दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)
Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
दोहावली गोस्वामी तुलसीदास (सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी) की प्रमुख रचनाओं में है, जिसमें लगभग 573 दोहे और सोरठे संकलित हैं। रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास ने इन दोहों में अपने अनुभवों को संक्षिप्त और भावपूर्ण रूप में व्यक्त किया है। इनमें से कुछ दोहे मानस और उनकी अन्य कृतियों में भी मिलते हैं।
दोहावली के दोहों में राम-नाम की महिमा, अनन्य भक्ति, चातक के प्रेम के उदाहरण से एकनिष्ठ भक्ति का आदर्श, सत्संग और कुसंग, नीति और विवेक, कलियुग का स्वरूप, वैराग्य और शरणागति जैसे विषय आते हैं। चातक-सम्बन्धी दोहे इसकी विशेष पहचान हैं, जिनमें बादल के प्रति चातक की टेक के माध्यम से भक्त के एकनिष्ठ प्रेम को दिखाया गया है।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण है, जिसमें प्रत्येक दोहे का हिन्दी अर्थ हनुमानप्रसाद पोद्दार ने दिया है। प्रकाशन-विवरण के अनुसार संवत् २०३७ तक इसकी 4,04,250 प्रतियाँ छप चुकी थीं, और तेईसवें तथा चौबीसवें संस्करण के बाद कुल संख्या 4,49,250 हो गई; मूल्य डेढ़ रुपया था। स्कैन की गई प्रति पर वाराणसी के मुमुक्षु भवन के वेद-वेदाङ्ग पुस्तकालय की मुहर है। पुस्तक 196 पृष्ठों की है।
[ १० ]
विषय पृष्ठ-संख्या
१६५—क्षमाका महत्त्व १४३
१६६—क्रोधकी अपेक्षा प्रेमके
द्वारा वशमें करना ही
जीत है १४३
१६७—वीतराग पुरुषोंकी शरण
ही जगत्के जंजालसे
बचनेका उपाय है १४६
१६८—शूरवीर करनी करते हैं,
कहते नहीं १४६
१६९—अभिमानके वचन
कहना अच्छा नहीं १४७
१७०—दीनोंकी रक्षा करने-
वाला सदा विजयी
होता है १४७
१७१—नीतिका पालन करने-
वालेके सभी सहायक
बन जाते हैं १४७
१७२—सराहने योग्य कौन है ? १४८
१७३—अवसरपर चूक जानेसे
बड़ी हानि होती है १४८
१७४—समयका महत्त्व १४६
१७५—विपत्तिकालके मित्र
कौन हैं ? १४६
१७६—होनहारकी प्रबलता १५०
१७७—परमार्थप्राप्तिके चार
उपाय १५१
विषय पृष्ठ-संख्या
१७८—विवेककी आवश्यकता १५१
१७९—विश्वासकी महिमा १५१
१८०—बारह नक्षत्र व्यापारके
लिये अच्छे हैं १५२
१८१—चौदह नक्षत्रोंमें हाथसे
गया हुआ धन वापस
नहीं मिलता १५३
१८२—कौन-सी तिथियाँ कब
हानिकारक होती हैं १५३
१८३—कौन-सा चन्द्रमा घातक
समझना चाहिये ? १५४
१८४—किन-किन वस्तुओंका
दर्शन शुभ है ? १५४
१८५—सात वस्तुएँ सदा
मङ्गलकारी हैं १५४
१८६—श्रीरघुनाथजीका स्मरण
सारे मङ्गलोंकी जड़ है १५४
१८७—यात्राके समयका शुभ
स्मरण १५५
१८८—वेदकी अपार महिमा १५५
१८९—धर्मका परित्याग किसी
भी हालतमें नहीं करना
चाहिये १५६
१९०—दूसरेका हित ही करना
चाहिये, अहित नहीं १५६
१९१—प्रत्येक कार्यकी सिद्धिमें
तीन सहायक होते हैं १५६
[ ११ ]
विषय पृष्ठ-संख्या
१६२-नीतिका अवलम्बन और
श्रीरामजीके चरणोंमें
प्रेम ही श्रेष्ठ है १५७
१६३-विवेकपूर्वक व्यवहार ही
