कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
महाकवि कम्बन द्वारा
स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
कम्ब रामायण (तमिल में 'इरामावतारम्') महाकवि कम्बन का महाकाव्य है, जिसे तमिल साहित्य की सबसे ऊँची कृतियों में गिना जाता है। कम्बन ने वाल्मीकि रामायण की कथा को आधार बनाकर उसे तमिल भक्ति-परम्परा की भावना और अपनी काव्य-शैली में ढाला। परम्परा के अनुसार कवि को तिरुवेण्णेयनल्लूर के दानी शडैयप्प वळ्ळल का आश्रय मिला था, जिनका उल्लेख काव्य में कई स्थानों पर आता है।
यह स्कैन बिहार-राष्ट्रभाषा-परिषद्, पटना द्वारा १९६३ (विक्रम संवत् २०१९) में प्रकाशित हिन्दी अनुवाद का पहला भाग है। मूल तमिल से अनुवाद श्री न. वी. राजगोपालन ने किया है और सम्पादन श्री अवधनन्दन ने। परिषद् के वक्तव्य और प्रस्तावना में बताया गया है कि हिन्दी पाठकों को दक्षिण भारतीय रामकथाओं से परिचित कराने के लिए तेलुगु की रंगनाथ रामायण और तमिल की कम्ब रामायण के अनुवाद की योजना बनी थी।
विस्तृत भूमिका में तमिल साहित्य की प्राचीनता, तोलकाप्पियम्, आळ्वारों की भक्ति-धारा, कम्बन के जीवन और तमिल के लम्बे वाक्यों को हिन्दी में ढालने की कठिनाइयों की चर्चा है। अनुवाद गद्य में है और काव्य की तरह 'पटलों' में बँटा है। विषय-सूची में बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड (वन-प्रस्थान, गुह और पादुका-पट्टाभिषेक पटल) और अरण्यकाण्ड के पटल दिखाई देते हैं।
अयोध्याकाण्ड २०५
चक्रवर्त्ती अपने मुँह से रामचन्द्र को वन जाने को कहे, इसके पूर्व ही तुमने (राम को वन जाने को) कह दिया। वह वन के दुस्तर मार्ग मे गये बिना नही रहेगा। तुम वह कठोर अग्नि हो, जो कीर्त्ति तथा अपने पति के प्राणो को जला रही हो। तुम्हारे सदृश कठोर और कौन होगा ? इससे बढ़कर क्रूर कार्य और क्या हो सकता है ?
निष्कलक मुनि के ये वचन सुनकर व्याकुल होनेवाले चक्रवर्त्ती ने जिह्वा मे विष रखनेवाली उस स्त्री को देखकर कहा-हे पापिन। क्या 'कठोर वन मे जाओ', कहकर मेरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| २०६ | कम्ब रामायण |
|---|
प्रेमवाले पुत्र पर प्रेम से व्याकुल हो और आपका अनिन्दनीय गौरव निंदास्पद हो जाय, तो संसार के लोग उस सत्य को स्वीकार नही करेंगे।'
उत्तम कौशल्या-रूपी हंसिनी ने सोचा कि मेरा पुत्र वन को गये बिना नही रहेगा। वह बार-बार यह आशंका करती हुई कि पुत्र-विरह में चक्रवर्त्ती जीवित नही रहेंगे, अत्यन्त शोक-मग्न हुई। वह फिर सोचती कि यदि पुत्र पिता की प्राण-रक्षा के लिए देश में ही रहेगा, तो उससे पति का यश मिट जायगा। यह विचार कर चिंतित होती।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २०७
तुम्हारे विरह को नगर के लोग भले ही सह ले, देवतालोग भले ही दुःखी न हों, तो भी हे स्वर्णमय रथवाले ! हे मेरे यशकारक ! हे मेरे प्राण ! तुमको जन्म देनेवाला, मैं तुम्हारे महत्त्व को जानता हूँ। अब अपनी दशा के बारे मे मैं क्या कहूँ ? मैं नहीं जिऊँगा । मैं नहीं जिऊँगा ।
मृदु सिकता से पूर्ण गम्भीर समुद्र से घिरी हुई विशाल पृथ्वी को, इस राज्य को, अक्षय संपत्ति को और अन्य सब वस्तुयो को छलनामयी कैकेयी को ही देकर यश पानेवाला मेरा उदार मन अब मेरे प्राण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०८ कब रामायण
प्रकार मेरा साथ देनेवाले हैं ? -- ( अर्थात्, आप गृहस्थ-जीवन मे मेरा सहारा देनेवाले हैं ;
अब वैसा न करके मुझे छोड़कर चले जा रहे हैं--यह क्या धर्म है ? )
कौशल्या ने फिर कहा—हे सत्यस्वरूप ! हे ससार के राजाओ के राजाधिराज ।
यदि आप अपने प्राणो को इस प्रकार पीडित करेंगे, तो सारा ससार इससे दुःखी होगा ।
