सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished196 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

दोहावली गोस्वामी तुलसीदास (सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी) की प्रमुख रचनाओं में है, जिसमें लगभग 573 दोहे और सोरठे संकलित हैं। रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास ने इन दोहों में अपने अनुभवों को संक्षिप्त और भावपूर्ण रूप में व्यक्त किया है। इनमें से कुछ दोहे मानस और उनकी अन्य कृतियों में भी मिलते हैं।

दोहावली के दोहों में राम-नाम की महिमा, अनन्य भक्ति, चातक के प्रेम के उदाहरण से एकनिष्ठ भक्ति का आदर्श, सत्संग और कुसंग, नीति और विवेक, कलियुग का स्वरूप, वैराग्य और शरणागति जैसे विषय आते हैं। चातक-सम्बन्धी दोहे इसकी विशेष पहचान हैं, जिनमें बादल के प्रति चातक की टेक के माध्यम से भक्त के एकनिष्ठ प्रेम को दिखाया गया है।

यह गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण है, जिसमें प्रत्येक दोहे का हिन्दी अर्थ हनुमानप्रसाद पोद्दार ने दिया है। प्रकाशन-विवरण के अनुसार संवत् २०३७ तक इसकी 4,04,250 प्रतियाँ छप चुकी थीं, और तेईसवें तथा चौबीसवें संस्करण के बाद कुल संख्या 4,49,250 हो गई; मूल्य डेढ़ रुपया था। स्कैन की गई प्रति पर वाराणसी के मुमुक्षु भवन के वेद-वेदाङ्ग पुस्तकालय की मुहर है। पुस्तक 196 पृष्ठों की है।

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

दोहावली ३५
मुखरूपी दरवाजेकी देहलीपर रामनामरूपी [हवाके झोंके अथवा
तेलकी कमीसे कभी न बुझनेवाला नित्य प्रकाशमय] मणिदीप
रख दो (अर्थात् जीभके द्वारा अखण्डरूपसे श्रीराम-नामका जप
करता रह) ॥६॥
हियँ निर्गुन नयनन्हि सगुन रसना राम सुनाम ।
मनहुँ पुरट संपुट लसत तुलसी ललित ललाम ॥७॥
भावार्थ—हृदयमें निर्गुण ब्रह्मका ध्यान, नेत्रोंके सामने प्रथम
तीन दोहोंमें कथित सगुण स्वरूपकी सुन्दर झाँकी और जीभसे
सुन्दर राम-नामका जप करना। तुलसीदासजी कहते हैं कि यह ऐसा
है मानो सोनेकी सुन्दर डिबियामें मनोहर रत्न सुशोभित हो।
श्रीगुसाईंजीके मतसे 'राम' नाम निर्गुण ब्रह्म और सगुण भगवान्
दोनोंसे बड़ा है—'मोरें मत बड़ नाम दुहू तें'। नामकी इसी महिमाको
लक्ष्यमें रखकर यहाँ नामको रत्न कहा गया है तथा निर्गुण ब्रह्म
और सगुण भगवान्‌को उस अमूल रत्नको सुरक्षित रखनेके लिये
सोनेका सम्पुट (डिबियाके नीचे-ऊपरके भाग) बताया गया है॥७॥
सगुन ध्यान रुचि सरस नहिं निर्गुन मन ते दूरि ।
तुलसी सुमिरहु रामको नाम सजीवन मूरि ॥८॥
भावार्थ—सगुणरूपके ध्यानमें तो प्रीतियुक्त रुचि नहीं है
और निर्गुणस्वरूप मनसे दूर है (यानी समझमें नहीं आता) ।
तुलसीदासजी कहते हैं कि ऐसी दशामें रामनाम-स्मरणरूपी संजीवनी
बूटीका सदा सेवन करो ॥८॥
एकु छत्रु एकु मुकुटमनि सब बरननि पर जोउ ।
तुलसी रघुबर नाम के बरन बिराजत दोउ ॥९॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं—देखो, श्रीरघुनाथजीके नाम