उत्तम है १५७
१६४-नेमसे प्रेम बड़ा है १५८
१६५-किस-किसका परित्याग
कर देना चाहिये १५८
१६६-सात वस्तुओंको रस
बिगड़नेसे पहले ही छोड़
देना चाहिये १५८
१६७-मनके चार कण्टक हैं १५९
१६८-कौन निरादर पाते हैं? १६०
१६९-पाँच दुःखदायी होते हैं १६०
२००-समर्थ पापीसे वैर करना
उचित नहीं १६०
२०१-शोचनीय कौन है ? १६१
२०२-परमार्थसे विमुख ही
अंधा है १६१
२०३-मनुष्य आँख होते हुए
भी मृत्युको नहीं देखते १६२
२०४-मूढ़ उपदेश नहीं सुनते १६२
२०५-बार-बार सोचनेकी
आवश्यकता १६३
२०६-मूर्खशिरोमणि कौन है? १६३
२०७-ईश्वरविमुखकी दुर्गति ही
होती है १६३
विषय पृष्ठ-संख्या
२०८-जान-बूझकर अनीति
करनेवालेको उपदेश
देना व्यर्थ है १६४
२०९-जगत्के लोगोंको
रिझानेवाला मूर्ख है १६४
२१०-प्रतिष्ठा दुःखका मूल है १६५
२११-भेड़ियाधंसानका
उदाहरण १६६
२१२-ऐश्वर्य पाकर मनुष्य
अपनेको निडर मान
बैठते हैं १६६
२१३-नौकर स्वामीकी अपेक्षा
अधिक अत्याचारी होते
हैं १६८
२१४-राजाको कैसा होना
चाहिये ? १७०
२१५-राजनीति १७१
२१६-किसका राज्य अचल
हो जाता है ? १७३
२१७-आज्ञाकारी सेवक स्वामी-
से बड़ा होता है ? १७७
२१८-मूलके अनुसार बढ़ने-
वाला और बिना अभि-
मान किये सबको सुख
देनेवाला पुरुष ही
श्रेष्ठ है १७७
[ १२ ]
विषय पृष्ठ-संख्या | विषय पृष्ठ-संख्या
२१९—त्रिभुवनके दीप कौन हैं? १७८ | २२९—जीवन किनका सफल है १८२
२२०—कीर्ति करतूतिसे ही | २३०—पिताकी आज्ञाका पालन
होती है १७८ | सुखका मूल है १८२
२२१—बड़ोंका आश्रय भी | २३१—स्त्रीके लिये पति-सेवा
मनुष्यको बड़ा बना | ही कल्याणदायिनी है १८३
देता है १७८ | २३२—शरणागतका त्याग पाप-
२२२—कपटी दानीकी दुर्गति १७९ | का मूल है १८४
२२३—अपने लोगोंके छोड़ | २३३—कलियुगका वर्णन १८४
देनेपर सभी वैरी हो | २३४—और चाहे जो भी घट
जाते हैं १७९ | जाय, भगवान्में प्रेम
२२४—साधनसे मनुष्य ऊपर | नहीं घटना चाहिये १८६
उठता है और साधन | २३५—कुसमयका प्रभाव १८८
बिना गिर जाता है १८० | २३६—श्रीरामजीके गुणोंकी
२२५—सज्जनको दुष्टोंका सङ्ग | महिमा १८९
भी मङ्गलदायक होता है १८० | २३७—कलियुगमें दो ही
२२६—कलियुगमें कुटिलताकी | आधार हैं १९०
वृद्धि १८१ | २३८—भगवत्प्रेम ही सब
२२७—आपसमें मेल रखना | मङ्गलोंकी खान है १९०
उत्तम है १८१ | २३९—दोहावलीके दोहोंकी
२२८—सब समय समतामें | महिमा १९१
स्थित रहनेवाले पुरुष | २४०—रामकी दीनबन्धुता १९२
ही श्रेष्ठ हैं १८१ |
संख्या
८२
८३
८४
८६
८६
८६
८६
८९
९०
९०
९१
९२
१. दोहा १-१५०: श्रीराम-नाम महिमा, अनन्य भक्ति एवं चातक-प्रेम
दोहावली
श्रीरामचतुष्टय
श्रीसीतारामाभ्यां नमः
दोहावली
ध्यान
राम बाम दिसि जानकी लखन दाहिनी ओर।
ध्यान सकल कल्यानमय सुरतरु तुलसी तोर ॥१॥
भावार्थ—भगवान् श्रीरामजीकी बायीं ओर श्रीजानकीजी हैं
और दाहिनी ओर श्रीलक्ष्मणजी हैं—यह ध्यान सम्पूर्णरूपसे कल्याण-
मय है। हे तुलसी ! तेरे लिये तो यह मनमाना फल देनेवाला कल्प-
वृक्ष ही है ॥ १ ॥
सीता लखन समेत प्रभु सोहत तुलसीदास।
हरषत सुर बरषत सुमन सगुन सुमंगल बास ॥२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि श्रीसीताजी और श्रीलक्ष्मण-
जीके सहित प्रभु श्रीरामचन्द्रजी सुशोभित हो रहे हैं, देवतागण हर्षित
होकर फूल बरसा रहे हैं। भगवान्का यह सगुण ध्यान सुमङ्गल—
परम कल्याणका निवासस्थान है ॥ २ ॥
पंचबटी बट बिटप तर सीता लखन समेत।
सोहत तुलसीदास प्रभु सकल सुमंगल देत ॥३॥
भावार्थ—पंचवटीमें वटवृक्षके नीचे श्रीसीताजी और श्रीलक्ष्मणजी-
समेत प्रभु श्रीरामजी सुशोभित हैं। तुलसीदासजी कहते हैं कि यह
ध्यान सब सुमङ्गलोंको देता है ॥ ३ ॥
१४ दोहावली
राम-नाम-जपकी महिमा
चित्रकूट सब दिन बसत प्रभु सिय लखन समेत ।
राम नाम जप जापकहि तुलसी अभिमत देत ॥४॥
भावार्थ—श्रीसीताजी और श्रीलक्ष्मणजीसहित प्रभु श्रीरामजी
चित्रकूटमें सदा-सर्वदा निवास करते हैं। तुलसीदासजी कहते हैं कि
वे राम-नामका जप जपनेवालेको इच्छित फल देते हैं ॥४॥
पय अहार* फल खाइ जपु राम नाम षट मास ।
सकल सुमंगल सिद्धि सब करतल तुलसीदास ॥५॥
भावार्थ—छः महीनेतक केवल दूधका आहार करके अथवा
फल खाकर राम-नामका जप करो। तुलसीदासजी कहते हैं कि ऐसा
करनेसे सब प्रकारके सुमङ्गल और सब सिद्धियाँ करतलगत हो
जायँगी (अर्थात अपने-आप ही मिल जायँगी) ॥५॥
राम नाम मनिदीप धरू जीह देहरीं द्वार ।
तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर ॥६॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि यदि तू भीतर और बाहर
दोनों ओर प्रकाश (लौकिक एवं पारमार्थिक ज्ञान) चाहता है तो
*किसी-किसी प्रतिमें 'पय अह्लाई' पाठ मिलता है; जिसका अर्थ होगा
'[चित्रकूटमें स्थित] पयस्विनी नदीमें स्नान करके'। 'पय अहार' और 'फल
खाइ' पाठ लेनेसे 'अहार' और 'खाइ' में जो द्विरुक्ति प्रतीत होती है, उसीके
निवारणके लिये सम्भवतः 'अहार' के स्थानमें 'अह्लाइ' संशोधन पीछेसे किया
गया है। किंतु इस प्रकारके प्रयोग गोस्वामीजीने अन्यत्र भी किये हैं—देखिये
रामचरितमानस अयोध्याकाण्डका दोहा १८८—
पय अहार फल असन एक निसि भोजन एक लोग ।
करत राम हित नेम ब्रत परिहरि भूषन भोग ॥
दोहावली ३५
मुखरूपी दरवाजेकी देहलीपर रामनामरूपी [हवाके झोंके अथवा
तेलकी कमीसे कभी न बुझनेवाला नित्य प्रकाशमय] मणिदीप
रख दो (अर्थात् जीभके द्वारा अखण्डरूपसे श्रीराम-नामका जप
करता रह) ॥६॥
हियँ निर्गुन नयनन्हि सगुन रसना राम सुनाम ।
मनहुँ पुरट संपुट लसत तुलसी ललित ललाम ॥७॥
भावार्थ—हृदयमें निर्गुण ब्रह्मका ध्यान, नेत्रोंके सामने प्रथम
तीन दोहोंमें कथित सगुण स्वरूपकी सुन्दर झाँकी और जीभसे
सुन्दर राम-नामका जप करना। तुलसीदासजी कहते हैं कि यह ऐसा
है मानो सोनेकी सुन्दर डिबियामें मनोहर रत्न सुशोभित हो।
श्रीगुसाईंजीके मतसे 'राम' नाम निर्गुण ब्रह्म और सगुण भगवान्
दोनोंसे बड़ा है—'मोरें मत बड़ नाम दुहू तें'। नामकी इसी महिमाको
लक्ष्यमें रखकर यहाँ नामको रत्न कहा गया है तथा निर्गुण ब्रह्म
