के सरोवरों में कोमलांगी सुन्दरियाँ (जब) भाले-सदृश अपनी आँखें मीच-कर और जलमग्न होकर ऊपर उठती हैं, तब वे क्षीर-सागर के मथने के समय जल से ऊपर उठती हुई लक्ष्मी देवी का दृश्य
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in६६ | कंब रामायण
वह अहल्या की संगति में सुगंधित नवमधु का महान् आनन्द पा रहा था, उसी समय अहल्या को अनुभव हुआ कि यह इन्द्र है, तो भी उसने उसे अनुचित कृत्य मानकर दूर नहीं किया उसी समय त्रिनेत्र (शिवजी) के समान सर्व-शक्तिमान् गौतम मुनि भी शीघ्र वहाँ लौट आये।
गौतम धनुर्वाण नहीं चला सकते थे, किन्तु प्रतिकार-रहित शाप देने में अत्यन्त समर्थ थे। उनको देखकर अमिट अपयश पाई हुई (अहल्या)
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड ६७
करुणा उत्पन्न हो। बीच में आये कष्टों को स्मरण करके दुःखी मत होओ। अब तुम अपने पति के आश्रम में जाओ। यों कहकर अहल्या के चरणों की वन्दना की।
आगे चलकर वे सब गौतम मुनि के आश्रम में जा पहुँचे; गौतम उन अतिथियों के आगमन से अत्यन्त हर्षित हुए और आगे बढ़कर आदर के साथ उनका स्वागत किया और सब प्रकार से उनका सत्कार किया। तब गाधिपुत्र ने उन तपस्वियों से कहा --
अंजनवर्ण (रामचन्द्र) की चरण-धूलि लगी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in६८
कम्ब रामायण
डुबोता है, लेकिन वह बेचारा सीताजी के अवयवों के सौंदर्य को अंकित करने में सर्वथा असमर्थ हो हारकर रह जाता है; ऐसी अनुपम सुंदरी को अपने अंक में पाकर मिथिला नगरी अपने स्वर्णमय प्राचीरों के साथ ऐसी शोभायमान है, जैसे लक्ष्मी का निवासभूत कमल-पुष्प ही हो। ऐसी उस नगरी में वे तीनों प्रविष्ट हुए।
वे तीनों मिथिला की विशाल वीथियों से होकर जाने लगे, जहाँ चन्द्रोपम ललाट-वाली नारियों एवं पुरुषों के रत्नमय आभरण बिखरे पड़े रहते थे (समागम-काल में वे उन आभरणों को बाधाजनक पाकर उतारकर फेंक
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड ६१
उन तीनो ने मिथिला नगर की पण्यवीथि (बाजार) देखी, जहाँ दोनो ओर अपार रत्न, स्वर्ण, मोती, कवरी मृग के केश, अरण्य मे उत्पन्न अगुरु की लकड़ी, मयूर-पंख, हाथी के दाँत—इनके अवार लगे थे। वह हाट ऐसी लगती थी, जैसे कावेरी नदी हो, जिसके दोनों तटो पर कूपको ने मोती, अगुरु आदि एकत्र कर उनकी राशियाँ बना दी हो ।
उस नगर में रमणियाँ नुकीले और छोटे नाखूनवाले अपने कोमल कर-पल्लवों को दुखाती हुई वीणा की खूँटियो को घुमाती थी और प्रवहमाण मधु-धारा सदृश तन्त्रियो को कसती थी , वे अपने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७० कम्ब रामायण
लेप तथा पीनस्तनी नारियों के आलिंगन से उत्पन्न चिह्न अंकित थे। उनका खड्ग-प्रयोग यह स्मरण दिलाता था कि मनुष्य का मन भी विषयभागी इंद्रियों के द्वारा आकृष्ट होकर मोह-ग्रस्त हो इसी प्रकार भटकता रहता है।
उन्होंने यत्र-तत्र युवक-समूह भी देखे, जिनका शरीर सूर्य के समान उज्ज्वल था, जिनका मन इतना उदार था कि वे माँगने पर कोई भी अभीष्ट वस्तु दे देते थे, जिनके लाल करों में धनुष थे और जिनके केश, अपनी मानिनी प्रेयसियों के चरणों पर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड ७१
यदि ब्रह्मदेव से प्रार्थना की जाय कि रथ-सदृश पीनजघनवाली ऐसी ही एक अन्य तरुणी की सृष्टि कीजिए, तो वह चतुर्मुख भी वैसी सृष्टि नहीं कर सकेगा। अमृतभोजी देवगण ही क्यो न प्रार्थना करे, सागर अमृत नामक दिव्य औषध भले ही दुबारा दे दे; किन्तु ऐसी मनोहर रूपवती लक्ष्मी को कहाँ से लायगा ?
कान्तिपूर्ण भाले के फल के जैसे नयनोंवाली मेनका आदि अप्सराएँ, जिनपर स्वर्ग के शासक इन्द्र तथा अन्य देवता भी मुग्ध होते रहते हैं, इन सीताजी के शरीर-सौन्दर्य को देखकर मन मसोसकर रह जाती हैं। अब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७२ कंब रामायण
की आँखें एक दूसरे को पीने लगी ; उनकी प्रज्ञा भी अपना आश्रय छोड़कर एक दूसरे से जा मिली ।
( सीताजी के ) नयन-रूपी दो अतितीक्ष्ण बरछे ( रामचन्द्र की ) पुष्ट भुजाओं में जा गड़े । मुखरित होनेवाले वीर पद-कंकण पहने हुए (रामचन्द्र) के अरुण नयन भी मोहिनी-तुल्य उस देवी के स्तनों में गड़ गये ।
रूप-माधुर्य को पीनेवाले नयन-पाश से दोनों के मन बंध गये और उस बंधन के द्वारा खिंचे जाकर दृढ़ धनुष-धारी महाभाग तथा नुकीली दृष्टियुक्त तरुणी एक दूसरे के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड ७३
सखियो ने देखा कि स्वर्ण-ताटक धारिणी, मयूर-सदृश उसके आभरण स्रस्त हो रहे हैं, उनकी लज्जा भी गलित हो रही है, स्तनों पर मन्मथ-वाण का आघात होने से वे शर-विद्ध हरिणी के समान तड़प रही है। उस दशा को प्राप्त सीता को वे बड़ी कठिनाई से उपचार के लिए ले गईं।
जिनके मीन-तुल्य नयन ताटक-युक्त कानो के साथ सदा समर करते रहते थे, उनकी (सखियो ने) कोमल शय्या पर लिटा दिया, जिसपर उनके कर-चरण सदृश ही, अति मृदु पल्लव तथा पुष्पद्दल
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in