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

१६ दोहावली
(राम) के दोनों अक्षरोंमें एक 'र' तो (रेफ ॔ के रूपमें) सब वर्णोंके
मस्तकपर छत्रकी भांति विराजता है और दूसरा 'म' (अनुस्वार,
के रूपमें) सबके ऊपर मुकुट-मणिके समान सुशोभित होता है ॥९॥
नाम रामको अंक है सब साधन हैं सून।
अंक गएँ कछु हाथ नहिं अंक रहें दस गून ॥१०॥
भावार्थ—श्रीरामजीका नाम अङ्क है और सब साधन शून्य
(०) हैं। अङ्क न रहनेपर तो कुछ भी हाथ नहीं लगता, परंतु
शून्यके पहले अङ्क आनेपर वे दसगुने हो जाते हैं (अर्थात् रामनामके
जपके साथ जो साधन होते हैं, वे दसगुने लाभदायक हो जाते हैं),
परंतु रामनामसे हीन जो साधन होता है वह कुछ भी फल नहीं
देता ॥१०॥
नामु राम को कलपतरु कलि कल्यान निवासु।
जो सुमिरत भयो भाँग तें तुलसी तुलसीदासु ॥११॥
भावार्थ—कलियुगमें श्रीरामजीका नाम कल्पवृक्ष (मनचाहा
पदार्थ देनेवाला) है और कल्याणका निवास (मुक्तिका घर) है, जिसको
स्मरण करनेसे तुलसीदास भाँगसे (विषयमदसे भरी और दूसरोंको
भी विषयमद उपजानेवाली साधुओंद्वारा त्याज्य स्थितिसे) बदलकर
तुलसीके समान (निर्दोष, भगवानका प्यारा, सबका आदरणीय और
जगतको पावन करनेवाला) हो गया ॥११॥
राम नाम जपि जीहँ जन भए सुकृत सुखसालि।
तुलसी इहाँ जो आलसी गयो आजु की कालि ॥१२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि जीभसे रामनामका जप
करके लोग पुण्यात्मा और परम सुखी हो गये; परंतु इस नाम-
जपमें जो आलस्य करते हैं, उन्हें तो आज या कल नष्ट ही हुआ

पृष्ठ 21 स्कैन

दोहावली १७

समझो ॥१२॥
नाम गरीबनवाज को राज देत जन जानि ।
तुलसी मन परिहरत नहिं घूर बिनिआ की बानि ॥१३॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि गरीबनवाज (दीनबन्धु)
श्रीरामजीका नाम ऐसा है, जो जपनेवालेको भगवान्‌का निज जन
जानकर राज्य (प्रजापतिका पद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

१८ दोहावली
दुर्लभ बातें भी सुलभ हो जाती हैं (अर्थात् रामनाममें प्रेम होनेसे
मधुर सुख भी मिलते हैं और वे दुःखरहित भरपूर होते हैं; राज्य
भी मिल सकता है और उसमें अभिमान तथा विषयासक्तिका
अभाव होनेके कारण गिरनेकी भी गुंजाइश नहीं रहती, पारमार्थिक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

दोहावली १९
समझकर मौन हो जा (मेरा-मेरा कहना छोड़कर अपने स्वरूपमें
स्थित हो जा) या श्रीरामजीका नाम जप ॥ १८ ॥
हम लखि लखहि हमार लखि हम हमार के बीच ।
तुलसी अलखहि का लखहि राम नाम जप नीच ॥ १९॥
भावार्थ—[एक साधनहीन 'अलखिया' साधु केवल 'अलख-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

२० दोहावली
बिगरी जनम अनेक की सुधरै अबहीं आजु।
होहि राम को नाम जपु तुलसी तजि कुसमाजु ॥२२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि तू कुसङ्गतिको और चित्तके
सारे बुरे विचारोंको त्यागकर रामका बन जा और उनके नामका
जप कर। ऐसा करनेसे तेरी अनेकों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

दोहावली २१
जैसे वर्षा-ऋतुके श्रावण, भाद्रपद—इन दो महीनोंमें धान लहलहा
उठता है, वैसे ही भक्तिपूर्वक श्रीरामनामका जप करनेसे भक्तोंको
आत्यन्तिक सुख मिलता है) ॥ २५ ॥
राम नाम नर केसरी कनक कसिपु कलिकाल ।
जापक जन प्रहलाद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

१२ दोहावली
जथा भूमि सब बीजमय नखत निवास अकास ।
राम नाम सब धरममय जानत तुलसीदास ॥२९॥
भावार्थ—जैसे सारी धरती बीजमय है, सारा आकाश नक्षत्रोंका
निवास (नक्षत्रमय) है, वैसे ही रामनाम सर्वधर्ममय है—तुलसीदास
इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

दोहावली २३
दुष्टोंका उद्धार कर दिया। रामनामकी यह गुणगाथा वेदोंमें
प्रसिद्ध है ॥ ३२ ॥
राम नाम पर नाम तें प्रीति प्रतीति भरोस ।
सो तुलसी सुमिरत सकल सगुन सुमंगल कोस ॥३३॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि जो रामनामके परायण
है और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

