कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
DevanagariHindipublished549 pages
Page 215 of 549
Read in contextPage 215
अयोध्याकाण्ड २०५
चक्रवर्त्ती अपने मुँह से रामचन्द्र को वन जाने को कहे, इसके पूर्व ही तुमने (राम को वन जाने को) कह दिया। वह वन के दुस्तर मार्ग मे गये बिना नही रहेगा। तुम वह कठोर अग्नि हो, जो कीर्त्ति तथा अपने पति के प्राणो को जला रही हो। तुम्हारे सदृश कठोर और कौन होगा ? इससे बढ़कर क्रूर कार्य और क्या हो सकता है ?
निष्कलक मुनि के ये वचन सुनकर व्याकुल होनेवाले चक्रवर्त्ती ने जिह्वा मे विष रखनेवाली उस स्त्री को देखकर कहा-हे पापिन। क्या 'कठोर वन मे जाओ', कहकर मेरे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in