मुनिवर के साथ कदाचित् हमारा पुत्र लौट आयगा । इसलिए, हे राजन् ! आप चितित न हो ।
इस प्रकार के विविध वचन कहकर कौशल्या, चक्रवर्ती के शरीर पर, पैरों पर
और मुँह पर अपने अरुण करों को फेरती
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २०६
से शोभित वक्षवाला वृत्तेश, उसका पुत्र था चतुर्वेण्टज शलभांशन ( शलभोजन ? ), उसी का
मैं पुत्र हूँ । मेरा नाम सुरेचन है ।
इस समय, अपने नेत्रहीन माता-पिता के लिए जल लेने यहाँ आया था, यहाँ यह
विपदा उत्पन्न हुई । हे पर्वत-समान कधोंवाले ! तुमने ( मनुष्य ) न जानकर हाथी के
भ्रम से बाण प्रयुक्त किया । यह नियति का कार्य है। अतः, तुम दुःखी मत होओ ।
तीव्र पिपासा से मेरे माता-पिता दुःखी हो रहे हैं। हे अनुपम ! तुम जल ले
जाकर मेरे माता-पिता को दो और मेरी मृत्यु का समाचार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१० कंब रामायण
हे अलंकृत अश्ववाले ! तुम भी हमारे जैसे ही अपने पुत्र के विरह में (संसार का जीवन
समाप्त करके) स्वर्ग में जाओगे।
हे निरंतर अमल प्रकाश से शोभित श्वेतच्छत्रवाले ! तुमने प्रार्थना की है कि मैं
आपकी शरण में हूँ। आप मेरी रक्षा करें। अतः, हम तुमको भयंकर शाप नहीं दे रहे हैं।
आज अपने प्यारे पुत्र से, जो आज्ञा दिये बिना ही, इंगित-मात्र से सब कुछ जानकर हमारी
इच्छा पूरी करता था, वियुक्त होकर जिस प्रकार हम स्वर्ग जा रहे हैं, उसी प्रकार तुम भी
विशाल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २११
धरती पर गिर पड़ीं, तो उनके आभरण और मगंल-सूत्र बिखर पडे। उनके केशपाश खुल गये और उनकी यम-सदृश आँखे लाल हो गई।
राजा लोग कहते—हाय ! हाय। चक्रवर्ती करुणा-हीन हो गये। हम धर्म की रक्षा नही करके उसे छोड़ देंगे और वे आँधी से गिराये गये बडे वृक्ष के समान पृथ्वी पर गिरकर रोने लगे।
'उदार ( राम ) वन को जानेवाले हैं'—इस वचन मात्र से शुक और सारिकाएँ भी रो पड़ीं। ऊँचे प्रासादो मे निवास करनेवाले मार्जार भी रो पडे। रूप को पहचानने मे असमर्थ शिशु भी रो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| २१२ | कंब रामायण |
|---|
कुछ लोग कहते—कैकेयी ने अपने पुत्र के लिए राज्य तो माँगा, किन्तु राम को देश से निष्कासित क्यो कर रही है ? इसका कारण इतना ही है कि इसने ऐसा पाप-कार्य करने का निश्चय कर लिया है । और, कोई यह कहकर व्याकुल होते कि यह कैकेयी रक्त अधरवाली गणिका-तुल्य है, क्योकि इसके हृदय मे पति के प्रति गाढानुरक्ति नही है ।
कुछ लोग कहते थे—क्या चक्रवर्ती ने घोर तपस्या करके अपने प्राणो को छोडने का निश्चय किया है ? नही तो, क्या इस ससार के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीयोध्याकाण्ड २१३
युक्त क्षुद्र श्वान को देना चाहती है। अहो ! इस नारी की बुद्धि भी अच्छी है ! इस
प्रकार कहकर गंगा के अधिपति ¹ (लक्ष्मण) हाथ-पर-हाथ मारकर हँस पड़े।
लक्ष्मण ने चारो ओर रत्नो से जटित करवाल को अपने पार्श्व मे बाँध लिया,
धनुष को उठा लिया। शीतल मेरु पर्वत पर स्थित वॉवी के समान तूणीर को पीठ पर बाँध
लिया और रक्त स्वर्ण से निर्मित कवच से अपने उन्नत कन्धों तथा वक्ष को आवृत कर लिया।
उनके पैरो के वीर-कंकण ऐसी ध्वनि कर रहे थे कि उनसे समुद्र भी लज्जित
होते थे। धरती
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१२ | कंब रामायण
प्रलयकालीन अग्नि को भी शांत करनेवाले कालमेघ के समान, अनुपम और मृदुल वचन-रूपी वर्षा की बूँद बरसाते हुए आये।
उज्ज्वल स्वर्ण-समान देह तथा मेघ-समान विशाल हाथों से शोभायमान लक्ष्मण को विद्युत्-समान क्रोधाग्नि प्रकट करते हुए देखकर रामचंद्र ने कहा—हे मेरे वत्स! कभी क्रोध न करनेवाले तुम अब युद्ध के लिए सन्नद्ध हो गये हो। यों धनुष उठाने का क्या कारण है?