२४ दोहावली
अभागे मनुष्यको भी परम भाग्यवान् बना देता है ॥ ३६ ॥
जल थल नभ गति अमित अति अग जग जीव अनेक ।
तुलसी तो से दीन कहँ राम नाम गति एक ॥३७॥
भावार्थ—जगत्में चर-अचर अनेक प्रकारके असंख्य जीव हैं
और चरोंमें कुछ ऐसे हैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

जपते, उनकी जीभ सर्पिणीके समान केवल विषय-चर्चारूपी विष
उगलनेवाली और मुख उसके बिलके समान है। जिसका राममें
प्रेम नहीं है, उसके लिए तो विधाता वाम ही है (अर्थात् उसका
भाग्य फूटा ही है) ॥ ४० ॥
हिय फाटहुँ फूटहुँ नयन जरउ सो तन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

२६ दोहावली
स्रवै न सलिल सनेहु तुलसी सुनि रघुबीर जस ।
ते नयना जनि देहु राम ! करहु बरु आँधरो ॥४४॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि हे श्रीरामजी ! मुझको भले
ही अंधा बना दीजिये; परंतु ऐसी आंखें मत दीजिये, जिनसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

दोहावली २७
ध्यान नहीं दिया [अथवा श्रीरामचन्द्रजीने अपने ही दोषोंको
देखा, अपने सेवकके अपराधोंको सपनेमें भी हृदयमें स्थान नहीं
दिया] ॥ ४७ ॥
दोहा
तुलसी रामहि आपु तें सेवक की रुचि मीठि ।
सीतापति से साहिबहि कैसे दीजै पीठि ॥४८॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

२८ दोहावली
उद्बोधन
रे मन सब सों निरस ह्वै सरस राम सों होहि ।
भलो सिखावन देत है निसि दिन तुलसी तोहि ॥५१॥
भावार्थ—रे मन ! तू संसारके सब पदार्थोंसे प्रीति तोड़कर
श्रीरामसे प्रेमकर । तुलसीदास तुझको रात-दिन यही सत् शिक्षा
देता हैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

दोहावली २९
स्वारथ परमारथ सकल सुलभ एक ही ओर ।
द्वार दूसरे दीनता उचित न तुलसी तोर ॥५४॥
भावार्थ—जब एक श्रीरामचन्द्रजीकी ओरसे ही सब स्वार्थ और
परमार्थ सुलभ हैं तब हे तुलसी ! तुझे दूसरे के दरवाजेपर दीनता
दिखलाना उचित

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

३० दोहावली
करेंगे जब वह श्रीराम (आप) के प्रेमके बिना मछलीकी भाँति
दुबला जाय और श्रीराम (आप) के प्रेमसे ही पुष्ट हो ? ॥५७॥
रामप्रेमकी महत्ता
राम सनेही राम गति राम चरन रति जाहि ।
तुलसी फल जग जनमको दियो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 35 स्कैन

दोहावली ३१
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि जो विषय-रससे विरक्त
हैं और रामप्रेमके रसिक हैं, वे ही श्रीरामजीके प्यारे हैं—फिर चाहे
वे वनमें रहें या घरमें (विरक्त हों या गृहस्थ) ॥६१॥
जथा लाभ संतोष सुख रघुबर चरन सनेह।
तुलसी जो मन खूँद सम कानन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 36 स्कैन

१२ दोहावली
तुलसी परिहरि हरि हरहि पाँवर पूजहिं भूत ।
अंत फजीहत होहिँगे गनिका के से पूत ॥६५॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि श्रीहरि (भगवान् विष्णु)
और श्रीशंकरजीको छोड़कर जो पामर भूतोंकी पूजा करते हैं, वेश्याके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 37 स्कैन

दोहावली ३३
है* [इसी प्रकार श्रीरामसे विमुख होकर विषयोंका सङ्ग करनेसे
परमात्माका अंश जीव अपवित्र होकर नरकगामी हो जाता
है] ॥६८॥
राम दूरि माया बढ़ति घटति जानि मन माँह।
भूरि होति रबि दूरि लखि सिर पर पगतल छाँह ॥६९॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 38 स्कैन

३४ दोहावली
बिंधि न ईंधन पाइए सायर जुरै न नीर।
परै उपास कुबेर घर जो बिपच्छ रघुबीर ॥७२॥
भावार्थ—यदि श्रीरघुनाथजी प्रतिकूल हो जायँ तो फिर (घनी
लकड़ियोंवाले) विन्ध्याचलमें ईंधन नहीं मिलेगा, समुद्रमें जल नहीं
जुड़ सकेगा और धनपति कुबेरके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें