कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
DevanagariHindipublished549 pages
Page 87 of 549
Read in contextPage 87
बालकाण्ड ७३
सखियो ने देखा कि स्वर्ण-ताटक धारिणी, मयूर-सदृश उसके आभरण स्रस्त हो रहे हैं, उनकी लज्जा भी गलित हो रही है, स्तनों पर मन्मथ-वाण का आघात होने से वे शर-विद्ध हरिणी के समान तड़प रही है। उस दशा को प्राप्त सीता को वे बड़ी कठिनाई से उपचार के लिए ले गईं।
जिनके मीन-तुल्य नयन ताटक-युक्त कानो के साथ सदा समर करते रहते थे, उनकी (सखियो ने) कोमल शय्या पर लिटा दिया, जिसपर उनके कर-चरण सदृश ही, अति मृदु पल्लव तथा पुष्पद्दल
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in