तब लक्ष्मण ने उत्तर दिया सत्य को मिटाकर, तुम्हारे असाधारण राज्य को तुम से छीननेवाली और काले मनवाली उस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २१५
वन जाने की आज्ञा देने में मुझ पर अधिक प्रेम रखनेवाले) चक्रवर्त्ती का कोई दोष नहीं हैं। जन्म देकर अब मुझे वन में जाने की आज्ञा देने में, अबतक हम पर वात्सल्य रखनेवाली माता (कैकेयी) का भी दोष नहीं है। इसमें (कैकेयी) के पुत्र भरत का भी दोष नहीं है! हे वत्स ! यह विधि का ही दोष है। इसके लिए तुम क्यों क्रोध करते हो?—यों श्रीराम ने कहा।
तब लक्ष्मण ने लुहार की विशाल भट्टी की अग्नि के समान, निःश्वास भरकर उत्तर दिया—ताप से भरे अपने इस हृदय को मैं कैसे शान्त करूँ ? मेरा यह धनुष
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१६ | कंब रामायण
कभी पीछे न हटनेवाले प्रभु (राम) की आज्ञा से लक्ष्मण ने अपना क्रोध शांत किया और प्रभु के सम्मुख खड़े होकर चार वेदों के समान ही अपने विवेक से कुछ वचन कहना छोड़ दिया। अपनी वेला का अतिक्रमण न करनेवाले समुद्र के समान लक्ष्मण अपने में उपशांत हो गया।
(भाव यह है—वेद भी जिस भगवान् के सम्मुख मौन हो जाते हैं, उसी प्रकार लक्ष्मण भी उनके सम्मुख हारकर निरुत्तर खड़े रहे।)
तब प्रभु ने लक्ष्मण का ऐसे आलिंगन किया, जैसे वे (राम) स्वयं जिसका आदि और अन्त नहीं पहचान सकते, वं उन्ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्यकाण्ड २१७
के लिए ) अविलंब जाओ, तो आपकी वही ( आज्ञा ) हमारी सहायता करनेवाली होगी ।
तब सुमित्रा ने लक्ष्मण के प्रति ये वचन कहे—वन तुम्हारे जाने के लिए अयोग्य नहीं है । वह वन ही तुम्हारे लिए अयोध्यानगर होगा । तुम पर गाढ अनुराग रखनेवाले ये राम ही तुम्हारे लिए दशरथ हैं । पुष्पालंकृत केशोंवाली सीता ही तुम्हारे लिए वे माताएँ हैं, जिन्होंने राम के राज्य त्याग कर वन जाने पर भी अपने प्राण नही त्यागे । इस प्रकार का विचार रखकर तुम राम के संग वन में जाओ । अब तुम्हारा यहाँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१८ | कम्ब रामायण
होने से कोश में रखे हुए भाले से युक्त हे प्रभो ! आप पूर्वजों से प्राप्त अपना समस्त स्वत्व खोकर जा रहे हैं; तो क्या हमें भी छोड़ जाना चाहते हैं ?