और सगुण भगवान्को उस अमूल रत्नको सुरक्षित रखनेके लिये
सोनेका सम्पुट (डिबियाके नीचे-ऊपरके भाग) बताया गया है॥७॥
सगुन ध्यान रुचि सरस नहिं निर्गुन मन ते दूरि ।
तुलसी सुमिरहु रामको नाम सजीवन मूरि ॥८॥
भावार्थ—सगुणरूपके ध्यानमें तो प्रीतियुक्त रुचि नहीं है
और निर्गुणस्वरूप मनसे दूर है (यानी समझमें नहीं आता) ।
तुलसीदासजी कहते हैं कि ऐसी दशामें रामनाम-स्मरणरूपी संजीवनी
बूटीका सदा सेवन करो ॥८॥
एकु छत्रु एकु मुकुटमनि सब बरननि पर जोउ ।
तुलसी रघुबर नाम के बरन बिराजत दोउ ॥९॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं—देखो, श्रीरघुनाथजीके नाम
१६ दोहावली
(राम) के दोनों अक्षरोंमें एक 'र' तो (रेफ ॔ के रूपमें) सब वर्णोंके
मस्तकपर छत्रकी भांति विराजता है और दूसरा 'म' (अनुस्वार,
के रूपमें) सबके ऊपर मुकुट-मणिके समान सुशोभित होता है ॥९॥
नाम रामको अंक है सब साधन हैं सून।
अंक गएँ कछु हाथ नहिं अंक रहें दस गून ॥१०॥
भावार्थ—श्रीरामजीका नाम अङ्क है और सब साधन शून्य
(०) हैं। अङ्क न रहनेपर तो कुछ भी हाथ नहीं लगता, परंतु
शून्यके पहले अङ्क आनेपर वे दसगुने हो जाते हैं (अर्थात् रामनामके
जपके साथ जो साधन होते हैं, वे दसगुने लाभदायक हो जाते हैं),
परंतु रामनामसे हीन जो साधन होता है वह कुछ भी फल नहीं
देता ॥१०॥
नामु राम को कलपतरु कलि कल्यान निवासु।
जो सुमिरत भयो भाँग तें तुलसी तुलसीदासु ॥११॥
भावार्थ—कलियुगमें श्रीरामजीका नाम कल्पवृक्ष (मनचाहा
पदार्थ देनेवाला) है और कल्याणका निवास (मुक्तिका घर) है, जिसको
स्मरण करनेसे तुलसीदास भाँगसे (विषयमदसे भरी और दूसरोंको
भी विषयमद उपजानेवाली साधुओंद्वारा त्याज्य स्थितिसे) बदलकर
तुलसीके समान (निर्दोष, भगवानका प्यारा, सबका आदरणीय और
जगतको पावन करनेवाला) हो गया ॥११॥
राम नाम जपि जीहँ जन भए सुकृत सुखसालि।
तुलसी इहाँ जो आलसी गयो आजु की कालि ॥१२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि जीभसे रामनामका जप
करके लोग पुण्यात्मा और परम सुखी हो गये; परंतु इस नाम-
जपमें जो आलस्य करते हैं, उन्हें तो आज या कल नष्ट ही हुआ
दोहावली १७
समझो ॥१२॥
नाम गरीबनवाज को राज देत जन जानि ।
तुलसी मन परिहरत नहिं घूर बिनिआ की बानि ॥१३॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि गरीबनवाज (दीनबन्धु)
श्रीरामजीका नाम ऐसा है, जो जपनेवालेको भगवान्का निज जन
जानकर राज्य (प्रजापतिका पद
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८ दोहावली
दुर्लभ बातें भी सुलभ हो जाती हैं (अर्थात् रामनाममें प्रेम होनेसे
मधुर सुख भी मिलते हैं और वे दुःखरहित भरपूर होते हैं; राज्य
भी मिल सकता है और उसमें अभिमान तथा विषयासक्तिका
अभाव होनेके कारण गिरनेकी भी गुंजाइश नहीं रहती, पारमार्थिक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदोहावली १९
समझकर मौन हो जा (मेरा-मेरा कहना छोड़कर अपने स्वरूपमें
स्थित हो जा) या श्रीरामजीका नाम जप ॥ १८ ॥
हम लखि लखहि हमार लखि हम हमार के बीच ।
तुलसी अलखहि का लखहि राम नाम जप नीच ॥ १९॥
भावार्थ—[एक साधनहीन 'अलखिया' साधु केवल 'अलख-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२० दोहावली
बिगरी जनम अनेक की सुधरै अबहीं आजु।
होहि राम को नाम जपु तुलसी तजि कुसमाजु ॥२२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि तू कुसङ्गतिको और चित्तके
सारे बुरे विचारोंको त्यागकर रामका बन जा और उनके नामका
जप कर। ऐसा करनेसे तेरी अनेकों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदोहावली २१
जैसे वर्षा-ऋतुके श्रावण, भाद्रपद—इन दो महीनोंमें धान लहलहा
उठता है, वैसे ही भक्तिपूर्वक श्रीरामनामका जप करनेसे भक्तोंको
आत्यन्तिक सुख मिलता है) ॥ २५ ॥
राम नाम नर केसरी कनक कसिपु कलिकाल ।
जापक जन प्रहलाद
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१२ दोहावली
जथा भूमि सब बीजमय नखत निवास अकास ।
राम नाम सब धरममय जानत तुलसीदास ॥२९॥
भावार्थ—जैसे सारी धरती बीजमय है, सारा आकाश नक्षत्रोंका
निवास (नक्षत्रमय) है, वैसे ही रामनाम सर्वधर्ममय है—तुलसीदास
इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदोहावली २३
दुष्टोंका उद्धार कर दिया। रामनामकी यह गुणगाथा वेदोंमें
प्रसिद्ध है ॥ ३२ ॥
राम नाम पर नाम तें प्रीति प्रतीति भरोस ।
सो तुलसी सुमिरत सकल सगुन सुमंगल कोस ॥३३॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि जो रामनामके परायण
है और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२४ दोहावली
अभागे मनुष्यको भी परम भाग्यवान् बना देता है ॥ ३६ ॥
जल थल नभ गति अमित अति अग जग जीव अनेक ।
तुलसी तो से दीन कहँ राम नाम गति एक ॥३७॥
भावार्थ—जगत्में चर-अचर अनेक प्रकारके असंख्य जीव हैं
और चरोंमें कुछ ऐसे हैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजपते, उनकी जीभ सर्पिणीके समान केवल विषय-चर्चारूपी विष
उगलनेवाली और मुख उसके बिलके समान है। जिसका राममें
प्रेम नहीं है, उसके लिए तो विधाता वाम ही है (अर्थात् उसका
भाग्य फूटा ही है) ॥ ४० ॥
हिय फाटहुँ फूटहुँ नयन जरउ सो तन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२६ दोहावली
स्रवै न सलिल सनेहु तुलसी सुनि रघुबीर जस ।
ते नयना जनि देहु राम ! करहु बरु आँधरो ॥४४॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि हे श्रीरामजी ! मुझको भले
ही अंधा बना दीजिये; परंतु ऐसी आंखें मत दीजिये, जिनसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदोहावली २७
ध्यान नहीं दिया [अथवा श्रीरामचन्द्रजीने अपने ही दोषोंको
देखा, अपने सेवकके अपराधोंको सपनेमें भी हृदयमें स्थान नहीं
दिया] ॥ ४७ ॥
दोहा
तुलसी रामहि आपु तें सेवक की रुचि मीठि ।
सीतापति से साहिबहि कैसे दीजै पीठि ॥४८॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें