कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
DevanagariHindipublished549 pages
Page 85 of 549
Read in contextPage 85
बालकाण्ड ७१
यदि ब्रह्मदेव से प्रार्थना की जाय कि रथ-सदृश पीनजघनवाली ऐसी ही एक अन्य तरुणी की सृष्टि कीजिए, तो वह चतुर्मुख भी वैसी सृष्टि नहीं कर सकेगा। अमृतभोजी देवगण ही क्यो न प्रार्थना करे, सागर अमृत नामक दिव्य औषध भले ही दुबारा दे दे; किन्तु ऐसी मनोहर रूपवती लक्ष्मी को कहाँ से लायगा ?
कान्तिपूर्ण भाले के फल के जैसे नयनोंवाली मेनका आदि अप्सराएँ, जिनपर स्वर्ग के शासक इन्द्र तथा अन्य देवता भी मुग्ध होते रहते हैं, इन सीताजी के शरीर-सौन्दर्य को देखकर मन मसोसकर रह जाती हैं। अब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in