लक्ष्मण के यह कहने पर रामचन्द्र कुछ नहीं कह सके और पर्वत-सदृश कंधोंवाले लक्ष्मण का वदन देखते रहे। लक्ष्मण के मन की पीडा को जानकर अपने सुगन्धित विशाल कमल जैसे नयनों से अश्रुधार बहाते हुए खड़े रहे।
उसी समय प्रेम-भरे तथा पवित्र तप से संपन्न मुनिवर (वसिष्ठ) राजसभा से वहाँ आये। दोनो मनोहर राजकुमारों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २१६
भी अधिक सुन्दर वदन से युक्त राम के निश्चय को जानकर उस नगर के लोगो को जो दुःख हुआ, अब हम उसका वर्णन किसी प्रकार से करेगे ।
ब्राह्मणो, अपूर्व तपस्या से युक्त मुनियो, राजाओ तथा उस देश के निवासियो के हृदय की दशा के बारे मे हम क्या कहे ? (इस घटना से) देवता लोग भी इतने दुःखी हुए कि उन्होने भविष्य मे उत्पन्न होनेवाले सुख को भी त्याग दिया ।
देव-रमणियो की समता करनेवाली नारियाँ ( वल्कलधारी ) राम को देखकर अपने करो से अपनी मदभरी आँखो पर इस प्रकार प्रहार करने लगी,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२० | कंब रामायण
ऐसे सरोवर के समान लगता था, जिसमे रक्त कुवलय दिन मे ही विकसित हो रहे हो ।
उनके नेत्रों से उत्पन्न अश्रु की नदियाँ, उनके वक्ष पर के प्रभूत कुंकुम-लेप और चंदनरस-रूपी कीचड़ से मिलकर मुक्ताहार को वहाती हुई, घने स्तन-रूपी पर्वतो को पार कर गईं और मेखला-युक्त कटि-तट रूपी समुद्र मे जा पहुँची ।
उद्यानो से पूर्ण कोशल देश के प्रभु (दशरथ) की पत्नियो को, उनके कमल-सदृश उज्ज्वल मुखो को आज सूर्य ने भी देखा । स्वर्ग मे रहनेवाला देवेंद्र ही क्यो न हो, जब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २२१
होकर राम के पीछे-पीछे चलनेवाला दो पुत्रों की जननी (सुमित्रा) का यह पुत्र (लक्ष्मण) ही इस नगर-भर में राम का अनन्य बन्धु है ।
कुछ लोग यह कहते हुए कि पत्थर से भी अधिक कठोर अपने हृदयो को हम फरसे से काट देंगे—दौड़ जाते थे और मार्ग-मध्य अपने अश्रुओं के कारण उत्पन्न कीचड़ में फिसलकर गिर पड़ते थे।
कुछ लोग अपने शरीर पर से रत्नाभरणों को उतारकर फेंक देते थे। विद्युत्-समान कांति से युक्त अपने शरीर पर से रंग-बिरंगे वस्त्रों को फाड़कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२२
कव रामायण
हुई उत्तम कर्णाभरणो से युक्त सुदरियाँ घन-पटल के समान केशपाशो को धरती पर फैलाये अपने आभरण बिखेरते हुए झुण्डो में जा रही थी।
पर्वत-समान सौधो की पताकाएँ संकुचित हो गई। उत्तम भेरियो के शब्द थम गये। विविध वाद्यो के नाद दब गये। प्रासादो के प्राचीरो से बाहर की वीथियो की धूल धरती में चारों ओर बहनेवाली अश्रुधारा से दब गई।
रसोईघर धूम-हीन हो गये। ऊँचे सौध अगरु-धूम से विहीन हो गये। शुको के पात्र दूध से विहीन हो गये और उत्तम रत्न-जटित पालने और उनमे सोनेवाले शिशु,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २२३
पुरुषों के वक्ष पर युवतियों के स्तन-रूपी नारिकेल अंचित नहीं हो रहे थे—(अर्थात्, वे आलिंगन नहीं कर रहे थे)। पुष्प-समुदाय, चंदन-लेप करनेवाले पुरुषों के केशों को तथा उनकी युवतियों के केशों को अलंकृत नहीं कर रहे थे।
बड़े गज, मुखपट्ट और उत्तम आभरणों से घृणा करते थे। सौध-समुदाय, शिखरों में पहनने योग्य सुन्दर अलंकारों से घृणा करते थे। ध्वजाएँ, आकर्षक सौंदर्य से रहित हो गई थीं। स्वर्णमय मनोहर प्राचीर, मृदुगतिवाले कबूतरों तथा कबूतरियों की सुन्दरता से रहित हो गये।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२४ कंब रामायण
(सीता के रूप मे) अवतीर्ण होकर उनसे वियुक्त रहने लगी थी; ऐसी वह (सीता) क्या इस वचन को सह सकती कि राम उसको छोड़कर चले जायेंगे ?
राम की उक्ति को सोच-सोचकर सीता ऐसी व्याकुल खड़ी रही, जैसे उसके प्राण ही निकल रहे हो। फिर, यह बोली कि माता-पिता की आज्ञा का पालन करने का निश्चय अत्यन्त उचित ही है, किन्तु मुझे किस कारण से (अयोध्या मे ही) रहने को कह रहे हैं ?
तब राम ने कहा—शीतल अलक्तक-रस से अलंकृत तुम्हारे मृदुल चरण इस योग्य नहीं हैं कि राक्षस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें