Skip to content
SarvaKosh
कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)

कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)

Kalika Purana with Hindi Translation

by महर्षि व्यास

Source: कल्याण मन्दिर प्रयाग · कल्याण मन्दिर प्रयाग (origin)

DevanagariSanskritpublished442 pages

Page 109 of 442

Read in context
Page 109

११० ६०२ श्रीकालिका पुराण ६०२
अर्थात् कठिन कष्टप्रद तप का समाचरण करके मर्यादा की स्थापना
करके ही इसके पश्चात् अपने जीवन का त्याग करूँगी । जिस मेरे
शरीर में मेरे पिता ब्रह्माजी ने अपने मन को अभिलाषा से समन्वित
स्वयं किया था जब उस शरीर से भाइयों के साथ कुछ प्रयोजन भी
नहीं है । जिस अपने शरीर के द्वारा सहज स्वीय तात में काम का भाव
उद्भावित कर दिया गया था वह शरीर कभी सुकृत की साधना करने
वाला नहीं है । इस प्रकार से संध्या मन के द्वारा भली-भाँति चिन्तन
करके वह परम श्रेष्ठ पर्वत पर चली गयी थी जो चन्द्रभाग नाम वाला
था और जिससे चन्द्रभाग नाम वाली नदी निकली थी । सवर्ण समान
और समुदित चन्द्र से जिस रीति से उदयपर्वत निरन्तर शोभित हुआ था
ठीक उसी भाँति उस संध्या के द्वारा वह पर्वत उस समय समाधिष्ठित
हुआ और शोभित हुआ ।
चन्द्रमा को शाप का वर्णन
मार्कण्डेय महर्षि ने कहा-इसके अनन्तर उस श्रेष्ठ पर्वत की ओर
गमन की गयी संध्या को देखकर जो कि तपश्चर्या करने के लिए नियत
आत्मावाली थी, ब्रह्माजी ने अपने सुत से कहा था । वह पुत्र वशिष्ठ
मुनि थे । वशिष्ठ संशित आत्मावाले, सब कुछ ज्ञान रखने वाले,
ज्ञानयोगी, समीप में ही सुसमासीन और वेदों तथा वेदों के अंग शास्त्रों
में पारगामी थे । ब्रह्माजी ने कहा-हे वशिष्ठ! आप जाइए जहाँ पर
मनस्विनी सन्ध्या ने गमन किया है। वह संध्या तपस्या करने के लिए
इच्छा रखने वाली हैं । आप जाकर इसको विधि के अनुसार दीक्षा
दीजिए । पहले यहाँ पर कामुकों को देखकर उसको लज्जा हो गयी
थी । हे मुनिश्रेष्ठ! उसने आपको, मुझको और अपने आपको सकाम ही
देखा था अर्थात् सभी के अन्दर कामवासना का अवलोकन किया था ।
पूर्व में होने वाले आयुक्त रूप ने संयुत कर्म को विचार करके वह
हमारे और अपने भी प्राणों का भली-भाँति परित्याग करने की इच्छा
करती है । इस प्रकार से जो मर्यादा से रहित पुरुष हैं उनमें वह